दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दरबार में जन सुनवाई के दौरान बैठी जनता राजधानी दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी जिले में लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए हर शनिवार जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिले के अलग-अलग डिवीजन और थानों में होने वाली इस जनसुनवाई में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनकी शिकायत सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में सीलमपुर थाने में भी जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जहां एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने लोगों की शिकायतें सुनींउत्तरी-पूर्वी दिल्ली जिले में हर सप्ताह शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लोग पुलिस से जुड़ी अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर थाने पहुंचते हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर लोगों की बात सुनते हैं और शिकायत से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में सीलमपुर थाने में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सीलमपुर डिवीजन के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक पूरे उत्तरी-पूर्वी जिले में एक जनसुनवाई के दौरान करीब 60 से 70 शिकायतें सामने आती हैं। वहीं एक डिवीजन में लगभग 10 से 12 शिकायतें आती हैं। सीलमपुर डिवीजन में सामने आने वाली शिकायतों में ज्यादातर पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े और परिवार से जुड़ी समस्याएं शामिल रहती हैं।जनसुनवाई के दौरान पुलिस ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस का मकसद है कि लोगों को अपनी शिकायत के लिए बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान हो सके। इस पूरे कार्यक्रम और जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को लेकर हमने एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा से खास बातचीत की।
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दरबार में जन सुनवाई के दौरान बैठी जनता राजधानी दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी जिले में लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए हर शनिवार जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिले के अलग-अलग डिवीजन और थानों में होने वाली इस जनसुनवाई में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनकी शिकायत सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में सीलमपुर थाने में भी जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जहां एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने लोगों की शिकायतें सुनींउत्तरी-पूर्वी दिल्ली जिले में हर सप्ताह शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लोग पुलिस से जुड़ी अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर थाने पहुंचते हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर लोगों की बात सुनते हैं और शिकायत से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में सीलमपुर थाने में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सीलमपुर डिवीजन के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक पूरे उत्तरी-पूर्वी जिले में एक जनसुनवाई के दौरान करीब 60 से 70 शिकायतें सामने आती हैं। वहीं एक डिवीजन में लगभग 10 से 12 शिकायतें आती हैं। सीलमपुर डिवीजन में सामने आने वाली शिकायतों में ज्यादातर पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े और परिवार से जुड़ी समस्याएं शामिल रहती हैं।जनसुनवाई के दौरान पुलिस ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस का मकसद है कि लोगों को अपनी शिकायत के लिए बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान हो सके। इस पूरे कार्यक्रम और जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को लेकर हमने एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा से खास बातचीत की।
- दिल्ली द्वारका जनकपुरीभ्रष्टाचार कम करना है तो सवाल पूछिए,काम की Quality भी चेक कीजिए। 🔍 अपने आसपास हो रहे हर विकास कार्य का Work Order मांगिए, उसके मुताबिक काम की जांच कीजिए और कमी मिले तो Quality Control जांच की मांग उठाइए। जनता जागरूक होगी, सवाल पूछेगी और जवाबदेही तय करेगी—तभी सिस्टम में सुधार होगा। 🇮🇳 मेरी सभी Social Media Influencers से भी अपील है—जहां कमी दिखे, आवाज़ उठाइए और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइए। #QualityCheck #PublicMoney #Accountability #Transparency #FightCorruption #CitizenPower #GoodGovernance #जनताकीआवाज़ #भ्रष्टाचारकेखिलाफ #1
