logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई के संडीला में सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्लास्टिक पाइपिंग सिस्टम डिवीजन ने अपने अधिकृत डीलर एम/एस जेएमडी एंटरप्राइजेज के सहयोग से एक प्लंबिंग कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्लंबरों को आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों से अवगत कराना और उनके तकनीकी कौशल को मजबूत बनाना था। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 50 से 60 प्लंबरों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ की तकनीकी टीम ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिसके तहत अंडरग्राउंड एवं एबव ग्राउंड सीवर लाइन सिस्टम के सही इंस्टॉलेशन, वॉटर टैंक के वैज्ञानिक व सुरक्षित संस्थापन तथा पूरी प्लंबिंग लाइन के उचित संयोजन और रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इसके साथ ही प्लंबरों द्वारा पूछे गए तकनीकी प्रश्नों का मौके पर विस्तार से समाधान भी किया गया। कार्यशाला में संडीला के स्थानीय डीलर अजय द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम से शरद यादव व लावा सिंह, प्रोजेक्ट टीम से एरिया प्रबंधक बृजेश सिंह और सेल्स टीम से विवेक मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने इस तकनीकी प्रशिक्षण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई, जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं जारी रखने का आश्वासन दिया।

2 hrs ago
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•
2 hrs ago
7e91fbbf-8bc7-4540-9dc9-b0475e14d003

हरदोई के संडीला में सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्लास्टिक पाइपिंग सिस्टम डिवीजन ने अपने अधिकृत डीलर एम/एस जेएमडी एंटरप्राइजेज के सहयोग से एक प्लंबिंग कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्लंबरों को आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों से अवगत कराना और उनके तकनीकी कौशल को मजबूत बनाना था। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 50 से 60 प्लंबरों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ की तकनीकी टीम ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिसके तहत अंडरग्राउंड एवं एबव ग्राउंड सीवर लाइन सिस्टम के सही इंस्टॉलेशन, वॉटर टैंक के वैज्ञानिक व सुरक्षित संस्थापन तथा पूरी प्लंबिंग लाइन के उचित संयोजन और रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण

cfc46f07-9722-49be-828d-cfba2b0a6f38

जानकारियां साझा की गईं। इसके साथ ही प्लंबरों द्वारा पूछे गए तकनीकी प्रश्नों का मौके पर विस्तार से समाधान भी किया गया। कार्यशाला में संडीला के स्थानीय डीलर अजय द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम से शरद यादव व लावा सिंह, प्रोजेक्ट टीम से एरिया प्रबंधक बृजेश सिंह और सेल्स टीम से विवेक मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने इस तकनीकी प्रशिक्षण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई, जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं जारी रखने का आश्वासन दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर बेच देने, मारपीट करने और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब वह घर पहुंची तो अलमारी में रखे उसके लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। पूछताछ करने पर महिला को जानकारी हुई कि उसके पति और ससुर ने कथित रूप से इन जेवरों को बेच दिया है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पारा थाने में शिकायत देने के बावजूद स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, जिसके कारण उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस और आरोपित पक्ष का कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ पाया है।
    1
    राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर बेच देने, मारपीट करने और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब वह घर पहुंची तो अलमारी में रखे उसके लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। पूछताछ करने पर महिला को जानकारी हुई कि उसके पति और ससुर ने कथित रूप से इन जेवरों को बेच दिया है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि पारा थाने में शिकायत देने के बावजूद स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, जिसके कारण उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस और आरोपित पक्ष का कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ पाया है।
    user_SNOFFICIAL 9821
    SNOFFICIAL 9821
    पत्रकार मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत उन्नाव के नवाबगंज में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवाबगंज विकासखंड के जैतीपुर रोड स्थित एक पेयजल फैक्ट्री में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंधारी यादव ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान वहां पहुंचे अतिथियों का स्वागत भी उन्हें पौधे भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री परिसर में अमरूद, जामुन, कंजी और अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस महाअभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि ये पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनीष जैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशी बिंदकर, कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार दीपक गौतम समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत उन्नाव के नवाबगंज में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवाबगंज विकासखंड के जैतीपुर रोड स्थित एक पेयजल फैक्ट्री में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंधारी यादव ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान वहां पहुंचे अतिथियों का स्वागत भी उन्हें पौधे भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री परिसर में अमरूद, जामुन, कंजी और अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस महाअभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि ये पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनीष जैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशी बिंदकर, कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार दीपक गौतम समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Rohit Gupta
    Rohit Gupta
    हसनगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीतापुर की महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में चलांकापुर से शिवरुख कलां को जोड़ने वाला मुख्य डामर मार्ग लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने और उनमें पानी भर जाने से यह मार्ग तालाब जैसी स्थिति में आ चुका है। इस बदहाली के कारण पहाड़ापुर, शिवरुख कलां, शिवरुख खुर्द, गौसपुर, जवाहरपुरवा, उलाहिया, सेमरा और तकिया समेत करीब आठ प्रमुख गांवों के हजारों लोगों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। यह मार्ग ग्रामीणों को महमूदाबाद के मुख्य बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ता है। क्षेत्रीय नागरिक विनय शर्मा और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, इस जर्जर सड़क से होकर प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, व्यापारी, महिलाएं और बुजुर्ग अपने दैनिक कार्यों के लिए निकलते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन संतुलन खोकर गिर रहे हैं, जबकि पैदल चलने वालों को कीचड़ और फिसलन से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर डामर पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और स्कूली बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति को उजागर करने के लिए जिया-टैग्ड (Geo-tagged) तस्वीरें जारी की हैं, जिससे मार्ग की दयनीय स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों ने सीतापुर के जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस महत्वपूर्ण मार्ग का तत्काल निरीक्षण किया जाए और सड़क की मरम्मत तथा पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    4
    सीतापुर की महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में चलांकापुर से शिवरुख कलां को जोड़ने वाला मुख्य डामर मार्ग लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने और उनमें पानी भर जाने से यह मार्ग तालाब जैसी स्थिति में आ चुका है। इस बदहाली के कारण पहाड़ापुर, शिवरुख कलां, शिवरुख खुर्द, गौसपुर, जवाहरपुरवा, उलाहिया, सेमरा और तकिया समेत करीब आठ प्रमुख गांवों के हजारों लोगों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। यह मार्ग ग्रामीणों को महमूदाबाद के मुख्य बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ता है।

