चरथावल के दा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न मुज़फ्फरनगर। जनपद के कस्बा चरथावल स्थित महादेव मंदिर के पास दा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष जैन एवं प्रिंसिपल ऋतु जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। किसी ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तो किसी ने सामाजिक संदेश देती नाटिका से दर्शकों को भावुक कर दिया। छोटे बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति देखकर अभिभावक और अतिथि तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर प्रबंधक मनीष जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मंच से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं प्रिंसिपल ऋतु जैन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
चरथावल के दा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न मुज़फ्फरनगर। जनपद के कस्बा चरथावल स्थित महादेव मंदिर के पास दा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष जैन एवं प्रिंसिपल ऋतु जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। किसी ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तो किसी ने सामाजिक संदेश देती नाटिका से दर्शकों
को भावुक कर दिया। छोटे बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति देखकर अभिभावक और अतिथि तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर प्रबंधक मनीष जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मंच से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं प्रिंसिपल ऋतु जैन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
- मुज़फ्फरनगर। जनपद के कस्बा चरथावल स्थित महादेव मंदिर के पास दा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष जैन एवं प्रिंसिपल ऋतु जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। किसी ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तो किसी ने सामाजिक संदेश देती नाटिका से दर्शकों को भावुक कर दिया। छोटे बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति देखकर अभिभावक और अतिथि तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर प्रबंधक मनीष जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मंच से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं प्रिंसिपल ऋतु जैन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।2
- मुजफ्फरनगर- मालिरा के जंगल में मिला युवक का लहूलुहान शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या से इलाके में सनसनी मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालिरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- मुजफ्फरनगर- मालिरा के जंगल में मिला युवक का लहूलुहान शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या से इलाके में सनसनी मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालिरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Sachin सैनी1
- *प्रेस नोट-* अवगत कराना है कि आज दिनांक 15.02.2026 की सुबह थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित मलीरा गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना थाना कोतवाली नगर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी करने पर शव की पहचान सन्दीप पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम मलीरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये है जिससे प्रतीत हो रहा है किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है। थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 02 टीमो का गठन किया गयाहै। शव के पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। *घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत की बाईट-*1
- बिग न्यूज आगामी पर्व महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा शिवचौक पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिसबल के साथ कांवड़ मार्ग पर पैदलगश्त कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। अवगत कराना है कि आगामी पर्व महाशिवरात्रि को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र स्थित शिवचौक पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि में ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं का शिवालयों पर जलाभिषेक के लिये आगमन होना प्रारम्भ हो जाता है, इसलिये पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाये। साथ ही महिला सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने, के निर्देश भी दिये गये। महाशिवरात्रि के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता हेतु एंटी रोमियो स्कवाड व सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी है। इसके साथ ही महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को निर्देशित किया गया कि पुलिस बल निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखें तथा आमजन से समन्वय स्थापित कर किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करें। निरीक्षणोपरान्त महोदय द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण, डॉग स्कवाड, एएसचैक टीम व पुलिस बल के साथ कांवड मार्ग पर पैदलगश्त कर श्रद्धालुओं व आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।3
- सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक एवं कट्टर हिंदूवादी विचारधारा से परिपूर्ण सुरेश चौहान जी का आज मुजफ्फरनगर हृदय स्थल शिव चौक पर आगमन के दौरान शिवसेना नेताओं ने किया पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं महादेव के श्री चरणों में नमन करते हुए सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चौहान जी ने कहा कि हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु मिलकर कार्य करना होगा कुछ विधर्मी भारत का भाईचारा बिगड़ने का जो प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देना है/ वही शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा (मु.नगर) लक्ष्मीनगर की पावन धरती पर पधारे प्रत्येक देशभक्ति एवं कट्टर सनातनी हमारे लिए पूजनीय है हम सभी ऐसे हिंदू वीरों का हौसला बढ़ाते आए हैं और हमेशा बढ़ते रहेंगे/ इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी नगर अध्यक्ष कल्पना ठाकुर सोनिया तोमर शिवम पंडित राहुल सैनी नगर अध्यक्ष विद्यार्थी सेना आकाश सैनी अजय सैनी आदि/4
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के ग्राम निर्धना बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सड़क पार करते समय एक हिरण का बच्चा स्कूटी से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर में स्कूटी चालक भी जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चरथावल कस्बा निवासी सेवा श्री बालाजी चैरिटेबल सोसाइटी के संस्थापक एवं पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल हिरण के बच्चे का तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान ही बेज़ुबान ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल स्कूटी चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गौरतलब है कि सन्नी पंजाबी पशु प्रेमी पिछले लगभग 10 वर्षों से घायल व असहाय पशुओं का निःशुल्क उपचार कर रहे हैं और क्षेत्र में पशु सेवा की मिसाल बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।2