Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपुरी । पत्नी को जंजीर से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को जंजीर से मुक्त कराया पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना घिरोर इलाके के ताहरपुर रोड का मामला
Mainpuri explorer
मैनपुरी । पत्नी को जंजीर से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को जंजीर से मुक्त कराया पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना घिरोर इलाके के ताहरपुर रोड का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैनपुरी । पत्नी को जंजीर से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को जंजीर से मुक्त कराया पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना घिरोर इलाके के ताहरपुर रोड का मामला1
- मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के iti संस्थान में हुआ एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संवाददाता जनपद मैनपुरी भोगांव में लगा एक दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को रोजगार देने के लिए जुटीं 1250 से अधिक कंपनियां भोगांव (मैनपुरी)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय मैनपुरी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 2 नवंबर को भोगांव विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई, जीटी रोड भोगांव में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में पहुंचे। आयोजित रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। मेले में 1250 से अधिक कंपनियों की भागीदारी का उल्लेख किया गया। इसमें युवाओं के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन वाली नौकरियों के अवसर दर्शाए गए। रोजगार के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई थी। रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य जनपद के बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवसर प्रदान करना रहा। इस अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के अधिकारियों की देखरेख में रोजगार मेले की व्यवस्थाएं की गईं। रोजगार मेले को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। वाइट,, प्रबंधक की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट4
- सहारनपुर में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की धमाकेदार एंट्री बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा उनके शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों को जनता के समझ रखा1
- गुजरात में ACB का बड़ा एक्शन! ₹22 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार | Gujarat ACB Trap गुजरात के गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-28 में ACB की टीम ने कथित तौर पर ₹22,000 की रिश्वत लेते हुए एक आउटसोर्स कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें ACB अधिकारी आरोपी को घेरकर पैसों के बारे में पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। आखिर कैसे हुआ यह पूरा ट्रैप ऑपरेशन? देखिए पूरी खबर GD NEWS NETWORK पर... वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें। Keywords: Gujarat ACB, Gujarat ACB Raid, Gujarat ACB Trap, Gandhinagar News, Gujarat News Today, ACB Bribery Case, Bribe Caught Red Handed, Gujarat Corruption News, ACB Live Video, Gandhinagar ACB Action, ₹22000 Bribe Case, Gujarat Breaking News, GD News Network Hashtags: #GujaratACB #GujaratNews #ACBTrap #BriberyCase #GandhinagarNews #Corruption #BreakingNews #GDNewsNetwork1
- नकली घी बनाने की सूचना पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही मैनपुरी में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा रोड स्थित गोपालदूत डेयरी पर छापेमारी के दौरान 90 किलो संदिग्ध देसी घी बरामद किया गया है। डेयरी संचालक जयप्रकाश पर नकली घी बनाने और बेचने का आरोप है। खाद्य विभाग की टीम ने घी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- मैनपुरी में नकली घी के कारोबार पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 90 किलो घी बरामद मैनपुरी। जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए आगरा रोड पर ज्योतिराय के समीप स्थित गोपालदूत डेयरी पर अचानक छापा मारा। विभागीय टीम की इस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 90 किलोग्राम संदिग्ध देसी घी बरामद किया गया। छापेमारी के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बरामद घी के नमूने लेकर सील कर दिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि डेयरी का संचालन जयप्रकाश द्वारा किया जा रहा था। आरोप है कि यहां लंबे समय से मिलावटी घी का कारोबार चल रहा था, जिससे आम लोगों की सेहत पर खतरा बना हुआ था। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मिलावटखोरी करने वालों में खलबली मच गई है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- प्रकृति, पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लें – सूर्य प्रकाश पाण्डेय अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फियर दिवस के अवसर पर प्रकृति, पर्यावरण और पृथ्वी पर मौजूद समस्त जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों के संरक्षण का संदेश दिया जाता है। बायोस्फियर यानी जीवमंडल हमारी पृथ्वी का वह महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां जीवन का अस्तित्व संभव है। हमारे जंगल, नदियां, पहाड़, समुद्र, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और सूक्ष्म जीव सभी प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज बढ़ता प्रदूषण, जंगलों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, जल संरक्षण करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और वन्यजीवों की रक्षा करें। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। आइए, मिलकर पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित पृथ्वी का उपहार दें। 🌱 संदेश: धरती हमारी माता है, इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुति: मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा1
- मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र से बड़ी खबर,,पति ने पत्नी को बाधा जंजीरो से पत्रकार मोहित गुप्ता संवाददाता जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर - मैनपुरी फांसी की धमकी पर पति ने पत्नी को जंजीरों में बांधा, वीडियो वायरल। जनपद - मैनपुरी एंकर - उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति-पत्नी के विवाद का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को लोहे की जंजीरों से बांध दिया। महिला जमीन पर जंजीरों में जकड़ी बैठी रही और परिवार के बीच पंचायत होती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जंजीरों से मुक्त कराया। बीओ - मामला मैनपुरी के घिरोर कस्बे के ताहरपुर रोड स्थित नगला का है। यहाँ के निवासी सचिन की शादी करीब छह महीने पहले फर्रुखाबाद के सरैया थाना क्षेत्र की रहने वाली लाली से हुई थी। सचिन मजदूरी कर अपने परिवार की गुजर करता है। पति सचिन का आरोप है कि मजदूरी से लौटकर आने पर उसने पत्नी लाली से खाना माँगा जिसपर पत्नी ने विवाद किया और फांसी लगाकर जान देने की धमकी दी। जिसके बाद सचिन ने फांसी की आशंका के चलते पत्नी को जंजीर से बांध दिया।और घटना की सूचना फ़ोन द्वारा पत्नी लाली के मायके पक्ष को दी तो मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान महिला जमीन पर जंजीरों से बंधी बैठी रही और घंटो पंचायत का दौर चलता रहा। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जंजीरों से आजाद कराया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि घरेलू विवाद का समाधान आखिर जंजीरों में कैद करके कैसे किया जा सकता है। बाइट,,पीड़ित पति की बाइट - अरुण कुमार एसपी सिटी मैनपुरी।3