logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#BADAUN केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का बड़ा बयान बंगाल काउंटिंग पर बोले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ➡️ ममता बनर्जी चुनाव हारने जा रही हैं ➡️ चेहरे पर हताशा साफ नजर आ रही है ➡️ बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ➡️ ममता सरकार की गुंडागर्दी और तानाशाही से जनता परेशान ➡️ प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियां ईमानदारी से कर रही हैं काम ➡️ एग्जिट पोल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी बीजेपी

1 hr ago
user_JOURNALIST REETESH PRATAP
JOURNALIST REETESH PRATAP
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

#BADAUN केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का बड़ा बयान बंगाल काउंटिंग पर बोले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ➡️ ममता बनर्जी चुनाव हारने जा रही हैं ➡️ चेहरे पर हताशा साफ नजर आ रही है ➡️ बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ➡️ ममता सरकार की गुंडागर्दी और तानाशाही से जनता परेशान ➡️ प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियां ईमानदारी से कर रही हैं काम ➡️ एग्जिट पोल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी बीजेपी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, दंपति एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिले सहित अन्य जनपदों से आए दंपतियों, गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रेष्ठ संस्कारों के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुखबीर सिंह, राधा रमन गुप्ता एवं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।परिव्राजक सुमित कुकरेती, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा एवं कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने लोककल्याण, विश्वशांति और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित कीं। नारी सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करते हुए शिवंवदा सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि संस्कार, प्रेम और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति है। यदि परिवार में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और निर्णयों में भागीदारी मिले तो घर स्वर्ग के समान बन जाता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। बरेली से आईं दीपमाला शर्मा ने परिवार व्यवस्था विषय पर कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है और परिवार उसकी पहली पाठशाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उनमें नैतिकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करने होंगे। परिवारों में प्रेम, संवाद और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बन सकता है। संस्कारवान पीढ़ी विषय पर विचार रखते हुए विमलेश गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है, जिसके कारण समाज और विश्व में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, तनाव, युद्ध और अपराध जैसी परिस्थितियों का मूल कारण मानवीय मूल्यों का अभाव है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेषित ज्योति कलश यात्रा का 23 जून को उसावा कस्बे में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलेभर के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु इस दिव्य ज्योति कलश के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार के लिए अन्नदान संग्रह का आह्वान करते हुए सभी से सहयोग का संकल्प भी दिलाया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि दो अगस्त को शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कार, भजन-कीर्तन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि ज्योति कलश यात्रा एक माह तक जिले के गांवों और नगरों में भ्रमण करेगी, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन एवं लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के उपरांत डा. सोनपाल के नेतृत्व में माता भगवती भोजनालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नजीबाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ममता पाल, राधा रानी, कामिनी, श्याम निवास, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, सुमन, सत्यवती शर्मा, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
    1
    बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, दंपति एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिले सहित अन्य जनपदों से आए दंपतियों, गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रेष्ठ संस्कारों के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुखबीर सिंह, राधा रमन गुप्ता एवं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।परिव्राजक सुमित कुकरेती, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा एवं कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने लोककल्याण, विश्वशांति और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित कीं।
