Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल 22 जानवर उठा ले गए नगर निगम के कर्मी, ऐशबाग कांजी हाउस भेजे लखनऊ नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से चल रही दूध डेयरियों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मवेशियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कैटिल कैचिंग टीम (पशु पकड़ने वाले दस्ते) ने पारा थाना क्षेत्र के आलमनगर वार्ड स्थित कुमारपुरम में चल रही एक अवैध डेयरी से कुल 22 जानवरों को जब्त किया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
आशीष मिश्रा
कुल 22 जानवर उठा ले गए नगर निगम के कर्मी, ऐशबाग कांजी हाउस भेजे लखनऊ नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से चल रही दूध डेयरियों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मवेशियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कैटिल कैचिंग टीम (पशु पकड़ने वाले दस्ते) ने पारा थाना क्षेत्र के आलमनगर वार्ड स्थित कुमारपुरम में चल रही एक अवैध डेयरी से कुल 22 जानवरों को जब्त किया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ के इंदिरा नगर विकास भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश पांडे का निलंबन वापस लेना, अन्य निलंबित अधिकारियों की बहाली, वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान और अधिकारियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर राहत शामिल है। संघ का कहना है कि कठवारा ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन उत्सव भवन से जुड़े मामले में दिनेश पांडे के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए। संघ ने तकनीकी पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्राउंड पर मौजूद संवाददाता समीर नक़वी ने निलंबित अधिकारी दिनेश पांडे से भी बातचीत की। दिनेश पांडे ने अपने निलंबन और पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष माइक आईडी पर साझा किया। वहीं प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कोई फैसला लेते हैं, या फिर यह आंदोलन आगे और बड़ा रूप लेगा? प्रदर्शन की सूचना पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम व एसीपी गाज़ीपुर अतुल कुमार पांडे भी पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों से वार्तालाप की।।1
- लखनऊ। आशियाना पुलिस ने चेन लूटने वाले 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया आशियाना थाना पुलिस ने चेन लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए शनि कश्यप उर्फ गोलू और अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर उर्फ बबलूगड़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 पीली धातु की चेन, 2 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक UP32PR5996 बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में धारा 304(2)/317(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। शनि कश्यप आशियाना थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। गिरफ्तारी टीम: प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार राय, उ0नि0 मनीष सिंह, उ0नि0 सुनील कुमार यादव, उ0नि0 शिवप्रकाश सिंह, उ0नि0 अभिषेक कुमार, उ0नि0 प्रतीक सिंह, उ0नि0 ब्रह्मेश्वर राय, कां0 बृजेश कुमार और कां0 सन्नी मान।1
- किसान बाजार में कथित अवैध हुक्का बार, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल लखनऊ। थाना विभूतिखंड क्षेत्र के किसान बाजार स्थित Abongzaa Cafe को लेकर कथित तौर पर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि पहले कैफे के बाहर बैठाकर हुक्का पिलाया जाता था, जबकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब कथित तौर पर कैफे के अंदर बैठाकर हुक्का परोसा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच मांग की जा रही है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सवाल यह भी है कि प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से हुक्का परोसे जाने पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?1
- इंदिरा नगर आम्रपाली में नगर निगम जोन-7 का हल्ला बोल नगर निगम की टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप, कई ठेले और काउंटर जब्त। जोनल अधिकारी विकास सिंह के लखनऊ ब्रेकिंग दिशा-निर्देशन में कार्रवाई, सुपरवाइजर राजेश के नेतृत्व में चला अभियान। मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम भी रही मौजूद, दरोगा धनपाल ने पुलिस टीम के साथ संभाली व्यवस्था। अतिक्रमण के खिलाफ जोन-7 की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप।1