क्षेत्रीय नागरिक विनय शर्मा और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, इस जर्जर सड़क से होकर प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, व्यापारी, महिलाएं और बुजुर्ग अपने दैनिक कार्यों के लिए निकलते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन संतुलन खोकर गिर रहे हैं, जबकि पैदल चलने वालों को कीचड़ और फिसलन से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर डामर पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और स्कूली बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति को उजागर करने के लिए जिया-टैग्ड (Geo-tagged) तस्वीरें जारी की हैं, जिससे मार्ग की दयनीय स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों ने सीतापुर के जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस महत्वपूर्ण मार्ग का तत्काल निरीक्षण किया जाए और सड़क की मरम्मत तथा पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हरदोई जिले के बिलग्राम के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम सभा में सड़क की हालत पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है। इस सड़क की उपेक्षा से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ केवल गिने-चुने लोगों का ही आना-जाना होता है और शायद इसी वजह से प्रशासन इस सड़क का निर्माण नहीं करवा रहा है। आने वाले बारिश के मौसम को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं, क्योंकि यह सड़क खेतों के स्तर से करीब एक-दो फीट नीचे है। ऐसे में खेतों में जमा होने वाला बारिश का सारा पानी बहकर सीधे सड़क पर भर जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए सड़क का स्तर खेतों से ऊंचा किया जाना चाहिए।
    1
    हरदोई जिले के बिलग्राम के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम सभा में सड़क की हालत पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है। इस सड़क की उपेक्षा से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ केवल गिने-चुने लोगों का ही आना-जाना होता है और शायद इसी वजह से प्रशासन इस सड़क का निर्माण नहीं करवा रहा है। आने वाले बारिश के मौसम को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं, क्योंकि यह सड़क खेतों के स्तर से करीब एक-दो फीट नीचे है। ऐसे में खेतों में जमा होने वाला बारिश का सारा पानी बहकर सीधे सड़क पर भर जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए सड़क का स्तर खेतों से ऊंचा किया जाना चाहिए।
    user_JITENDRA KUMAR
    JITENDRA KUMAR
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उन्नाव के बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक इनोवा कार का पिछला टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर पलटी इस कार में सवार सात लोग घायल हो गए। यह हादसा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 249 के पास शाम करीब 6:30 बजे उस समय हुआ, जब कार बांगरमऊ से लखनऊ की तरफ जा रही थी। टायर फटने के बाद कार कई पलटे खाते हुए विपरीत दिशा में आगरा जाने वाली लेन पर पहुंच गई। कार में सवार सभी लोग बांगरमऊ नगर के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी पंकज की पुत्री नैंसी की गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों में बांगरमऊ निवासी शिवानी गुप्ता (25), कन्नौज निवासी मीना गुप्ता (35), बांगरमऊ निवासी शिवदेवी (55), नैतिक गुप्ता (13), कानपुर नगर निवासी शालू गुप्ता (30) और बांगरमऊ निवासी शीलू गुप्ता उर्फ मीनाक्षी (25) शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। सीएचसी में कुछ घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि शीलू गुप्ता उर्फ मीनाक्षी, मीना गुप्ता, शिवानी गुप्ता और शिवदेवी को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    1
    उन्नाव के बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक इनोवा कार का पिछला टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर पलटी इस कार में सवार सात लोग घायल हो गए। यह हादसा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 249 के पास शाम करीब 6:30 बजे उस समय हुआ, जब कार बांगरमऊ से लखनऊ की तरफ जा रही थी। टायर फटने के बाद कार कई पलटे खाते हुए विपरीत दिशा में आगरा जाने वाली लेन पर पहुंच गई।

कार में सवार सभी लोग बांगरमऊ नगर के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी पंकज की पुत्री नैंसी की गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों में बांगरमऊ निवासी शिवानी गुप्ता (25), कन्नौज निवासी मीना गुप्ता (35), बांगरमऊ निवासी शिवदेवी (55), नैतिक गुप्ता (13), कानपुर नगर निवासी शालू गुप्ता (30) और बांगरमऊ निवासी शीलू गुप्ता उर्फ मीनाक्षी (25) शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। सीएचसी में कुछ घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि शीलू गुप्ता उर्फ मीनाक्षी, मीना गुप्ता, शिवानी गुप्ता और शिवदेवी को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.