Shuru
Apke Nagar Ki App…
वंदे भारत ट्रेन जिसका सफर करने का मौका मिला इसमें यात्रियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं दी गई है सफरभी इतना मजेदार के देश की प्रधानमंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई देने को मन कर किया धन्यवाद बहुत ही शानदार और आरामदायक सफर के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी से हम उम्मीद करते हैं कि आगे इस को मुंबई तक चलाया जाए तो वागड़ वासियों को और अच्छी सुविधा मिल जाए और आम नागरिक को के लिए एक लोकल डिब्बे की भी व्यवस्था हो तो बेहतर रहेगा
Yashwant Joshi
वंदे भारत ट्रेन जिसका सफर करने का मौका मिला इसमें यात्रियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं दी गई है सफरभी इतना मजेदार के देश की प्रधानमंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई देने को मन कर किया धन्यवाद बहुत ही शानदार और आरामदायक सफर के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी से हम उम्मीद करते हैं कि आगे इस को मुंबई तक चलाया जाए तो वागड़ वासियों को और अच्छी सुविधा मिल जाए और आम नागरिक को के लिए एक लोकल डिब्बे की भी व्यवस्था हो तो बेहतर रहेगा
More news from राजस्थान and nearby areas
- वंदे भारत ट्रेन जिसका सफर करने का मौका मिला इसमें यात्रियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं दी गई है सफरभी इतना मजेदार के देश की प्रधानमंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई देने को मन कर किया धन्यवाद बहुत ही शानदार और आरामदायक सफर के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी से हम उम्मीद करते हैं कि आगे इस को मुंबई तक चलाया जाए तो वागड़ वासियों को और अच्छी सुविधा मिल जाए और आम नागरिक को के लिए एक लोकल डिब्बे की भी व्यवस्था हो तो बेहतर रहेगा1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन श्रीनाथ बैग्लोज कॉलोनी में एक माह पूर्व बंद मकान में हुई चौरी का खुलासा। :- चोरी करने वाला आरोपी पूर्व नौकर ही निकला किया गिरफतार। :- चोरी के रूपयो से खरीदी गई आई 20 कार व वारदात में प्रयुक्त स्कुटी को किया जब्त लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन श्रीनाथ बैग्लोज कॉलोनी में एक माह पूर्व बंद मकान में हुई चौरी का खुलासा। :- चोरी करने वाला आरोपी पूर्व नौकर ही निकला किया गिरफतार। :- चोरी के रूपयो से खरीदी गई आई 20 कार व वारदात में प्रयुक्त स्कुटी को किया जब्त। एंकर इंट्रो श्री नाथ बगलोज बलादित डॉ दीपक गोगरा के मकान में 3लाख रुपए की चोरी का पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन जिला डूंगरपुर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त मामले का खुलासा करने निर्देश प्रदान किये गये जिस पर खींव सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर एवं रूप सिह वृताधिकारी वृत डूंगरपुर के सुपरविजन में हिमांशु सिह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में तुरन्त ही एक टीम का गठन माल मुल्जिमान की तलाष प्रारम्भ की गई टीम द्वारा आसुचना संकलन, सीसीटीवी व परम्परागत पुलिसिंग का समन्वय करते हुए एक संदिग्ध कुश को डिटेन कर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो आरोपी ने घटना कारीत करना स्वीकार किया एवं आरोपी ने चोरी किये रूपयो से खरीदी आई 20 कार तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया घटना अभियुक्त प्रार्थी के घर पर पूर्व में नौकर था जिसे घर की चाबीयों व रूपये कहाँ पर रहते है इस बारे में उसे पुर्ण जानकारी थी जिस कारण प्रार्थी के घर पर कोई नही होने पर मौके का फायदा उठाकर मौज शौक हेतु कार खरीदने हेतु रूपयो की आवश्यकता होने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. कुश पिता शंकर लाल ननोमा उम्र 25 साल निवासी रिछा थाना साबला हाल निवासी गली नंबर 06 लक्ष्मी नगर रवि हॉस्पीटल के पास पुलिस थाना कोतवाली जिला डुंगरपुर2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: बंद मकान से 3 लाख की चोरी करने वाला पूर्व नौकर गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी आई 20 कार व स्कूटी जब्त भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: बंद मकान से 3 लाख की चोरी करने वाला पूर्व नौकर गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी आई 20 कार व स्कूटी जब्त डूंगरपुर। श्रीनाथ बैगलोज कॉलोनी में एक मकान से हुई 3 लाख रुपये की चोरी के मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने महज कुछ ही समय में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के पूर्व नौकर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की रकम से खरीदी गई आई-20 (i20) कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर ली है। क्या थी पूरी घटना? पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दीपक घोगरा (निवासी