Shuru
Apke Nagar Ki App…
“एसएसपी शशि मोहन सिंह की कड़ी निगरानी में अपराधियों का सफाया, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और बैंक सुरक्षित।”
Pooja Jaiswal Journalist
“एसएसपी शशि मोहन सिंह की कड़ी निगरानी में अपराधियों का सफाया, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और बैंक सुरक्षित।”
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Pooja Jaiswal Journalist1
- जिला सक्ती में जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।1
- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिनांक 30.03.2026 को प्रेसवार्ता रखी गई जिसमें खाद्य अधिकारी व जनसम्पर्क अधिकारी उपस्थित थे। खाद्य अधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 10 गैस एजेंसी संचालित है इन गैस एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा इनके माध्यम से उपभोक्ताओं को LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है किसी भी नागरिक या उपभोक्ता को घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार जिले में कुल 32 पेट्रोल पम्प स्थापित है जिसमें पर्याप्त मात्रा में डीजल/पेट्रोल भंडारित है इन पेट्रोल पम्प में पेट्रोल की मात्रा 3,33,385 लीटर एवं डीजल की मात्रा 4,06,714 लीटर उपलब्ध है। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं भंडारण पर नियंत्रण हेतु डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति व तहसीलदार की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय दल द्वारा मॉनिटरिंग किया जा रहा है व आवश्यक वस्तुओं का दुरूपयोग व कालाबाजारी करने पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। कार्यालय कलेक्टर के खाद्य-शाखा के कक्ष क्रमांक 22 को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किया गया है तथा राज्य सरकार के द्वारा शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल सेंटर नंबर 1800 233 3663 जारी किया गया है। जिले के सभी विकासखण्ड में तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी का जांच दल गठन किया गया है, जिनके द्वारा गैस की जमाखोरी व दुरूपयोग पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। अब तक 05 प्रकरण दर्ज कर कुल 16 नग एल.पी.जी. सिलेंडर जप्त किया गया है तथा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।1
- *✰डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की बड़ी भूल✰* *भाग -2* अवश्य देखिए हमारी स्पेशल वीडियो सिर्फ *Factfull Debates* Youtube Channel पर1
- मूलभूत सुविधाओं का अभाव — सरपंच-सचिव नदारद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश1
- बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा तट पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा अनावरण को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस दौरान 26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी हुआ। सीएम ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण कर विकास की नींव रखी। उन्होंने बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा स्थापना को भी बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने और नई उड़ानों के शुभारंभ को जनता के लिए बड़ी राहत बताया।1
- जिला बिलासपुर के ग्राम के “चोरभट्टी खुर्द में ताले ही ताले: नवनिर्मित सुलभ शौचालय बंद, सोसाइटी में राशन ठप” — ताले में कैद विकास, चोरभट्टी खुर्द की सच्चाई सब-हेडिंग: मूलभूत सुविधाओं का अभाव — सरपंच-सचिव नदारद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश बिलासपुर / चोरभट्टी खुर्द बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द (जनपद पंचायत तखतपुर) में विकास के दावों की हकीकत जमीनी स्तर पर कुछ और ही नजर आ रही है। गांव में मूलभूत सुविधाएं आज भी भगवान भरोसे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गांव में बने नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर निर्माण के बाद से ही ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीण आज तक इसका उपयोग नहीं कर पाए हैं। वहीं, सरकारी राशन सोसाइटी में भी ताले लटके होने से हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क से चर्चा में बताया कि गांव में आज तक पक्की सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कच्ची सड़कों और अव्यवस्थित नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तालाब तक जाने के लिए पचरी (रास्ता) का अभाव भी ग्रामीणों की बड़ी समस्या बना हुआ है। इस स्थिति से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव दोनों ही अपने कर्तव्यों से नदारद हैं और गांव के विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मीडिया द्वारा सरपंच संजय पांडे से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। राजनीतिक संदर्भ: ग्रामीणों का कहना है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने और क्षेत्र में जनप्रतिनिधि मौजूद होने के बावजूद गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्वलंत सवाल: नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर ताला क्यों? सोसाइटी में राशन वितरण कब शुरू होगा? सरपंच-सचिव की जिम्मेदारी तय कब होगी? आखिर कब मिलेगा ग्रामीणों को उनका हक? जनहित में मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और गांव में बुनियादी सुविधाएं जल्द सुनिश्चित की जाएं।3
- स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय t20 क्रिकेट प्रतियोगिता में समापन1