logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर में बड़ी कार्रवाई: विदेशी फंडिंग और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में मदरसे पर चला बुलडोजर संतकबीरनगर जिले में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का निवासी मौलाना लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उस पर विदेशी फंडिंग के जरिए देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पाकिस्तान से संदिग्ध संबंध रखने के गंभीर आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी और एसटीएफ सहित विभिन्न जांच एजेंसियों ने गहन जांच की, जिसमें अवैध गतिविधियों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के संकेत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, मौलाना शमशुल होदा मदरसों की आड़ में एक अवैध नेटवर्क संचालित कर रहा था। वह आजमगढ़ में मुख्य रूप से मदरसे चलाने के साथ-�

6 hrs ago
user_Vipin Rai Journalist
Vipin Rai Journalist
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

संतकबीरनगर में बड़ी कार्रवाई: विदेशी फंडिंग और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में मदरसे पर चला बुलडोजर संतकबीरनगर जिले में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का निवासी मौलाना लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उस पर विदेशी फंडिंग के जरिए देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पाकिस्तान से संदिग्ध संबंध रखने के गंभीर आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी और एसटीएफ सहित विभिन्न जांच एजेंसियों ने गहन जांच की, जिसमें अवैध गतिविधियों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के संकेत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, मौलाना शमशुल होदा मदरसों की आड़ में एक अवैध नेटवर्क संचालित कर रहा था। वह आजमगढ़ में मुख्य रूप से मदरसे चलाने के साथ-�

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर। जनपद के नाथनगर कस्बे में रविवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें सक्रिय रखने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में आसानी हो सके। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। आमजन को अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी गई तथा साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाना में तत्काल सूचना देने को कहा गया। गश्त के दौरान अतिक्रमण को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई और यातायात व्यवस्था बाधित न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। #liveuponenews
    2
    संतकबीरनगर। 
जनपद के नाथनगर कस्बे में रविवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया गया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें सक्रिय रखने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में आसानी हो सके।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। आमजन को अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी गई तथा साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाना में तत्काल सूचना देने को कहा गया।
गश्त के दौरान अतिक्रमण को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई और यातायात व्यवस्था बाधित न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य महुली बाजार में सड़क पटरी पर थ्री लेयर अतिक्रमण के चलते पिछले 1 महीने से आए दिन जाम की समस्या से यात्री जूझ रहे थे महुली बाजार पर करना लोगों के लिए जड़ी खीर साबित हो रही थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष किया था रविवार को थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडे पुलिस संयुक्त टीम के साथ बाजार में पहुंचकर सड़क पटरी पर अतिक्रमण कारियों को हटवाया ही नहीं बल्कि उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया थानाध्यक्ष सभी दुकानदारों से सद्भावपूर्ण ढंग से अपनी अपनी दुकान सीमा के अंदर रखने की हिदायत दिया उन्होंने कहा कि दुकान के बाद तीन लेयर में सड़क पटरी पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या पैदा होती है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफ होती है जिस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने छैला रेडी वालों से चौड़ी सड़क के आसपास जाकर दुकान लगाने की हिदायत भी दिया इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के अलावा उप निरीक्षक संजय सिपाही अनिल सिंह तबरेज आलम अजीत कुमार ऋषभ शुक्ला महिला सिपाही नेहा मौजूद रही
    4
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
महुली बाजार में सड़क पटरी पर थ्री लेयर अतिक्रमण के चलते पिछले 1 महीने से आए दिन जाम की समस्या से यात्री जूझ रहे थे महुली बाजार पर करना लोगों के लिए जड़ी खीर साबित हो रही थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष किया था रविवार को थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडे पुलिस संयुक्त टीम के साथ बाजार में पहुंचकर सड़क पटरी पर अतिक्रमण कारियों को हटवाया ही नहीं बल्कि उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया थानाध्यक्ष सभी दुकानदारों से सद्भावपूर्ण ढंग से अपनी अपनी दुकान सीमा के अंदर रखने की हिदायत दिया उन्होंने कहा कि दुकान के बाद तीन लेयर में सड़क पटरी पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या पैदा होती है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफ होती है जिस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने छैला रेडी वालों से चौड़ी सड़क के आसपास जाकर दुकान लगाने की हिदायत भी दिया इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के अलावा उप निरीक्षक संजय सिपाही अनिल सिंह तबरेज आलम अजीत कुमार ऋषभ शुक्ला महिला सिपाही नेहा मौजूद रही
