logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ के चौपटिया इलाके में सांड की हैवानियत का खौफनाक मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेकाबू सांड ने एक लड़की को सरेराह दौड़ाया और गिरते ही उसे पैरों तले कुचलने लगा। वीडियो में साफ दिखता है कि लड़की जान बचाकर भागती है, लेकिन फिसलकर गिरने के बाद सांड बेरहमी से उस पर हमला करता रहता है। मौके पर मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डालकर बड़ी मशक्कत से लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया और सांड को वहां से भगाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

22 hrs ago
user_Awadh News
Awadh News
Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

लखनऊ के चौपटिया इलाके में सांड की हैवानियत का खौफनाक मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेकाबू सांड ने एक लड़की को सरेराह दौड़ाया और गिरते ही उसे पैरों तले कुचलने लगा। वीडियो में साफ दिखता है कि लड़की जान बचाकर भागती है, लेकिन फिसलकर गिरने के बाद सांड बेरहमी से उस पर हमला करता रहता है। मौके पर मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डालकर बड़ी मशक्कत से लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया और सांड को वहां से भगाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग न्यूज* मोहम्मदी खीरी। जहां एक ओर नगरपालिका द्वारा स्वच्छ नगर पालिका का दावा किया जाता है वहीं बरवर रोड पर नाला चोक होने के चलते नाले का गंदा पानी नाले के ऊपर बह रहा है जिससे आसपास के दुकानदारों , राहगीरों , और स्कूली बच्ची को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं नाले का गंदा पानी कब्रिस्तान में बनी कब्रों में भर रहा है जब की आज सवेबरात आज के दिन सभी मुस्लिम तबके के लोग कब्रिस्तानों में जाके मरहूम के लिया दुआएं करते हैं लेकिन यहां जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जान कर भी बने अंजान।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज*
मोहम्मदी खीरी। जहां एक ओर नगरपालिका द्वारा स्वच्छ नगर पालिका का दावा किया जाता है वहीं बरवर रोड पर नाला चोक होने के चलते नाले का गंदा पानी नाले के ऊपर बह रहा है जिससे आसपास के दुकानदारों , राहगीरों , और स्कूली बच्ची को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं नाले का गंदा पानी कब्रिस्तान में बनी कब्रों में भर रहा है जब की आज सवेबरात आज के दिन सभी मुस्लिम तबके के लोग कब्रिस्तानों में जाके मरहूम के लिया दुआएं करते हैं लेकिन यहां जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जान कर भी बने अंजान।
    user_अतीशत्रिवेदी
    अतीशत्रिवेदी
    एडिटर द लोकतंत्र हिन्दी, गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मैंने कहा था- 24 घंटे का समय दे रहा हूं... उत्तर प्रदेश के अंदर जिस भी सरकारी भूमि पर किसी भू-माफिया ने कब्जा किया है, उसको तत्काल छोड़ दे...
    1
    मैंने कहा था- 24 घंटे का समय दे रहा हूं...
उत्तर प्रदेश के अंदर जिस भी सरकारी भूमि पर किसी भू-माफिया ने कब्जा किया है, उसको तत्काल छोड़ दे...
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    12 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोमी साहनी ने एक पीड़ित परिवार की सहायता के लिए ₹25,000 की आर्थिक मदद प्रदान की। विधायक ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    1
    लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोमी साहनी ने एक पीड़ित परिवार की सहायता के लिए ₹25,000 की आर्थिक मदद प्रदान की। विधायक ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    पत्रकार लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पलिया में ओवरलोड बसें मौत को न्योता दे रही हैं, जंगल से घिरे पलिया–गौरीफंटा मार्ग पर किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए है।
    1
    पलिया में ओवरलोड बसें मौत को न्योता दे रही हैं, जंगल से घिरे पलिया–गौरीफंटा मार्ग पर किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सीतापुर में मनरेगा के 20 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। संगतिन किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में हजारों मजदूरों ने प्रस्तावित “विकसित ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (ग्रामीण)” के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के फैसले को मजदूर विरोधी करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि सरकार अगर मनरेगा की मूल आत्मा से छेड़छाड़ करेगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
    1
    सीतापुर में मनरेगा के 20 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। संगतिन किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में हजारों मजदूरों ने प्रस्तावित “विकसित ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (ग्रामीण)” के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के फैसले को मजदूर विरोधी करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि सरकार अगर मनरेगा की मूल आत्मा से छेड़छाड़ करेगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    पत्रकार सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह घना कोहरा और शीत लहर का असर देखने को मिला। सुबह करीब 8:30 बजे तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आया और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। खासकर बुजुर्गों और बच्चों ने धूप सेंककर सुकून महसूस किया।
    1
    लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह घना कोहरा और शीत लहर का असर देखने को मिला। सुबह करीब 8:30 बजे तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आया और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। खासकर बुजुर्गों और बच्चों ने धूप सेंककर सुकून महसूस किया।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • किया गया है। बताया जा रहा है कि कोतवाल ने एक मुकदमे में नाम हटवाने के बदले आरोपित से घूस की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद मेरठ विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत कोतवाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    किया गया है। बताया जा रहा है कि कोतवाल ने एक मुकदमे में नाम हटवाने के बदले आरोपित से घूस की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद मेरठ विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत कोतवाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सरकार की नीयत साफ है, उसकी नीतियां हैं, हर एक व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ ईमानदारी के साथ पहुंचे...
    1
    सरकार की नीयत साफ है,
उसकी नीतियां हैं, हर एक व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ ईमानदारी के साथ पहुंचे...
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    12 hrs ago
  • विकास खंड ईसानगर में स्थायी गौशाला और अस्थायी गौआश्रय स्थल प्रशासनिक लापरवाही का शिकार नजर आ रहे हैं। निरीक्षण के अभाव में व्यवस्थाएँ धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही हैं। गौवंश के लिए बनाए गए शेड जर्जर हालत में हैं और सफाई व्यवस्था बेहद कमजोर है। अस्थायी संचालन के कारण कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं दिखता। जानकारों का मानना है कि यदि नियमित निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए, तो गौशालाओं की स्थिति सुधर सकती है।
    4
    विकास खंड ईसानगर में स्थायी गौशाला और अस्थायी गौआश्रय स्थल प्रशासनिक लापरवाही का शिकार नजर आ रहे हैं। निरीक्षण के अभाव में व्यवस्थाएँ धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही हैं। गौवंश के लिए बनाए गए शेड जर्जर हालत में हैं और सफाई व्यवस्था बेहद कमजोर है। अस्थायी संचालन के कारण कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं दिखता। जानकारों का मानना है कि यदि नियमित निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए, तो गौशालाओं की स्थिति सुधर सकती है।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    पत्रकार लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.