Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुदर्शन न्यूज़ के संपादक सुरेश चौहान का शिव चौक पर जोरदार स्वागत, शिवसेना नेताओं संग हिंदू राष्ट्र पर दिया बयान
Vijay rathi
सुदर्शन न्यूज़ के संपादक सुरेश चौहान का शिव चौक पर जोरदार स्वागत, शिवसेना नेताओं संग हिंदू राष्ट्र पर दिया बयान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जानसठ तहसील रिपोर्टर ब्रह्म प्रकाश शर्मा कवाल में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न: संस्कृति और संस्कारों से ही होगा राष्ट्र उत्थान — स्वामी विज्ञानानन्द जानसठ । ग्राम कवाल स्थित श्री गोपाल मंदिर (कुटिया) के प्रांगण में 'हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति' द्वारा एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज (हनुमद्धाम, शुक्रताल) ने कहा कि भारत अपने शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, "जब हिंदू चेतना पूर्ण रूप से जागृत होगी, तभी देश पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा।" मुख्य वक्ता, विभाग प्रचारक भूपेंद्र जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में समाज को अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पश्चिमी विकृतियों जैसे 'लिव-इन' कल्चर को त्यागकर हमें अपनी भाषा, इतिहास और संस्कारों को बचाना होगा। शिक्षा और धर्म पर उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्थानों से जोड़ें। उन्होंने धर्मांतरण को पूर्वजों के बलिदान का अपमान बताते हुए स्वधर्म पालन को श्रेष्ठ बताया।तथा समाज में भेदभाव मिटाने की अपील करते हुए उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और संघ की शाखाओं से जुड़ने पर बल दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता अनिल जी ने की तथा संचालन अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया। वक्ताओं ने मोबाइल की लत और गलत संगत से युवाओं को बचाने की चेतावनी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रविरोधी तत्वों के विरुद्ध एकजुट रहने और भारत माता की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर उदय जी (विभाग संपर्क प्रमुख), गोपाल सेवानंद महाराज, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह सैनी, शशिकांत राजवंशी, नवीन सैनी, गौरव जैन और नितिन कंबोज सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और महिलाएं उपस्थित रहीं।2
- मुजफ्फरनगर के भोपा में पहुंची हिंदू नेत्री साध्वी प्राची हिंदुत्व को लेकर क्या बोली1
- मुज़फ्फरनगर। जनपद के कस्बा चरथावल स्थित महादेव मंदिर के पास दा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष जैन एवं प्रिंसिपल ऋतु जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। किसी ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तो किसी ने सामाजिक संदेश देती नाटिका से दर्शकों को भावुक कर दिया। छोटे बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति देखकर अभिभावक और अतिथि तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर प्रबंधक मनीष जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मंच से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं प्रिंसिपल ऋतु जैन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।2
- Post by SHAMIM AHMAD ANSARI2
- मुजफ्फरनगर- मालिरा के जंगल में मिला युवक का लहूलुहान शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या से इलाके में सनसनी मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालिरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- मुजफ्फरनगर- मालिरा के जंगल में मिला युवक का लहूलुहान शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या से इलाके में सनसनी मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालिरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Sachin सैनी1
- जिला बार संघ चुनाव में प्रमोद त्यागी की धमाकेदार वापसी, सुरेंद्र मलिक बने महासचिव — ब्यूरो: कबीर मोबाइल: 9389289821 Ankar मुज़फ्फरनगर। जनपद की सबसे प्रतिष्ठित अधिवक्ता संस्था डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव परिणामों ने कचहरी की सियासत का मिज़ाज बदल दिया है। रोमांच, रणनीति और जबरदस्त मुकाबले के बीच अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने शानदार वापसी करते हुए जीत का परचम लहराया, जबकि महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने निर्णायक बढ़त के साथ बाजी मार ली। मतगणना के अंतिम दौर तक चली सांसें थाम देने वाली जद्दोजहद के बाद जैसे ही आधिकारिक घोषणा हुई, कचहरी परिसर जयघोष से गूंज उठा। समर्थकों ने फूल-मालाओं से अपने प्रत्याशियों का स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जीत का जश्न मनाया। कई अधिवक्ताओं ने इसे “अनुभव और भरोसे की जीत” करार दिया। अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी की वापसी को अधिवक्ता राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। चुनाव के दौरान उन्होंने बार की गरिमा, अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा और न्यायिक कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने को अपना प्रमुख एजेंडा बनाया था। वहीं महासचिव बने सुरेंद्र कुमार मलिक ने युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच सेतु बनने का भरोसा दिलाया था। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट काजी शिवली ने भी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं की लंबित समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बार की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। चुनाव परिणामों के बाद विजयी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे बार परिवार की है। उन्होंने पारदर्शिता, एकजुटता और अधिवक्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। जिला बार संघ के इस चुनाव को लेकर कई दिनों से कचहरी परिसर में गहमागहमी थी। मतदान के दिन भारी उत्साह देखने को मिला और रिकॉर्ड मतदान ने चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया। अब नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी नेतृत्व की उम्मीदें हैं। 👇 बायट,, प्रमोद त्यागी अध्यक्ष बायट,, एडवोकेट काजी शिवली1