नारी सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करते हुए शिवंवदा सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि संस्कार, प्रेम और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति है। यदि परिवार में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और निर्णयों में भागीदारी मिले तो घर स्वर्ग के समान बन जाता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।
बरेली से आईं दीपमाला शर्मा ने परिवार व्यवस्था विषय पर कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती है और परिवार उसकी पहली पाठशाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उनमें नैतिकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करने होंगे। परिवारों में प्रेम, संवाद और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बन सकता है।
संस्कारवान पीढ़ी विषय पर विचार रखते हुए विमलेश गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है, जिसके कारण समाज और विश्व में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, तनाव, युद्ध और अपराध जैसी परिस्थितियों का मूल कारण मानवीय मूल्यों का अभाव है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेषित ज्योति कलश यात्रा का 23 जून को उसावा कस्बे में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलेभर के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु इस दिव्य ज्योति कलश के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार के लिए अन्नदान संग्रह का आह्वान करते हुए सभी से सहयोग का संकल्प भी दिलाया।
गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि दो अगस्त को शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञ, दीपयज्ञ, संस्कार, भजन-कीर्तन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि ज्योति कलश यात्रा एक माह तक जिले के गांवों और नगरों में भ्रमण करेगी, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन एवं लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के उपरांत डा. सोनपाल के नेतृत्व में माता भगवती भोजनालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस  मौके पर नजीबाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, ममता पाल, राधा रानी, कामिनी, श्याम निवास, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, सुमन, सत्यवती शर्मा, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कछला गंगा घाट
    1
    कछला गंगा घाट
    user_Sanjay yadav
    Sanjay yadav
    Photographer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं: सच क्या है जांच के बाद पता चलेगा... ! बिल्सी.... बिल्सी के बर्नी ढकपुरा में कोई घटना हुई है क्या..! इंडेन गैस एजेंसी के मालिक Adv. अखिलेश के घर टप्पेबाजी या मारपीट? 1,34,520 रुपए?
    1
    बदायूं: सच क्या है जांच के बाद पता चलेगा... ! बिल्सी....
बिल्सी के बर्नी ढकपुरा में कोई घटना हुई है क्या..! इंडेन गैस एजेंसी के मालिक Adv. अखिलेश के घर टप्पेबाजी या मारपीट?
1,34,520 रुपए?
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Budaun taaja news
    1
    Post by Budaun taaja news
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिल्सी: बिल्सी क्षेत्र के ब्लॉक अंबियापुर के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर बुजुर्ग में समाजसेवी डॉ. सौरभ चौहान ने एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित कर एक सराहनीय पहल शुरू की है , जिसने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर छात्र -छात्राओं मे नई जागरूकता का संदेश देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया है । रविवार को रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 35 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं मां पूर्णागिरि ग्रुप के चेयरपर्सन दीपक चौहान रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की असली नींव है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए। डॉ. सौरभ चौहान की पहल बनी मिसाल जहां इस प्रकार के कार्यक्रम आमतौर पर शहरी क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की शुरुआत करना अपने आप में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। डॉ. चौहान की यह पहल न केवल गांव के बच्चों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा भी बन रही है। डॉ. चौहान ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना ही उनका उद्देश्य है, और वे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह तोमर, रमेश पाल तोमर, शंभू सिंह तोमर, तेज प्रताप सिंह, श्याम सिंह चौहान, अजय तोमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही पत्रकारों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया
    1
    बिल्सी: बिल्सी क्षेत्र के ब्लॉक अंबियापुर के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर बुजुर्ग में समाजसेवी डॉ. सौरभ चौहान ने एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित कर एक सराहनीय पहल शुरू की है , जिसने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर छात्र -छात्राओं मे नई जागरूकता का संदेश देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया है ।
