अरवल में वाहन जांच के दौरान दर्दनाक हादसा, परिवहन विभाग के सिपाही की मौत अरवल। जिले में वाहन जांच के दौरान एक दर्दनाक हादसे में परिवहन विभाग के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार यादव (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। वे पिता मैनेजर यादव के पुत्र थे और ग्राम बक्सर के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वलिदाद के पास परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने जांच में तैनात परिवहन विभाग के सिपाही को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मुकेश कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक के शव को सदर अस्पताल, अरवल लाया गया, जहां जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अमनप्रीत सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल तथा सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिवहन विभाग के कर्मियों में शोक की लहर है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
अरवल में वाहन जांच के दौरान दर्दनाक हादसा, परिवहन विभाग के सिपाही की मौत अरवल। जिले में वाहन जांच के दौरान एक दर्दनाक हादसे में परिवहन विभाग के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार यादव (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। वे पिता मैनेजर यादव के पुत्र थे और ग्राम बक्सर के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वलिदाद के पास परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने जांच में तैनात परिवहन विभाग के सिपाही को कुचल दिया। हादसा
इतना भीषण था कि मुकेश कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक के शव को सदर अस्पताल, अरवल लाया गया, जहां जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अमनप्रीत सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल तथा सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिवहन विभाग के कर्मियों में शोक की लहर है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
- अरवल। गायत्री हत्याकांड में शामिल दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक मनोज यादव के नेतृत्व में अरवल में रोड प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने मामले में त्वरित और कठोर न्याय की मांग की। मनोज यादव ने कहा कि गायत्री हत्याकांड ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलेगी, तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- पटना जिला पालीगंज अनुमंडल के विक्रम थाना क्षेत्र में अभियंत्रित होकर ट्रक नहर में पलटा1
- गोह (औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे दीप ज्योति कल्याण संस्थान द्वारा गोह थाना परिसर में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान दीप ज्योति कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि डीसी रितेश कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई एवं गैरकानूनी कृत्य है, जो बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधा है। बाल विवाह न केवल उनके भविष्य को अंधकारमय करता है, बल्कि उनके सपनों को साकार होने से भी रोकता है। वहीं मौके पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने आगे कहा कि अगर आस पास कोई भी बाल विवाह की सूचना मिलती है तो सबंधित पदाधिकारी को सूचित करें। मौके पर दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व समाजसेवी मौजूद थें।1
- Bihar News 24:- भोजपुर के R. S. Convent School में 7th annual function मनाया गया जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया! जिसके director Pawan kushvaha ने बताया की हर साल की भांति इस साल भी annual function काफ़ी बेहतर रहा और आपको बता दें कि पवन कुशवाहा एक बहुत अच्छे समाज सेवी भी हैं जो लगातार कई गरीब बच्चों का नि:शुल्क शिक्षा देकर अपने समाज का नाम रोशन किया 💐🙏 Ara से विष्णु शंकर पाठक कि रिपोर्ट3
- हसपुरा, औरंगाबाद सलेमपुर गांव में पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया1
- गड़हनी बीस सूत्री कार्यालय में ‘जनता दरबार’ का आयोजन: 18 में से 13 मामलों का मौके पर ही निपटारा..... गड़हनी (भोजपुर): बिहार सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सोमवार को गड़हनी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। बीस सूत्री समिति, बिहार सरकार के सदस्य मो० इमरान अहमद के नेतृत्व में सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 18 नागरिकों ने अपनी फरियाद रखी, जिनमें से 13 शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण कर दिया गया। मुख्यमंत्री के विजन को मिल रही मजबूती इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मो. इमरान अहमद ने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल शासनकाल में बिहार सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह संकल्पित है। प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। इसी कड़ी में प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय में नियमित बैठक और जनसुनवाई की जा रही है, जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।" जनता दरबार में मुख्य रूप से राशन कार्ड में गड़बड़ी, राजस्व मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जमीन मापी, जन्म प्रमाण पत्र और आगलगी से संबंधित मुआवजे जैसी मूलभूत समस्याएं प्रमुखता से छाई रहीं। सदस्यों ने एक-एक फरियादी की बात सुनी और शेष बचे 5 मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बीस सूत्री समिति के सदस्य श्री राम प्रवेश सिंह एवं श्री रविरंजन कुमार सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज समस्या का समाधान समय सीमा के भीतर किया जाएगा। #bihar #highlight #possitive #follower #garhani1
- अरवल। जिले में वाहन जांच के दौरान एक दर्दनाक हादसे में परिवहन विभाग के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार यादव (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। वे पिता मैनेजर यादव के पुत्र थे और ग्राम बक्सर के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वलिदाद के पास परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने जांच में तैनात परिवहन विभाग के सिपाही को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मुकेश कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक के शव को सदर अस्पताल, अरवल लाया गया, जहां जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अमनप्रीत सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल तथा सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिवहन विभाग के कर्मियों में शोक की लहर है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।2