logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू संतकबीरनगर जिले में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का निवासी मौलाना शमशुल होदा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उस पर विदेशी फंडिंग के जरिए देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पाकिस्तान के साथ संदिग्ध संबंध रखने के गंभीर आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी और एसटीएफ सहित विभिन्न जांच एजेंसियों ने मौलाना के खिलाफ गहन तफ्तीश की थी, जिसमें अवैध गतिविधियों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार मौलाना शमशुल होदा मदरसों की आड़ में अवैध नेटवर्क संचालित कर रहा था। वह आजमगढ़ में मुख्य रूप से मदरसे संचालित करने के साथ-साथ राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी मदरसों का जाल फैलाए हुए था, जिनका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों के लिए किए जाने का आरोप है। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौलाना पर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और राष्ट्र विरोधी गतिविधि रखने के आरोप के मद्देनजर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कदम उठाया गया है। विदेशी नागरिकता लेकर भारत में संदिग्ध नेटवर्क चलाने और अवैध निर्माण करने के चलते मौलाना के इस ठिकाने को जमींदोज किया जा रहा है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और एजेंसियां अब मौलाना के अन्य करीबियों और सहयोगियों की कुंडली खंगालने में जुटी हैं।

8 hrs ago
user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू संतकबीरनगर जिले में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का निवासी मौलाना शमशुल होदा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उस पर विदेशी फंडिंग के

जरिए देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पाकिस्तान के साथ संदिग्ध संबंध रखने के गंभीर आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी और एसटीएफ सहित विभिन्न जांच एजेंसियों ने मौलाना के खिलाफ गहन तफ्तीश की थी, जिसमें अवैध गतिविधियों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार मौलाना शमशुल होदा मदरसों की आड़ में अवैध नेटवर्क संचालित कर रहा था। वह आजमगढ़ में मुख्य रूप से मदरसे संचालित करने के साथ-साथ राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी मदरसों का जाल फैलाए हुए था, जिनका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों

