logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भादरवां बीज पर मडीया-फला के रामसा पीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हवन-यज्ञ और महाआरती के साथ चढ़ा पंचरंगी नेजा भादरवां बीज पर रामसा पीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब मडीया-फला, ओड़ा बड़ा (सामीतेड)। भाद्रपद शुक्ल द्वितीया यानी भादरवां बीज पर मडीया-फला स्थित प्राचीन रामसा पीर मंदिर में हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन, पंचरंगी नेजा ध्वजारोहण और महाआरती का आयोजन हुआ। 100 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आयोजन में लाला भाई महाराज, शांति महाराज खराड़ी, हकरा महाराज क्लासुआ, रमेश खराड़ी, ईश्वरभाई भगोरा व कटारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

17 hrs ago
user_Shambhu labana
Shambhu labana
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
17 hrs ago

भादरवां बीज पर मडीया-फला के रामसा पीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हवन-यज्ञ और महाआरती के साथ चढ़ा पंचरंगी नेजा भादरवां बीज पर रामसा पीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब मडीया-फला, ओड़ा बड़ा (सामीतेड)। भाद्रपद शुक्ल द्वितीया यानी भादरवां बीज पर मडीया-फला स्थित प्राचीन रामसा पीर मंदिर में हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन, पंचरंगी नेजा ध्वजारोहण और महाआरती का आयोजन हुआ। 100 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आयोजन में लाला भाई महाराज, शांति महाराज खराड़ी, हकरा महाराज क्लासुआ, रमेश खराड़ी, ईश्वरभाई भगोरा व कटारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पीठ - लबाना समाज वागड़ बस्ती के नायक श्री कालूसिंह झाड़ के नेतृत्व में सलारेश्वर महादेव मंदिर में हवन यज्ञ, समाज की खुशहाली के लिए दी सामूहिक आहुतियां जी, नाम जोड़कर पूरी हेडलाइन: लबाना समाज वागड़ बस्ती के नायक श्री कालूसिंह झाड़ के नेतृत्व में सलारेश्वर महादेव मंदिर में हवन यज्ञ, समाज की खुशहाली के लिए दी सामूहिक आहुतियां।।
    1
    पीठ - लबाना समाज वागड़ बस्ती के नायक श्री कालूसिंह झाड़ के नेतृत्व में सलारेश्वर महादेव मंदिर में हवन यज्ञ, समाज की खुशहाली के लिए दी सामूहिक आहुतियां
जी, नाम जोड़कर पूरी हेडलाइन:
लबाना समाज वागड़ बस्ती के नायक श्री कालूसिंह झाड़ के नेतृत्व में सलारेश्वर महादेव मंदिर में हवन यज्ञ, समाज की खुशहाली के लिए दी सामूहिक आहुतियां।।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दाल चढ़ाते ही फटा कुकर, सिर पर जा लगा ढक्कन,महिला के सिर में आई चोट, सीमलवाड़ा कस्बे में सोमवार सुबह करीब 11 बजे खाना बनाते समय अचानक कुकर फटने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा निवासी गीता देवी पत्नी गणेशलाल दर्जी गैस पर कुकर में दाल चढ़ाकर रख रही थीं। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया और उसका ढक्कन उछलकर महिला के सिर पर जा लगा। हादसे में महिला के सिर में मामूली चोट आई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को छुट्टी दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हालत अब पूरी तरह सामान्य है और वह स्वस्थ है। अचानक हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
    1
    दाल चढ़ाते ही फटा कुकर, सिर पर जा लगा ढक्कन,महिला के सिर में आई चोट, 
सीमलवाड़ा कस्बे में सोमवार सुबह करीब 11 बजे खाना बनाते समय अचानक कुकर फटने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा निवासी गीता देवी पत्नी गणेशलाल दर्जी गैस पर कुकर में दाल चढ़ाकर रख रही थीं। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया और उसका ढक्कन उछलकर महिला के सिर पर जा लगा। हादसे में महिला के सिर में मामूली चोट आई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को छुट्टी दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हालत अब पूरी तरह सामान्य है और वह स्वस्थ है। अचानक हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो आपके अपना गांव की खबर मिलती रहेगी sapoot karo gays लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो
    1
    लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो 

आपके अपना गांव की खबर मिलती रहेगी sapoot karo gays 
लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो
    user_JANTA KI AAWAZ
    JANTA KI AAWAZ
