नदी थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद। नदी थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिक्स लेन पुल के नीचे चेकिंग के दौरान एक सीएनजी टेम्पो को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान टेम्पो की छत पर बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के बहरामपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सीएनजी टेम्पो और बरामद शराब को जप्त कर थाने लाई। वहीं, दूसरी कार्रवाई में नदी थाना पुलिस ने टेढ़ी पुल के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (पिता विजय राय) और छोटू कुमार (पिता सुमारी राय) के रूप में हुई है, जो कच्ची दरगा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइक अगमकुआं थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।
नदी थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद। नदी थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिक्स लेन पुल के नीचे चेकिंग के दौरान एक सीएनजी टेम्पो को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान टेम्पो की छत पर बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के बहरामपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सीएनजी टेम्पो और बरामद शराब को जप्त कर थाने लाई। वहीं, दूसरी कार्रवाई में नदी थाना पुलिस ने टेढ़ी पुल के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (पिता विजय राय) और छोटू कुमार (पिता सुमारी राय) के रूप में हुई है, जो कच्ची दरगा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइक अगमकुआं थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।
- फतुहा में आउटर सिग्नल पर रुकी श्रमजीवी एक्सप्रेस, जांच जारी पटना/फतुहा। डाउन Shramjeevi Express सोमवार को फतुहा स्टेशन के आउटर सिग्नल पर करीब एक घंटे 48 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर आउटर सिग्नल पर रुकी और 10 बजकर 34 मिनट पर आगे बढ़ सकी। ट्रेन के लंबे समय तक रुके रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही और कई लोगों ने देरी को लेकर नाराजगी जताई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के सीनियर डीएन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिग्नल या परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन को रोका गया हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।1
- फतुहा प्रखंड के ग्राम सैदनपुर में स्वर्गीय जय नारायण बाबू के ब्रह्मभोज के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र से हजारों लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे गांव में श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ शास्त्रसम्मत तरीके से ब्राह्मणों द्वारा कर्मकांड संपन्न कराया गया। यह समस्त आयोजन उनके ज्येष्ठ पुत्र इंजीनियर गोपाल शंकर सिंह के नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से किया गया, जिसमें परिवार और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. जय नारायण बाबू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सम्मानित और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव स्मरण रखने की बात कही।1
- राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक अज्ञात व्यक्ति कि गोली मारकर हत्याकरने का मामला प्रकाश में आया। घटना कि जानकारी मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष ओर पटना ग्रामीण एस पी कुंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने में जुट गए। इस संबंध में ग्रामीण एस पी ने बताया कि मृतक कि पहचान नहीं हो सकी है उसके पहचान के लिए पुलिस आस पास के थाना से संपर्क कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा1
- देख लीजिए सम्राट जी कैसे डबल स्टार मैडम घुस ले रही #bribe #samratchoudhary #PatnaPolice #patna #trafficepolicepatna #bhnewsहिंदी #biharnews1
- दानापुर गोला रोड में मेट्रो फर्नीचर में आइए ओर शादी का पूरा सेट मात्र 31000 में1
- Arvind Kejriwal ने Justice Swarana Kanta Sharma पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए केस से हटने की मांग की। लेकिन Delhi High Court ने ये याचिका खारिज कर दी और कहा— सिर्फ आरोपों के आधार पर जज को नहीं हटाया जा सकता। इसी बीच एक वायरल वीडियो भी सामने आया, जिसे लेकर दावा किया गया कि जज ने RSS कार्यक्रम में बयान दिया— लेकिन फैक्ट चेक में ये दावा गलत निकला।1
- पटना/फतुहा -थाना क्षेत्र की डुमरी गांव में रविवार की देर रात्रि एक आईएससी के 15वर्षीय छात्र की गोली मारकर उसके दोस्तों ने हत्या कर दी. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पप्पू प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है जो अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. घटना में संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की रात्रि गांव में दो पड़ोसियों के घर लड़की का शादी समारोह था एक पड़ोसी का बेटी का शादी समारोह खुशरुपुर बैंकटपुर मंदिर में था, जिसमें छात्र रवि कुमार 15 वर्ष को दोस्तों ने उसे टेम्पो से बैंकटपुर रविवार की देर शाम ले गया और रात्रि ग्यारह बारह बजे के आसपास सभी टेम्पो से अपने गांव डुमरी पहुंचे . और गांव में दूसरे पड़ोसी के बच्ची की शादी में आए बारात में डीजे के साथ सभी नाचने गाने लगे. इसी क्रम में रवि के कुछ दोस्तों ने दो फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली रवि के वाह को छेदती हुई गर्दन में अटक गई .गंभीर रूप से घायल रवि को फतूहा पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से फतुहा अस्पताल से रेफर करा पटना अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज की क्रम में मौत हो गई. उसकी मौत की सूचना मिलते ही सोमवार के सुबह से ही उसके घर में कोहराम मच गया और उनके मां और बहन और परिजनों का रो रो का बुरा हाल था. सभी लोग रवि के दोस्तों को रो-रो कर कोष रहे थे, जो उन्हें बुलाकर ले गया था. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई .कारण की रवि पढ़ने ने काफी तेज था.हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा फ्स्टडिविजन से पास की थी. वह अपने दो भाइयों और एक बहन ने सबसे बड़ा था.उसके पिता पप्पू प्रसाद एक प्लाईयूड के निजी कम्पनी में मजदूरी कर अपने बच्चों व परिवार का भरण पोषण कर रहे थे. घटना को गंभीरता को देखते हुए सोमवार को एसएफल के टीम और ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की. साथ ही शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शौप दिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन चार दोस्तों में से गोलू, सोनू और न्यूटन कुमार में से दो गोलू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. और उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही न्यूट्रल समेत अन्य दोस्तों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. इस घटना से पूरे डुमरी गांव में मायूसी छाई हुई है.3
- नदी थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिक्स लेन पुल के नीचे चेकिंग के दौरान एक सीएनजी टेम्पो को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान टेम्पो की छत पर बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के बहरामपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सीएनजी टेम्पो और बरामद शराब को जप्त कर थाने लाई। वहीं, दूसरी कार्रवाई में नदी थाना पुलिस ने टेढ़ी पुल के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (पिता विजय राय) और छोटू कुमार (पिता सुमारी राय) के रूप में हुई है, जो कच्ची दरगा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइक अगमकुआं थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।1