logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हल्द्वानी में निजी अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां आंख का इलाज कराने आए 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार में मातम पसरा है। एक वायरल क्लिप में परिजन पुलिसकर्मियों से लिपटकर रोते नजर आ रहे हैं। सीओ अमित सैनी ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है

2 hrs ago
user_NI KHIL contact - 8979328514
NI KHIL contact - 8979328514
Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

हल्द्वानी में निजी अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां आंख का इलाज कराने आए 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार में मातम पसरा है। एक वायरल क्लिप में परिजन पुलिसकर्मियों से लिपटकर रोते नजर आ रहे हैं। सीओ अमित सैनी ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • The Aman Times 🚨 सड़क हादसे में महिला की मौत, 8 घायल 📍 लालकुआं/हल्द्वानी शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे एक ऑटो की नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 💔 हादसे में रोजी (28 वर्ष) पत्नी शाहरुख, निवासी गफूर बस्ती, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚑 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने बेतरतीब कट लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग उठ रही है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
    1
    The Aman Times
🚨 सड़क हादसे में महिला की मौत, 8 घायल
📍 लालकुआं/हल्द्वानी
शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे एक ऑटो की नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
💔 हादसे में रोजी (28 वर्ष) पत्नी शाहरुख, निवासी गफूर बस्ती, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
🚑 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने बेतरतीब कट लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग उठ रही है।
🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने आज हरिद्वार पहुंचकर मातहत अधिकारियों के साथ गंगा पूजन किया व कल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की सकुशलता के साथ सम्पन्न होने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से हरिद्वार में चारधाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली व अधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए। उन्होंने हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और अनुमान व्यक्त किया कि व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की रुचि को देखते हुए इस वर्ष यात्रा में भीड़ के आंकड़े पहले से भी अधिक रहने की संभावना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि विनय शंकर पाण्डेय वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के मध्य करीब डेढ़ वर्ष हरिद्वार में जिलाधिकारी रह चुके हैं।इस दौरान उन्होंने दो बार सावन कांवड़ मेला व चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का नेतृत्व किया। विशेषकर सावन कांवड़ मेले में उनके नेतृत्व में की गई व्यवस्थाओं को सराहा गया। (-कुमार दुष्यंत)
    1
    गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने आज हरिद्वार पहुंचकर मातहत अधिकारियों के साथ गंगा पूजन किया व कल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की सकुशलता के साथ सम्पन्न होने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से हरिद्वार में चारधाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली व अधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए। उन्होंने हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और अनुमान व्यक्त किया कि व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की रुचि को देखते हुए इस वर्ष यात्रा में भीड़ के आंकड़े पहले से भी अधिक रहने की संभावना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि विनय शंकर पाण्डेय वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के मध्य करीब डेढ़ वर्ष हरिद्वार में जिलाधिकारी रह चुके हैं।इस दौरान उन्होंने दो बार सावन कांवड़ मेला व चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का नेतृत्व किया। विशेषकर सावन कांवड़ मेले में उनके नेतृत्व में की गई व्यवस्थाओं को सराहा गया।
