सुल्तानपुर गल्ला मंडी विवाद: अध्यक्ष बोले- बाहरी तत्वों ने व्यापारियों को भ्रमित किया: कहा- राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए प्रदर्शन हुआ, दुकानें नहीं हटेंगी सुल्तानपुर गल्ला मंडी में व्यापारियों के आरोपों के बाद भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बाहरी तत्वों ने राजनीतिक फायदे के लिए व्यापारियों को भ्रमित किया है। अग्रवाल ने बताया कि अमेठी वाड़ा की जमीन पर 1956/63 से विवाद चल रहा है। सिविल कोर्ट में मुकदमा खारिज होने के बाद नगर पालिका ने दुकानदारों से किराया लेना शुरू किया। नगर पालिका की 1983 में दायर अपील जनवरी 2020 में और दिसंबर 2020 की रेस्टोरेशन एप्लीकेशन जुलाई 2025 में खारिज हुई। अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी दुकानें खाली कराने का नगर पालिका को कोई अधिकार नहीं है और न ही कोई नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सोची-समझी रणनीति के तहत बाहरी तत्वों द्वारा कराया गया। अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से सभी व्यापारी भाइयों को आश्वस्त किया कि जब तक वह अध्यक्ष हैं, उनकी दुकानें हटाने जैसा कोई काम नहीं होगा।
सुल्तानपुर गल्ला मंडी विवाद: अध्यक्ष बोले- बाहरी तत्वों ने व्यापारियों को भ्रमित किया: कहा- राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए प्रदर्शन हुआ, दुकानें नहीं हटेंगी सुल्तानपुर गल्ला मंडी में व्यापारियों के आरोपों के बाद भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बाहरी तत्वों ने राजनीतिक फायदे के लिए व्यापारियों को भ्रमित किया है। अग्रवाल ने बताया कि अमेठी वाड़ा की जमीन पर 1956/63 से विवाद चल रहा है। सिविल कोर्ट में मुकदमा खारिज होने के बाद नगर पालिका ने दुकानदारों से किराया लेना शुरू किया। नगर पालिका की 1983 में दायर अपील जनवरी 2020 में और दिसंबर 2020 की रेस्टोरेशन एप्लीकेशन जुलाई 2025 में खारिज हुई। अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी दुकानें खाली कराने का नगर पालिका को कोई अधिकार नहीं है और न ही कोई नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सोची-समझी रणनीति के तहत बाहरी तत्वों द्वारा कराया गया। अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से सभी व्यापारी भाइयों को आश्वस्त किया कि जब तक वह अध्यक्ष हैं, उनकी दुकानें हटाने जैसा कोई काम नहीं होगा।
- सुल्तानपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा सुल्तानपुर। गल्ला मंडी से जुड़े व्यापारियों ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अध्यक्ष के खिलाफ “चोर-चोर” जैसे नारे लगाए और जमीन से जुड़े मामले में गंभीर आरोप लगाए। व्यापारियों का आरोप है कि गल्ला मंडी की जमीन से जुड़े मुकदमे में नगर पालिका की ओर से प्रभावी पैरवी नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें नुकसान की आशंका है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सौंपकर जमीन, न्यायालयीय रिकॉर्ड और नगर पालिका से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की। प्रशासन की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। NEWS HEIGHT-241
- *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या* सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।1
- पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।1
- गरीबी और संघर्ष के बीच मां बनी ज्योति, एंबुलेंस में बैठने से भी लगा डर ट्रेन से उतरते ही सड़क पर दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म, बोली- ‘भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है’ अमेठी। गरीबी और संघर्ष के बीच जिंदगी जी रही ज्योति के लिए मंगलवार की शाम जिंदगी का सबसे यादगार और भावुक पल बन गई। अमेठी रेलवे स्टेशन से घर जाते समय अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ज्योति बीच सड़क पर बैठ गई। आसपास के लोगों ने पन्नी का घेरा बनाकर उसे ढका और इसी दौरान उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। प्रसव के बाद जब स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे एंबुलेंस में बैठने के लिए कहा तो वह डर गई। उसने मासूमियत से कहा, “भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है।” इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे भरोसा दिलाया और मां व दोनों नवजात बच्चियों को अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यह पूरा मामला अमेठी रेलवे स्टेशन रोड का है। अमेठी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव निवासी ज्योति अपने पति सूरज के साथ दोना-पत्तल बनाने का काम करती हैं। सोमवार रात दोनों पति-पत्नी दोना-पत्तल देने वाराणसी गए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरकर दोनों घर की ओर जाने लगे। स्टेशन के बाहर पहुंचते ही