होली को लेकर चेवाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न। होली को लेकर चेवाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न। गौरतलब है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को चेवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव समेत चेवाड़ा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के पार्षद, वार्ड प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद थे। बैठक के दौरान होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब सेवन कर उत्पात मचाने तथा अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें।शांति समिति की बैठक का कार्यक्रम शनिवार की शाम 5 बजे संपन्न हुआ। प्रशासन ने भरोसा जताया कि जनसहयोग से होली का पर्व शांतिपूर्वक और उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

- चेवाड़ा सदर बाजार में होली की रौनक, शाम तक उमड़ी भीड़। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत के सदर बाजार में होली पर्व को लेकर रविवार को खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी और शाम करीब 4 बजे तक खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। रंग, गुलाल, पिचकारी, अबीर और होलिका दहन के लिए लकड़ी एवं पूजन सामग्री की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी जमकर खरीदारी की।बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बड़े वाहनों के आवागमन से दोपहिया चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि होली को लेकर इस वर्ष बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानों के बाहर अस्थायी स्लॉट लगाकर रंग और त्योहार से जुड़े सामान बेचे जा रहे हैं। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों को लेकर खासा उत्साह नजर आया। वहीं महिलाएं पूजन सामग्री और घरेलू जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी में व्यस्त दिखीं।प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती दल की तैनाती की गई है।व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि पर्व के नजदीक आते ही बाजार में और रौनक बढ़ेगी।1
- शेखपुरा - शहर के बुधौली बाजार स्थित वरनवाल सेवा सदन के महिला सदस्यों धूम धाम से मनाया होली मिलन समारोह. जहाँ ''रंग बरसे चुनरवाली रंग बरसे'' होली के गानों पर महिला लोग खुब झूमी1
- बिहार के शेखपुरा जिले से जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद शादी टूट जाने का एक अलग ही मामला सामने आया है। दरअसल, दूल्हा काला है... ऐसा कहकर दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया।बुधवार की रात एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था। सबकुछ आराम से हो भी रहा था। रस्में निभाई जा रही थीं।1
- सात रंगों का महा मेल, मिलन समारोह में, शहीद जगदेव बिचार,मंच पर पहुंचे, BLCP सुप्रीमो, सुभाष कुमार जी, तो क्या हुआ,,1
- जय हिंद कमपेटेटीव स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया1
- लखीसराय जिले के गुलनी मोड़ पर होली मिलन समारोह मैं शामिल हुई बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्षा। लखीसराय । जिले के गुलनी मोड स्थित रानी सती इंटरप्राइजेज सह वर्षा पावर कंस्ट्रक्शन की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया गया कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।1
- yehan ki rod ki halat bahut bigdi huee hai1
- अरियरी थाना पुलिस ने विसहिया गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव निवासी बाजो मांझी के पुत्र जगदीश मांझी के रूप में की गई है।इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किया। टीम में एएसआई बिंदेश्वरी पासवान समेत सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लंबे समय से अपने घर के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपी को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 39 प्लास्टिक पाउच में भरी देसी शराब तथा एक गैलन में पांच लीटर शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 17 लीटर शराब जब्त की गई है। बरामद शराब को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अरियरी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रविवार की शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।1