(-कुमार दुष्यंत)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • “जय बाबा केदार!” — हिमालय की गोद में फिर गूंजेगा दिव्य आह्वान, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट आस्था, तप और मोक्ष का द्वार—श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का होगा दिव्य मिलन ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से “बर्फीली चोटियों के बीच शिव का धाम—जहां हर सांस बनती है साधना” केदारनाथ धाम — यह केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि सनातन आस्था का जीवंत प्रतीक है, जहां पहुंचकर हर श्रद्धालु अपने जीवन के पापों से मुक्ति और आत्मिक शांति की अनुभूति करता है। वर्ष 2026 की पावन यात्रा के लिए 22 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान और सनातन परंपराओं के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस शुभ अवसर को लेकर पूरे उत्तराखंड में आध्यात्मिक उत्साह की लहर दौड़ रही है। “ऊखीमठ से केदारपुरी तक—भक्ति की डोली, आस्था की यात्रा” ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान केदारनाथ की चल-विग्रह उत्सव डोली पारंपरिक विधि-विधान के साथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जहां 👉 श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है 👉 हर ओर “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज रहे हैं सायंकालीन आरती के पश्चात 👉 भुकुंड भैरव (केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक) की पूजा-अर्चना कर 👉 यात्रा की दिव्यता को और भी प्रबल किया जाएगा “तीन दिन की पावन यात्रा—हर पड़ाव पर बढ़ती भक्ति की ज्योति” 📅 19 अप्रैल: 👉 ऊखीमठ से प्रस्थान कर डोली पहुंचेगी फाटा 📅 20 अप्रैल: 👉 फाटा से प्रस्थान कर डोली पहुंचेगी गौरीकुंड 👉 यहां रात्रि विश्राम और माता गौरी के चरणों में पूजन 📅 21 अप्रैल: 👉 गौरीकुंड से प्रस्थान कर डोली पहुंचेगी केदारनाथ धाम 📅 22 अप्रैल: 👉 प्रातः 08:00 बजे 👉 कपाट खुलते ही गूंजेगा—“जय बाबा केदार!” “क्यों है केदारनाथ की महिमा अद्वितीय?” केदारनाथ मंदिर 👉 द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक—जहां स्वयं भगवान शिव विराजमान हैं 👉 मान्यता है कि यहां दर्शन करने से पापों का नाश कष्टों से मुक्ति मोक्ष की प्राप्ति होती है 👉 महाभारत के पश्चात पांडवों ने यहीं आकर 👉 भगवान शिव से अपने पापों की क्षमा मांगी थी 👉 हिमालय की कठोर तपस्थली में स्थित यह धाम 👉 त्याग, तपस्या और आत्मशुद्धि का सर्वोच्च केंद्र माना जाता है “प्रशासन अलर्ट—सुरक्षा और सुविधाओं को दिया अंतिम रूप” यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 👉 प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है 👉 मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली-पानी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है “आस्था का महासंगम—हर कदम पर भक्ति, हर श्वास में शिव” जब बाबा केदारनाथ के कपाट खुलते हैं, 👉 केवल मंदिर के द्वार नहीं खुलते 👉 बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था के द्वार खुलते हैं यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, 👉 आत्मा से परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग है 👉 जहां हर कदम पर भक्त कह उठता है— “अब मैं नहीं… सब कुछ भोलेनाथ हैं” “हर-हर महादेव!” — आस्था का आह्वान, मोक्ष का निमंत्रण 🖋️“हिमालय की गोद में विराजे बाबा केदारनाथ हर श्रद्धालु को पुकार रहे हैं— आओ, अपने भीतर के पापों को त्यागो, और शिव में विलीन हो जाओ…” — रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार
    4
    “जय बाबा केदार!” — हिमालय की गोद में फिर गूंजेगा दिव्य आह्वान, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
आस्था, तप और मोक्ष का द्वार—श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का होगा दिव्य मिलन
✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
“बर्फीली चोटियों के बीच शिव का धाम—जहां हर सांस बनती है साधना”
केदारनाथ धाम — यह केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि सनातन आस्था का जीवंत प्रतीक है, जहां पहुंचकर हर श्रद्धालु अपने जीवन के पापों से मुक्ति और आत्मिक शांति की अनुभूति करता है।
वर्ष 2026 की पावन यात्रा के लिए 22 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान और सनातन परंपराओं के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
इस शुभ अवसर को लेकर पूरे उत्तराखंड में आध्यात्मिक उत्साह की लहर दौड़ रही है।
“ऊखीमठ से केदारपुरी तक—भक्ति की डोली, आस्था की यात्रा”
ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान केदारनाथ की चल-विग्रह उत्सव डोली पारंपरिक विधि-विधान के साथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जहां
👉 श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है
👉 हर ओर “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज रहे हैं
सायंकालीन आरती के पश्चात
👉 भुकुंड भैरव (केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक) की पूजा-अर्चना कर
👉 यात्रा की दिव्यता को और भी प्रबल किया जाएगा
“तीन दिन की पावन यात्रा—हर पड़ाव पर बढ़ती भक्ति की ज्योति”
📅 19 अप्रैल:
👉 ऊखीमठ से प्रस्थान कर डोली पहुंचेगी फाटा
📅 20 अप्रैल:
👉 फाटा से प्रस्थान कर डोली पहुंचेगी गौरीकुंड
👉 यहां रात्रि विश्राम और माता गौरी के चरणों में पूजन
📅 21 अप्रैल:
👉 गौरीकुंड से प्रस्थान कर डोली पहुंचेगी केदारनाथ धाम
📅 22 अप्रैल:
👉 प्रातः 08:00 बजे
👉 कपाट खुलते ही गूंजेगा—“जय बाबा केदार!”
