logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्यावर शहर की रीको हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्री आशापूर्ण शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की मनोहारी बाल लीलाओं और यज्ञ रक्षा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए। वृंदावन के युवा कथाव्यास शिवम कृष्ण महाराज ने कथा के दौरान भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की अलौकिक छवि का सुंदर चित्रण करते हुए बताया कि प्रभु की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने का गहरा संदेश देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम बचपन से ही मर्यादा, विनम्रता और धर्मपालन के प्रतीक थे। महाराज ने अपने मधुर भजनों और संगीतमय प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु देर तक राम नाम में लीन रहे। कथा में महर्षि विश्वामित्र द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु अपने साथ ले जाने, ताड़का वध करने तथा राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करने के प्रसंग का भी प्रभावशाली वर्णन किया गया। कथाव्यास ने इस प्रसंग के माध्यम से प्रेरणा दी कि जब-जब धर्म और सत्य पर संकट आता है, तब ईश्वर किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं, और यह प्रसंग अन्याय व अधर्म के विरुद्ध साहसपूर्वक खड़े होने का संदेश देता है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिसमें महिलाएं, युवा और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भक्ति रस का आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्पों से सुसज्जित था, और कथा के बीच-बीच में 'जय श्रीराम' के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीचंद भंसाली, शांतिलाल वैष्णव, रमेश आचार्य, सूर्यप्रकाश शर्मा, अक्षय शर्मा, सुभाष शर्मा, ललित शर्मा, हंसराज शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग कथा आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में मिल रहा है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। इस दौरान नितिन शर्मा, राजेन्द्र चौहान, सुरेश शर्मा, विजय कुंदनानी, अमित शर्मा, नंद किशोर शर्मा, मदन मोहन जोशी, महेश, राकेश यादव, सीए संजय अग्रवाल, सीए हितेश वासंदानी, प्रकाश शर्मा, रिंकू शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा को महाराज श्री ने उपर्णा ओढ़ाकर आशीर्वाद भी प्रदान किया। नौ दिवसीय यह संगीतमय श्रीराम कथा आगामी दिनों में कई प्रेरणादायी प्रसंगों और भव्य धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न होगी।

3 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter Raipur, Pali•
3 hrs ago

ब्यावर शहर की रीको हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्री आशापूर्ण शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की मनोहारी बाल लीलाओं और यज्ञ रक्षा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए। वृंदावन के युवा कथाव्यास शिवम कृष्ण महाराज ने कथा के दौरान भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की अलौकिक छवि का सुंदर चित्रण करते हुए बताया कि प्रभु की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने का गहरा संदेश देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम बचपन से ही मर्यादा, विनम्रता और धर्मपालन के प्रतीक थे। महाराज ने अपने मधुर भजनों और संगीतमय प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु देर तक राम नाम में लीन रहे। कथा में महर्षि विश्वामित्र द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु अपने साथ ले जाने, ताड़का वध करने तथा राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करने के प्रसंग का भी प्रभावशाली वर्णन किया गया। कथाव्यास ने इस प्रसंग के माध्यम से प्रेरणा दी कि जब-जब धर्म और सत्य पर संकट आता है,

तब ईश्वर किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं, और यह प्रसंग अन्याय व अधर्म के विरुद्ध साहसपूर्वक खड़े होने का संदेश देता है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिसमें महिलाएं, युवा और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भक्ति रस का आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्पों से सुसज्जित था, और कथा के बीच-बीच में 'जय श्रीराम' के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीचंद भंसाली, शांतिलाल वैष्णव, रमेश आचार्य, सूर्यप्रकाश शर्मा, अक्षय शर्मा, सुभाष शर्मा, ललित शर्मा, हंसराज शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग कथा आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में मिल रहा है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। इस दौरान नितिन शर्मा, राजेन्द्र चौहान, सुरेश शर्मा, विजय कुंदनानी, अमित शर्मा, नंद किशोर शर्मा, मदन मोहन जोशी, महेश, राकेश यादव, सीए संजय अग्रवाल, सीए हितेश वासंदानी, प्रकाश शर्मा, रिंकू शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा को महाराज श्री ने उपर्णा ओढ़ाकर आशीर्वाद भी प्रदान किया। नौ दिवसीय यह संगीतमय श्रीराम कथा आगामी दिनों में कई प्रेरणादायी प्रसंगों और भव्य धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न होगी।

