अशोकनगर: इनर व्हील क्लब एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से 'अन्नप्राशन' संस्कार संपन्न अशोकनगर। एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग अशोकनगर: इनर व्हील क्लब एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से 'अन्नप्राशन' संस्कार संपन्न अशोकनगर। एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20, केंद्र क्रमांक 60 में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'अन्नप्राशन' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रसेन भिड़े के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रियंका सुपरवाइजर के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्था 'इनर व्हील क्लब' का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ समन्वयक कार्यकर्ता मीना जैन द्वारा उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत के साथ किया गया, जिसके बाद उन्होंने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्या इंदु गांधी ने बच्चों के शुरुआती पोषण की महत्ता पर अपना प्रबोधन दिया, वहीं महिला बाल विकास की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्चना नामदेव ने उपस्थित महिलाओं को शासन की योजनाओं और बाल देखभाल के प्रति प्रेरित किया। आयोजन के दौरान इनर व्हील क्लब की ओर से बच्चों को उपहार स्वरूप कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता जैन और अनुष्का जैन का विशेष सहयोग रहा, जहाँ क्लब की सभी सदस्याओं और वार्ड की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस सामाजिक पहल को सार्थक बनाया। चित्र परिचय प्रथम चित्र: आंगनवाड़ी केंद्र में इनर व्हील क्लब की सदस्याएं एक नन्हे बालक को प्रेमपूर्वक कंबल भेंट कर प्रोत्साहित करती हुईं। द्वितीय चित्र: 'अन्नप्राशन' उत्सव के दौरान इनर व्हील क्लब की सदस्याएं, विभागीय अधिकारी और वार्ड की माताएं सामूहिक रूप से आयोजन की सफलता साझा करते हुए। तृतीय चित्र: केंद्र की सुसज्जित दीवारों और प्रेरक पोस्टरों के बीच अतिथियों एवं वार्ड की महिलाओं की उपस्थिति में संपन्न होता जागरूकता सत्र।

- 🙏🙏1
- सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के निकट फेरी कर के,आ रहे युवक को एक VIP नंबर फॉर्चून ने रौंद दिया,युवक की मौके पर हालत गंभीर डॉक्टर ने किया रेफर, जानकारी के अनुसार आज दिनांक 17 फरवरी दिन मंगलवार को सुनील पुत्र पहलाद उम्र 25 वर्ष जो की, शाम को फेरी करके अपने घर जा रहा था उसी दौरान सिकंद्राराऊ की ओर से आ रही एक फॉर्च्यून कार ने उस को टक्कर मार दी जिसका नंबर Up24Y0008,था, हादसे के बाद युवक वहीं पर ही लहू,लुहान होकर गिर गया यह मंजर देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सूचना कर 108 की मदद से घायल को उपचार हेतु तत्काल सिकंदरा राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा डॉक्टर के मुताबिक उसे प्राथमिक उपचार देकर हालात को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर हाथरस के लिए रेफर कर दिया है वही पीड़ित का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने गाड़ी से टक्कर मारी है वह नातो रुकी और गाड़ी को भगा ले जाने में सफल रहा इस संबंध में इलाका पुलिस से शिकायत की गई है3
- Post by Hari Singh Goutam1
- अज्ञात शव अधजला पाए जाने बाबत, को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत पवास नहर से करीब 100 मीटर पहले अलीगंज रोड़ पर सूखी नाली में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि बाहर से शव लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया हो।मौके से पास में गोयल ब्रांड के नमक के पैकेट व व्यूट्रम पेन किलर का रैपर व खाली सिरिंज पाया गया है। स्वाट सर्विलांस व फील्ड यूनीट द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु तीन टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- gau bidirika jila Etah Uttar Pradesh5