पाल देवल हाल श्री नाथ बैगलोज बालाडीट, थाना कोतवाली) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:15 बजे वे अपने अस्पताल गए थे और उनकी पत्नी व बच्चे बाजार गए हुए थे। रात लगभग 9:00 बजे जब वे वापस लौटे, तो कमरे में बैग में रखे 3,00,000 रुपये गायब थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खींव सिंह और वृत्ताधिकारी श्री रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज की जांच और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए एक संदिग्ध युवक कुश ननोमा को हिरासत में लिया। कड़ाई और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। मौज-शौक और कार खरीदने के लिए की थी चोरी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुश पहले प्रार्थी के घर पर नौकर के रूप में काम करता था। उसे घर की चाबियों और रुपयों के रखे होने के स्थान की पूरी जानकारी थी। मौका मिलते ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी किए गए रुपयों से अपने मौज-शौक के लिए आई-20 कार खरीद ली। गिरफ्तार अभियुक्त: कुश (उम्र 25 वर्ष), पिता शंकर लाल ननोमा, निवासी रिछा (थाना साबला), हाल निवासी गली नंबर 06, लक्ष्मी नगर, रवि हॉस्पिटल के पास (थाना कोतवाली, डूंगरपुर)। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: श्री हिमांशु सिंह राजावत (थानाधिकारी कोतवाली) श्री महिपाल (एएसआई) श्री लक्ष्मण सिंह (हेड कानि. 144) श्री नरेन्द्र सिंह (कानि. 730) श्री पुष्पेन्द्र सिंह (कानि. 654) श्री पंकज (कानि. 607) श्री राजवीर सिंह (कानि. 657)1
- कुएं में पानी भरने गई 20 वर्षीय युवती की डूबने से मौत, पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल माण्डव गांव में कुएं में गिरकर डूबने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई | युवती कुए पर पानी भरने गई थी और पैर फिसलने से हादसा हो गया | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |2
- डूंगरपुर में बंद मकान से 3 लाख रुपए चोरी का खुलासा, पूर्व नौकर गिरफ्तार चोरी की रकम से खरीदी आई-20 कार जब्त, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी पुलिस ने की बरामद डूंगरपुर। शहर की श्रीनाथ बागलोज कॉलोनी में करीब एक माह पहले बंद मकान से हुई 3 लाख रुपए की चोरी का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में मकान में पहले नौकर रह चुके युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी की रकम से आई-20 कार खरीदी थी। पुलिस ने कार के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, पाल देवल निवासी दीपक घोघरा ने 10 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे वह अपने अस्पताल गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे बाजार गए हुए थे। रात करीब 9 बजे घर लौटने पर कमरे में रखे बैग से 3 लाख रुपए गायब मिले। ये रुपए उन्हें अपने पिता को मकान के काम के लिए देने थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने निर्देशन कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम गठित गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर जांच करते हुए संदिग्ध कुश को डिटेन कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। घर की चाबियों और रुपए रखने की थी जानकारी पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुश पहले परिवादी के घर पर नौकर था। इस कारण उसे घर की चाबियों और रुपए रखने की जगह की जानकारी थी। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को मौज-शौक के लिए कार खरीदने के वास्ते रुपयों की जरूरत थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम से खरीदी गई आई-20 कार और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी: कुश पुत्र शंकरलाल ननोमा (25), निवासी रीछा, थाना साबला, हाल निवासी गली नंबर 6, लक्ष्मीनगर, रवि हॉस्पिटल के पास, डूंगरपुर।2
- डूंगरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो अवधिपार सामग्री नष्ट, नवाडेरा पाटीदार किराना स्टोर पर लाइसेंस नहीं मिला काजू-बेसन और रसगुल्ले के जांच के नमूने लिए संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में विद्यालयों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 16 किलो अवधिपार खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। नवाडेरा स्थित पाटीदार किराना स्टोर पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए काजू, बेसन और रसगुल्ले के नमूने भी लिए। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन तथा अभिहित अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान गुरुकुल स्कूल सरोदा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केसरपुर (सागवाड़ा) और रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूंगरपुर में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कम नमक, तेल और चीनी के सेवन की सलाह देते हुए विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छ खाद्य वातावरण और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल परमार और राकेश पुष्करणा ने नवाडेरा स्थित पाटीदार किराना स्टोर की जांच की। यहां घी, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर सहित करीब 16 किलो अवधिपार सामग्री मिली, जिसे विक्रेता की सहमति से मौके पर नष्ट करवाया गया। प्रतिष्ठान से काजू और बेसन के नमूने भी लिए गए। टीम ने करणी बीकानेरी नमकीन भंडार का निरीक्षण कर रसगुल्ले का नमूना जांच के लिए लिया। संचालक को साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड संधारित करने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों की पालना सुनिश्चित करना है।2
- आज की दस बड़ी खबरें कहा क्या हुआ देखिए एक ही नजर में दस बड़ी खबरें नमस्कार, आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान। इवनिंग बुलेटिन में आपका स्वागत है। मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान। वागड़ और मेवाड़ की आज की प्रमुख खबरों में आपका स्वागत है। सबसे पहले बड़ी सुर्खियों पर एक नजर। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, फोकलेन मशीन और ब्लास्टिंग ट्रैक्टर डिटेन डूंगरपुर के देवड़ा थाना क्षेत्र में कार और बाइक की भिड़ंत, 22 वर्षीय युवक की मौत, दो अन्य घायल। बांसवाड़ा के देवदा गांव में तेज रफ्तार ट्रोले ने युवक को कुचला, चालक मौके से फरार। सलूंबर जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने के बाद युवक ने तोड़ा दम। साबला कस्बे की एक दुकान में लगी भीषण आग कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू डूंगरपुर शहर के गोपसागर झील क्षेत्र की बदलेगी सूरत, दिवाली से पहले सौंदर्यीकरण अभियान शुरू। पंचायत चुनाव को लेकर डूंगरपुर में हलचल तेज होने की उम्मीद, फिलहाल नामांकन केंद्रों पर सन्नाटा। उदयपुर में घर से सोने का कड़ा चुराने के आरोप में नौकर गिरफ्तार। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के असर से उदयपुर आने-जाने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस रद्द। असम में ड्यूटी के दौरान कार्डियक अरेस्ट से सेना के जवान का निधन, चित्तौड़गढ़ में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई। अब खबरें विस्तार से डूंगरपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फोकलेन मशीन और एक ब्लास्टिंग ट्रैक्टर को डिटेन किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्राचार कर सूचित किया है। पुलिस के अनुसार, राजस्थान पत्रिका में वसुंधरा विहार की पहाड़ियों को लेकर प्रकाशित समाचार 'वसुंधरा विहार: पहाड़ों की छलनी' को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह और डूंगरपुर वृत्ताधिकारी रूप सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना प्रभारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक फोकलेन मशीन और एक ब्लास्टिंग ट्रैक्टर को डिटेन किया। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया है। अब खनन विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में रामगढ़ मोड़ के पास कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विकास रोत के रूप में हुई है, जो भंडारिया गांव का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, विकास अपने दोस्त राहुल और एक युवती के साथ बाइक पर गड़ा सियालिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान धाणी ढूंढा गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर देवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल को परिजन उदयपुर लेकर गए, जबकि युवती का इलाज डूंगरपुर अस्पताल में जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें। बांसवाड़ा के देवदा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां तेज रफ्तार ट्रोले ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शरीर का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामला घाटोल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहनों से होने वाले खतरे की ओर ध्यान दिलाता है। ग्रामीण इलाकों में सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। वहीं, भारी वाहन चालकों को भी गति सीमा और सड़क सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए सलूंबर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र के डींगरी गांव में कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 10 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंशीलाल और उसका साथी गणेशलाल मेघवाल रास्ते में टॉयलेट के लिए रुके थे। गणेशलाल टॉयलेट करने चला गया, जबकि बंशीलाल बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने बंशीलाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बंशीलाल