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • बस्ती पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह ने अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में भव्य परेड की सलामी लेकर नव नियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। सख्त प्रशिक्षण से गुजरे आरक्षियों ने अपने कदमताल और अनुशासन से सभी का दिल जीत लिया। अधिकारियों ने उनकी तैयारी, कार्यकुशलता और समर्पण की खुलकर सराहना की। इस मौके पर सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई गई। समारोह में इनडोर व आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में गर्व और प्रेरणा की भावना और प्रबल हो उठी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित कई अधिकारी, जवानों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने। यह दीक्षांत परेड न सिर्फ नई जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक बनी, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित नई ऊर्जा का भी संदेश दे गई।
    2
    बस्ती पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह ने अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में भव्य परेड की सलामी लेकर नव नियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।
सख्त प्रशिक्षण से गुजरे आरक्षियों ने अपने कदमताल और अनुशासन से सभी का दिल जीत लिया। अधिकारियों ने उनकी तैयारी, कार्यकुशलता और समर्पण की खुलकर सराहना की। इस मौके पर सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई गई।
समारोह में इनडोर व आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में गर्व और प्रेरणा की भावना और प्रबल हो उठी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित कई अधिकारी, जवानों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने।
यह दीक्षांत परेड न सिर्फ नई जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक बनी, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित नई ऊर्जा का भी संदेश दे गई।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • विधानसभा छेत्र धनघटा संत कबीर नगर *संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत दहरौली ग्राम सभा में आज माननीय मंत्री जी के छोटे सुपुत्र सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाई माननीय अरुण राजभर साहब का आगमन हुआ गांव में ग्राम चौपाल के माध्यम से अपने संगठन को मजबूत करना और पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करते हुए लोगों को 10 मई को होने वाली खलीलाबाद की विशाल जनसभा में एकत्रित होने के लिए आवाह्न किया‌। गरीबों मजदूरों और दलितों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ओमप्रकाश राजभर जी हमेशा तत्पर रहते हैं। अरे साहब गरीबों की आवाज को सदन उठाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक सपा का पूर्ण रूप से सफाया हो जाएगा सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पागल हो गए हैं। इसलिए जगह-जगह उनके कार्यकर्ता उनके लोग हमारी पार्टी के लोगों को गाली देते हैं लेकिन हम लोग इससे डरने वाले नहीं है निरंतर इसी प्रकार क्षेत्र में जनता के सुख दुख को देखते हुए लोगों के दुख में हमेशा सहभागी रहकर उनके मनोबल को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। *इस प्रकार कई गांवों का तूफानी द्वारा करते हुए अंत में धरौली ग्राम सभा में आए जहां कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया जिस आशापुर सुभाषपा के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, रामलाल दादा, मास्टर साहब, उमेश राजभर, राधेश्याम पांडे अमित पांडे , अनिल चौधरी प्रेम सागर यादव, सहित हजारों कार्यकर्ता और गडमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।भ्रमर में आगामी दस मई को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल मैदान में होने वाली रैली को लेकर लोगों के रैली में शामिल होने की अपील भी की गई* *अरुण भाई ने रैली की तैयारी की समीक्षा भी की*
    2
    विधानसभा छेत्र धनघटा संत कबीर नगर
*संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत दहरौली ग्राम सभा में आज माननीय मंत्री जी के छोटे सुपुत्र सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाई माननीय अरुण राजभर साहब का आगमन हुआ गांव में ग्राम चौपाल के माध्यम से अपने संगठन को मजबूत करना और पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करते हुए लोगों को 10 मई  को होने वाली खलीलाबाद की विशाल जनसभा में एकत्रित होने के लिए आवाह्न किया‌। गरीबों मजदूरों और दलितों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ओमप्रकाश राजभर जी हमेशा तत्पर रहते हैं। अरे साहब गरीबों की आवाज को सदन उठाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक सपा का पूर्ण रूप से सफाया हो जाएगा सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पागल हो गए हैं। इसलिए जगह-जगह उनके कार्यकर्ता उनके लोग हमारी पार्टी के लोगों को गाली देते हैं लेकिन हम लोग इससे डरने वाले नहीं है निरंतर इसी प्रकार क्षेत्र में जनता के सुख दुख को देखते हुए लोगों के दुख में हमेशा सहभागी रहकर उनके मनोबल को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