“क्यों है केदारनाथ की महिमा अद्वितीय?”
केदारनाथ मंदिर
👉 द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक—जहां स्वयं भगवान शिव विराजमान हैं
👉 मान्यता है कि यहां दर्शन करने से
पापों का नाश
कष्टों से मुक्ति
मोक्ष की प्राप्ति होती है
👉 महाभारत के पश्चात पांडवों ने यहीं आकर
👉 भगवान शिव से अपने पापों की क्षमा मांगी थी
👉 हिमालय की कठोर तपस्थली में स्थित यह धाम
👉 त्याग, तपस्या और आत्मशुद्धि का सर्वोच्च केंद्र माना जाता है
“प्रशासन अलर्ट—सुरक्षा और सुविधाओं को दिया अंतिम रूप”
यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए
👉 प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है
👉 मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली-पानी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है
“आस्था का महासंगम—हर कदम पर भक्ति, हर श्वास में शिव”
जब बाबा केदारनाथ के कपाट खुलते हैं,
👉 केवल मंदिर के द्वार नहीं खुलते
👉 बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था के द्वार खुलते हैं
यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं,
👉 आत्मा से परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग है
👉 जहां हर कदम पर भक्त कह उठता है—
“अब मैं नहीं… सब कुछ भोलेनाथ हैं”
“हर-हर महादेव!” — आस्था का आह्वान, मोक्ष का निमंत्रण
🖋️“हिमालय की गोद में विराजे बाबा केदारनाथ हर श्रद्धालु को पुकार रहे हैं— आओ, अपने भीतर के पापों को त्यागो, और शिव में विलीन हो जाओ…”
— रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • *कोतवाली ज्वालापुर* *SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार* *चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध दबोचे* *बरामद 02 मोटर साइकिलो के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज हैं मुकदमें* *अन्य बरामद 03 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में अन्य थानों/जनपद से की जा रही है जानकारी* वादी आनन्द कुमार पुत्र हरमन सिंह निवासी सुभाष नगर व वादिया रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए तथा मुखवीर तंत्र को एक्टिव किया। सतत प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम ने दिनांक 17/04/2026 को 02 संदिग्ध को चोरी की मोटर साइकिल के साथ नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की निशांदेही पर बहादराबाद नहर पटरी को जाने वाले मार्ग की झाड़ियां से चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद वाहनों में से 02 वाहनों के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमें दर्ज हैं जबकी अन्य तीन वाहनों के बारे में अन्य थानों से मालुमात की जा रही है। आरोपी नशे के खर्चे पुरा करने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देते थे। दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) 3 (5) BNS की बढ़ोतरी की गई । *पकड़े गए आरोपित-* 1-सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी ग्राम खातला खटला जिला जींद हरियाणा 2-प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सुखी नदी इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी जनपद हरिद्वार *बरामदगी-* 1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित) 2-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित) 3-बजाज CT 100 चेसिस नंबर MD2B37AY7KRA80339 4- हीरो स्प्लेंडर रंग काला नीला इंजन नंबर-HA10EJDHK56046 5- हीरो स्प्लेंडर रंग नीला काला रजिस्ट्रेशन नंबर UK08M7097 *पुलिस टीम-* 1-उप निरीक्षक मनीष भंडारी 2-अपर अप निरीक्षक प्रताप शर्मा 3-हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह 4-कांस्टेबल आलोक नेगी 5-कांस्टेबल कपिल कुमार 6-कांस्टेबल मनोज डोभाल
    1
    *कोतवाली ज्वालापुर*
*SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार*
*चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध दबोचे* 
*बरामद 02 मोटर साइकिलो के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज हैं मुकदमें* 
*अन्य बरामद 03 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में अन्य थानों/जनपद से की जा रही है जानकारी* 