More news from Pali and nearby areas
  • ब्यावर के नानणा गांव, हाल अली नगर मुंदरी महिंद्रातान निवासी दीपाराम कटारिया के पुत्र राहुल की ग्राम सुरडिया खान में दोपहर स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। दुखद है कि कठिन प्रयासों के बावजूद अभी तक राहुल का शव बरामद नहीं किया जा सका है। शव की तलाश और खान के पानी को बाहर निकालने के लिए प्रशासन और गांव बस्ती का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस कार्य में दो ट्रैक्टरों के साथ श्री सीमेंट की एक विशेष पानी निकालने वाली मशीन भी लगाई गई है।
    3
    ब्यावर के नानणा गांव, हाल अली नगर मुंदरी महिंद्रातान निवासी दीपाराम कटारिया के पुत्र राहुल की ग्राम सुरडिया खान में दोपहर स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। दुखद है कि कठिन प्रयासों के बावजूद अभी तक राहुल का शव बरामद नहीं किया जा सका है।

शव की तलाश और खान के पानी को बाहर निकालने के लिए प्रशासन और गांव बस्ती का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस कार्य में दो ट्रैक्टरों के साथ श्री सीमेंट की एक विशेष पानी निकालने वाली मशीन भी लगाई गई है।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    18 hrs ago
  • ब्यावर में भीषण गर्मी के बीच, श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल ने शहर के प्रमुख चांग गेट पर राहगीरों और आमजन के लिए शीतल कैरी पानी का वितरण किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की और मंडल के इस प्रयास की सराहना भी की। मंडल के संजय चौरड़िया ने बताया कि इस आयोजन के दौरान लगभग दो हजार लोगों को निम्बू पानी वितरित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू भाई सेठिया, चेतन जैलमी, रमेश बाकलीवाल, संजय खटोड़, सुमित बुरड़, नमन सेठिया, अक्षय, मुकेश मकाणा, सुरेश मुणोत, सुरेन्द्र लोढ़ा, दिव्यम चोरड़िया, आशीष डोसी, गोविंद भाटी सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    ब्यावर में भीषण गर्मी के बीच, श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल ने शहर के प्रमुख चांग गेट पर राहगीरों और आमजन के लिए शीतल कैरी पानी का वितरण किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की और मंडल के इस प्रयास की सराहना भी की।

मंडल के संजय चौरड़िया ने बताया कि इस आयोजन के दौरान लगभग दो हजार लोगों को निम्बू पानी वितरित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू भाई सेठिया, चेतन जैलमी, रमेश बाकलीवाल, संजय खटोड़, सुमित बुरड़, नमन सेठिया, अक्षय, मुकेश मकाणा, सुरेश मुणोत, सुरेन्द्र लोढ़ा, दिव्यम चोरड़िया, आशीष डोसी, गोविंद भाटी सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राज्यभर में चल रहे "वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान 2026" के अंतर्गत ग्राम जड़ाऊ कलां स्थित महादेव गौशाला में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री महादेव गौ सेवा समिति जड़ाऊ कलां के तत्वावधान में आयोजित इस पहल के तहत गौशाला परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गायों के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। समिति सदस्यों ने पानी के टैंकों, कुंडों एवं पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक इंतजाम किए गए। इस अवसर पर पशु कंपाउंडर कमल ने गौशाला के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पशुपालकों को गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल व बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें समय-समय पर जांच व साफ-सफाई से बीमारियों की संभावना कम होने पर बल दिया गया। अभियान के तहत पक्षियों व छोटे जीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर परिंडे भी लगाए गए, जिनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प ग्रामीणों ने लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया। समिति के सक्रिय सदस्य नैनाराम घासल ने गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया, वहीं ग्रामीणों ने गौसेवा को पुण्य कार्य बताते हुए समाज में जल संरक्षण और पशु सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आयदान राम घासल, सचिव नेमाराम डूकिया, कोषाध्यक्ष नैनाराम घासल, धन्नाराम तेतरवाल, अध्यापक रामरतन तेतरवाल, प्रेमचंद ब्राह्मण, प्रेम तेतरवाल, महेंद्र लुहार, दिनेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस अभियान को जनहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
    1
    राज्यभर में चल रहे "वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान 2026" के अंतर्गत ग्राम जड़ाऊ कलां स्थित महादेव गौशाला में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री महादेव गौ सेवा समिति जड़ाऊ कलां के तत्वावधान में आयोजित इस पहल के तहत गौशाला परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गायों के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। समिति सदस्यों ने पानी के टैंकों, कुंडों एवं पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक इंतजाम किए गए। इस अवसर पर पशु कंपाउंडर कमल ने गौशाला के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पशुपालकों को गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल व बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें समय-समय पर जांच व साफ-सफाई से बीमारियों की संभावना कम होने पर बल दिया गया।

