Shuru
Apke Nagar Ki App…
cm योगी नें pda का पूरा बताया. तत्कालीन राज्य सभा का चुनाव
Ajay Kumar
cm योगी नें pda का पूरा बताया. तत्कालीन राज्य सभा का चुनाव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बृद्धि को आया हार्ट अटैक पुलिस की मदत से बची जान सिपही नें किया cpr सब्जी खरीदने गया आदमी को अचानक हार्ट अटैक आया cpr से बची जान1
- Post by SONI DEVI1
- दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ मऊ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ मऊ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया– दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मऊ, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर से मिर्जाहादीपुरा तक पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मऊ पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ निरंतर भ्रमण, निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है।1
- सर्वर डाउन होने से छात्राओं की छात्रवृत्ति पर संकट, तिथि बढ़ाने की मांग एक सप्ताह से बायोमेट्रिक में आ रही समस्या, एक हजार से अधिक विद्यार्थियों का सत्यापन लंबित बूढ़नपुर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के मां श्रृंगारी बालिका इंटर कॉलेज, कोयलसा में छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने में छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट नहीं लग पा रहा है। इससे छात्रवृत्ति के आवेदन की प्रक्रिया बाधित हो रही है। वहीं, 15 अक्तूबर को आवेदन की अंतिम तिथि होने के कारण छात्राओं को छात्रवृत्ति से वंचित होने की चिंता सता रही है। छात्राओं ने संबंधित अधिकारियों से सर्वर की समस्या दूर कराने और छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि कम से कम 10 दिन बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो कई विद्यार्थियों के आवेदन अधूरे रह जाएंगे। इससे उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सकेगा। विद्यालय की व्यवस्थापक आशू यादव ने बताया कि पिछले चार दिनों से सर्वर ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बायोमेट्रिक प्रक्रिया में परेशानी आ रही है। इसके कारण विद्यालय के महाविद्यालय और इंटर कॉलेज को मिलाकर एक हजार से अधिक विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो सका है। यह समस्या केवल उनके विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के अन्य विद्यालयों में भी विद्यार्थी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों और उपजिलाधिकारी से शिकायत की गई है। साथ ही छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि सभी विद्यार्थियों को आवेदन पूरा करने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति काफी महत्वपूर्ण है। इसके सहारे कई विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख पाते हैं। समस्या दूर कराने का किया जाएगा प्रयास। इस संबंध में उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह समस्या केवल एक विद्यालय की नहीं, बल्कि तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों में सामने आ रही है। संबंधित विभाग से बात कर विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़वाने का प्रयास किया जाएगा।1
- मऊ में UPI चार्ज के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा का प्रदर्शन, थाली-चम्मच बजाकर जताई नाराजगी मऊ में UPI चार्ज के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा का प्रदर्शन, थाली-चम्मच बजाकर जताई नाराजगी उत्तर प्रदेश के मऊ में UPI भुगतान पर प्रस्तावित MDR चार्ज के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदर्शन किया। सोमवार को जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी के नेतृत्व में सहादतपुरा से रोडवेज तक कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर विरोध जताया। इस दौरान थाली-चम्मच बजाकर केंद्र सरकार से प्रस्तावित चार्ज पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से छोटे दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया और राजेश गुप्ता ने व्यापारियों के हितों का मुद्दा उठाते हुए सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए। वहीं, उमेश यादव ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ और किफायती बनाए रखने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व्यापारियों से जुड़े फैसलों में व्यापारिक संगठनों से संवाद होना चाहिए। समाजवादी व्यापार सभा ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित MDR चार्ज पर पुनर्विचार करने की अपील की।2
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर सफाई अभियान, 50 कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को फूलबाई पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 516 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। कार्यक्रम को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सोमवार, 12 अक्टूबर को सफाई कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर और सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ू लगाकर कचरा हटाया तथा दवा का छिड़काव किया। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर विभिन्न संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोका जा सकता है। स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे सभी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक प्रभारी अनिल मौर्य सहित नर्मदा गौंड, शंकरन, सुनीता, दिलदार, नंदू, कमरू, निशा, रामाश्रय, एहसान, इश्तियाक, रामसमुझ, सुनील, रियाजुद्दीन, विकास, विनोद कुमार, गुलाबचंद, नमन शाह, राधेश्याम, अब्दुल, रामसूरत और राजेश कुमार सहित करीब 50 सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।3
- आजमगढ़ : मुठभेड़ में ठगी के आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार आवास और सरकारी योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं को बनाते थे निशाना आजमगढ़। महिलाओं को सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर आभूषण व नकदी ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोमवार देर रात कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पासीपुर नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी साहब राम (43) के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने सीएचसी कोयलसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- cm योगी नें pda का पूरा बताया. तत्कालीन राज्य सभा का चुनाव1