वादी आनन्द कुमार पुत्र हरमन सिंह निवासी सुभाष नगर व वादिया रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
चोरी वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए तथा मुखवीर तंत्र को एक्टिव किया। सतत प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम ने दिनांक 17/04/2026 को 02 संदिग्ध को चोरी की मोटर साइकिल के साथ नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की निशांदेही पर बहादराबाद नहर पटरी को जाने वाले मार्ग की झाड़ियां से चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद वाहनों में से 02 वाहनों के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमें दर्ज हैं जबकी अन्य तीन वाहनों के बारे में अन्य थानों से मालुमात की जा रही है। आरोपी नशे के खर्चे पुरा करने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देते थे। दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) 3 (5) BNS की बढ़ोतरी की गई ।
*पकड़े गए आरोपित-* 
1-सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी ग्राम खातला खटला जिला जींद हरियाणा 
2-प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सुखी नदी इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी जनपद हरिद्वार 
*बरामदगी-*
1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित)
2-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित)
3-बजाज CT 100 चेसिस नंबर MD2B37AY7KRA80339
4- हीरो स्प्लेंडर रंग काला नीला इंजन नंबर-HA10EJDHK56046
5- हीरो स्प्लेंडर रंग नीला काला रजिस्ट्रेशन नंबर UK08M7097
*पुलिस टीम-*
1-उप निरीक्षक मनीष भंडारी 
2-अपर अप निरीक्षक प्रताप शर्मा 
3-हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह 
4-कांस्टेबल आलोक नेगी 
5-कांस्टेबल कपिल कुमार 
6-कांस्टेबल मनोज डोभाल
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • नारी संसोधन बिल को लेकर भाजपा ने सभी जगहों पर अपना मोर्चा खोल दिया है. इसे चुनावी प्रकरण कहे या नारी सम्मान कि बात. यह बिल कल सदन मे गिरने के बावजूद अब भाजपा इसे सड़क पर लेकर पहुंच रही है. भाजपा अब यह हुंकार दिल्ली से पहाड़ो तक लाने के लिए तैयार हो चुकी है. इसी प्रकरण मे भाजपा नेत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने सरकार का साथ देते हुए विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा.नारी सम्मान और अधिकारों की बात जब भी आती है, तब राजनीति से ऊपर उठकर सोचने की आवश्यकता होती है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा में नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिल पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया और यह पारित नहीं हो सका। यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों, सम्मान और भविष्य से जुड़ा विषय था। सरकार ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, ने इसमें सहयोग करने के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी। यह रवैया न केवल निराशाजनक है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना के भी विपरीत है। आज देश की महिलाओं में जागरूकता और आत्मसम्मान का जो भाव है, वह बताता है कि वे अब अपने अधिकारों के लिए स्वयं खड़ी होने को तैयार हैं। यही समय है जब अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति में अवसर दिया जाए। साथ ही विनीता रावत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन है कि आगामी चुनावों में महिलाओं को अधिकतम प्रतिनिधित्व दिया जाए, कम से कम 50% टिकट महिलाओं को प्रदान कर उन्हें नेतृत्व का अवसर दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश की सशक्त महिलाएं अपने कार्यों से हर उस मानसिकता को जवाब देंगी, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकना चाहती है।
    1
    नारी संसोधन बिल को लेकर भाजपा ने सभी जगहों पर अपना मोर्चा खोल दिया है. इसे चुनावी प्रकरण कहे या नारी सम्मान कि बात. यह बिल कल सदन मे गिरने के बावजूद अब भाजपा इसे सड़क पर लेकर पहुंच रही है. भाजपा अब यह हुंकार दिल्ली से पहाड़ो तक लाने के लिए तैयार हो चुकी है.