अभियान के तहत पक्षियों व छोटे जीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर परिंडे भी लगाए गए, जिनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प ग्रामीणों ने लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया। समिति के सक्रिय सदस्य नैनाराम घासल ने गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया, वहीं ग्रामीणों ने गौसेवा को पुण्य कार्य बताते हुए समाज में जल संरक्षण और पशु सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आयदान राम घासल, सचिव नेमाराम डूकिया, कोषाध्यक्ष नैनाराम घासल, धन्नाराम तेतरवाल, अध्यापक रामरतन तेतरवाल, प्रेमचंद ब्राह्मण, प्रेम तेतरवाल, महेंद्र लुहार, दिनेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस अभियान को जनहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Rajendra
    1
    Post by Rajendra
    user_Rajendra
    Rajendra
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान के नागौर जिले में प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का मुख्य संदेश 'हर बूंद की कीमत समझें' रखा गया है, जो पानी के महत्व पर जोर देता है।
    1
    राजस्थान के नागौर जिले में प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का मुख्य संदेश 'हर बूंद की कीमत समझें' रखा गया है, जो पानी के महत्व पर जोर देता है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    6 hrs ago
  • श्री राम सेवा हिंदुस्तान द्वारा आज ग्यारस के शुभ अवसर पर टीवी हॉस्पिटल, अंबे भाटी में एक समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मरीजों, अस्पताल स्टाफ और जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 90 किलो आम वितरित किए गए। युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी लाल सोनी ने इस सेवा अभियान का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के दौरान खाटू श्याम बाबा को भोग लगाकर सभी की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की गई। इस अवसर पर सूरत तंबोली और जिला संयोजक बसंतर नायक सहित संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री राम सेवा हिंदुस्तान ने बताया कि उनके द्वारा लगातार समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद लोगों की सेवा जारी रहेगी।
    1
    श्री राम सेवा हिंदुस्तान द्वारा आज ग्यारस के शुभ अवसर पर टीवी हॉस्पिटल, अंबे भाटी में एक समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मरीजों, अस्पताल स्टाफ और जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 90 किलो आम वितरित किए गए। युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी लाल सोनी ने इस सेवा अभियान का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के दौरान खाटू श्याम बाबा को भोग लगाकर सभी की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की गई। इस अवसर पर सूरत तंबोली और जिला संयोजक बसंतर नायक सहित संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री राम सेवा हिंदुस्तान ने बताया कि उनके द्वारा लगातार समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद लोगों की सेवा जारी रहेगी।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रायपुर निवासी डॉ. महेन्द्र भाटी 'त्रिकाल' को कामधेनु सेना का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है। कामधेनु राष्ट्रीय गौ रक्षा समिति नागौर और कामधेनु सेना के संस्थापक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज ने उनकी इस नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। स्वामी कुशालगिरी महाराज ने इस अवसर पर बताया कि डॉ. महेन्द्र भाटी 'त्रिकाल' लंबे समय से गौ सेवा, सामाजिक सरोकार और जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। यह भी विदित रहे कि डॉ. भाटी 'त्रिकाल' पूर्व में कामधेनु राष्ट्रीय गौ रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं और वे स्वामी कुशालगिरी महाराज के करीबी सहयोगियों में शामिल रहे हैं। डॉ. महेन्द्र भाटी 'त्रिकाल' की इस नियुक्ति से संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके सशक्त नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन गौ रक्षा एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
    1
    रायपुर निवासी डॉ. महेन्द्र भाटी 'त्रिकाल' को कामधेनु सेना का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है। कामधेनु राष्ट्रीय गौ रक्षा समिति नागौर और कामधेनु सेना के संस्थापक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज ने उनकी इस नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