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 25 सालों से कांग्रेस के गढ को भेदने वाले राजा रमीज ने वार्ड नं 24 में बनाया इतिहास 25 साल का गढ़ टूटा, रमीज राजा ने रचा इतिहास, प्रतिद्वंद्वी की जमानत भी जब्त सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 24 का परिणाम सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया है। वर्षों से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के युवा और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रमीज राजा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया। करीब 25 वर्षों से कांग्रेस के प्रभाव वाले इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी होजैफा की जमानत भी जब्त करवा दी। रमीज राजा को कुल 333 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को मात्र 38 वोट प्राप्त हुए। यह अंतर वार्ड की जनता के स्पष्ट जनादेश को दर्शाता है। रमीज राजा की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 24 की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उनका सरल, मिलनसार और जनसंपर्क आधारित व्यक्तित्व लोगों को काफी पसंद आया। वे लगातार आमजन के बीच रहे और हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। यही कारण रहा कि पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। चुनाव से पहले हुई बातचीत में रमीज राजा ने कहा था कि वे राजनीति में नए जरूर हैं, लेकिन वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ने का भरोसा दिलाया था। जनता ने उनके इन वादों और सकारात्मक सोच पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। रमीज राजा की इस जीत के बाद वार्ड नंबर 24 में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि उन्होंने बदलाव और विकास की उम्मीद के साथ रमीज राजा को अपना प्रतिनिधि चुना है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, वार्ड नंबर 24 में रमीज राजा की यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि सागवाड़ा की स्थानीय राजनीति में बदलते जनविश्वास और नई नेतृत्व क्षमता की मजबूत पहचान है। पहली ही चुनावी पारी में 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ना और प्रतिद्वंद्वी की जमानत जब्त करवाना रमीज राजा को नगर पालिका चुनाव 2026 के सबसे चर्चित विजेताओं में शामिल कर चुका है।
    1
    25 सालों से कांग्रेस के गढ को भेदने वाले राजा रमीज ने वार्ड नं 24 में बनाया इतिहास
25 साल का गढ़ टूटा, रमीज राजा ने रचा इतिहास, प्रतिद्वंद्वी की जमानत भी जब्त
सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 24 का परिणाम सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया है। वर्षों से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के युवा और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रमीज राजा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया।
करीब 25 वर्षों से कांग्रेस के प्रभाव वाले इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी होजैफा की जमानत भी जब्त करवा दी। रमीज राजा को कुल 333 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को मात्र 38 वोट प्राप्त हुए। यह अंतर वार्ड की जनता के स्पष्ट जनादेश को दर्शाता है।
रमीज राजा की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 24 की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उनका सरल, मिलनसार और जनसंपर्क आधारित व्यक्तित्व लोगों को काफी पसंद आया। वे लगातार आमजन के बीच रहे और हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। यही कारण रहा कि पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला।
चुनाव से पहले हुई बातचीत में रमीज राजा ने कहा था कि वे राजनीति में नए जरूर हैं, लेकिन वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ने का भरोसा दिलाया था। जनता ने उनके इन वादों और सकारात्मक सोच पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया।
रमीज राजा की इस जीत के बाद वार्ड नंबर 24 में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि उन्होंने बदलाव और विकास की उम्मीद के साथ रमीज राजा को अपना प्रतिनिधि चुना है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, वार्ड नंबर 24 में रमीज राजा की यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि सागवाड़ा की स्थानीय राजनीति में बदलते जनविश्वास और नई नेतृत्व क्षमता की मजबूत पहचान है। पहली ही चुनावी पारी में 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ना और प्रतिद्वंद्वी की जमानत जब्त करवाना रमीज राजा को नगर पालिका चुनाव 2026 के सबसे चर्चित विजेताओं में शामिल कर चुका है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गैंजी मुख्य चौराहे पर धूमधाम से हुई गणपति स्थापना, वैदिक आचार्य परेश भट्ट ने कराया पूजन गैंजी-कस्बे के मुख्य चौराहे पर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ स्थापित की गई। ​स्थापना समारोह के दौरान पण्डित परेश भट्ट के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान सावन भोई/सुभाषचन्द्र जी भोई ने सह-परिवार प्रथम पूज्य गजानन की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ​पूजन के पश्चात ढोल-नगाड़ों और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के बीच महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने भाग लिया। आरती के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
