Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। DU प्रशासन और सरकार तुरंत युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य चलाएं, हर छात्र और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालें और इस घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें। छात्रों की जान के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Jalampura AC morcha adhyaks D.
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। DU प्रशासन और सरकार तुरंत युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य चलाएं, हर छात्र और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालें और इस घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें। छात्रों की जान के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रूणेचा जाने वाले यात्रियों की सेवा में खुला बाबा रामदेव भंडारा,सेवा में जुटे भक्त रूणेचा जाने वाले यात्रियों की सेवा में खुला बाबा रामदेव भंडारा,सेवा में जुटे भक्त भादवा की बड़ी बीज पर भंडारा का होगा समापन बिराटिया कला ग्राम पंचायत क्षेत्र बिराटिया कला में एनएच-25 जोधपुर हाईवे के समीप रूणेचा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बाबा रामदेव भंडारा शुरू किया गया है। भंडारे में समाजसेवी रामेश्वर बागड़ी सहित राकेश पालड़िया, पुखराज सांखला, अमरलाल पालड़िया, सरवन पालड़िया एवं अन्य भक्तों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। भंडारा स्थल पर रूणेचा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते के साथ भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को रोककर भंडारे में व्यवस्थाओं में जुटे भक्त श्रद्धा भाव से चाय, नाश्ता एवं भोजन करवाकर सेवा कर रहे हैं। भंडारा स्थल पर दिन-रात बाबा रामदेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं सुबह-शाम आरती के दौरान भंडारे में सेवा करने वाले भक्तों एवं यात्रियों की मौजूदगी में लोकदेवता बाबा रामदेव की आरती की जाती है। आरती के बाद नारियल एवं प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालु बाबा के चरणों में शीश झुकाते हैं। भक्तों का कहना है कि रूणेचा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना बाबा की भक्ति का ही एक माध्यम है। भंडारे में आने वाले यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी भक्त उत्साह एवं श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं।1
- चान्दमा में गूंजा वीर तेजाजी महाराज का जयघोष, आस्था के मेले में उमड़ा जनसैलाब* *गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य बिंदोली-शोभायात्रा, भजनों व अलगोजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु* फूलियाकलां (के.एम. कुरेशी)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम चान्दमा में रविवार को लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का वार्षिक मेला श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित हुआ। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे गांव में दिनभर वीर तेजाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय बना रहा। मेले की पूर्व संध्या पर शनिवार को वीर तेजाजी महाराज के जागरण का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य बिंदोली एवं शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ग्रामीणों ने पारंपरिक उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। भजनों और अलगोजे की मधुर धुनों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। मेले में आसपास के गांवों से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने आयोजन की भव्यता बढ़ा दी। श्रद्धालु भजनों एवं लोकधुनों पर थिरकते नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार वीर तेजाजी महाराज के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है तथा वर्षों से आयोजित हो रहा यह वार्षिक मेला क्षेत्र की लोक परंपरा और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ग्राम पंचायत सणगारी के प्रशासक भागचंद चाड़ा की ओर से केले का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन के चलते पूरा चान्दमा गांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों ने बताया कि मेले का उद्देश्य लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की लोक आस्था एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना तथा क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है।1
- तेजाजी महाराज के विशाल मेले का भव्य आयोजन, चन्दमा पर उमड़ा जनसैलाब शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार चन्दमा तालाब परिसर में लोक देवता सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का विशाल मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हो रहा है।मेले के शुरू होते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ढोल-नगाड़ों और तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा चन्दमा परिसर गूंज उठा। तेजाजी महाराज की भव्य झांकी और पूजा-अर्चना की गई,बच्चों के लिए झूले, चकरी और खिलौनों की दुकानें महिलाओं के लिए श्रृंगार और चाट-पकौड़ी की स्टॉल लगी, मेले में ग्रामीण कलाकारों द्वारा लोक गीत और भजन गाये। ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला हर साल भादवा माह में आयोजित होता है, जिसमें फुलिया कला सहित आसपास के दर्जनों गांवों से लोग आते हैं। मेले का आनंद लेते हुए ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया।1
