Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर में फ्री शौचालय में वसूली का खेल,नगर निगम पर सवाल,#chattisgarh #bilaspurnews #latestupdate बिलासपुर में फ्री शौचालय में वसूली का खेल,नगर निगम पर सवाल,#chattisgarh #bilaspurnews #latestupdate
Etv9 national news
बिलासपुर में फ्री शौचालय में वसूली का खेल,नगर निगम पर सवाल,#chattisgarh #bilaspurnews #latestupdate बिलासपुर में फ्री शौचालय में वसूली का खेल,नगर निगम पर सवाल,#chattisgarh #bilaspurnews #latestupdate
More news from राजस्थान and nearby areas
- टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान शिकारियों ने कांस्टेबल भागचंद सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजस्थान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली। आरोपियों ने अवैध शिकार के दौरान कांस्टेबल को रोकने पर उन्हें गोली मार दी थी, अब उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- 5-5-2026 मंगलवार को श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर छत्रपुरा बुंदी मे तुलसी कृत राम कथा एवं रामलीला का भव्य मंचन हो चुका है। रामलीला मंडली के अध्यक्ष पंडित त्रिलोकीनाथ तिवारी और पंडित विवेक तिवारी ने बताया कि प्रयागराज से आये हुए ब्राह्मण मण्डली के द्वारा किया जा रहा है मंचन। मंगलवार को श्री राम जन्म, गुरुकुलऔर ताड़का वध का मंचन किया गया। यह आयोजन 5-5-2026 से 13-5-2026 तक शाम 8 बजे रात्रि 11 बजे तक चलेगा। कृपया अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे1
- दुनिया को हंसाने वाला एक कलाकार अब राजस्थान में न्याय की गुहार लगा रहा है। जो शख्स दूसरों के चेहरों पर खुशी लाता था, वह खुद रो-रो कर मदद मांग रहा है। इस घटना ने कई लोगों को चौंका दिया है।1
- बूंदी के कॉमेडी किंग विजय सेन ने अपना तीसरा हाड़ौती कॉमेडी वीडियो जारी किया है। यह वीडियो दर्शकों को गुदगुदाने और हँसाने के लिए तैयार है।1
- प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में 76 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित सवाई माधोपुर, 6 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला परीक्षा समन्वयक सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को जिला मुख्यालय के 27 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 8 हजार 376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 10 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिला मुख्यालय के 30 तथा उपखण्ड मुख्यालय गंगापुर सिटी के 19 परीक्षा केन्द्रों सहित कुल 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिला मुख्यालय पर 9 हजार 120 तथा गंगापुर सिटी में 6 हजार 120 परीक्षार्थी सहित कुल 15 हजार 240 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 मई को आयोजित परीक्षा हेतु 20 निजी एवं 7 राजकीय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं 10 मई को जिला मुख्यालय पर 21 निजी एवं 9 राजकीय तथा गंगापुर सिटी में 14 निजी एवं 5 राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केन्द्रों पर एक उपसमन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी निजी परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि निजी परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। बैठक में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब एवं अतिरिक्त समय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07462-220323 निर्धारित किया गया है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गोपनीयता एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।1
- अतिरिक्त चार्ज के भरोसे चल रही चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतें स्थायी ग्राम विकास अधिकारियों की कमी से ग्रामीण परेशान, योजनाओं के काम अटके चौथ का बरवाड़ा. पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पद अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में से कई पंचायतें स्थायी अधिकारी के अभाव में अतिरिक्त चार्ज के सहारे संचालित हो रही हैं। इसका सीधा असर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन के दैनिक प्रशासनिक कार्यों पर पड़ रहा है। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा में ही स्थायी ग्राम विकास अधिकारी नहीं होना सबसे चिंताजनक स्थिति मानी जा रही है। यहां ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने, पेंशन, मनरेगा भुगतान, आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार अधिकारी दूसरे पंचायत क्षेत्र में होने के कारण लोगों को बिना काम के ही लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि एक छोटे से दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाने के लिए भी कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन भी समय पर नहीं हो पा रही हैं। जानकारी के अनुसार झोपड़ा पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आशीष जैन को पांवडेरा ग्राम पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। कुस्तला पंचायत में पदस्थ मुकेश गुर्जर चौथ का बरवाड़ा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। इसी तरह चिरंजी लाल को खिजूरी के साथ रवाजना चौड़, अंगद को मूई के साथ भगवतगढ़ तथा अनिरुद्ध को सारसोंप के साथ महापुरा पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। एक अधिकारी पर दो-दो पंचायतों की जिम्मेदारी होने से समय पर कार्य निष्पादन करना चुनौती बन गया है।महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। कई महिलाएं बताती हैं कि वे दिनभर काम छोड़कर पंचायत पहुंचती हैं, लेकिन अधिकारी उपलब्ध नहीं होने से निराश होकर लौटना पड़ता है। बुजुर्गों को पेंशन से जुड़े कार्यों के लिए कई बार आना-जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की है। स्थाई ग्राम विकास अधिकारी लगाने की मांग - ग्राम विकास अधिकारी संगठन के कोषाध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि ग्राम पंचायतों का ग्राम विकास अधिकारियों के पास अतिरिक्त चार्ज होने के कारण लोगों के काम समय पर नहीं हो पाते हैं।ऐसे में उन्होंने संगठन के माध्यम से जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी नहीं है।वहां ग्राम विकास अधिकारी लगाया जाएं।1
- राजस्थान के पोकरण में भाजपा की जीत के बाद जोरदार जश्न मनाया गया। व्यास सर्किल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। इस जीत को पार्टी के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।1
- राजस्थान के टोंक में कलेक्टर टीना डाबी की रात्रि चौपाल में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने वन विभाग के रेंजर पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने रेंजर पर बजरी माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया, जिससे बैठक में भारी हंगामा हो गया। इस घटना ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।1
- बूंदी के कॉमेडी किंग विजय सेन ने हाडोती का नया कॉमेडी वीडियो जारी किया है। उनका यह नया वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कर मनोरंजन का हिस्सा बनें।1