*इस प्रकार कई गांवों का तूफानी द्वारा करते हुए अंत में धरौली ग्राम सभा में आए जहां कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया जिस आशापुर सुभाषपा के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, रामलाल दादा, मास्टर साहब, उमेश राजभर, राधेश्याम पांडे अमित पांडे , अनिल चौधरी प्रेम सागर यादव, सहित हजारों कार्यकर्ता और गडमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।भ्रमर में आगामी दस मई को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल मैदान में होने वाली रैली को लेकर लोगों के रैली में शामिल होने की अपील भी की गई*
*अरुण भाई ने रैली की तैयारी की समीक्षा भी की*
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य और गरिमामय आयोजन हुआ। समारोह में 288 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड प्रदर्शन कर अनुशासन, समर्पण और दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक कारागार उत्तर प्रदेश पी.सी. मीणा ने परेड की सलामी ली, जबकि जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे। प्रातः आठ बजे शुरू हुए समारोह में परेड कमांडर के नेतृत्व में टोलियों ने परेड स्थल पर प्रवेश किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सलामी स्वीकार की और प्रशिक्षुओं की अनुशासित प्रस्तुति की सराहना की। समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। दोनों के संदेशों में आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त पुलिस व्यवस्था के निर्माण पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सभी 288 रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण निदेशालय के निर्धारित मानकों के अनुसार कठोर शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र संचालन, जंगल एवं फील्ड क्राफ्ट, बैटल टैक्टिक्स, अनआर्म्ड कॉम्बैट, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन, मोबाइल चेक पोस्ट तथा छह प्रकार के स्मॉल आर्म्स की फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही भारतीय संविधान, पुलिस कार्यप्रणाली, विवेचना, अभियोजन, अनुशासन एवं लोक व्यवस्था जैसे विषयों का भी अध्ययन कराया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। अंतः कक्ष परीक्षा में प्रशांत कुमार, बाह्य कक्ष परीक्षा में अनुज सिंह तथा सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु के रूप में प्रशांत कुमार को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। परेड कमांडर के रूप में रिक्रूट आरक्षी भुवनेश्वर सिंह, विक्रम सिंह और अमितेश सिंह ने नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि पी.सी. मीणा ने अपने संबोधन में नव नियुक्त आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। आयोजन के सफल संचालन में प्रशिक्षण नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइंस अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आरटीसी प्रभारी ददन राय समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ रिक्रूट आरक्षियों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    संतकबीरनगर। 
रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य और गरिमामय आयोजन हुआ। समारोह में 288 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड प्रदर्शन कर अनुशासन, समर्पण और दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक कारागार उत्तर प्रदेश पी.सी. मीणा ने परेड की सलामी ली, जबकि जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे।
प्रातः आठ बजे शुरू हुए समारोह में परेड कमांडर के नेतृत्व में टोलियों ने परेड स्थल पर प्रवेश किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सलामी स्वीकार की और प्रशिक्षुओं की अनुशासित प्रस्तुति की सराहना की।
समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। दोनों के संदेशों में आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त पुलिस व्यवस्था के निर्माण पर बल दिया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सभी 288 रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण निदेशालय के निर्धारित मानकों के अनुसार कठोर शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र संचालन, जंगल एवं फील्ड क्राफ्ट, बैटल टैक्टिक्स, अनआर्म्ड कॉम्बैट, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन, मोबाइल चेक पोस्ट तथा छह प्रकार के स्मॉल आर्म्स की फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही भारतीय संविधान, पुलिस कार्यप्रणाली, विवेचना, अभियोजन, अनुशासन एवं लोक व्यवस्था जैसे विषयों का भी अध्ययन कराया गया।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। अंतः कक्ष परीक्षा में प्रशांत कुमार, बाह्य कक्ष परीक्षा में अनुज सिंह तथा सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु के रूप में प्रशांत कुमार को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
परेड कमांडर के रूप में रिक्रूट आरक्षी भुवनेश्वर सिंह, विक्रम सिंह और अमितेश सिंह ने नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि पी.सी. मीणा ने अपने संबोधन में नव नियुक्त आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण मार्च पास्ट किया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
आयोजन के सफल संचालन में प्रशिक्षण नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइंस अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आरटीसी प्रभारी ददन राय समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ रिक्रूट आरक्षियों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.