इसी प्रकरण मे भाजपा नेत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने सरकार का साथ देते हुए विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा.नारी सम्मान और अधिकारों की बात जब भी आती है, तब राजनीति से ऊपर उठकर सोचने की आवश्यकता होती है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा में नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिल पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया और यह पारित नहीं हो सका। यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों, सम्मान और भविष्य से जुड़ा विषय था।
सरकार ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, ने इसमें सहयोग करने के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी। यह रवैया न केवल निराशाजनक है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना के भी विपरीत है।
आज देश की महिलाओं में जागरूकता और आत्मसम्मान का जो भाव है, वह बताता है कि वे अब अपने अधिकारों के लिए स्वयं खड़ी होने को तैयार हैं। यही समय है जब अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति में अवसर दिया जाए।
साथ ही विनीता रावत ने कहा प्रधानमंत्री  मोदी  से निवेदन है कि आगामी चुनावों में महिलाओं को अधिकतम प्रतिनिधित्व दिया जाए, कम से कम 50% टिकट महिलाओं को प्रदान कर उन्हें नेतृत्व का अवसर दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश की सशक्त महिलाएं अपने कार्यों से हर उस मानसिकता को जवाब देंगी, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकना चाहती है।
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • 19 अप्रैल को श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुवात होगी। यात्रा के लिए यमुनोत्री धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम कपाटोद्धन से एक दिन पहले जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा की तैयारियों से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रशासन और यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया गया हैं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं की सुनिश्चिता हेतु कहा है कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने लिए यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभाग व संगठन तत्परता से अपना दायित्व निभाए। जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम के 5 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्ण हो चुके कार्यों को परखा। इस दौरान रेलिंग की मरम्मत, रेन शेल्टर निर्माण, बिजली ,पानी , चिकित्सा, साइन बोर्ड, सफाई व्यवस्था तथा शौचालय आदि से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वैकल्पिक पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने आकस्मिकता अथवा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में इस मार्ग के उपयोगिता को भी परखा। यमुनोत्री धाम तक के मार्ग पर सुरक्षा, बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था और शौचालयों के निर्माण कार्यों को जांचा तथा मंदिर के समीप चेंजिंग रूम सहित अन्य कार्यों को भी देखा। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने धाम के पैदल मार्ग पर मिलने वाले श्रद्धालुओं से भी बात की और यात्रा व्यवस्थाओं संबंधित फीडबैक लिया।
    1
    19 अप्रैल को श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम  के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुवात होगी। यात्रा के लिए यमुनोत्री धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम कपाटोद्धन से एक दिन पहले जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा की तैयारियों से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रशासन और यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया गया हैं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं की सुनिश्चिता हेतु कहा है कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने लिए यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभाग व संगठन तत्परता से अपना दायित्व निभाए।
जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम के 5 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्ण हो चुके कार्यों को परखा। इस दौरान रेलिंग की मरम्मत, रेन शेल्टर निर्माण, बिजली ,पानी , चिकित्सा, साइन बोर्ड, सफाई व्यवस्था तथा शौचालय आदि से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वैकल्पिक पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने आकस्मिकता अथवा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में इस मार्ग के उपयोगिता को भी परखा।