- आज दिनांक 17/02/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर माननीय चेयरमैन नगर पंचायत सासनी श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय जी द्वारा आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काट कर शुभारम्भ किया. माननीय चेयरमैन जी द्वारा 8 ग्राम से कम वाली गर्भवती महिला श्रीमती रुबी पत्नी श्री दिलीप गाँव जरैया, श्रीमती आरती पत्नी श्री अजय कुमार गाँव ममोता कला, श्रीमती हर्षिता पत्नी श्री सौरभ गाँव महमुदपुर, श्रीमती सावित्री पत्नी श्री नन्हूमल गाँव बिजाहरी, श्रीमती कोमल पत्नी श्री रिंकू गाँव हड़ोली को लोहे की कढ़ाई, फल एवं सब्जियों की टोकरी वितरत की. डॉ पंकज कुमार चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज गर्भवती महिलाओ को टोकरी मे चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा, पालक दिया गया साथ ही सन्देश दिया कि सभी लोहे की बनी कढ़ाई का बना भोजन खाये. पालक, मैथि, बथुआ अवश्य खाये और आयरन सुक्रोज की डोज़ भी समय से लगवाये. इस अवसर पर चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुसबू, बी पी एम प्रशांत यादव, एवं समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थिति रहा.1
- आज दिनांक 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को समय 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन भानू का एक प्रतिनिधिमंडल शिव प्रताप सिंह अंशु राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से मिला। जिसमें नगर पंचायत अवागढ़ द्वारा लिए जा रहे कूड़ा टैक्स और कृषि उत्पादन मंडी समिति एट द्वारा हो रही अवैध वसूली के संबंध में अवगत कराया और चेतावनी दी अगर 10 दिवस के अंदर यथा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन भानू 1 मार्च 2026 को अवागढ़ नगर पंचायत के पास एक विशाल किसान महापंचायत करके उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह अंशू राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, हर्ष गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, अंकित गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी, नीलेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा जिला महामंत्री एटा एवं अनुज सिंह मौजूद रहे।1
- पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा है कि नगर पालिका व पुरदिल नगर टाउन एरिया के अन्तर्गत मेरे संज्ञान में लाया गया है। कि विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से जो कार्य किया जा रहा है जिसमें पाइप बिछाने के लिए खुदाई सी०सी० व पाइप बिछाये गये है जो कि मानक के अनरूप नहीं हैं। वहीं जो पाइप बिछाये हैं उनकी गहराई पाइप के ऊपर 1 मी० से कम नहीं होनी चाहिए। लेकिन उनकी खुदाई मानक के अनुरूप नहीं है जो कि वाहन के चलने पर कभी-भी क्षतिग्रस्त हो जायेगी। तथा DI पाइप बिछाये गये है उनमें एक पाइप से दूसरे पाइप की न तो गैपिंग है। और ना ही सफेद सेंड डाला गया है और ना ही कम्पैक्शन कराया गया है। और ना ही गिटटी डाली गयी है और पुराने पाइप डाले गये हैं जो जंग लगने से कमी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं जो कि मानक के अनरूप नहीं है ।चौहान ने आगे कहा है कि जो पाइप बिछाने के लिये सी०सी० रोड कटिंग किये गये हैं उनके री-स्टेटमेंट में गलियों में दो से तीन इंची सी०सी० डाली गयी है। जो कि मानक के अनुसार पी०सी०सी० 4 इंची व सी०सी० 6 इंची होनी चाहिये जो मानक के अनुरूप नहीं है।गलियों में पड़ी इण्टरलॉकिंग लगायी जा रही जो कि मानक अनुरूप नहीं लगायी जा रही और ना ही उनकी किसी लैव से टेस्टिंग नहीं करायी जा रही है। जो टंकी पानी सप्लाई के लिये बनायी गयी हैं उनकी क्यू की कोई टेस्टिंग नहीं करायी जो मनक के विपरीत है। जो टंकियों में व पम्प हाउसों में मैटेरियल लगाया गया है ना ही उसकी कोई टेस्टिंग रिपोर्ट करायी गयी है। जिससे कि बिल्डिंग व टंकियाँ कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती हैं जिससे कि कभी भी जनहानि हो सकती है। लगभग ये प्रोजक्ट 51 करोड रुपये का है। जो पुराने जलाशय टंकी क्रीड़ा स्थल में है उसकी रिपेयरिंग के लिये जो पैसा आया उसकी केवल पुताई करके खाना पूर्ति की गयी है। जैसे चूडी मार्कट, नौरंगाबाद, सिनेमाघर के पीछे हरिजन बस्ती आदि नगर में लाइनें को 1 से डेढ़ फीट की गहराई पर डाल दिया गया है।अतः आपसे अनुरोध है कि जो इस जलकर कार्य-योजना में भारी मात्रा में पैसे का द्रुपयोग हुआ है। जल निगम कार्रवाई संस्था के अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्यों को मानकों के अनुरूप कराया गया है, अगर हमसे पूछा जाएगा तो हम डीपीआरओ द्वारा मानकों की फाइलों को संबंधित अधिकारी को दिखाएंगे4