Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर जिले के विराटनगर थाना अधिकारी (SHO) सोहन लाल जी बोले - विराटनगर थाने की पुलिस ने अवैध खनन या परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया ,पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना पर कांग्रेस पुर्व विधायक और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई,भारी विरोध प्रदर्शन,आरोपी ड्राइवर को जेल भेजा
Breaking Live News
जयपुर जिले के विराटनगर थाना अधिकारी (SHO) सोहन लाल जी बोले - विराटनगर थाने की पुलिस ने अवैध खनन या परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया ,पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना पर कांग्रेस पुर्व विधायक और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई,भारी विरोध प्रदर्शन,आरोपी ड्राइवर को जेल भेजा
More news from Jaipur and nearby areas
- जयपुर जिले के विराटनगर थाना अधिकारी (SHO) सोहन लाल जी बोले - विराटनगर थाने की पुलिस ने अवैध खनन या परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया ,पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना पर कांग्रेस पुर्व विधायक और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई,भारी विरोध प्रदर्शन,आरोपी ड्राइवर को जेल भेजा1
- राजस्थान के सीकर में कोचिंग छात्राओं को परेशान करने वाले एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की कालिका टीम की इस कार्रवाई से छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।1
- अजीतपुरा-कुजोता में नेशनल लाइमस्टोन कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का 274वें दिन भी धरना जारी है और उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी नियमों का उल्लंघन कर आबादी, स्कूलों व श्मशान के पास ब्लास्टिंग कर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जल्द जांच का आश्वासन दिया है।1
- विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों का सीधा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस ट्रैक्टर को लेकर विवाद था, उसकी कोई रॉयल्टी रसीद नहीं पाई गई।1
- जयपुर ट्रैफिक मार्शलों ने डॉ. Kirodi Lal Meena जी से की मुलाकात, सौंपा शिकायत पत्र मार्शलों ने अपने शिकायत पत्र में निम्न प्रमुख मांगें रखीं— ✅ 4 महीने का बकाया वेतन तुरंत जारी किया जाए ✅ सभी ट्रैफिक मार्शलों को पुनः ड्यूटी पर लिया जाए ✅ ट्रैफिक मार्शलों को संविदा (Contract) का दर्जा दिया जाए ✅ निश्चित मासिक वेतन एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए ✅ भविष्य में नियमितीकरण (Permanent) की स्पष्ट नीति बनाई जाए ✅ बीमा (Insurance) एवं पहचान पत्र (ID Card) की व्यवस्था की जाए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी ने ट्रैफिक मार्शलों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित स्तर पर उनकी मांगों को उठाने तथा समाधान हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया। ट्रैफिक मार्शलों को आशा है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का सकारात्मक समाधान होगा।1
- पूरा विपक्ष अपनी अपनी हारो के लिए कोइ EVM क़ो दोष देता है कोइ SIR क़ो दोष देता है कोइ सरकारी कर्मचारीयों पर सरकार का पक्ष लेने के आरोप लगाते है लेकिन कोइ माई का लाल ये नहीं कहता है कि हमारे कर्म खोटे है हम आतंकवादीयों का साथ देते है देशविरोधियों देशद्रोहीयों क़ो संरक्षण देते है दुश्मन देश पाकिस्तान की जय जयकारा लगवाते है विपक्ष के नेताओं क़ो अपने कर्म सुधारने की महती आवश्यकता है क्योंकी आज की भारतीय जनता बेबकुफ़ नहीं है जो देशविरोधी देशद्रोही आतंकवादी यों के समर्थको क़ो वोट सपोर्ट देगी, आज की जनता का कहना है जो देश का नहीं वो हमारा भी नहीं है जो देश के दुश्मनो का हमदर्द है वो हमारा दुश्मन हीं है, अब जनता सत्ता लालचीयो क़ो वोट सपोर्ट नहीं देती है जो देशवासियो का हितेषी है देशभक्त है वो हीं हमारा अपना है1
- महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया “हमारे ही समाज के मंत्री ने आरोपी को बचाया, सरकार बचाने के लिए दबा दिया गया मामला” जयपुर। महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हमले के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई मामलों को दबा दिया जाता है। बेनीवाल ने 25 मई 2022 को झोटवाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ इलाके में “हमारा समाचार” से जुड़े तीन पत्रकारों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि “हमारे ही समाज के एक मंत्री ने आरोपी को बचा लिया। उस समय मंत्री इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे, लेकिन सरकार अल्पमत में थी। यदि मंत्री इस्तीफा दे देते तो शायद सरकार भी गिर सकती थी।” उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति की गई। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उस दौरान पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की बजाय मामले को शांत कराने के प्रयास किए गए। आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था और पत्रकार संगठनों ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पत्रकारों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। बेनीवाल ने महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हालिया हमले को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि पत्रकार और उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।1
- विराटनगर के पावटा में बहुद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति की नई शाखा का उद्घाटन हुआ। विधायक कुलदीप धनखड़ ने इसका शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों की सहकारी सेवाएं अब और अधिक सुलभ और सशक्त होंगी।1