यमुनोत्री धाम तक के मार्ग पर सुरक्षा, बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था और शौचालयों के निर्माण कार्यों को जांचा तथा मंदिर के समीप चेंजिंग रूम सहित अन्य कार्यों को भी देखा। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने धाम के  पैदल मार्ग पर मिलने वाले श्रद्धालुओं से भी बात की और यात्रा व्यवस्थाओं संबंधित फीडबैक लिया।
    user_Shanti Tamta
    Shanti Tamta
    राजगढ़ी, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर के बाहर कथित तौर पर कंडोम में पेशाब भरकर लटकाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने कड़ी नाराज़गी जताई।
    1
    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर के बाहर कथित तौर पर कंडोम में पेशाब भरकर लटकाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने कड़ी नाराज़गी जताई।
    user_NI KHIL contact - 8979328514
    NI KHIL contact - 8979328514
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • देहरादून देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
    1
    देहरादून 
देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा
कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक
SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला
घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल
SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • “जय मां गंगे! कपाटोद्घाटन के साथ शुरू होगी मोक्ष की महायात्रा” — 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ “गंगा की डोली के साथ उमड़ा आस्था का सागर” — भक्ति, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम “यमुनोत्री धाम तैयार, प्रशासन अलर्ट” — श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर आस्था, भक्ति और मोक्ष की दिव्य यात्रा के लिए तैयार है। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा। इस पावन अवसर से पहले ही पूरे क्षेत्र में भक्ति की लहर दौड़ पड़ी है और हर ओर “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयघोष गूंजने लगे हैं। “मां गंगा की महिमा — हर बूंद में मोक्ष का वास” सनातन धर्म में मां गंगा को केवल नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी, पाप-नाशिनी और जीवनदायिनी शक्ति माना गया है। 👉 गंगा स्नान से पापों का नाश होता है 👉 गंगा जल से आत्मा शुद्ध होती है 👉 गंगा तट पर किया गया हर पुण्य कई गुना फल देता है मान्यता है कि गंगा की एक डुबकी जन्मों-जन्मों के बंधन तोड़ देती है। “गंगा डोली यात्रा — भक्ति और परंपरा का दिव्य दृश्य” मां गंगा की पवित्र डोली 👉 मुखीमठ (मुखवा) से प्रस्थान कर 👉 कोपांग पहुंची 👉 और अब भैरोघाटी की ओर अग्रसर है डोली यात्रा के दौरान 👉 वैदिक मंत्रोच्चार 👉 पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज 👉 श्रद्धालुओं की पुष्प वर्षा ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। हर कदम पर गूंजते जयकारों ने यह संदेश दिया— “मां गंगा स्वयं अपने भक्तों को दर्शन देने निकल पड़ी हैं।” “यमुनोत्री धाम में तैयारियां पूरी — हर श्रद्धालु के स्वागत को तैयार देवभूमि” कपाटोद्घाटन से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने 👉 यमुनोत्री धाम के 5 किमी पैदल मार्ग का निरीक्षण 👉 रेलिंग, रेन शेल्टर, बिजली-पानी, चिकित्सा सुविधा 👉 शौचालय, साइन बोर्ड और सफाई व्यवस्था का गहन जायजा लिया। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि 👉 यात्रा सुगम हो 👉 यात्रा सुरक्षित हो 👉 यात्रा सुविधाजनक हो “हर कदम पर सुरक्षा — हर श्रद्धालु का ध्यान” जिलाधिकारी ने 👉 वैकल्पिक पैदल मार्ग 👉 भीड़ नियंत्रण योजना 👉 चिकित्सा सुविधाओं 👉 चेंजिंग रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। “जानकीचट्टी में व्यवस्थाएं दुरुस्त” — घोड़ा-खच्चर सेवा पर विशेष ध्यान 👉 घोड़ा पड़ाव की व्यवस्था 👉 गर्म पानी की उपलब्धता 👉 डंडी-कंडी और प्रीपेड काउंटर सभी व्यवस्थाओं को संतुलित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। “स्वच्छ यात्रा — पवित्र यात्रा” 👉 सुलभ इंटरनेशनल 👉 जिला पंचायत को निर्देश दिए गए कि 👉 मार्ग पर निरंतर सफाई 