Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमायन ब्लॉक में यूजीसी के विरोध में लोगों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन अमायन ब्लॉक में यूजीसी के विरोध में सोमवार को लगभग 4 बजे नगर में विशाल रैली निकाली गई।तथा सभी नगर वासियों ने एक जुट करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Devendra jain
अमायन ब्लॉक में यूजीसी के विरोध में लोगों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन अमायन ब्लॉक में यूजीसी के विरोध में सोमवार को लगभग 4 बजे नगर में विशाल रैली निकाली गई।तथा सभी नगर वासियों ने एक जुट करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अमायन ब्लॉक में यूजीसी के विरोध में लोगों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन अमायन ब्लॉक में यूजीसी के विरोध में सोमवार को लगभग 4 बजे नगर में विशाल रैली निकाली गई।तथा सभी नगर वासियों ने एक जुट करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा1
- ramsinghrawatt2
- अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 30 आरोपियों पर कार्रवाई 277 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, कीमत करीब 1.71 लाख रुपये मुरैना। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई की है। 6 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 224 लीटर देशी शराब और 53 लीटर विदेशी शराब, कुल 277 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 1.71 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 29 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध रूप से शराब बेचने, परिवहन करने और तस्करी में शामिल लोगों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।4
- खेत पर झूल रही 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक झूलसा,जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। अमायन थाना क्षेत्र के बुजुर्ग का पुरा गांव में खेत पर जा रहा 18 वर्षीoय युवक झूल रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग का पुरा निवासी विशाल (18) पुत्र राजकुमार जाटव सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर गया था। खेत के पास 11 केवी बिजली लाइन झूल रही थी। इसी दौरान वह लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। युवक का कहना है कि झूलती बिजली लाइन की शिकायत कई बार बिजली अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।3
- भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है। भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है। घायल सवारियों को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिलाख सिंह यादव फौजी ने अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की अनदेखी के चलते जगह जगह गड्ढे है जिनसे हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।4
- कुंवारी नदी का पानी गांव तक पहुंचा, किसानों की फसलें बर्बाद अम्बाह। लगातार बारिश के चलते कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी गांव तक पहुंच गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें डूब गईं और भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे खेतों में लगी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा पानी में डूब गया। कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।1
- पोरसा में धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, इनकार पर मारपीट व जातिगत अपमान की शिकायत 🚨 पोरसा में धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, इनकार पर मारपीट व जातिगत अपमान की शिकायत पोरसा। पांच लाख रुपये नगद, विदेश यात्रा के लिए वीजा-पासपोर्ट और आर्थिक लाभ का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा इनकार करने पर मारपीट, जातिगत अपमान और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है। अनुसूचित खटीक जाति से संबंधित सत्येंद्र खटीक ने पुलिस अधिकारियों को दिए आवेदन में आबू पठान उर्फ सहवाज, साहिल पठान पुत्र अकरम खान एवं आशू सिंह तोमर पुत्र शेर सिंह तोमर, निवासी ग्राम औरेटी, पोरसा के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को उसे पोरसा मस्जिद के पास बुलाकर धर्म परिवर्तन करने पर पांच लाख रुपये सहित अन्य आर्थिक लाभ देने की बात कही गई। धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर कथित रूप से जातिगत अपमान एवं धमकी दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर डी.जे. से संबंधित वीडियो के कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद 5 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे के.जी.एन. गार्डन के पास बुलाकर मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान धर्म परिवर्तन नहीं करने की बात को लेकर भी धमकी दी गई। 📌 सत्येंद्र खटीक ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।#nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage1
- गौ सेवकों द्वारा मंगलवार को अटलचौक पर गोहद में किया जाएगा आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन गौसेवकों द्वारा मंगलवार को 11:00 बजे से अटल चौक पर गोहद में आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गौ सेवक सौरभ खटाना ने सोमवार को लगभग 6:00 बजे अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा सेवकों को एवं समाजसेवियों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।1