logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद के झारखंडी चोरी कांड में नया सीसीटीवी आया सामने, लाल ई-रिक्शा में फरार हुए चोर। अयोध्या। कोतवाली नगर के झारखंडी मोहल्ले में हुई चोरी की वारदात में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दोनों चोर वारदात के बाद रेड कलर का ई-रिक्शा रुकवाकर बैठते दिखे और शहर रकाबगंज की तरफ जाते हुए नजर आए। पीड़ित संजीव गुप्ता के अनुसार दोनों चोर रकाबगंज होते हुए नियावां की तरफ गए हैं। पीड़ित संजीव गुप्ता ने आम जन से अपील की है कि इस हुलिए में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बताते चलें कि बीते दिन झारखंडी में अलमारी का लॉक और हैंडल ठीक करने के बहाने घर में घुसकर दोनों चोरों ने तिजोरी से लाखों के जेवर पार कर दिए थे। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

1 hr ago
user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जनपद के झारखंडी चोरी कांड में नया सीसीटीवी आया सामने, लाल ई-रिक्शा में फरार हुए चोर। अयोध्या। कोतवाली नगर के झारखंडी मोहल्ले में हुई चोरी की वारदात में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दोनों चोर वारदात के बाद रेड कलर का ई-रिक्शा रुकवाकर बैठते दिखे और शहर रकाबगंज की तरफ जाते हुए नजर आए। पीड़ित संजीव गुप्ता के अनुसार दोनों चोर रकाबगंज होते हुए नियावां की तरफ गए हैं। पीड़ित संजीव गुप्ता ने आम जन से अपील की है कि इस हुलिए में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बताते चलें कि बीते दिन झारखंडी में अलमारी का लॉक और हैंडल ठीक करने के बहाने घर में घुसकर दोनों चोरों ने तिजोरी से लाखों के जेवर पार कर दिए थे। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गड्ढायुक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों के साथ सपा नेता का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
    1
    गड्ढायुक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों के साथ सपा नेता का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • जनपद के झारखंडी चोरी कांड में नया सीसीटीवी आया सामने, लाल ई-रिक्शा में फरार हुए चोर। अयोध्या। कोतवाली नगर के झारखंडी मोहल्ले में हुई चोरी की वारदात में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दोनों चोर वारदात के बाद रेड कलर का ई-रिक्शा रुकवाकर बैठते दिखे और शहर रकाबगंज की तरफ जाते हुए नजर आए। पीड़ित संजीव गुप्ता के अनुसार दोनों चोर रकाबगंज होते हुए नियावां की तरफ गए हैं। पीड़ित संजीव गुप्ता ने आम जन से अपील की है कि इस हुलिए में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बताते चलें कि बीते दिन झारखंडी में अलमारी का लॉक और हैंडल ठीक करने के बहाने घर में घुसकर दोनों चोरों ने तिजोरी से लाखों के जेवर पार कर दिए थे। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    जनपद के झारखंडी चोरी कांड में नया सीसीटीवी आया सामने, लाल ई-रिक्शा में फरार हुए चोर।
अयोध्या। कोतवाली नगर के झारखंडी मोहल्ले में हुई चोरी की वारदात में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
फुटेज में दोनों चोर वारदात के बाद रेड कलर का ई-रिक्शा रुकवाकर बैठते दिखे और शहर रकाबगंज की तरफ जाते हुए नजर आए।
पीड़ित संजीव गुप्ता के अनुसार दोनों चोर रकाबगंज होते हुए नियावां की तरफ गए हैं।
पीड़ित संजीव गुप्ता ने आम जन से अपील की है कि इस हुलिए में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बताते चलें कि बीते दिन झारखंडी में अलमारी का लॉक और हैंडल ठीक करने के बहाने घर में घुसकर दोनों चोरों ने तिजोरी से लाखों के जेवर पार कर दिए थे। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हजारों लोगों ने बढ़ाए स्वच्छता के लिए हाथ, चमक उठे मां सरयू के घाट महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई हजारों लोगों ने बढ़ाए स्वच्छता के लिए हाथ, चमक उठे मां सरयू के घाट महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई अयोध्या शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अयोध्या में स्वच्छता का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। मौका था मां सरयू स्वच्छता महाभियान का। नगर निगम की ओर से सप्ताह भर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का समापन मां सरयू के तट पर आयोजित महा स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में हजारों लोगों ने एक साथ स्वच्छता के लिए हाथ बढ़ाए। संतों-महंतों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, महिलाओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सुबह आठ बजे सरयू तट पर लोगों का जुटान हो गया। हाथों में गलब्स पहनकर कचरे और अपशिष्ट को एकत्र कर उसका निस्तारण कराया। अभियान पूर्वी छोर के झुनकीघाट से लेकर पश्चिमी छोर पर स्थित चौधरी चरण सिंह घाट तक चला। नगर आयुक्त श्री जयेन्द्र कुमार ने अभियान की निगरानी की। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि मां सरयू केवल अयोध्या की जीवनरेखा ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। उनकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अयोध्यावासी का कर्तव्य है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि अभियान में संतों-महंतों, तीर्थ पुरोहितों, छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान को कामयाब बनाने में अपर नगर आयुक्त डॉ नागेंद्र नाथ भरत भार्गव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रम्मानी शुक्ला मुख्य का निर्धारण अधिकारी गजेंद्र नाथ कुमार की समेत नगर निगम की टीम की अहम भूमिका रही। इस अभियान में उपसभापति संतोष सिंह, भाजपा पार्षद दल के नेता बृजेंद्र सिंह, पार्षद दीपकुमार, सौरभ सूर्यवंशी, विनय जायसवाल, किशन मौर्य, हरिश्चंद्र अग्रहरि, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, रवि कुमार, अनीता द्विवेदी, प्रियेश दास, धर्मेंद्र मिश्र, अनिकेत यादव, सुनील यादव, अजय पांडेय, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति तिवारी, रघुवर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य केहर सिंह, तीर्थ पुरोहित समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.राकेशमणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, पूर्व अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सतीश पांडेय, सुबोध चतुर्वेदी, व्यापारी नेता अरुण अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंह, डॉ. शैलेंद्र पांडे मासूम, भास्कर शुक्ल, विजय पांडे, आदित्य सिंह बिसेन, दीपक शुक्ल, चंद्रशेखर तिवारी, राजकुमार पांडे, आभा सिंह,विनीता पांडेय, आशीष कौर, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, श्रीनिवास शास्त्री, अवनीश मिश्र, राहुल सिंह, रोहित शर्मा, राहुल पाठक, विनोद पाठक, अमर चौधरी, हर्ष कुमार आदि शामिल रहे। अभियान में महाराजा इंटर कॉलेज, शिवदयाल जयसवाल इंटर कॉलेज, उदय पब्लिक स्कूल एवं महाराजा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सेदारी की और स्वच्छता संबंधी होर्डिंग बैनर के साथ अभियान में अहम भूमिका निभाई।
    1
    हजारों लोगों ने बढ़ाए स्वच्छता के लिए हाथ, चमक उठे मां सरयू के घाट

महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई

हजारों लोगों ने बढ़ाए स्वच्छता के लिए हाथ, चमक उठे मां सरयू के घाट
महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई
अयोध्या
शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अयोध्या में स्वच्छता का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। मौका था मां सरयू स्वच्छता महाभियान का। नगर निगम की ओर से सप्ताह भर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का समापन मां सरयू के तट पर आयोजित महा स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में हजारों लोगों ने एक साथ स्वच्छता के लिए हाथ बढ़ाए। संतों-महंतों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, महिलाओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
सुबह आठ बजे सरयू तट पर लोगों का जुटान हो गया। हाथों में गलब्स पहनकर कचरे और अपशिष्ट को एकत्र कर उसका निस्तारण कराया। अभियान पूर्वी छोर के झुनकीघाट से लेकर पश्चिमी छोर पर स्थित चौधरी चरण सिंह घाट तक चला। नगर आयुक्त श्री जयेन्द्र कुमार ने अभियान की निगरानी की। 
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि मां सरयू केवल अयोध्या की जीवनरेखा ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। उनकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अयोध्यावासी का कर्तव्य है।   नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि अभियान में संतों-महंतों, तीर्थ पुरोहितों, छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान को कामयाब बनाने में अपर नगर आयुक्त डॉ नागेंद्र नाथ भरत भार्गव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रम्मानी शुक्ला मुख्य का निर्धारण अधिकारी गजेंद्र नाथ कुमार की समेत नगर निगम की टीम की अहम भूमिका रही। 
इस अभियान में उपसभापति संतोष सिंह, भाजपा पार्षद दल के नेता बृजेंद्र सिंह, पार्षद दीपकुमार, सौरभ सूर्यवंशी, विनय जायसवाल, किशन मौर्य, हरिश्चंद्र अग्रहरि, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, रवि कुमार, अनीता द्विवेदी, प्रियेश दास, धर्मेंद्र मिश्र, अनिकेत यादव, सुनील यादव, अजय पांडेय, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति तिवारी, रघुवर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य केहर सिंह, तीर्थ पुरोहित समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.राकेशमणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, पूर्व अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सतीश पांडेय, सुबोध चतुर्वेदी, व्यापारी नेता अरुण अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंह, डॉ. शैलेंद्र पांडे मासूम, भास्कर शुक्ल, विजय पांडे, आदित्य सिंह बिसेन, दीपक शुक्ल, चंद्रशेखर तिवारी, राजकुमार पांडे, आभा सिंह,विनीता पांडेय, आशीष कौर, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, श्रीनिवास शास्त्री, अवनीश मिश्र, राहुल सिंह, रोहित शर्मा, राहुल पाठक, विनोद पाठक, अमर चौधरी, हर्ष कुमार आदि शामिल रहे। अभियान में महाराजा इंटर कॉलेज, शिवदयाल जयसवाल इंटर कॉलेज, उदय पब्लिक स्कूल एवं महाराजा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सेदारी की और स्वच्छता संबंधी होर्डिंग बैनर के साथ अभियान में अहम भूमिका निभाई।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #अयोध्या #नगरनिगम #ब्याजमाफी #OTSयोजना #गजेन्द्रकुमार
    1
    #अयोध्या #नगरनिगम #ब्याजमाफी #OTSयोजना #गजेन्द्रकुमार