👉 कूड़ा निस्तारण 👉 डस्टबिन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में यात्रा कर सकें। “आस्था का महापर्व — देशभर से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब” चारधाम यात्रा केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए 👉 आस्था का केंद्र 👉 आत्मिक शांति का माध्यम 👉 मोक्ष की राह है। “हर कदम पर ईश्वर, हर श्वास में भक्ति” चारधाम की यह यात्रा केवल पहाड़ों की यात्रा नहीं, बल्कि 👉 आत्मा की यात्रा 👉 भक्ति की परीक्षा 👉 मोक्ष की ओर बढ़ता हर कदम है “जब गंगा की डोली चलती है, तो केवल रास्ते नहीं सजते…बल्कि हर श्रद्धालु का हृदय भक्ति से भर उठता है…और हर कदम मोक्ष की ओर बढ़ जाता है।” — रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार
    4
    “जय मां गंगे! कपाटोद्घाटन के साथ शुरू होगी मोक्ष की महायात्रा” — 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ
“गंगा की डोली के साथ उमड़ा आस्था का सागर” — भक्ति, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम
“यमुनोत्री धाम तैयार, प्रशासन अलर्ट” — श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस
✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
उत्तराखंड।
देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर आस्था, भक्ति और मोक्ष की दिव्य यात्रा के लिए तैयार है। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा।
इस पावन अवसर से पहले ही पूरे क्षेत्र में भक्ति की लहर दौड़ पड़ी है और हर ओर “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयघोष गूंजने लगे हैं।
“मां गंगा की महिमा — हर बूंद में मोक्ष का वास”
सनातन धर्म में मां गंगा को केवल नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी, पाप-नाशिनी और जीवनदायिनी शक्ति माना गया है।
👉 गंगा स्नान से पापों का नाश होता है
👉 गंगा जल से आत्मा शुद्ध होती है
👉 गंगा तट पर किया गया हर पुण्य कई गुना फल देता है
मान्यता है कि गंगा की एक डुबकी जन्मों-जन्मों के बंधन तोड़ देती है।
“गंगा डोली यात्रा — भक्ति और परंपरा का दिव्य दृश्य”
मां गंगा की पवित्र डोली
👉 मुखीमठ (मुखवा) से प्रस्थान कर
👉 कोपांग पहुंची
👉 और अब भैरोघाटी की ओर अग्रसर है
डोली यात्रा के दौरान
👉 वैदिक मंत्रोच्चार
👉 पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज
👉 श्रद्धालुओं की पुष्प वर्षा
ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
हर कदम पर गूंजते जयकारों ने यह संदेश दिया—
“मां गंगा स्वयं अपने भक्तों को दर्शन देने निकल पड़ी हैं।”
“यमुनोत्री धाम में तैयारियां पूरी — हर श्रद्धालु के स्वागत को तैयार देवभूमि”
कपाटोद्घाटन से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने
👉 यमुनोत्री धाम के 5 किमी पैदल मार्ग का निरीक्षण
👉 रेलिंग, रेन शेल्टर, बिजली-पानी, चिकित्सा सुविधा
👉 शौचालय, साइन बोर्ड और सफाई व्यवस्था
का गहन जायजा लिया।
प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि
👉 यात्रा सुगम हो
👉 यात्रा सुरक्षित हो
👉 यात्रा सुविधाजनक हो
“हर कदम पर सुरक्षा — हर श्रद्धालु का ध्यान”
जिलाधिकारी ने
👉 वैकल्पिक पैदल मार्ग
👉 भीड़ नियंत्रण योजना
👉 चिकित्सा सुविधाओं
👉 चेंजिंग रूम
का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
“जानकीचट्टी में व्यवस्थाएं दुरुस्त” — घोड़ा-खच्चर सेवा पर विशेष ध्यान
👉 घोड़ा पड़ाव की व्यवस्था
👉 गर्म पानी की उपलब्धता
👉 डंडी-कंडी और प्रीपेड काउंटर
सभी व्यवस्थाओं को संतुलित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
“स्वच्छ यात्रा — पवित्र यात्रा”
👉 सुलभ इंटरनेशनल
👉 जिला पंचायत
को निर्देश दिए गए कि
👉 मार्ग पर निरंतर सफाई
👉 कूड़ा निस्तारण
👉 डस्टबिन व्यवस्था
सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में यात्रा कर सकें।
“आस्था का महापर्व — देशभर से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब”
चारधाम यात्रा केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए
👉 आस्था का केंद्र
👉 आत्मिक शांति का माध्यम
👉 मोक्ष की राह है।
“हर कदम पर ईश्वर, हर श्वास में भक्ति”
चारधाम की यह यात्रा केवल पहाड़ों की यात्रा नहीं, बल्कि
👉 आत्मा की यात्रा
👉 भक्ति की परीक्षा
👉 मोक्ष की ओर बढ़ता हर कदम है
“जब गंगा की डोली चलती है, तो केवल रास्ते नहीं सजते…बल्कि हर श्रद्धालु का हृदय भक्ति से भर उठता है…और हर कदम मोक्ष की ओर बढ़ जाता है।”
— रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.