थाना आलीराजपुर का भ्रमण कर छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं आपातकालीन सेवाओं की दी गई जानकारी स्वामी विवेकान्द की स्कूली छात्राओं के द्वारा पुलिस अधि0/कर्म0 को बांधी राखी। थाना आलीराजपुर का भ्रमण कर छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं आपातकालीन सेवाओं की दी गई जानकारी स्वामी विवेकान्द की स्कूली छात्राओं के द्वारा पुलिस अधि0/कर्म0 को बांधी राखी। इमरान खत्री 25 अगस्त 2026 पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा-बोध एवं न्याय तक पहुंच के प्रति समझ विकसित करने तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को स्वामी विवेकानन्द स्कूल, अलीराजपुर की छात्राओं को थाना आलीराजपुर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री टी.सी. पंवार द्वारा छात्राओं को थाना की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीयन प्रक्रिया, डायल-112 सहित आपातकालीन पुलिस सेवाओं, अपराध नियंत्रण व्यवस्था, आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए जाने वाले दैनिक कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी आलीराजपुर निरीक्षक सोनू सितोले से भी सहजतापूर्वक संवाद किया। थाना प्रभारी द्वारा छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का सरल एवं सहज भाषा में उत्तर देते हुए उन्हें विधिक अधिकारों, सुरक्षा संबंधी सावधानियों एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से अध्ययन कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। भ्रमण के उपरांत छात्राओं द्वारा थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर थाना प्रभारी आलीराजपुर द्वारा सभी छात्राओं को चॉकलेट खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द स्कूल की उप प्राचार्य श्रीमती प्रार्थना शर्मा सहित थाना आलीराजपुर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
थाना आलीराजपुर का भ्रमण कर छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं आपातकालीन सेवाओं की दी गई जानकारी स्वामी विवेकान्द की स्कूली छात्राओं के द्वारा पुलिस अधि0/कर्म0 को बांधी राखी। थाना आलीराजपुर का भ्रमण कर छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं आपातकालीन सेवाओं की दी गई जानकारी स्वामी विवेकान्द की स्कूली छात्राओं के द्वारा पुलिस अधि0/कर्म0 को बांधी राखी। इमरान खत्री 25 अगस्त 2026 पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा-बोध एवं न्याय तक पहुंच के प्रति समझ विकसित करने तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास एवं संवाद
को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को स्वामी विवेकानन्द स्कूल, अलीराजपुर की छात्राओं को थाना आलीराजपुर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री टी.सी. पंवार द्वारा छात्राओं को थाना की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीयन प्रक्रिया, डायल-112 सहित आपातकालीन पुलिस सेवाओं, अपराध नियंत्रण व्यवस्था, आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए जाने वाले दैनिक
कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी आलीराजपुर निरीक्षक सोनू सितोले से भी सहजतापूर्वक संवाद किया। थाना प्रभारी द्वारा छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का सरल एवं सहज भाषा में उत्तर देते हुए उन्हें विधिक अधिकारों, सुरक्षा संबंधी सावधानियों एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से अध्ययन कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों
से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। भ्रमण के उपरांत छात्राओं द्वारा थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर थाना प्रभारी आलीराजपुर द्वारा सभी छात्राओं को चॉकलेट खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द स्कूल की उप प्राचार्य श्रीमती प्रार्थना शर्मा सहित थाना आलीराजपुर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- कालीबावड़ी के इतिहास की सबसे बड़ी शाही सवारी, सात डीजे की टक्कर देखने उमड़ा जनसैलाब कालीबावड़ी के इतिहास की सबसे बड़ी शाही सवारी, सात डीजे की टक्कर देखने उमड़ा जनसैलाब कालीबावड़ी। श्रावण सोमवार को कालीबावड़ी में ग्राम सरपंच हंसराज चौहान के आयोजन में निकली शाही सवारी ने भव्यता के नए आयाम कायम किए। कालीबावड़ी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण शाही सवारी और सात डीजे की टक्कर देखने के लिए उमड़े। गांव में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। शाही सवारी में भूतों की बारात, आकर्षक झांकियां और नर्तकियों के मनमोहक नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। डीजे की धुन पर ग्रामीण जमकर थिरकते नजर आए। सात डीजे के शामिल होने से अलग-अलग चौकों पर जोरदार डीजे की टक्कर देखने को मिली। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाही सवारी का एक हिस्सा श्रीराम मंदिर समापन स्थल की ओर था, जबकि दूसरा हिस्सा गणगौर चौक स्थित प्रारंभ स्थल तक पहुंच गया था। जगह-जगह ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों ने शाही सवारी एवं आयोजक हंसराज चौहान मित्र मंडल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। शाही सवारी के दौरान पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। आयोजन का समापन श्रीराम मंदिर प्रांगण में आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ। हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को कालीबावड़ी के यादगार धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया।4