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या बीकापुर ब्लॉक तहसील में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का 151 वी जयंती मनाई गई देश वाशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं , , आज सुबह टाइम्स, Reporting, Lal chand SONI, अयोध्या बीकापुर ब्लॉक तहसील में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का 151 वी जयंती मनाई गई देश वाशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं , , आज सुबह टाइम्स, Reporting, Lal chand SONI,
    1
    अयोध्या बीकापुर ब्लॉक तहसील में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का 151 वी जयंती मनाई गई देश वाशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ,
, आज सुबह टाइम्स, 
Reporting, Lal chand SONI,
अयोध्या बीकापुर ब्लॉक तहसील में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का 151 वी जयंती मनाई गई देश वाशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ,
, आज सुबह टाइम्स, 
Reporting, Lal chand SONI,
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती,पटेल जी की मूर्ति का हुआ अनावरण अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड परिसर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजन के बीच सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा और स्मृति पट्टिका का कार्यक्रम के आयोजक ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गोशाईगंज विधान सभा के पूर्व विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू द्वारा अपने सहयोगियों के साथ लोकार्पण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के गीतों की धूम रही। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, ग्राम प्रधानों और विकासखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत और अंग वस्त्र व सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय, खुन्नू पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा और इंजीनियर शिवम सिंह मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण लोकार्पण कराया गया। संबोधन में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके विचार आज भी राष्ट्र को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इस महान व्यक्तित्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ बद्री पांडेय और प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद द्वारा किया गया। खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ। व्यवस्थाओं में खंड विकास अधिकारी जीडी शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार, अवर अभियंता प्रवेश कुमार, संगम कुमार, सचिन पटेल, लिपिक अमरेश कुमार, अखिलेश वर्मा, सचिव राजकुमार वर्मा, मोहम्मद नसीम, सृष्टि सिंह, सत्येंद्र यादव और अजय शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों की भूमिका रही। अधिकारियों ने अतिथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में राजकुमार वर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, ग्राम प्रधान अनिल तिवारी, राकेश यादव, हेमंत यादव, सुभाष वर्मा, पंकज सोनी, अजय तिवारी, विजय गौड़, मोहम्मद नफीस, सोनू सत्य प्रकाश पटेल,सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी महेश सिंह, राजन पांडेय, प्रभाकर सिंह, संतोष सोनी, अमरनाथ वर्मा, गौतम चौरसिया, पवन चौरसिया, सोनू सिंह, राहुल तिवारी, धर्मराज वर्मा, अभिषेक गुप्ता,भरत श्रीवास्तव, गोविंद यादव, राहुल दुबे, राजेंद्र तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।मीडिया से रूबरू इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू,दिनेश कुमार वर्मा,सत्यप्रकाश पटेल द्वारा सरदार पटेल के बारे में जानकारी दी गई।
    1
    एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती,पटेल जी की मूर्ति का हुआ अनावरण
अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड परिसर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजन के बीच सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा और स्मृति पट्टिका का कार्यक्रम के आयोजक ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गोशाईगंज विधान सभा के पूर्व विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू द्वारा अपने सहयोगियों के साथ लोकार्पण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के गीतों की धूम रही। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, ग्राम प्रधानों और विकासखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत और अंग वस्त्र व सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय, खुन्नू पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा और इंजीनियर शिवम सिंह मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण लोकार्पण कराया गया। संबोधन में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके विचार आज भी राष्ट्र को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इस महान व्यक्तित्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ बद्री पांडेय और प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद द्वारा किया गया। खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ। व्यवस्थाओं में खंड विकास