logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बायतु को हरा-भरा बनाने का संकल्प, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित बायतु को हरा-भरा बनाने का संकल्प, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित बायतु पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बायतु स्थित महादेव मंदिर एवं शिव शक्ति विद्या मंदिर के समीप शिव शक्ति धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालाराम मूंढ ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण और बायतु को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया

1 hr ago
user_Ghamanda Ram
Ghamanda Ram
पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
1 hr ago
ad111e81-92b6-4b83-88de-c67c7c2e0042

बायतु को हरा-भरा बनाने का संकल्प, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित बायतु को हरा-भरा बनाने का संकल्प, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित बायतु पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बायतु स्थित महादेव मंदिर एवं शिव शक्ति विद्या मंदिर के समीप शिव शक्ति धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालाराम मूंढ ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण और बायतु को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 500 के नकली नोट को लेकर कोई कार्रवाई बजाज नगर जयपुर जयपुर पुलिस ने की कार्रवाई जयपुर
    1
    500 के नकली नोट को लेकर कोई कार्रवाई बजाज नगर जयपुर जयपुर पुलिस ने की कार्रवाई
जयपुर
    user_@sawai parihar 🆔 youtub chena
    @sawai parihar 🆔 youtub chena
    Voice of people बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर भंडारे का शुभारंभ बालोतरा, 26 अगस्त। श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिवाना फांटा, खेतश्वर सर्कल के पास रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरुओं के लिए निःशुल्क भोजनशाला एवं लंगर भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल, संचालक मुरारामजी प्रजापति माजीवाला एवं संरक्षक हीरालालजी प्रजापत ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे का शुभारंभ श्री श्री 1008 महंत श्री सोमानंदजी महाराज, जूना अखाड़ा उमरलाई मठ ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा भोजनशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत सोमानंदजी महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराना और किसी जरूरतमंद का पेट भरना मनुष्य के उत्तम विचारों एवं अच्छे कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह भंडारा सभी के लिए खुला है। यहां बिना किसी भेदभाव के कोई भी व्यक्ति भोजन कर सकता है। भोजन को भगवान का प्रसाद मानकर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पचपदरा श्री मदन प्रजापत, श्री रामेश्वरजी प्रजापत, शंकरलालजी प्रजापत माजीवाला, इंगरजी देवासी पंचपदरा, बेसरारामजी निरक्षर सिवाना, कमलादेवी, विद्यादेवी, उषादेवी एवं ममतादेवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान हीरालालजी प्रजापत, भूरारामजी माजीवाला, राणारामजी, रतनारामजी धनवा, रामजी माजीवाला, परीक्षितजी, नरपतजी माली, शैतानसिंहजी राजपुरोहित, पृथ्वीसिंहजी धोक, गौतमजी प्रजापत, मुकेशजी प्रजापत, देवजी रोपिया, भवानीसिंहजी तिरसिंगने, श्यामजी बिश्नोई, पुष्पराजजी चांदोरा, तेजारामजी रोपिया एवं रतनारामजी धनवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामदेवरा पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में चाय-नाश्ता एवं निःशुल्क भोजन सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति ने सभी सेवाभावी लोगों से इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।
    4
    रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर भंडारे का शुभारंभ
बालोतरा, 
26 अगस्त। श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिवाना फांटा, खेतश्वर सर्कल के पास रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरुओं के लिए निःशुल्क भोजनशाला एवं लंगर भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है।
समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल, संचालक मुरारामजी प्रजापति माजीवाला एवं संरक्षक हीरालालजी प्रजापत ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे का शुभारंभ श्री श्री 1008 महंत श्री सोमानंदजी महाराज, जूना अखाड़ा उमरलाई मठ ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा भोजनशाला का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महंत सोमानंदजी महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराना और किसी जरूरतमंद का पेट भरना मनुष्य के उत्तम विचारों एवं अच्छे कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह भंडारा सभी के लिए खुला है। यहां बिना किसी भेदभाव के कोई भी व्यक्ति भोजन कर सकता है। भोजन को भगवान का प्रसाद मानकर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पचपदरा श्री मदन प्रजापत, श्री रामेश्वरजी प्रजापत, शंकरलालजी प्रजापत माजीवाला, इंगरजी देवासी पंचपदरा, बेसरारामजी निरक्षर सिवाना, कमलादेवी, विद्यादेवी, उषादेवी एवं ममतादेवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान हीरालालजी प्रजापत, भूरारामजी माजीवाला, राणारामजी, रतनारामजी धनवा, रामजी माजीवाला, परीक्षितजी, नरपतजी माली, शैतानसिंहजी राजपुरोहित, पृथ्वीसिंहजी धोक, गौतमजी प्रजापत, मुकेशजी प्रजापत, देवजी रोपिया, भवानीसिंहजी तिरसिंगने, श्यामजी बिश्नोई, पुष्पराजजी चांदोरा, तेजारामजी रोपिया एवं रतनारामजी धनवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामदेवरा पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में चाय-नाश्ता एवं निःशुल्क भोजन सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति ने सभी सेवाभावी लोगों से इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • स्कूलों के आसपास पानी भराव हो सडके खराब हो स्कूलों में सब्जी में पानी ज्यादा डालते हैं वीडियो बनाकर इस नंबर पर भेजें
    1
    स्कूलों के आसपास पानी भराव हो सडके खराब हो स्कूलों में सब्जी में पानी ज्यादा डालते हैं वीडियो बनाकर इस नंबर पर भेजें
    user_सोनडी़ बिशाला बाड़मेर की अवाज
    सोनडी़ बिशाला बाड़मेर की अवाज
    Photographer बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।
    1
    सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए 
सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    1 day ago
  • बारिश की कमी के कारण पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग -जागरवाल पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है। जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है। बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है। जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।
    1
    बारिश की कमी के कारण पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग -जागरवाल
पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है।
जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है।
बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल  ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है।
जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का  संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की।
जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।
    user_Dhala Ram Dewasi
    Dhala Ram Dewasi
    Local News Reporter रोहट, पाली, राजस्थान•
    32 min ago
  • वह रे मतलब की दुनिया तेरा खेल निराला है इंसान को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ते
    1
    वह रे मतलब की दुनिया तेरा खेल निराला है इंसान को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ते
    user_Govind Singj
    Govind Singj
    समाजसेवी जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....…. रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में  8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....….
रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में  8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया।
घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए
    1
    पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए
पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.