- ऑपरेशन विश्वास, बदरपुर पुलिस ने बरामद किए करीब 300 मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए ऑपरेशन विश्वास, बदरपुर पुलिस ने बरामद किए करीब 300 मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए दिल्ली में मोबाइल फोन चोरी या गुम होने के बाद उसे वापस पाना लोगों के लिए अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है, लेकिन दक्षिण-पूर्वी जिले की बदरपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत ऐसे लोगों को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने चोरी, स्नैचिंग और गुम हुए करीब 300 मोबाइल फोन बरामद किए और अब उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। दिल्ली के बदरपुर थाने में ये तस्वीरें सिर्फ मोबाइल फोन की बरामदगी की नहीं हैं, बल्कि उन लोगों की खुशी की भी हैं, जिन्हें लंबे इंतजार के बाद उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिला है। दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत बदरपुर थाना पुलिस ने चोरी, स्नैचिंग और गुम हुए करीब 300 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की जांच और तकनीकी निगरानी के जरिए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। इसके बाद फोन की पहचान और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। किसी का फोन कुछ महीने पहले गायब हुआ था, तो किसी का कई साल पहले लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद जब वही फोन दोबारा हाथ में आया, तो लोगों की खुशी देखने लायक थी। मनोज कुमार का मोबाइल करीब छह महीने पहले खो गया था। मोबाइल खोने के बाद उन्होंने शायद उम्मीद भी नहीं की होगी कि उनका फोन दोबारा उनके हाथ में आएगा। लेकिन बदरपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद उनका मोबाइल उन्हें वापस मिल गया। वहीं, इस बरामदगी में एक ऐसा मामला भी सामने आया, जिसमें मोबाइल फोन साल 2022 में खोया था। अंकित के भाई का मोबाइल फोन भी काफी लंबे समय से गायब था। करीब चार साल बाद जब पुलिस ने मोबाइल बरामद कर परिवार को सौंपा, तो उनके लिए ये किसी राहत से कम नहीं था। यानी मोबाइल फोन चाहे कुछ महीने पहले खोया हो या फिर कई साल पहले पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद कई लोगों को उनका सामान वापस मिल सका। मोबाइल फोन आज के समय में सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि लोगों की निजी जानकारी, जरूरी दस्तावेजों और कामकाज से भी जुड़ा होता है। ऐसे में मोबाइल वापस मिलने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ अपनी जरूरी जानकारी को लेकर भी राहत मिलती है। मोबाइल फोन सौंपे जाने के इस कार्यक्रम में दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी विनीत कुमार और एसीपी आकाश अग्रवाल मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन पाने वाले लोगों से बातचीत भी की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दिल्ली पुलिस लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है। बाइट – आकाश अग्रवाल, ACP वहीं, डीसीपी विनीत कुमार ने कहा कि ऑपरेशन विश्वास का मकसद पुलिस और जनता के बीच विश्वास को बनाए रखना है। पुलिस का कहना है कि चोरी, स्नैचिंग या मोबाइल गुम होने के मामलों में तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइल को ट्रेस करने की कोशिश लगातार की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सबसे खास तस्वीरें उन लोगों की रहीं, जिनके हाथ में उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा पहुंचा। किसी के लिए ये महज एक फोन नहीं था, बल्कि उसमें मौजूद जरूरी नंबर, तस्वीरें, दस्तावेज और दूसरी निजी जानकारी भी थी। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने बदरपुर थाना पुलिस का धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने समय बाद उनका खोया हुआ फोन वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की कोशिशों से उनका मोबाइल उन्हें दोबारा मिल गया। ऑपरेशन विश्वास के तहत करीब 300 मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने की ये कार्रवाई पुलिस और जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर सामने आई है। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर आई खुशी यही बताती है कि उनके लिए ये फोन वापस मिलना कितना अहम था।1
- “हमारे गाँव का यह मंदिर पिछले 10 वर्षों से अधूरा है… 🛕🥺 “हमारे गाँव का यह मंदिर पिछले 10 वर्षों से अधूरा है… 🛕🥺 यह केवल एक मंदिर नहीं, हम सबकी आस्था और विश्वास का स्थान है। आज हमें आप सभी के सहयोग की जरूरत है। ❤️ अगर इस वीडियो पर 50 हज़ार लाइक और 10 हज़ार ‘जय श्री राम’ के कमेंट पूरे होते हैं, तो हम अपनी सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और कमेंट में लिखें— 🚩 जय श्री राम 🚩1