के लिए किए जाने का आरोप है। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौलाना पर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और राष्ट्र विरोधी गतिविधि रखने के आरोप के मद्देनजर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कदम उठाया गया है। विदेशी नागरिकता लेकर भारत में संदिग्ध नेटवर्क चलाने और अवैध निर्माण करने के चलते मौलाना के इस ठिकाने को जमींदोज किया जा रहा है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और एजेंसियां अब मौलाना के अन्य करीबियों और सहयोगियों की कुंडली खंगालने में जुटी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर। जनपद के महुली कस्बा चौराहे पर शनिवार को थाना महुली पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटवाया। इस कार्रवाई से लंबे समय से बाधित यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई और आमजन ने राहत महसूस की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निर्देशन में थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय मय पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने महुली चौराहे पर सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए दुकानदारों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। बताया गया कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से राहगीरों, मोटरसाइकिल सवारों और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी, जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सड़क को खाली कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। इस दौरान पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर अतिक्रमण न करें, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। #liveuponenews
    1
    संतकबीरनगर। 
जनपद के महुली कस्बा चौराहे पर शनिवार को थाना महुली पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटवाया। इस कार्रवाई से लंबे समय से बाधित यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई और आमजन ने राहत महसूस की।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निर्देशन में थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय मय पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने महुली चौराहे पर सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए दुकानदारों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी।
बताया गया कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से राहगीरों, मोटरसाइकिल सवारों और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी, जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सड़क को खाली कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
इस दौरान पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर अतिक्रमण न करें, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य महुली बाजार में सड़क पटरी पर थ्री लेयर अतिक्रमण के चलते पिछले 1 महीने से आए दिन जाम की समस्या से यात्री जूझ रहे थे महुली बाजार पर करना लोगों के लिए जड़ी खीर साबित हो रही थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष किया था रविवार को थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडे पुलिस संयुक्त टीम के साथ बाजार में पहुंचकर सड़क पटरी पर अतिक्रमण कारियों को हटवाया ही नहीं बल्कि उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया थानाध्यक्ष सभी दुकानदारों से सद्भावपूर्ण ढंग से अपनी अपनी दुकान सीमा के अंदर रखने की हिदायत दिया उन्होंने कहा कि दुकान के बाद तीन लेयर में सड़क पटरी पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या पैदा होती है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफ होती है जिस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने छैला रेडी वालों से चौड़ी सड़क के आसपास जाकर दुकान लगाने की हिदायत भी दिया इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के अलावा उप निरीक्षक संजय सिपाही अनिल सिंह तबरेज आलम अजीत कुमार ऋषभ शुक्ला महिला सिपाही नेहा मौजूद रही
    4
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
महुली बाजार में सड़क पटरी पर थ्री लेयर अतिक्रमण के चलते पिछले 1 महीने से आए दिन जाम की समस्या से यात्री जूझ रहे थे महुली बाजार पर करना लोगों के लिए जड़ी खीर साबित हो रही थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष किया था रविवार को थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडे पुलिस संयुक्त टीम के साथ बाजार में पहुंचकर सड़क पटरी पर अतिक्रमण कारियों को हटवाया ही नहीं बल्कि उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया थानाध्यक्ष सभी दुकानदारों से सद्भावपूर्ण ढंग से अपनी अपनी दुकान सीमा के अंदर रखने की हिदायत दिया उन्होंने कहा कि दुकान के बाद तीन लेयर में सड़क पटरी पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या पैदा होती है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफ होती है जिस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने छैला रेडी वालों से चौड़ी सड़क के आसपास जाकर दुकान लगाने की हिदायत भी दिया इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के अलावा उप निरीक्षक संजय सिपाही अनिल सिंह तबरेज आलम अजीत कुमार ऋषभ शुक्ला महिला सिपाही नेहा मौजूद रही
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • बस्ती पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह ने अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में भव्य परेड की सलामी लेकर नव नियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। सख्त प्रशिक्षण से गुजरे आरक्षियों ने अपने कदमताल और अनुशासन से सभी का दिल जीत लिया। अधिकारियों ने उनकी तैयारी, कार्यकुशलता और समर्पण की खुलकर सराहना की। इस मौके पर सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई गई। समारोह में इनडोर व आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में गर्व और प्रेरणा की भावना और प्रबल हो उठी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित कई अधिकारी, जवानों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने। यह दीक्षांत परेड न सिर्फ नई जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक बनी, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित नई ऊर्जा का भी संदेश दे गई।
    2
    बस्ती पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह ने अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में भव्य परेड की सलामी लेकर नव नियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।
सख्त प्रशिक्षण से गुजरे आरक्षियों ने अपने कदमताल और अनुशासन से सभी का दिल जीत लिया। अधिकारियों ने उनकी तैयारी, कार्यकुशलता और समर्पण की खुलकर सराहना की। इस मौके पर सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई गई।
समारोह में इनडोर व आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में गर्व और प्रेरणा की भावना और प्रबल हो उठी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित कई अधिकारी, जवानों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने।
यह दीक्षांत परेड न सिर्फ नई जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक बनी, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित नई ऊर्जा का भी संदेश दे गई।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विधानसभा छेत्र धनघटा संत कबीर नगर *संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत दहरौली ग्राम सभा में आज माननीय मंत्री जी के छोटे सुपुत्र सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाई माननीय अरुण राजभर साहब का आगमन हुआ गांव में ग्राम चौपाल के माध्यम से अपने संगठन को मजबूत करना और पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करते हुए लोगों को 10 मई को होने वाली खलीलाबाद की विशाल जनसभा में एकत्रित होने के लिए आवाह्न किया‌। गरीबों मजदूरों और दलितों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ओमप्रकाश राजभर जी हमेशा तत्पर रहते हैं। अरे साहब गरीबों की आवाज को सदन उठाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक सपा का पूर्ण रूप से सफाया हो जाएगा सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पागल हो गए हैं। इसलिए जगह-जगह उनके कार्यकर्ता उनके लोग हमारी पार्टी के लोगों को गाली देते हैं लेकिन हम लोग इससे डरने वाले नहीं है निरंतर इसी प्रकार क्षेत्र में जनता के सुख दुख को देखते हुए लोगों के दुख में हमेशा सहभागी रहकर उनके मनोबल को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। *इस प्रकार कई गांवों का तूफानी द्वारा करते हुए अंत में धरौली ग्राम सभा में आए जहां कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया जिस आशापुर सुभाषपा के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, रामलाल दादा, मास्टर साहब, उमेश राजभर, राधेश्याम पांडे अमित पांडे , अनिल चौधरी प्रेम सागर यादव, सहित हजारों कार्यकर्ता और गडमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।भ्रमर में आगामी दस मई को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल मैदान में होने वाली रैली को लेकर लोगों के रैली में शामिल होने की अपील भी की गई* *अरुण भाई ने रैली की तैयारी की समीक्षा भी की*
    2
    विधानसभा छेत्र धनघटा संत कबीर नगर
*संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत दहरौली ग्राम सभा में आज माननीय मंत्री जी के छोटे सुपुत्र सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाई माननीय अरुण राजभर साहब का आगमन हुआ गांव में ग्राम चौपाल के माध्यम से अपने संगठन को मजबूत करना और पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करते हुए लोगों को 10 मई  को होने वाली खलीलाबाद की विशाल जनसभा में एकत्रित होने के लिए आवाह्न किया‌। गरीबों मजदूरों और दलितों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ओमप्रकाश राजभर जी हमेशा तत्पर रहते हैं। अरे साहब गरीबों की आवाज को सदन उठाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक सपा का पूर्ण रूप से सफाया हो जाएगा सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पागल हो गए हैं। इसलिए जगह-जगह उनके कार्यकर्ता उनके लोग हमारी पार्टी के लोगों को गाली देते हैं लेकिन हम लोग इससे डरने वाले नहीं है निरंतर इसी प्रकार क्षेत्र में जनता के सुख दुख को देखते हुए लोगों के दुख में हमेशा सहभागी रहकर उनके मनोबल को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
*इस प्रकार कई गांवों का तूफानी द्वारा करते हुए अंत में धरौली ग्राम सभा में आए जहां कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया जिस आशापुर सुभाषपा के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, रामलाल दादा, मास्टर साहब, उमेश राजभर, राधेश्याम पांडे अमित पांडे , अनिल चौधरी प्रेम सागर यादव, सहित हजारों कार्यकर्ता और गडमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।भ्रमर में आगामी दस मई को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल मैदान में होने वाली रैली को लेकर लोगों के रैली में शामिल होने की अपील भी की गई*
*अरुण भाई ने रैली की तैयारी की समीक्षा भी की*
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जनपद के नाथनगर कस्बे में रविवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें सक्रिय रखने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में आसानी हो सके। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। आमजन को अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी गई तथा साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाना में तत्काल सूचना देने को कहा गया। गश्त के दौरान अतिक्रमण को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई और यातायात व्यवस्था बाधित न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। #liveuponenews
    2
    संतकबीरनगर। 
जनपद के नाथनगर कस्बे में रविवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया गया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें सक्रिय रखने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में आसानी हो सके।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। आमजन को अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी गई तथा साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाना में तत्काल सूचना देने को कहा गया।
गश्त के दौरान अतिक्रमण को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई और यातायात व्यवस्था बाधित न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.