स्वामी कुशालगिरी महाराज ने इस अवसर पर बताया कि डॉ. महेन्द्र भाटी 'त्रिकाल' लंबे समय से गौ सेवा, सामाजिक सरोकार और जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। यह भी विदित रहे कि डॉ. भाटी 'त्रिकाल' पूर्व में कामधेनु राष्ट्रीय गौ रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं और वे स्वामी कुशालगिरी महाराज के करीबी सहयोगियों में शामिल रहे हैं।

डॉ. महेन्द्र भाटी 'त्रिकाल' की इस नियुक्ति से संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके सशक्त नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन गौ रक्षा एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Salesperson रायपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बुधवार को रियांबड़ी में नागौर चौहान किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का विधिवत उद्घाटन किया गया। पादु कला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस कंपनी का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के किसानों को संगठित करना और उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाओं, बीज, खाद, कृषि उपकरण, बाजार एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। कंपनी के पदाधिकारियों ने इसे किसान उत्पादक संगठन (FPO) के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कंपनी का पंजीकरण 22 अगस्त 2025 को हुआ था और इसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण राजस्थान है। संगठन का प्राथमिक उद्देश्य किसानों को एक मंच पर लाकर खेती को लाभकारी बनाना और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, सदस्य किसानों को कम लागत पर उर्वरक, बीज, कीटनाशक दवाइयां, कृषि यंत्र और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की सहायता का लाभ भी दिलाया जाएगा। किसानों की उपज को मंडी में उचित मूल्य दिलाने के लिए फसल भंडारण, पैकिंग, प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाएं भी प्रदान करने की योजना है। यह संगठन पशुपालन, डेयरी, बागवानी, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। कंपनी का सदस्य बनने के लिए किसानों को शेयर खरीदने होंगे, जिस पर वार्षिक बोनस का प्रावधान भी किया गया है। उद्घाटन समारोह में सफी मोहम्मद चौहान, गोपीराम कड़वा, बंकट राम राव, ओमाराम मेहला, नेमाराम मेघवाल, सुशील लटियाल, पूर्व सरपंच पांचाराम घासल, राजेश कुमार गर्वा, मानकचंद पराशर, दीपक पराशर, सुशील कुमार डूकिया, राजूराम गोदारा और छीत्तर सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण और किसान उपस्थित थे। किसानों ने इस पहल को क्षेत्र के कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    1
    बुधवार को रियांबड़ी में नागौर चौहान किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का विधिवत उद्घाटन किया गया। पादु कला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस कंपनी का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के किसानों को संगठित करना और उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाओं, बीज, खाद, कृषि उपकरण, बाजार एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

कंपनी के पदाधिकारियों ने इसे किसान उत्पादक संगठन (FPO) के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कंपनी का पंजीकरण 22 अगस्त 2025 को हुआ था और इसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण राजस्थान है। संगठन का प्राथमिक उद्देश्य किसानों को एक मंच पर लाकर खेती को लाभकारी बनाना और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है।

कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, सदस्य किसानों को कम लागत पर उर्वरक, बीज, कीटनाशक दवाइयां, कृषि यंत्र और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की सहायता का लाभ भी दिलाया जाएगा। किसानों की उपज को मंडी में उचित मूल्य दिलाने के लिए फसल भंडारण, पैकिंग, प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाएं भी प्रदान करने की योजना है।

यह संगठन पशुपालन, डेयरी, बागवानी, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। कंपनी का सदस्य बनने के लिए किसानों को शेयर खरीदने होंगे, जिस पर वार्षिक बोनस का प्रावधान भी किया गया है।

उद्घाटन समारोह में सफी मोहम्मद चौहान, गोपीराम कड़वा, बंकट राम राव, ओमाराम मेहला, नेमाराम मेघवाल, सुशील लटियाल, पूर्व सरपंच पांचाराम घासल, राजेश कुमार गर्वा, मानकचंद पराशर, दीपक पराशर, सुशील कुमार डूकिया, राजूराम गोदारा और छीत्तर सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण और किसान उपस्थित थे। किसानों ने इस पहल को क्षेत्र के कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के कुचामन में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
    1
    राजस्थान के कुचामन में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.