- रेट अलार्ट !! 11 जिलों में भारी बारिस की चेतावनी !! होगी भारी बारिस 11 जिलों में भारी बारिस की चेतावनी ??1
- कांठ। बारिश से गन्ने के खेतों में पानी भरने से तेंदुए आबादी की तरफ पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार की रात को तीन तेंदुए खेत से निकलकर समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास नलकूप की कोठरी पर चढ़कर बैठ गए। कांठ। बारिश से गन्ने के खेतों में पानी भरने से तेंदुए आबादी की तरफ पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार की रात को तीन तेंदुए खेत से निकलकर समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास नलकूप की कोठरी पर चढ़कर बैठ गए। एक ग्रामीण ने वीडियो बनाया और वन विभाग के डिप्टी रेंजर हो भेज दिया। वन अफसरों ने बताया कि वहां चौकसी बढ़ा दी गई है। रविवार को टीम भेजी जाएगी। शुक्रवार को कार सवार युवकों ने तेंदुओं का वीडियो बनाया था। कांठ निवासी सहल दिलशाद ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने दोस्त हुजैफा और अनस के साथ कार से समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसान जहीर की नलकूप की कोठरी पर एक साथ तीन तेंदुए बैठे दिखाई दिए। उन्होंने कार रोककर मोबाइल से उनका वीडियो बनाया। समदगढ़ निवासी डॉ. जुल्फिकार अहमद ने बताया कि पूर्व विधायक मरहूम हाजी रिजवान अहमद खां के खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर कांठ के गांव समदगढ़ में नलकूप की कोठरी पर तीन तेंदुए बैठे दिखाई दिए। काफी देर तक कोठरी पर रहने के बाद तीनों तेंदुए कूदकर गन्ने के खेतों में चले गए। एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि समदगढ़ से तीन तेंदुए दिखाई देने का वीडियो उन्हें मिला है। बारिश के कारण शुक्रवार को मौके पर निरीक्षण नहीं हो सका। बारिश रुकने के बाद टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी।2
- हिमाचल सोशल बाॅडीज फैडरेशन (रजि०) दिल्ली के वाइस चेयरमैन श्री रत्तन पहल ने की बिलासपुर सेवक सभा पं० दिल्ली की सराहना। पहल जी ने सुझाव दिया कि एक्टिव रहें और आगे बढ़ें, फैडरेशन व सभी एफिलिएटेड सभाएं एवं संस्थाएं बिलासपुर सेवक सभा पं० दिल्ली के साथ है। धन्यवाद। (BC)1
- 🚩 कैमरे के सामने थप्पड़! प्रवेश वर्मा के VIDEO से दिल्ली में सियासी बवाल 🚩 दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक नगर में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर बहस के बीच मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर कर सवाल उठाए हैं। वहीं, प्रवेश वर्मा ने भी घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है। � NDTV India +1 इस वीडियो में देखिए पूरा मामला क्या है, विवाद कैसे शुरू हुआ और दोनों पक्षों की ओर से क्या कहा गया। 👉 वीडियो पसंद आए तो LIKE 👍 करें 👉 अपने दोस्तों के साथ SHARE 🔄 करें 👉 SBharatNews को SUBSCRIBE 🔔 करें 👉 अपनी राय COMMENT में जरूर बताएं। SBharatNews — झूठ के खिलाफ...जंग 🚩1
- खेत से लौटते समय हादसे का शिकार, शव पेड़ के नीचे दबा मिला; जिले में 4 मौतें 16 घंटे पेड़ के नीचे दबा रहा शव: दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद (खर्चा मोहल्ला) की रहने वाली 55 वर्षीय चौरासा शनिवार सुबह खेतों में धान की फसल देखने गई थीं। लौटते समय अलियाबाद-पटरंगा मुख्य मार्ग पर अचानक एक भारी पेड़ उनके ऊपर गिर गया。 वह करीब 16 घंटे तक पेड़ के नीचे दबी रहीं और रविवार सुबह परिजनों को उनका शव मिला। अवसंरचना को भारी नुकसान: पूरे जिले में 200 से अधिक पेड़ और 200 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए हैं। इससे करीब 1200 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- *मां बोली- बेटी के हत्यारे दामाद को फांसी हो:* लव मैरिज के 24 दिन बाद मोबाइल तोड़ा; झांसी में घर में बंद रखता था सच्ची मोहब्बत और लव मैरिज: शिवानी और यश ठाकुर ने करीब डेढ़ साल पहले दोनों परिवारों की रजामंदी से प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था।24 दिन बाद ही प्रताड़ना: शादी के महज 24 दिन बाद ही पति यश ठाकुर ने शिवानी पर शक करना शुरू कर दिया और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया था। वह शिवानी को झांसी स्थित घर में बंद करके रखता था।दहेज और जाति सूचक ताने: मृतका की मां के अनुसार, यश और उसकी मां शादी के बाद शिवानी को दलित (निम्न जाति) होने के ताने देते थे और दहेज की अतिरिक्त मांग करते थे। करीब एक साल पहले यश ने शिवानी को हॉकी स्टिक से भी पीटा था।हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़: आरोपी यश ठाकुर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस (SWAT टीम और सीपरी बाजार थाना) ने सिमरधा गांव के पास घेराबंदी की, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में यश के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र1