    3
    गैंजी मुख्य चौराहे पर धूमधाम से हुई गणपति स्थापना, वैदिक आचार्य परेश भट्ट ने कराया पूजन
गैंजी-कस्बे के मुख्य चौराहे पर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ स्थापित की गई।
​स्थापना समारोह के दौरान पण्डित परेश भट्ट के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान सावन भोई/सुभाषचन्द्र जी भोई ने सह-परिवार प्रथम पूज्य गजानन की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
​पूजन के पश्चात ढोल-नगाड़ों और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के बीच महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने भाग लिया। आरती के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
    user_जितेन्द्र कुमार
    जितेन्द्र कुमार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: जीत के बाद भाजपा ने शुरू की पार्षदों की बाड़ाबंदी, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: जीत के बाद भाजपा ने शुरू की पार्षदों की बाड़ाबंदी, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई ​डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद पार्टी ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद तेज कर दी है। जीत हासिल करने वाले सभी भाजपा पार्षदों को सुरक्षित स्थान के लिए बाड़ाबंदी में रवाना कर दिया गया है। ​नगर परिषद में लगातार 8वीं बार बोर्ड बनाने की राह आसान होने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। 40 में से 24 वार्डों में दर्ज की गई इस बड़ी जीत के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी। ​प्रमुख बिंदु: ​सुरक्षित बाड़ाबंदी: बोर्ड गठन की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी 24 नवनिर्वाचित पार्षदों को एक साथ अज्ञात स्थान पर भेजा गया है। ​ऐतिहासिक जीत: 40 वार्डों वाले नगर परिषद में भाजपा ने 24 सीटों पर परचम लहराकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। ​कार्यकर्ताओं में उत्साह: शानदार चुनावी नतीजों के बाद जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। ​जश्न का माहौल: लगातार 8वीं बार अपना बोर्ड बनाने की स्थिति मजबूत होने से शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी और जश्न मनाया गया।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

​डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: जीत के बाद भाजपा ने शुरू की पार्षदों की बाड़ाबंदी, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: जीत के बाद भाजपा ने शुरू की पार्षदों की बाड़ाबंदी, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
​डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद पार्टी ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद तेज कर दी है। जीत हासिल करने वाले सभी भाजपा पार्षदों को सुरक्षित स्थान के लिए बाड़ाबंदी में रवाना कर दिया गया है।
​नगर परिषद में लगातार 8वीं बार बोर्ड बनाने की राह आसान होने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। 40 में से 24 वार्डों में दर्ज की गई इस बड़ी जीत के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी।
​प्रमुख बिंदु:
​सुरक्षित बाड़ाबंदी: बोर्ड गठन की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी 24 नवनिर्वाचित पार्षदों को एक साथ अज्ञात स्थान पर भेजा गया है।
​ऐतिहासिक जीत: 40 वार्डों वाले नगर परिषद में भाजपा ने 24 सीटों पर परचम लहराकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
​कार्यकर्ताओं में उत्साह: शानदार चुनावी नतीजों के बाद जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
​जश्न का माहौल: लगातार 8वीं बार अपना बोर्ड बनाने की स्थिति मजबूत होने से शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी और जश्न मनाया गया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर में बहुमत के बाद भी बाड़ेबंदी बरकरार... प्रमाण पत्र लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद, बाहर परिवारों ने फूलमालाओं से किया स्वागत डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव का परिणाम साफ होने और डूंगरपुर व सागवाड़ा में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद सोमवार देर शाम राजनीतिक हलचल और तेज हो गई। करीब एक सप्ताह से बाड़ेबंदी में रखे भाजपा और कांग्रेस के जीते प्रत्याशी सीधे डूंगरपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में विजेता पार्षदों ने अपने-अपने प्रमाण पत्र लिए और शपथ ली।