उछलकर दूर जा गिरा। उसके चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल बंशीलाल को तत्काल झाड़ोल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों के बीच जरूरी है कि वाहन चालक रात के समय विशेष सावधानी बरतें और सड़क किनारे वाहन रोकते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। डूंगरपुर जिले के साबला में इलेक्ट्रिक दुकान एवं गोदाम में लगी भीषण आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही सागवाड़ा, डूंगरपुर, परतापुर और सलूंबर से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का कार्य किया और आग पर काबू पाया। इलेक्ट्रिक दुकान और गोदाम में आग लगने से नुकसान की आशंका है। हालांकि, आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन अभी सामने आना बाकी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अब एक ऐसी खबर, जो डूंगरपुर शहर की खूबसूरती और पर्यटन से जुड़ी है। डूंगरपुर शहर की पहचान मानी जाने वाली गोपसागर झील अब स्वच्छता और सुंदरता के नए रंग में नजर आएगी। नगर परिषद ने दिवाली से पहले झील की पाल और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले चरण में झील की पाल पर 26 खजूर के पेड़ लगाने की शुरुआत की गई है। इसके बाद दूसरे चरण में झील और उसके आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित और खूबसूरत बनाने के लिए अन्य कार्य किए जाएंगे। नगर परिषद का लक्ष्य दिवाली तक झील क्षेत्र की सूरत बदलना है, ताकि यह जगह शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके। गोपसागर झील डूंगरपुर की पहचान का अहम हिस्सा है। ऐसे में इसके सौंदर्यीकरण से शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अब देखने वाली बात होगी कि नगर परिषद की यह पहल तय समय में कितनी आगे बढ़ती है और शहरवासियों को इसका कितना लाभ मिलता है। डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन फिलहाल नामांकन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शारदीय नवरात्र के चलते राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप नहीं दिया है। वहीं, कई संभावित प्रत्याशी भी नामांकन पत्र दाखिल करने से दूरी बनाए हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के चलते शुभ कार्यों को टालने की परंपरा का असर चुनावी गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, नवरात्र शुरू होने के साथ ही चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि राजनीतिक दल नवरात्र के शुरुआती दिनों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार शुभ मुहूर्त देखकर समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचेंगे। ऐसे में फिलहाल नामांकन केंद्रों पर भले ही शांति दिखाई दे रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कब करते हैं और चुनावी मैदान में मुकाबला कितना दिलचस्प होता है। उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने घर से सोने का कड़ा चुराने के आरोप में एक नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम सोलंकी, मध्यप्रदेश के देवास का निवासी है। उसके पिता का नाम बसंतीलाल बताया गया है। मामला तब सामने आया, जब प्रार्थी प्रतीक जैन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक जैन अपने घर से जिम जाने के लिए निकले थे। जाने से पहले उन्होंने हमेशा की तरह अपने हाथ में पहना सोने का कड़ा उतारकर ड्रेसिंग टेबल पर रख दिया था। शाम को जब वह घर लौटे तो कड़ा वहां नहीं मिला। घर में तलाश करने के बाद भी जब कड़ा नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घर में काम करने वाले नौकर से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर पांच तोले वजन का सोने का कड़ा अपने बैग में रखकर ले जाने की बात स्वीकार की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित सीजेपी के आंदोलन का असर उदयपुर के रेल यातायात पर भी पड़ा है। रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों के चलते उदयपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस को शुक्रवार के लिए रद्द कर दिया है। वहीं, शनिवार को दिल्ली से उदयपुर आने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस भी रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। ट्रेन रद्द होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को संबंधित ट्रेन सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा राजस्थान से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। ट्रेन का स्टेटस, रद्द होने की सूचना और समय-सारणी में बदलाव की जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब एक दुखद खबर, जिसने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। सेना के जवान जितेंद्र सिंह चौहान का असम में ड्यूटी के दौरान कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 