Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार दिनभर | 15 बड़ी खबरें | विधायक पर विवाद | पवन–अक्षरा वीडियो | गर्लफ्रेंड मर्डर केस...... बिहार दिनभर | 15 बड़ी खबरें | विधायक पर विवाद | पवन–अक्षरा वीडियो | गर्लफ्रेंड मर्डर केस..... 🔹 सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक द्वारा नोट उड़ाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल 🔹 भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा विवादित वीडियो — पवन सिंह और अक्षरा सिंह से जुड़ी तस्वीरों/वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस 🔹 प्रेम प्रसंग से जुड़ा गर्लफ्रेंड मर्डर केस, हत्या के बाद शमशान में शव जलाने का गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी 🔹 अपराध, प्रशासन और वायरल घटनाओं से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें
Rajiv Ranjan
बिहार दिनभर | 15 बड़ी खबरें | विधायक पर विवाद | पवन–अक्षरा वीडियो | गर्लफ्रेंड मर्डर केस...... बिहार दिनभर | 15 बड़ी खबरें | विधायक पर विवाद | पवन–अक्षरा वीडियो | गर्लफ्रेंड मर्डर केस..... 🔹 सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक द्वारा नोट उड़ाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल 🔹 भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा विवादित वीडियो — पवन सिंह और अक्षरा सिंह से जुड़ी तस्वीरों/वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस 🔹 प्रेम प्रसंग से जुड़ा गर्लफ्रेंड मर्डर केस, हत्या के बाद शमशान में शव जलाने का गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी 🔹 अपराध, प्रशासन और वायरल घटनाओं से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rajiv Ranjan1
- लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित होली के पावन अवसर पर स्नेहिल एवं भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, समरसता एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर मिथिलेश मिश्र, जिला पदाधिकारी, लखीसराय ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों का पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पारंपरिक होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास और भाईचारे का विशेष माहौल देखने को मिला1
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना परिसर में थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार की अध्यक्षता में हिंदू धर्म के महान त्यौहार होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार अंचलाधिकारी निशांत कुमार एस आई विपिन कुमार राय एकता कुमारी अलका कुमारी मसी चरण सोरेन राजकुमार ए एस आई राजकुमार सिंह अरविंद कुमार सिंह पीसी शैलेश त्यागी एवं थाना के सभी कर्मी वह क्षेत्र से आए हुए समाजसेवी स्वयं सेभी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे बैठक में सर्वप्रथम नव नियुक्त थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों से परिचय ली गई एवं साथ ही साथ पूर्व के होली का फीडबैक भी प्राप्त किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों के द्वारा एक स्वर में बताया गया कि यहां आज तक होली के त्योहार पर कभी भी किसी भी तरह का परेशानी उत्पन्न नहीं हुआ है हिंदू और मुसलमान सभी यहां भाईचारा वातावरण में त्यौहार मनाते हैं बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी निशांत कुमार के द्वारा बैठक में आए तमाम लोगों को जहां होली की अग्रिम बधाई शुभकामना दी वहीं उन्होंने बताया कि होली के दौरान हम लोगों का भी कुछ कर्तव्य बनता है कि हम अपने समाज में होली के त्यौहार के अवसर पर वैसा कोई भी कार्य न करें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को आहत होना पड़े आगजा जलाने के दौरान अगल-बगल पके हुए फसल का ध्यान रखना चाहिए पानी की व्यवस्था रखनी चाहिए की विषम प्रस्तुति में हम उसे पर काबू पा सकें होली में हम लोग हर्बल रंग का प्रयोग करें हरदंग मचाने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि होली के दिन छोटे-छोटे बच्चे तालाब वगैरह में स्नान करने चले जाते हैं गहरे पानी की वजह से दुर्घटना घटित होने की संभावना रहती है वहां भी हम लोगों को चौकसी बरतना चाहिए बिरधा एवं लाचार व्यक्ति को रंग या कीचड़ उनकी सहमति के बिना नहीं लगानी चाहिए वैसे संगीत जिसके बजाने से सामाजिक भावना को ठेस पहुंचती हो उसका उपयोग हम लोग नहीं करें वहीं नवनियुक्त थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने स्पष्ट तौर पर बताया कि डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है शराब पहले से ही बंद है इसलिए इन सभी चीजों पर पूरी निगाह रखी जाएगी सोशल मीडिया पर भी ध्यान रखा जाएगा कहीं से भी किसी भी तरह की अफवाह होने पर तुरंत दूरभाष पर हमें सूचित करें प्रशासन तुरंत मामले की संज्ञा लेकर कार्यवाही करेगी थाना अध्यक्ष के द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को होली की हार्दिक बधाई शुभकामना भी दी गई उन्होंने बताया कि होली मिलन का त्यौहार है इसमें लोग पूर्व के गले सीखने को मटकर एक दूसरे के साथ मिलते हैं और वहां से एक नई कहानी की शुरुआत होती है सनातन धर्म में होली को नव वर्ष के रूप में भी हम लोग मानते हैं इसलिए नए साल पर कभी भी लोगों को और शांति नहीं फैलानी चाहिए1