अधिकारी जीडी शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार, अवर अभियंता प्रवेश कुमार, संगम कुमार, सचिन पटेल, लिपिक अमरेश कुमार, अखिलेश वर्मा, सचिव राजकुमार वर्मा, मोहम्मद नसीम, सृष्टि सिंह, सत्येंद्र यादव और अजय शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों की भूमिका रही। अधिकारियों ने अतिथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में राजकुमार वर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, ग्राम प्रधान अनिल तिवारी, राकेश यादव, हेमंत यादव, सुभाष वर्मा, पंकज सोनी, अजय तिवारी, विजय गौड़, मोहम्मद नफीस, सोनू सत्य प्रकाश पटेल,सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी महेश सिंह, राजन पांडेय, प्रभाकर सिंह, संतोष सोनी, अमरनाथ वर्मा, गौतम चौरसिया, पवन चौरसिया, सोनू सिंह, राहुल तिवारी, धर्मराज वर्मा, अभिषेक गुप्ता,भरत श्रीवास्तव, गोविंद यादव, राहुल दुबे, राजेंद्र तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।मीडिया से रूबरू इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू,दिनेश कुमार वर्मा,सत्यप्रकाश पटेल द्वारा सरदार पटेल के बारे में जानकारी दी गई।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अयोध्या ग्रामीण क्षेत्रो की गड्ढा युक्त सड़कों पर ग्रामीणों के साथ सपा का प्रदर्शन। अयोध्या ग्रामीण क्षेत्रो की गड्ढा युक्त सड़कों पर ग्रामीणों के साथ सपा का प्रदर्शन। बीकापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा गुंधौर की गड्ढा युक्त सड़क पर ग्रामीणों के साथ समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने सरकार विरोधी नारे लगाकर किया प्रदर्शन जताया विरोध। ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते हुए पंडित समरजीत ने कहां- आज भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्र की सड़क तालाब बन गई है गड्ढा युक्त सड़कों पर चलना दुर्लभ हो चुका है, डबल इंजन की सरकार में विकास के नाम पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। आज उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर हाईवे तक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से चलना दुबर हो चुका है। तथा प्रतिदिन दुर्घटनाओं से लोगों की जाने जा रही है लेकिन सरकार चुनाव में मशगूल है। यही हमारे प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
    2
    अयोध्या

ग्रामीण क्षेत्रो की गड्ढा युक्त सड़कों पर ग्रामीणों के साथ सपा का प्रदर्शन।
अयोध्या
ग्रामीण क्षेत्रो की गड्ढा युक्त सड़कों पर ग्रामीणों के साथ सपा का प्रदर्शन।
बीकापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा गुंधौर की गड्ढा युक्त सड़क पर ग्रामीणों के साथ समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने सरकार विरोधी नारे लगाकर किया प्रदर्शन जताया विरोध।
ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते हुए पंडित समरजीत ने कहां- आज भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्र की सड़क तालाब बन गई है गड्ढा युक्त सड़कों पर चलना दुर्लभ हो चुका है, डबल इंजन की सरकार में विकास के नाम पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। आज उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर हाईवे तक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से चलना दुबर हो चुका है। तथा प्रतिदिन दुर्घटनाओं से लोगों की जाने जा रही है लेकिन सरकार चुनाव में मशगूल है।
यही हमारे प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    15 hrs ago
  • गड्ढायुक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों के साथ सपा नेता का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी ने ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। बीकापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा गुंधौर में गड्ढायुक्त सड़क की समस्या को लेकर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर हाईवे तक सड़कों की स्थिति खराब है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के दावों के बावजूद ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सरकार चुनावी गतिविधियों में व्यस्त है, जबकि आम जनता खराब सड़कों की समस्या से जूझ रही है।पंडित समरजीत ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु करने की मांग उठाई।
    3
    गड्ढायुक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों के साथ सपा नेता का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बिपिन पांडेय 
पत्रकार 
अयोध्या 
अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी ने ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। बीकापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा गुंधौर में गड्ढायुक्त सड़क की समस्या को लेकर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर हाईवे तक सड़कों की स्थिति खराब है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के दावों के बावजूद ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सरकार चुनावी गतिविधियों में व्यस्त है, जबकि आम जनता खराब सड़कों की समस्या से जूझ रही है।पंडित समरजीत ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु करने की मांग उठाई।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.