सिवनी मालवा में CM मोहन यादव के दौरे की तैयारी तेज, कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण सिवनी मालवा में CM मोहन यादव के दौरे की तैयारी तेज, कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं। कलेक्टर सोनिया मीना और एसपी साईं कृष्णा थोटा सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा कृषि उपज मंडी के सभागार में बैठक आयोजित कर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के रूप में मंडी प्रांगण, आईटीआई खेल मैदान और बीज निगम परिसर का निरीक्षण किया गया, वहीं हेलीपेड के लिए कॉलेज मैदान का चयन देखा गया। कलेक्टर सोनिया मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और आमसभा को लेकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल का कार्यक्रम अभी कन्फर्म नहीं है और शासन स्तर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित तारीख 16 अप्रैल सामने आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं और निरीक्षण के बाद मंडी प्रांगण को आमसभा के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में तय किया गया है। प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद जारी है, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाया जा सके।

- सिवनी मालवा में CM मोहन यादव के दौरे की तैयारी तेज, कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं। कलेक्टर सोनिया मीना और एसपी साईं कृष्णा थोटा सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा कृषि उपज मंडी के सभागार में बैठक आयोजित कर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के रूप में मंडी प्रांगण, आईटीआई खेल मैदान और बीज निगम परिसर का निरीक्षण किया गया, वहीं हेलीपेड के लिए कॉलेज मैदान का चयन देखा गया। कलेक्टर सोनिया मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और आमसभा को लेकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल का कार्यक्रम अभी कन्फर्म नहीं है और शासन स्तर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित तारीख 16 अप्रैल सामने आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं और निरीक्षण के बाद मंडी प्रांगण को आमसभा के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में तय किया गया है। प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद जारी है, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाया जा सके।1
- किसानों के समर्थन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव कर दी चेतावनी एमएसपी खरीदी, खाद संकट और भुगतान में देरी को लेकर उठाए सवाल, आंदोलन तेज करने का ऐलान1
- Post by ABDUL1
- बुदनी (सीहोर) में आयोजित “प्रशिक्षण महाअभियान 2026” की मंडल कार्यशाला एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम के रूप में सामने आई। यह कार्यशाला देवी धाम सलकनपुर में आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अभियान की प्रेरणा दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” सिद्धांत से ली गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को वैचारिक रूप से सशक्त करना और जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच बढ़ाना है। कार्यशाला में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान श्री कार्तिक चौहान ने विशेष रूप से “बूथ को मजबूत करने” की आवश्यकता पर बल दिया, जो किसी भी राजनीतिक संगठन की जमीनी सफलता का आधार माना जाता है। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।5
- हरदा टिमरनी /-भाजपा मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल टिमरनी में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जिसका समापन गुरुवार को स्थानीय सनराइज स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यहां प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें। प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की रीति-नीति, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया एवं आईटी का उपयोग, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं तथा भाजपा का इतिहास एवं विकास जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद डी.डी. उईके ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उईके, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ,जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत, भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी, विनीत गीते, भाजपा मंत्री अखिलेश बांके, निशा दुबे, रुक्मणी गौर, जिला कोषाध्यक्ष समर्थ सिंहल, अभ्यास वर्ग जिला संयोजक देवीसिंह सांखला , अशोक पाराशर,उदय चौहान,दीपक नेमा,मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, महामंत्री द्वय संतोष डोंगरे,अंकित कनेरे ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वर्ग के सुचारू संचालन हेतु मंडल उपाध्यक्ष रोहित काशिव ने वर्ग नियंत्रक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीके बताए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।4
- बनखेड़ी। भीषण गर्मी को देखते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था विलेज लाइफ वेलफेयर सोसायटी द्वारा गुरुवार को ग्राम कामती के मुख्य मार्ग पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में सरपंच दुर्गा प्रसाद मेहरा की अध्यक्षता तथा सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश यादव और केशव कुमार राय के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सुखवती वर्मा ने कहा कि परिषद सामाजिक सरोकारों के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और भीषण गर्मी में मानव के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी दाना-पानी अभियान चलाना आवश्यक है। कार्यक्रम में मालती कुशवाहा, ज्योति बाथरे, मकरन सिंह कुशवाहा और पूरनलाल यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- Post by PS24NEWS1
- Post by ABDUL1