- होली को लेकर चेवाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न। गौरतलब है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को चेवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव समेत चेवाड़ा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के पार्षद, वार्ड प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद थे। बैठक के दौरान होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब सेवन कर उत्पात मचाने तथा अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें।शांति समिति की बैठक का कार्यक्रम शनिवार की शाम 5 बजे संपन्न हुआ। प्रशासन ने भरोसा जताया कि जनसहयोग से होली का पर्व शांतिपूर्वक और उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा1
- होली को लेकर गंगटा थाना में शांति समिति की बैठक हवेली खड़गपुर होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को गंगटा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सभी समुदायों के लोग एवं डीजे संचालक शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है, इसे मर्यादा में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान पुलिस गश्ती दल गांव-गांव भ्रमण करेगा तथा किसी भी आपत्तिजनक स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। डीजे संचालकों को अश्लील गाने नहीं बजाने और डीजे का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने होलिका दहन के दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। बैठक में कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शेखपुरा नगर परिषद अंतर्गत केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, शेखपुरा में हमारा अखंड भारत सोसायटल फाउंडेशन के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक एवं सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर सचिन सौरभ ने किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रभास पांडेय,राहुल वात्स्यायन, एएनएम काजल कुमारी, प्रशिक्षक अभिनव प्रसून एवं नीरज कुमार उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमित क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जो शरीर के लसीका तंत्र को प्रभावित करती है। यह रोग आगे चलकर हाथीपांव जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकता है। एक बार बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच जाए तो इसका पूर्ण उपचार संभव नहीं होता, इसलिए समय पर दवा सेवन और जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। इस अवसर पर इंजीनियर सचिन सौरभ ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन अभियान का उल्लेख करते हुए आमजन से वर्ष में एक बार निर्धारित दवाओं का सेवन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही “फाइलेरिया मुक्त शेखपुरा, फाइलेरिया मुक्त बिहार” का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षु महिलाओं को आयु एवं ऊँचाई के अनुसार दवा खिलाकर संकल्प दिलाया गया।3
- क्षेत्र दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि कर्माटांड़ फील्ड को स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृत कर लिया गया है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि यदि जनता की मांग है कि स्टेडियम का नाम शहीद S. K. Murmu के नाम पर रखा जाए, तो वे इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात होगी और वे यथासंभव इसके नामकरण का प्रयास करेंगे।1
- ईसापुर खंघा में 100 लीटर देसी शराब बरामद, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज। गौरतलब है कि कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ईसापुर गांव स्थित खंघा से पुलिस ने 100 लीटर देसी शराब लावारिस हालत में बरामद की है। इस संबंध में शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ईसापुर गांव स्थित खंघा इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खेत के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी गई लगभग 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- चोरी मामले में दो भेजा गया जेल हवेली खड़गपुर खड़गपुर पुलिस ने बैटरी व तार चोरी करने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में नगर के पश्चिम आजीमगंज मोहल्ला के धीरज कुमार और गोलू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। चोरी की बैटरी बरामद कर ली गई है।1