ज्योति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द बढ़ने पर वह सड़क पर ही बैठ गई। पत्नी को कराहता देख सूरज ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने तत्काल महिला के चारों ओर पन्नी डालकर घेरा बनाया, ताकि उसे निजता मिल सके। इसी दौरान ज्योति ने एक साथ दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मां व दोनों नवजात बच्चियों को लेकर अमेठी सीएचसी पहुंची। पहली बार अस्पताल जाने का डर ज्योति के लिए अस्पताल जाना भी किसी नए अनुभव से कम नहीं था। जब उसे एंबुलेंस में बैठने के लिए कहा गया तो वह घबरा गई। उसने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा, “भैया, पहली बार अस्पताल जा रहे हैं, डर लग रहा है।” स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे समझाया और भरोसा दिलाया, जिसके बाद वह अपनी दोनों बच्चियों के साथ एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके उपाध्याय के नेतृत्व में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मां और दोनों नवजात बच्चियों की निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों स्वस्थ हैं और उनका इलाज जारी है। ज्योति का मायका अमेठी के परसावां गांव में है, जबकि उसकी ससुराल जौनपुर के बादशाहपुर में है। उसका पहले से एक बेटा भी है। ज्योति के पति सूरज ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद दोनों घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक ज्योति को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देखते ही देखते उसने सड़क किनारे दो बच्चियों को जन्म दे दिया। फिलहाल मां और दोनों बच्चियां अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं।1
- महिला ने बीच सड़क जुड़वा बच्चियों को दियामहिला ने बीच सड़क जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म अमेठी रेलवे स्टेशन के बाहर अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ा, पन्नी का घेरा बनाकर कराया गया प्रसव अमेठी रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन से उतरकर घर जा रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला दर्द से सड़क पर बैठ गई। पति ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने महिला के चारों ओर पन्नी का घेरा बनाकर उसे ढक दिया। इसी दौरान महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस दोनों नवजात बच्चियों और महिला को लेकर अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। तीनों का उपचार जारी है और चिकित्सकों के मुताबिक मां और दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार अमेठी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव निवासी ज्योति अपने पति सूरज के साथ दोना-पत्तल बनाने का काम करती हैं। सोमवार रात दोनों पति-पत्नी दोना-पत्तल देने वाराणसी गए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद दोनों घर की ओर जाने लगे। स्टेशन के बाहर पहुंचते ही ज्योति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द अधिक होने पर वह सड़क पर ही बैठ गई। पत्नी को दर्द से कराहता देख सूरज ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए महिला के चारों ओर पन्नी डालकर घेरा बना दिया। इसी दौरान ज्योति ने एक साथ दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जच्चा-बच्चा तीनों को अमेठी सीएचसी ले जाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके उपाध्याय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में मां और दोनों नवजात बच्चियों की लगातार निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत सामान्य है। ज्योति का मायका अमेठी के परसावां गांव में है, जबकि उसकी ससुराल जौनपुर के बादशाहपुर में है। ज्योति का पहले से एक बेटा भी है। ज्योति के पति सूरज ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद वे दोनों घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ज्योति को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और सड़क पर ही उसने दो बच्चियों को जन्म दिया। फिलहाल तीनों अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। जन्म अमेठी रेलवे स्टेशन के बाहर अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ा, पन्नी का घेरा बनाकर कराया गया प्रसव अमेठी रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन से उतरकर घर जा रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला दर्द से सड़क पर बैठ गई। पति ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने महिला के चारों ओर पन्नी का घेरा बनाकर उसे ढक दिया। इसी दौरान महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस दोनों नवजात बच्चियों और महिला को लेकर अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। तीनों का उपचार जारी है और चिकित्सकों के मुताबिक मां और दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार अमेठी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव निवासी ज्योति अपने पति सूरज के साथ दोना-पत्तल बनाने का काम करती हैं। सोमवार रात दोनों पति-पत्नी दोना-पत्तल देने वाराणसी गए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद दोनों घर की ओर जाने लगे। स्टेशन के बाहर पहुंचते ही ज्योति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द अधिक होने पर वह सड़क पर ही बैठ गई। पत्नी को दर्द से कराहता देख सूरज ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए महिला के चारों ओर पन्नी डालकर घेरा बना दिया। इसी दौरान ज्योति ने एक साथ दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जच्चा-बच्चा तीनों को अमेठी सीएचसी ले जाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके उपाध्याय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में मां और दोनों नवजात बच्चियों की लगातार निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत सामान्य है। ज्योति का मायका अमेठी के परसावां गांव में है, जबकि उसकी ससुराल जौनपुर के बादशाहपुर में है। ज्योति का पहले से एक बेटा भी है। ज्योति के पति सूरज ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद वे दोनों घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ज्योति को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और सड़क पर ही उसने दो बच्चियों को जन्म दिया। फिलहाल तीनों अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।4
- *कुम्हीडड़िया में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी* सुल्तानपुर जिले के थाना कादीपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया में 29 सितंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके की स्थिति और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से दी गई बाइट में मामले की जांच और अब तक की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सुनवाई टली, 1 अक्टूबर की तिथि नियत सुल्तानपुर में गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में आज दोबारा बहस होना थी। जहां राहुल गांधी के अधिवक्ता ने बताया कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन को लेकर शोक प्रस्ताव पास हुआ जिसको लेकर राहुल गांधी के मानहानि मामले में सुनवाई टल गई। एमपी/एमएलए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर की तिथि नियत की है। इससे पहले परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने 21 सितंबर को बहस की थी जो पूरी नहीं हो पाई। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि परिवादी की बहस पूरी होने पर वे बहस करेगें। राहुल गांधी पर वर्ष 2018 में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बेंगलुरू में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था। 27 नवंबर 2023 को कोर्ट ने राहुल गांधी को विचारण के लिए अदालत में तलब किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने 20 फरवरी 2024 को कोर्ट में हाजिर होकर जमानत कराई थी। 25-25 हजार के दो जमानतदार उन्होंने लगाए थे। 26 जुलाई 2024 को कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज हुआ था। दोबारा 20 फरवरी 2026 को सीआरपीसी की धारा 313 बयान दर्ज कराया था। इसके बाद परिवादी विजय मिश्र ने राहुल गांधी की वायस सैम्पल का मिलान कराने के लिए अर्जी दी थी, जिसे ट्रायल कोर्ट ने 2 मई को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ दायर निगरानी अर्जी भी सेशन कोर्ट से 15 जुलाई को खारिज कर दी गई थी। राहुल गांधी के वायस सैम्पल का विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान कराने की अर्जी ट्रायल कोर्ट व सेशन कोर्ट से खारिज होने के आदेश को चुनौती देने वाली परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र की याचिका हाईकोर्ट ने भी सितम्बर माह में खारिज कर दी थी।1
- सांप ने बच्चे के कान में दो बार काटा, डिब्बे में सांप लेकर सीएचसी पहुंचे परिजन प्रतापगढ़। कोहराव गांव में सोमवार को घर में मौजूद 12 वर्षीय निहाल गुप्ता पुत्र श्रीराम को दीवार से चिपके सांप ने कान में दो बार काट लिया। सर्पदंश की जानकारी बच्चे ने तत्काल परिजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर उसे भी सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों को सांप दिखाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। सोमवार शाम करीब सात बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी कोहराव गांव में सर्पदंश की घटना सामने आई थी। उस समय भी परिजन सांप को पकड़कर उसकी पहचान कराने के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे थे। *रोहित जायसवाल पत्रकार*1
- *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली। *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।1