रविवार को रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 35 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं मां पूर्णागिरि ग्रुप के चेयरपर्सन दीपक चौहान रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की असली नींव है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए।
डॉ. सौरभ चौहान की पहल बनी मिसाल
जहां इस प्रकार के कार्यक्रम आमतौर पर शहरी क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की शुरुआत करना अपने आप में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। डॉ. चौहान की यह पहल न केवल गांव के बच्चों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा भी बन रही है।
डॉ. चौहान ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना ही उनका उद्देश्य है, और वे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह तोमर, रमेश पाल तोमर, शंभू सिंह तोमर, तेज प्रताप सिंह, श्याम सिंह चौहान, अजय तोमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही पत्रकारों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • jayada se jayada follow kare mohd_rashidkhan000 instagram per
    1
    jayada se jayada follow kare mohd_rashidkhan000 instagram per
    user_Rashid Khan
    Rashid Khan
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। बीती मध्य रात्री के बाद मौसम के मिजाज बदलने के बाद आई तेज आंधी और बरसात से नगर के सबसे व्यस्त स्टेशन रोड पर एक बड़ा पाखड़ का पेड़ धराशायी हो गया। गनीमत रही कि रात होने के कारण रेलयात्रियों का आवागमन नही था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से स्टेशन रोड समेत मिल कम्पाउंड कालोनी के बड़े इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में आंधी और बरसात के चलते कई पेड़ गिर गए जिसका सीधा असर बिजली सप्लाई पर पड़ा है। नगर के रेलवे स्टेशन के समीप तेज आंधी और बरसात के चलते सड़क किनारे लगा एक बड़ा और मजबूत पाखड़ का पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। इस दौरान रात होने के चलते रेल यात्रियों के अलावा कादरचौक की ओर से आने और जाने वालो का आवागमन बंद था अन्यथा बड़ा हादसा देखने को मिल सकता था। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। स्थिति यह थी कि रेल यात्रियों को बची मामूली जगह से निकल कर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा था। पेड़ गिरने के चलते स्टेशन रोड की सड़क का आवागमन पूरी तरह से बंद होने के कारण कादरचौक की ओर आने व जाने का रास्ता भी बंद हो गया जिससे बड़े और छोटे वाहनों को पंखा रोड होते हुए पुरानी अनाज मंडी से निकाला गया। दोपहर तक पेड़ हटवाने के लिए न तो नगर पालिका परिषद प्रशासन और वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाई। पेड़ गिरने के कारण बड़े इलाके की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई है जिससे बड़ी संख्या में नागरिक बूंद-बूंद पानी को तरस गए है।
    1
    उझानी,(बदायूं)। बीती मध्य रात्री के बाद मौसम के मिजाज बदलने के बाद आई तेज आंधी और बरसात से नगर के सबसे व्यस्त स्टेशन रोड पर एक बड़ा पाखड़ का पेड़ धराशायी हो गया। गनीमत रही कि रात होने के कारण रेलयात्रियों का आवागमन नही था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से स्टेशन रोड समेत मिल कम्पाउंड कालोनी के बड़े इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में आंधी और बरसात के चलते कई पेड़ गिर गए जिसका सीधा असर बिजली सप्लाई पर पड़ा है। 
नगर के रेलवे स्टेशन के समीप तेज आंधी और बरसात के चलते सड़क किनारे लगा एक बड़ा और मजबूत पाखड़ का पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। इस दौरान रात होने के चलते रेल यात्रियों के अलावा कादरचौक की ओर से आने और जाने वालो का आवागमन बंद था अन्यथा बड़ा हादसा देखने को मिल सकता था। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। स्थिति यह थी कि रेल यात्रियों को बची मामूली जगह से निकल कर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा था। 
पेड़ गिरने के चलते स्टेशन रोड की सड़क का आवागमन पूरी तरह से बंद होने के कारण कादरचौक की ओर आने व जाने का रास्ता भी बंद हो गया जिससे बड़े और छोटे वाहनों को पंखा रोड होते हुए पुरानी अनाज मंडी से निकाला गया। दोपहर तक पेड़ हटवाने के लिए न तो नगर पालिका परिषद प्रशासन और वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाई। पेड़ गिरने के कारण बड़े इलाके की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई है जिससे बड़ी संख्या में नागरिक बूंद-बूंद पानी को तरस गए है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यह वीडियो डीएम साहब तक पहुंचे
    1
    यह वीडियो डीएम साहब तक पहुंचे
    user_Sanjay yadav
    Sanjay yadav
    Photographer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाना कोपांगज में बरामद/मुकदमाती अबैध शराब का विनिष्टीकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह की बाईट ।
    1
    थाना कोपांगज में बरामद/मुकदमाती अबैध शराब का विनिष्टीकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह की बाईट ।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.