जिला बार संघ चुनाव में प्रमोद त्यागी की धमाकेदार वापसी, सुरेंद्र मलिक बने महासचिव — ब्यूरो: कबीर मोबाइल: 9389289821 Ankar मुज़फ्फरनगर। जनपद की सबसे प्रतिष्ठित अधिवक्ता संस्था डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव परिणामों ने कचहरी की सियासत का मिज़ाज बदल दिया है। रोमांच, रणनीति और जबरदस्त मुकाबले के बीच अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने शानदार वापसी करते हुए जीत का परचम लहराया, जबकि महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने निर्णायक बढ़त के साथ बाजी मार ली। मतगणना के अंतिम दौर तक चली सांसें थाम देने वाली जद्दोजहद के बाद जैसे ही आधिकारिक घोषणा हुई, कचहरी परिसर जयघोष से गूंज उठा। समर्थकों ने फूल-मालाओं से अपने प्रत्याशियों का स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जीत का जश्न मनाया। कई अधिवक्ताओं ने इसे “अनुभव और भरोसे की जीत” करार दिया। अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी की वापसी को अधिवक्ता राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। चुनाव के दौरान उन्होंने बार की गरिमा, अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा और न्यायिक कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने को अपना प्रमुख एजेंडा बनाया था। वहीं महासचिव बने सुरेंद्र कुमार मलिक ने युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच सेतु बनने का भरोसा दिलाया था। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट काजी शिवली ने भी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं की लंबित समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बार की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। चुनाव परिणामों के बाद विजयी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे बार परिवार की है। उन्होंने पारदर्शिता, एकजुटता और अधिवक्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। जिला बार संघ के इस चुनाव को लेकर कई दिनों से कचहरी परिसर में गहमागहमी थी। मतदान के दिन भारी उत्साह देखने को मिला और रिकॉर्ड मतदान ने चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया। अब नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी नेतृत्व की उम्मीदें हैं। 👇 बायट,, प्रमोद त्यागी अध्यक्ष बायट,, एडवोकेट काजी शिवली

- सुदर्शन न्यूज़ के संपादक सुरेश चौहान का शिव चौक पर जोरदार स्वागत, शिवसेना नेताओं संग हिंदू राष्ट्र पर दिया बयान1
- Post by SHAMIM AHMAD ANSARI4
- Post by Sachin सैनी1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के ग्राम निर्धना बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सड़क पार करते समय एक हिरण का बच्चा स्कूटी से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर में स्कूटी चालक भी जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चरथावल कस्बा निवासी सेवा श्री बालाजी चैरिटेबल सोसाइटी के संस्थापक एवं पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल हिरण के बच्चे का तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान ही बेज़ुबान ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल स्कूटी चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गौरतलब है कि सन्नी पंजाबी पशु प्रेमी पिछले लगभग 10 वर्षों से घायल व असहाय पशुओं का निःशुल्क उपचार कर रहे हैं और क्षेत्र में पशु सेवा की मिसाल बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।2
- *प्रेस नोट-* अवगत कराना है कि आज दिनांक 15.02.2026 की सुबह थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित मलीरा गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना थाना कोतवाली नगर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी करने पर शव की पहचान सन्दीप पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम मलीरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये है जिससे प्रतीत हो रहा है किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है। थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 02 टीमो का गठन किया गयाहै। शव के पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। *घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत की बाईट-*1
- एक साल में उखड़ी फलावदा की नई सड़क, गड्डों से राहगीर परेशान1
- महाशिवरात्रि पर सुरक्षा सख्त: सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह ने मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर किया फ्लैग मार्च1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में खाई खेड़ी मिल व अन्य मिल से जुड़े ओवरलोड गन्ना वाहनों का संचालन लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। क्षमता से अधिक भरे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ होकर घनी आबादी वाले इलाकों से गुजर रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी ओवरलोड गन्ना वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। आरोप है कि ये वाहन निर्धारित मानकों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजरते समय इन भारी वाहनों के कारण जाम की स्थिति और बनी रहती है क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए, नियमित चेकिंग हो और घनी आबादी वाले इलाकों में इनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।3
- बिजनौर की स्योहारा पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी किए गए ट्रक के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी चोरों के पास से की बरामद। फिलहाल पुलिस ने चोरों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।1