logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योग वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, डॉ. योगेंद्र कुमार लेंगे राष्ट्रीय योग अधिवेशन में भाग औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थित योग वेलनेस सेंटर में नियमित योग गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातःकालीन प्रथम सत्र में उपस्थित योग साधकों को शरीर में स्फूर्ति और ताजगी बनाए रखने के लिए सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। इस दौरान योग प्रशिक्षक एवं सेंटर प्रभारी डॉ. योगेंद्र कुमार उर्फ मिथुन मिश्र ने साइकिलिंग, लुट-लुटी एवं पवनमुक्तासन के लाभ और उन्हें करने की सही विधि विस्तार से समझाई। द्वितीय सत्र में कुल 36 मरीजों ने भाग लिया, जिनमें 28 नए एवं 8 पुराने मरीज शामिल रहे। प्रतिभागियों में 19 पुरुष, 17 महिलाएं तथा बच्चे भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खांसी, सांस फूलना एवं महिलाओं में प्रदर जैसी बढ़ती समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित खानपान, जीवनशैली में सुधार और स्वभाव में सहजता बनाए रखने को उत्तम स्वास्थ्य का आधार बताया गया। सेंटर प्रभारी डॉ. योगेंद्र कुमार उर्फ मिथुन मिश्र ने बताया कि वे आगामी राष्ट्रीय योग अधिवेशन, अयोध्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से योग के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलती है और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है।

3 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

योग वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, डॉ. योगेंद्र कुमार लेंगे राष्ट्रीय योग अधिवेशन में भाग औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थित योग वेलनेस सेंटर में नियमित योग गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातःकालीन प्रथम सत्र में उपस्थित योग साधकों को शरीर में स्फूर्ति और ताजगी बनाए रखने के लिए सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। इस दौरान योग प्रशिक्षक एवं सेंटर प्रभारी डॉ. योगेंद्र कुमार उर्फ मिथुन मिश्र ने साइकिलिंग, लुट-लुटी एवं पवनमुक्तासन के लाभ और उन्हें करने की सही विधि विस्तार से समझाई। द्वितीय सत्र में कुल 36 मरीजों ने भाग लिया, जिनमें 28

नए एवं 8 पुराने मरीज शामिल रहे। प्रतिभागियों में 19 पुरुष, 17 महिलाएं तथा बच्चे भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खांसी, सांस फूलना एवं महिलाओं में प्रदर जैसी बढ़ती समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित खानपान, जीवनशैली में सुधार और स्वभाव में सहजता बनाए रखने को उत्तम स्वास्थ्य का आधार बताया गया। सेंटर प्रभारी डॉ. योगेंद्र कुमार उर्फ मिथुन मिश्र ने बताया कि वे आगामी राष्ट्रीय योग अधिवेशन, अयोध्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से योग के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलती है और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भैरव बाबा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने सम्हाली व्यवस्था। औरैया जिले के विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 42 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी और दर्शन का लाभ लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है। वही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेला परिसर और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी बलवीर शर्मा ने अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि के दौरन बताया कि इस मेले की शुरुआत उनके पिता गयाप्रसाद, चाचा पन्नालाल शर्मा, रामऔतार शर्मा और छोटेलाल शर्मा द्वारा करीब 42 वर्ष पूर्व की गई थी। उन्होंने बताया कि यह मेला हर वर्ष चौदस और अमावस्या के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेले के दौरान दो दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। क्षेत्रीय लोगों और कस्बेवासियों के सहयोग से यह मेला हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है।
    1
    भैरव बाबा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने सम्हाली व्यवस्था। औरैया जिले के विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 42 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी और दर्शन का लाभ लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है।
वही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेला परिसर और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी बलवीर शर्मा ने अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि के दौरन बताया कि इस मेले की शुरुआत उनके पिता गयाप्रसाद, चाचा पन्नालाल शर्मा, रामऔतार शर्मा और छोटेलाल शर्मा द्वारा करीब 42 वर्ष पूर्व की गई थी।
उन्होंने बताया कि यह मेला हर वर्ष चौदस और अमावस्या के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेले के दौरान दो दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। क्षेत्रीय लोगों और कस्बेवासियों के सहयोग से यह मेला हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया उत्तरप्रदेश गेहूं की पैदावार का आकलन
    1
    औरैया उत्तरप्रदेश गेहूं की पैदावार का आकलन
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने कहा कि संबंधित बिल महिलाओं के हित में नहीं था। इसलिए उसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है।
    1
    समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने कहा कि संबंधित बिल महिलाओं के हित में नहीं था। इसलिए उसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • DM Auraiya Indramani Tripathi in Field: खेत में किसान बने जिलाधिकारी | Crop Cutting UP
    1
    DM Auraiya Indramani Tripathi in Field: खेत में किसान बने जिलाधिकारी | Crop Cutting UP
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • खबर औरैया से ,महिला बल आरक्षण को लेकर दिया बयान भगवती निषाद ने
    1
    खबर औरैया से ,महिला बल आरक्षण को लेकर दिया बयान भगवती निषाद ने
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया। शनिवार सुबह कानपुर रोड स्थित कैफ्री गोल्ड लोन ऑफिस में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बिल्डिंग खाली कराकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में ऑफिस का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में कारण इनवर्टर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
    2
    औरैया। शनिवार सुबह कानपुर रोड स्थित कैफ्री गोल्ड लोन ऑफिस में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बिल्डिंग खाली कराकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में ऑफिस का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में कारण इनवर्टर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया। जनपद में कल भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने संयुक्त रूप से समस्त ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जगह-जगह भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां।
    1
    औरैया।  जनपद में कल भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने संयुक्त रूप से समस्त ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जगह-जगह भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *सरकारी दफ्तर में बुजुर्ग महिला से ठगी, बिल जमा कराने के नाम पर युवक ने ठगे पांच हजार रूपए, पैसे लेकर कमरे में घुसा युवक मौक़ा पाकर हुआ फरार, घंटों इंतजार करती रही महिला नहीं लौटा ठग, कार्यालय में लगे CCTV महीनों से बंद, जिम्मेदार बेखबर,सवालों के घेरे में बिजली विभाग की लापरवाही, भरथना बिजली घर का है पूरा मामला...*
    1
    *सरकारी दफ्तर में बुजुर्ग महिला से ठगी, बिल जमा कराने के नाम पर युवक ने ठगे पांच हजार रूपए, पैसे लेकर कमरे में घुसा युवक मौक़ा पाकर हुआ फरार, घंटों इंतजार करती रही महिला नहीं लौटा ठग, कार्यालय में लगे CCTV महीनों से बंद, जिम्मेदार बेखबर,सवालों के घेरे में बिजली विभाग की लापरवाही, भरथना बिजली घर का है पूरा मामला...*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड स्थित कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की शाखा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।
    1
    औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड स्थित कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की शाखा में  अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.