- जोधपुर -अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाअधिवेशन एवं युवाम 2 का महासम्मेलन हर्षोल्लास के साथ दिव्य भव्य आयोजन देश प्रदेश से गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण सदस्यगणो, वरिष्ठजनों, युवा शक्ति सहित महिला शक्ति पदाधिकारीगण सदस्यगण, वरिष्ठजनों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ऐतिहासिक दिव्य भव्य आयोजन अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी जी की अध्यक्षता एवं संतो के सानिध्य मे आयोजित किया गया है सभी गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिक युवा शक्ति सहित महिला शक्ति ने समाज के विकास, उत्थान, एवं भविष्य में आने वाली पीढ़ी के लिए कार्य योजना तैयार कर समाज को हर दृष्टि से सम्पन्न करने का समाज बंधुओ ने बिड़ा उठाने का संकल्प लिया एवं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा की और अग्रसर की ऊंचाइयों की ले जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के कई वरिष्ठ जनों ने महाअधिवेशन मे अपना सम्बोधन दिया।3
- जन्माष्टमी पर गूंजा जय श्री श्याम का जयघोष, भव्य कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब बोजुंदा के निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य भजन संध्या: नवीन वैष्णव और अलीशा निनामा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 600 पदयात्रियों ने भी लिया कीर्तन का आनंद1
- पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण द्वारा 151 किलो मिल्क शेक रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों को वितरित किया *पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा 151 किलो मिल्क शैक वितरण* जैतारण राधेश्याम दाधीच जैतारण। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण, जिला ब्यावर द्वारा प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति के श्री जवरीलाल प्रजापत के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए सेवा जैसा सराहनीय कार्य किया गया। जोधपुर बाईपास पुलिये के पास जैतारण में पैदल यात्रियों को 151 किलो मिल्क शैक (दूध) का वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं पैदल यात्रियों ने संघ के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, मंडल अजमेर प्रभारी प्रकाश बडिसर, महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दगदी, व्याख्याता महाराम प्रजापत, शांकर लाल घांची चन्द्रप्रकाश गुर्जर, मंगलाराम माली, महेन्द्रसिंह चौहान, , बाबूलाल प्रजापति, श्यामलाल मुण्डेल, ओमाराम धानिया, महेन्द्रकुमार डाबी, दुर्गाराम गुर्जर, सत्यनारायण कच्छावा हरलाल रोज, धनराज मीणा , एवं हरिराम प्रजापत ने सहयोग प्रदान किया। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य मानवता, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। जय बाबा री… रामदेवजी की जय!1
- आसींद के आमेसर मार्ग पर स्कूल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर: बस ड्राइवर के दोनों पर टूटे, रेबारियों की ढाणी के पास हुआ हादसा1
- तेजा दशमी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जाट समाज की अहम बैठक शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार प्रतिवर्ष की भांति जाट समाज शाहपुरा फुलिया कला जहाजपुर बनेड़ा हुरडा तहसील के समाज बंधुओ के सहयोग से को तेजा दशमी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जाट छात्रावास में छात्रावास अध्यक्ष राजकुमार जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें अलग-अलग रूप से कार्य विभाजन का जिम्मा समाज बंधुओ को दिया गया। मेवाड़ जाट समाज ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुरा एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार समाज बंधू जिन्होंने अपनी ओर से निशुल्क व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की है उनमें टेंट व्यवस्था रामस्वरूप जाट रायपुर डीजे व्यवस्था दयाराम जाट हुकमपुरा, फोटोग्राफी व्यवस्था बिट्टू जाट प्रतापपुरा सम्मान समारोह के मोमेंटो गजराज जाट रहड* भंवर जाट मगनपुरा रामलाल जाट बिलिया ओमप्रकाश जाट देवरिया महावीर रतवाल बामनिया की ओर से की जाएगी राजाराम गूगड व बंटी चाड़ा श्री देव कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से कार्यक्रम के लिए 51000 सहयोग राशि देने की घोषणा की गई कार्य विभाजन में एडवोकेट रामप्रसाद जाट एवं रामलाल जाट प्रशासनिक अनुमति देखेंगे कर्मचारीगण शंकर लाल जाट ओमप्रकाश चौधरी नारायण जाट हेमराज जाट राजू लाल जाट प्रशांत चौधरी फूलचंद जाट और सांवरिया जाट प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और नवमीयुक्त कर्मचारीयो को सम्मानित करने की व्यवस्था देखेंगे। राजकुमार जाट मय कार्यकारिणी रामेश्वर जाट, जगदीश जाट बचखेड़ा, रामधन जाट को आमंत्रण समिति व रतनलाल जाट कैलाश गोरा हिसाब किताब संभालेंगे भोजन व्यवस्था महेंद्र घटाला ओमप्रकाश दगोलिया राजू लाल खाकल पुखराज गोरा शिवराज बाजाया सुरेश बाना सुरेंद्र सांडीवाल धर्मराज बारोदीया संजय लेटवाल रामधन करूड मंच संचालन रामप्रसाद जाट एडवोकेट ओमप्रकाश जाट पीटीआई ,पेयजल फूल माला व्यवस्था कैलाश गोरा ,तीन घोड़ियां की व्यवस्था द्वारका प्रसाद खरुड जूटी पत्तल उठाने की व्यवस्था हंसराज जाट व उनकी टीम करेंगे।1
- पैर से लिपटा कुछ ऐसा कि थम गई सांसें… आखिर क्या था वो? 😱🐍 नरपत की खेड़ी में दिनदहाड़े हुआ हैरतअंगेज वाकया… पैर से लिपटी चीज ने बढ़ाई धड़कनें, आखिर में हुआ पूरा खुलासा!1