एडीआरएम ने किया भीनमाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी भीनमाल (विक्रम राठी) उत्तर पश्चिम रेलवे के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) करणी राम मंगलवार को भीनमाल रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नव निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन भवन और रेलवे लाइन डबलिंग कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर का दौरा कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। एडीआरएम ने अधिकारियों से कहा कि रेलवे के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीएसओ रामनिवास जाट, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) तरुण बीका, डीसीएम दीपक चौधरी, एडीएसटीई सीताराम चौधरी, एडीईएन पूराराम दुकतावा, सीएमआई नटवरदान चारण सहित भीनमाल रेलवे स्टेशन मास्टर अशोक चौधरी तथा रेलवे विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- आनंद दिव्य धाम श्री वीर आकोदिया हनुमान, चौहानगढ़ में गोपालजी महाराज के सान्निध्य में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर दिव्य हनुमान जी के दर्शन किए तथा पूज्य महाराज गोपालदास जी के आशीर्वचन प्राप्त किए। इस भव्य होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा सिरोही जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, भाजपा मंडार मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, पूर्व रेवदर प्रधान कालूराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रावताराम चौधरी, जयदीप सिंह देवड़ा, मन की बात मंडल संयोजक अशोक पुरोहित, भैराराम चौधरी,भानाराम मेघवाल, राम सिंह अनादरा,दिनेश चौधरी (मकावल), वीपी सिंह भावरी,भँवर दास संत, मावाराम चौधरी, विरेंद्र डूडी सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाराज ने भक्तों को हनुमान चालीसा भेंट कर अपने आशीर्वचनों में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी को मिलकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।1
- गोल में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन1
- सिवाना में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की कथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना सिवाना कस्बे में शीतला माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर श्रद्धा भाव से शीतला माता की कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान महिलाओं ने माता के भजन गाए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कथा आयोजन में महिलाओं ने शीतला माता के जीवन प्रसंगों और उनके महत्व को सुनते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कथा के पश्चात महिलाओं ने माता को प्रसाद अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की। महिलाओं का कहना है कि शीतला माता की पूजा से क्षेत्र में रोग-व्याधियों से मुक्ति और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार महिलाएं शीतला माता की कथा व पूजा करती हैं।इस अवसर पर कस्बे की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से माता की आराधना कर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।1
- सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में1
- सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।1
- सरूपगंज । मांडवाड़ा खालसा गांव में देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने सोहनलाल प्रजापत, सवाराम प्रजापत और शंकरलाल माली के घर में घुस गए और पीडत के अनुसार करीब 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।1