- 🌿 ऋषि पंचमी की कजरी लोकगीत 🌿 “सप्तऋषियों के चरणन में” ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में। श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ अत्रि-वशिष्ठ, कश्यप ऋषि,जग में ज्ञान लुटाई। विश्वामित्र तप के धनी हैं,धरती राह दिखाई।। गौतम ऋषि की महिमा न्यारी,जमदग्नि तेज अपार। भारद्वाज ऋषि ज्ञान के सागर,करें नमन बारंबार॥ ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में। श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ सावन-भादों की रिमझिम फुहारें,मन में भक्ति जगाएं। व्रत राखि बहना मंगल गावे,घर में सुख-शांति आए।। दूध-दही अउ फूल चढ़ाएं,जल से करें स्नान। सप्तऋषियों की कृपा से हो,पूरा सब अरमान॥ ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ गावे,मन से आज पुकार। ऋषियों की पावन परंपरा,रहे सदा संसार।। सत्य-धर्म की राह दिखाएं,मिटे मन का अज्ञान। अत्रि-वशिष्ठ-कश्यप को नमन,गौतम-जमदग्नि महान।। विश्वामित्र-भारद्वाज को,शत-शत बार प्रणाम। अरुंधती माता सती अनसूया मां को करती प्रणाम।। ऋषि पंचमी आई हो रामा,भक्ति की गंगा लाई हो रामा । सप्तऋषियों के चरणन में,श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा...॥ 🌿🙏 लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश 🌿 ऋषि पंचमी की कजरी लोकगीत 🌿 “सप्तऋषियों के चरणन में” ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में। श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ अत्रि-वशिष्ठ, कश्यप ऋषि,जग में ज्ञान लुटाई। विश्वामित्र तप के धनी हैं,धरती राह दिखाई।। गौतम ऋषि की महिमा न्यारी,जमदग्नि तेज अपार। भारद्वाज ऋषि ज्ञान के सागर,करें नमन बारंबार॥ ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में। श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ सावन-भादों की रिमझिम फुहारें,मन में भक्ति जगाएं। व्रत राखि बहना मंगल गावे,घर में सुख-शांति आए।। दूध-दही अउ फूल चढ़ाएं,जल से करें स्नान। सप्तऋषियों की कृपा से हो,पूरा सब अरमान॥ ऋषि पंचमी आई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा,सप्तऋषियों के चरणों में...॥ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ गावे,मन से आज पुकार। ऋषियों की पावन परंपरा,रहे सदा संसार।। सत्य-धर्म की राह दिखाएं,मिटे मन का अज्ञान। अत्रि-वशिष्ठ-कश्यप को नमन,गौतम-जमदग्नि महान।। विश्वामित्र-भारद्वाज को,शत-शत बार प्रणाम। अरुंधती माता सती अनसूया मां को करती प्रणाम।। ऋषि पंचमी आई हो रामा,भक्ति की गंगा लाई हो रामा । सप्तऋषियों के चरणन में,श्रद्धा के फूल चढ़ाई हो रामा...॥ 🌿🙏 लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- लखनऊ। यूनाईटेड पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक मंगलवार शाम हजरतगंज स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई एसोसिएशन के संरक्षक संजय त्रिपाठी ने संगठन को सक्रिय करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि संगठन पत्रकारों के हित में काम करेगा और उनकी समस्याओं को उठाएगा। इसके साथ समाज के हित में भी कार्य किए जाएंगे। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी जी, वरिष्ठ पत्रकार राहिल जी, वरिष्ठ पत्रकार ज़फर रज़ा जी, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु त्रिपाठी जी, वरिष्ठ पत्रकार जुनेद खान जी, सीनियर रिपोर्टर ओवैस जी, पत्रकार दानिश खान जी,पत्रकार अली अख्तर जी, पत्रकार निसार जी,अधिवक्ता अंकुर त्रिपाठी जी ,पत्रकार यावर अलम जी मौजूद रहे।*1
- लखनऊ आशियाना पुलिस ने चेन लूटने वाले 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया आशियाना थाना पुलिस ने चेन लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए शनि कश्यप उर्फ गोलू और अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर उर्फ बबलूगड़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 पीली धातु की चेन, 2 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक UP32PR5996 बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में धारा 304(2)/317(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। शनि कश्यप आशियाना थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।1
- *बहू ने ससुर की हत्या से पहले गूगल सर्च किया:* कैसे मारें, जिससे मर्डर नहीं, सुसाइड लगे; कानपुर जेल में 30 सवाल पूछे कानपुर के बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य साजिशकर्ता और मृतक की बहू शालू मिनोचा के मोबाइल की जांच (डेटा रिकवरी) से पता चला है कि उसने ससुर की हत्या करने से पहले गूगल पर सर्च किया था कि— "किसी आदमी को कैसे मारें, जिससे हत्या नहीं आत्महत्या लगे?" हत्याकांड और पुलिस जांच के मुख्य बिंदु:हत्या का तरीका और वारदात: 5 सितंबर 2026 की रात को 63 वर्षीय करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट के अंदर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनके शरीर पर चोट के 26 से अधिक निशान मिले थे ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- चौक में लगी आग चौक के बान वाली गली में भीषड़ आगअग्रवाल जनरल स्टोर में लगी भीषड़ आगथाना चौक के बान वाली गली का मामला ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर चौक में लगी आग चौक के बान वाली गली में भीषड़ आगअग्रवाल जनरल स्टोर में लगी भीषड़ आगथाना चौक के बान वाली गली का मामला1