41 वर्षीय जितेंद्र सिंह चौहान की पदोन्नति होने वाली थी, लेकिन इससे करीब 25 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जवान की पार्थिव देह चित्तौड़गढ़ जिले के पैतृक गांव गंगरार क्षेत्र में लाई गई, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। जवान के छोटे भाई ललित सिंह और उनकी 13 वर्षीय बेटी कीर्तिराज ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन के दौरान पत्नी श्याम कंवर अपने पति के पार्थिव शरीर पर माला चढ़ाते समय भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। वहीं, जवान के पिता रखुवीर सिंह अपनी एक साल की पोती को गोद में लेकर बिलख पड़े। परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है। जिस जवान के कंधों पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसके असमय चले जाने से परिवार और गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह असम में तैनात थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ। उन्हें एक नवंबर को हवलदार से नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिलने वाली थी। देश की सेवा करते हुए अपने प्राण गंवाने वाले जवान को विनम्र श्रद्धांजलि। हमारी ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। तो ये थीं वागड़ और मेवाड़ की आज की प्रमुख खबरें। आज के बुलेटिन में आपने देखा कि डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सलूंबर में सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। वहीं, डूंगरपुर में गोपसागर झील के सौंदर्यीकरण की पहल और पंचायत चुनाव से जुड़ी गतिविधियां भी चर्चा में रहीं। उदयपुर में चोरी के मामले में गिरफ्तारी, मेवाड़ एक्सप्रेस के रद्द होने और सेना के जवान के निधन की खबरें भी आज सुर्खियों में रहीं। फिलहाल इस बुलेटिन में इतना ही। खबरों से जुड़े रहने के लिए देखते रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान मैं हूं आपका जितेंद्र सिंह चौहान।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 6 माह से फरार शातिर हिस्ट्रीशीटर श्रवण कनिपा गिरफ्तार, चांदी का डोला और बाइक बरामद भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 6 माह से फरार शातिर हिस्ट्रीशीटर श्रवण कनिपा गिरफ्तार, चांदी का डोला और बाइक बरामद डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार लूट और चोरी के मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 तोला वजनी चांदी का डोला लूटने के मामले में 6 महीने से फरार चल रहे शातिर बदमाश एवं दोवड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर श्रवण कनिपा को गिरफ्तार कर लिया है। क्या थी घटना? पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को प्रार्थी धुला मीणा (निवासी गोठडा) सुबह खेत पर महुआ के फूल बिनने गए थे। सुबह लगभग 10 बजे तीन अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और प्रार्थी को डरा-धमकाकर, उसका हाथ-मुंह दबाकर उसके हाथ में पहना हुआ करीब 20 तोला वजनी चांदी का डोला लूटकर फरार हो गए थे। ऐसे रची गई थी वारदात की साजिश जांच में सामने आया कि आरोपी श्रवण कनिपा और उसके साथियों ने 28 मार्च 2026 को गांव में रेकी की थी। सुनसान खेत में धुला मीणा को अकेला देखकर उन्होंने लूट की योजना बनाई और अगले दिन वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी मामला दर्ज होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खींव सिंह एवं वृत्ताधिकारी (वृत्त आसपुर) श्री प्रभुलाल कुमावत के मार्गदर्शन में आसपुर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी विनोद (निवासी रामगढ़ फला डोला) को गिरफ्तार कर लिया था तथा एक बाल अपचारी को डिटेन किया था। मुख्य आरोपी श्रवण कनिपा (उम्र 25 वर्ष, निवासी सेमल घाटी, थाना दोवड़ा) पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर रूपपोश (फरार) चल रहा था। तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर वांछित आरोपी श्रवण को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया 20 तोला चांदी का डोला बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 7 आपराधिक मामलों में चालानशुदा है आरोपी गिरफ्तार आरोपी श्रवण कनिपा दोवड़ा थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, विद्युत अधिनियम, पोक्सो/दुष्कर्म और जमानत का उल्लंघन करने (धारा 229ए) के करीब 7 संगीन मामले सागवाड़ा, दोवड़ा और आसपुर थानों में दर्ज व चालानशुदा हैं। इसके अलावा यह आरोपी सागवाड़ा, ओबरी, चितरी और कोतवाली थानों के अन्य मामलों में भी वांछित चल रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: श्री राकेश कुमार (स.उ.नि.) श्री आशिष (हेड कानि. 532, थाना साबला) श्री श्रीधर (कानि. नं. 877 - विशेष भूमिका) श्री कल्याण सिंह (कानि. 447) श्री दिनेश (कानि. नं. 41, थाना साबला) श्री अभिषेक सिंह (कानि. 101)1