कलेक्ट्रेट पहुंचने पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता प्रत्याशियों के स्वागत के लिए मौजूद रहे। वहीं 38 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के पार्षद भी बाड़ेबंदी से कलेक्ट्रेट पहुंचे और औपचारिकताएं पूरी कीं।प्रमाण पत्र लेने के बाद जैसे ही भाजपा के विजेता पार्षद कलेक्ट्रेट गेट से बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद उनके परिवार के लोगों ने उन्हें घेर लिया। परिजनों ने फूलमालाएं पहनाकर विजेता प्रत्याशियों का स्वागत किया। करीब एक सप्ताह बाद परिवार से मुलाकात का यह दृश्य भावुक भी नजर आया। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विजेता पार्षद वापस बाड़ेबंदी के लिए रवाना हो गए। डूंगरपुर और सागवाड़ा में सभापति का चुनाव 21 सितंबर को होना है। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट होने के बावजूद दोनों प्रमुख दल अपने पार्षदों को एकजुट रखने में जुटे हैं। प्रमाण पत्र और शपथ की औपचारिकता पूरी होने के बाद भी पार्षदों का बाड़ेबंदी में लौटना इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
    1
    डूंगरपुर में बहुमत के बाद भी बाड़ेबंदी बरकरार... प्रमाण पत्र लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद, बाहर परिवारों ने फूलमालाओं से किया स्वागत
डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव का परिणाम साफ होने और डूंगरपुर व सागवाड़ा में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद सोमवार देर शाम राजनीतिक हलचल और तेज हो गई। करीब एक सप्ताह से बाड़ेबंदी में रखे भाजपा और कांग्रेस के जीते प्रत्याशी सीधे डूंगरपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में विजेता पार्षदों ने अपने-अपने प्रमाण पत्र लिए और शपथ ली।कलेक्ट्रेट पहुंचने पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता प्रत्याशियों के स्वागत के लिए मौजूद रहे। वहीं 38 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के पार्षद भी बाड़ेबंदी से कलेक्ट्रेट पहुंचे और औपचारिकताएं पूरी कीं।प्रमाण पत्र लेने के बाद जैसे ही भाजपा के विजेता पार्षद कलेक्ट्रेट गेट से बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद उनके परिवार के लोगों ने उन्हें घेर लिया। परिजनों ने फूलमालाएं पहनाकर विजेता प्रत्याशियों का स्वागत किया। करीब एक सप्ताह बाद परिवार से मुलाकात का यह दृश्य भावुक भी नजर आया। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विजेता पार्षद वापस बाड़ेबंदी के लिए रवाना हो गए। डूंगरपुर और सागवाड़ा में सभापति का चुनाव 21 सितंबर को होना है। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट होने के बावजूद दोनों प्रमुख दल अपने पार्षदों को एकजुट रखने में जुटे हैं। प्रमाण पत्र और शपथ की औपचारिकता पूरी होने के बाद भी पार्षदों का बाड़ेबंदी में लौटना इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, लगातार आठवीं बार डूंगरपुर में खिला कमल डूंगरपुर निकाय चुनाव में फिर खिला कमल, भाजपा की ऐतिहासिक जीत डूंगरपुर। निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की। मतगणना के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। डूंगरपुर नगरपरिषद में भाजपा ने 40 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की। इसके साथ ही भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। भाजपा ने लगातार आठवीं बार नगरपरिषद में अपना बोर्ड बनाया। नेताओं ने जीत का श्रेय जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। संगठन की मजबूत रणनीति को भी जीत का अहम कारण बताया गया। भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है। इस परिणाम ने डूंगरपुर की स्थानीय राजनीति में भाजपा का दबदबा फिर साबित कर दिया।
    1
    निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, लगातार आठवीं बार डूंगरपुर में खिला कमल
डूंगरपुर निकाय चुनाव में फिर खिला कमल, भाजपा की ऐतिहासिक जीत
डूंगरपुर। निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की।
मतगणना के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
समर्थकों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
डूंगरपुर नगरपरिषद में भाजपा ने 40 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की।
इसके साथ ही भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया।
भाजपा ने लगातार आठवीं बार नगरपरिषद में अपना बोर्ड बनाया।
नेताओं ने जीत का श्रेय जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।
संगठन की मजबूत रणनीति को भी जीत का अहम कारण बताया गया।
भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है।
इस परिणाम ने डूंगरपुर की स्थानीय राजनीति में भाजपा का दबदबा फिर साबित कर दिया।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.