- बिजली बिल अधिक आने की शिकायत लेकर सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में बदलने की उठाई मांग स्मार्ट मीटर के बिल अधिक आने की शिकायत लेकर उपभोक्ता सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग की है।प्राप्त जानकारी अनुसार सेगांव निवासी पदम मुकाती ने आवेदन सौंप कर बताया कि उनके घर पर 3 किलोवाट का सोलर विद्युत कनेक्शन है। तथा उनकी बगैर जानकारी के स्मार्ट मीटर लगा दिया गया1
- बड़वानी पुलिस की अनूठी पहल: एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने ऑनलाइन जनसुनवाई के जरिए सुनीं जनसमस्याएं, 08 मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश*1
- चीनी के दाम जिस तरह से बढ़े हैं, उसमें करोड़ों का हुआ है वारान्यारा: अटल क्या है आपकी राय?? और विपक्ष ने किया मौन धारण1
- धार भोजशाला विवाद पर दोपहर 1 बजे तक धामनोद रहा बंदः सकल हिंदू-समाज ने जुलूस निकालकर कलेक्टर के नाम एसडीओपी को दिया ज्ञापन जगन्नाथ यादव धार भोजशाला विवाद पर दोपहर 1 बजे तक धामनोद रहा बंदः सकल हिंदू-समाज ने जुलूस निकालकर कलेक्टर के नाम एसडीओपी को दिया ज्ञापन धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े विवाद को लेकर मंगलवार को धामनोद नगर बंद रहा। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर सुबह से दोपहर 1 बजे तक बाजार, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पुराने बस स्टैंड से न्यू बस स्टैंड तक हीनंदू समाज ने शांतिपूर्वक रैली निकाल पुलिश अनुविभागीय अधिकारी मोनिकासिंग को सामूहिक को लेकर ज्ञापन कलेक्टर के नाम सोपज्ञा दोपहर एक बजे बाद बाजार सुचारू रूप चालू हो गया इस रैली में धामनोद पुलिश भी अलर्ट मोड में नजर आई3
- उज्जैन वाले बाबा के दरबार में अखाड़ा और चमत्कार दिखने मिलता हे1
- कुशलगढ़ में भाजपा का चुनावी शंखनाद, 20 वार्डों में जीत का संकल्प; देर रात तक गूंजा कार्यकर्ताओं का जोश कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अणु वाटिका में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर चुनावी शंखनाद किया। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में पार्टी ने नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य रखा। सम्मेलन की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए सभी 20 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई मइड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखा जोशी और चुनाव संयोजक एवं प्रभारी एडवोकेट भगवत पुरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा जिला महामंत्री कान्हींग रावत ने कुशलगढ़ में भाजपा की हैट्रिक का दावा किया, जबकि मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया ने कार्यकर्ताओं की भीड़ को भाजपा की जीत का संकेत बताया। कार्यक्रम में राजेंद्र पाटीदार, मुकेश अग्रवाल, दीप सिंह वसुनिया, लीला पड़ियार, ललित सोनी, राघवेश चरपोटा, जितेंद्र आहरी, बबलू भाई मइड़ा, महावीर कोठारी, नरेश गाड़िया, रमेशचंद्र तलेसरा, कमलेश कावड़िया, राहुल भटेवरा, आशीष जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान अशोक जोशी और जुबेर खान सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संचालन कान्हींग रावत ने किया और आभार नितेश बैरागी ने व्यक्त किया। समापन पर कार्यकर्ताओं ने सभी 20 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।1
- धामनोद नवनियुक्त कांग्रेश पदाधिकारियों का महेश्वर फाटे गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत धामनोद -जे .एन.यादव धार जिले के धामनोद में दोपहर महेश्वरफाते पर कांग्रेस कार्यकर्ता का हुजूम लग गया ओर फटाखे की गूज भी काफ़ी देर गुजती रही il जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति सूची जारी होने के बाद धामनोद धरमपुरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारी उत्साह देखने को मिला है जिसके तहत ब्लाक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा संजय पवार को जिला उपाध्यक्ष एवं कमल यादव को जिला महासचिव तथा विकास पटेल को अमानसिक सदस्य नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल फटाके एवं मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी इसकी नियुक्ति के तहत कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा जोश जुनून देखने को मिला इस नियुक्ति से आगामी नगर परिषद चुनाव एवं विधानसभा के चुनाव के लिए नई टीम के साथ रणनीति बनाई जाएगी इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जायसवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय शर्मा सुखराम मकवाना अंतिम यादव जमील खान महेंद्र राठौर चिंटू चौहान कैलाश वर्मा लोकेश यादव विनय पाटीदार शिव डाबर मुकेश पवार बंटी जायसवाल कुंदन चौहान लोकेशन दे गोकुल कोगे सुरेंद्र दरबार योगेंद्र मुक्ति पंकज दिनेश पवार राधेश्याम पाटीदार हरि शिंदे महेश शर्मा रामप्रसाद गोयल राम जयसवाल चेतन यादव वीरेंद्र पवार हिमालय डांगी कन्हैया मुक्ति वंशु सरपंच दीपक यादव अनिल यादव वाहिद भाई सुभाष यादव सुभाष डाबर कैलाश ठाकुर कार्यक्रम संचालन अश्विन जायसवाल ने किया आभार सभी पदाधिकारी ने माना1