धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जी की जयंती, निकलेगी भव्य शोभायात्रा औरैया। जनपद में कल भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने संयुक्त रूप से समस्त ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जगह-जगह भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां।
धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जी की जयंती, निकलेगी भव्य शोभायात्रा औरैया। जनपद में कल भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने संयुक्त रूप से समस्त ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जगह-जगह भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां।
- औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थित योग वेलनेस सेंटर में नियमित योग गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातःकालीन प्रथम सत्र में उपस्थित योग साधकों को शरीर में स्फूर्ति और ताजगी बनाए रखने के लिए सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। इस दौरान योग प्रशिक्षक एवं सेंटर प्रभारी डॉ. योगेंद्र कुमार उर्फ मिथुन मिश्र ने साइकिलिंग, लुट-लुटी एवं पवनमुक्तासन के लाभ और उन्हें करने की सही विधि विस्तार से समझाई। द्वितीय सत्र में कुल 36 मरीजों ने भाग लिया, जिनमें 28 नए एवं 8 पुराने मरीज शामिल रहे। प्रतिभागियों में 19 पुरुष, 17 महिलाएं तथा बच्चे भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खांसी, सांस फूलना एवं महिलाओं में प्रदर जैसी बढ़ती समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित खानपान, जीवनशैली में सुधार और स्वभाव में सहजता बनाए रखने को उत्तम स्वास्थ्य का आधार बताया गया। सेंटर प्रभारी डॉ. योगेंद्र कुमार उर्फ मिथुन मिश्र ने बताया कि वे आगामी राष्ट्रीय योग अधिवेशन, अयोध्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से योग के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलती है और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है।2
- *ब्रेकिंग न्यूज़: जनपद औरैया* *दिनांक 17 अप्रैल 2026 | समय: रात्रि 10:00 बजे* आज शाम लगभग 6:00 बजे गौ रक्षक अक्षय ठाकुर को एक अज्ञात युवक द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की ऊँचा पुलिस चौकी के पास स्थित बड़ी पड़रिया गांव में एक नंदी महाराज 20 फुट गहरे कुएं में गिर गए हैं। सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल (भारत) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर जी एवं डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई। इसके उपरांत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि 10:00 बजे नंदी महाराज को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। *बचाव कार्य में उपस्थित रहे:* - राष्ट्रीय प्रबंधक, गौ रक्षा दल भारत: ठाकुर रेनू सेंगर - गौ रक्षक: हिमांशु ठाकुर, अक्षय ठाकुर, शनि कुमार, अंकित यादव, शोभी यादव, अनिरुद्ध यादव - ऊँचा चौकी पुलिस स्टाफ: राम निवास चौधरी दीवान जी व अन्य स्टाफ गौ रक्षा दल भारत के सभी सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से यह बचाव अभियान सफल रहा। *जय गौ माता | जय गोपाल | जय गिरनारी* *गौ माता राष्ट्र माता*🌹🙏🙋🏻1
- रासायनिक खादों से मिल सकता है छुटकारा। औरैया जिले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के अंतर्गत दो दिवसीय जैविक उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जैविक खेती से जुड़े उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी देना रहा, जिससे वे आधुनिक खेती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं आग्नेयास्त्र जैसे जैविक उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. उमाकांत मिश्रा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इन उत्पादों के निर्माण की विधि विस्तार से समझाई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ये सभी जैविक उत्पाद बीज उपचार, जैविक उर्वरक के रूप में तथा फसलों में लगने वाले चूसक एवं काटने वाले कीटों के नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन विधियों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया, कृषि संकाय के डीन डॉ. बी. के. त्रिपाठी, डॉ. बृजकिशोर, डॉ. शशी पालीवाल सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।1
- औरैया , उत्तरप्रदेश भगवान परशुराम जयंती पर1
- औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे, बैठक में मौजूद वैश्य बंधुओ ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकजुटता से ही राजनीति में भागीदारी व समाज को सम्मान मिलेगा, चुनाव करीब आ रहे हैं, वैश्य समाज के लोगों को एकजुट रहकर अपनी संख्या बल के साथ एकता का प्रदर्शन करना हैं, वर्तमान परिवेश में समाज के अविवाहित युवक युवतियों के विवाह की बड़ी समस्या हैं, सामाजिक जनसंपर्क से ही इसका निदान संविधान संभव हैं, उन्होंने बताया कि विवाह से पूर्व बच्चों को प्री-वेडिंग फोटो सेशन सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं हैं, इस पर बच्चों के अभिभावकों को मंथन करते हुए प्रतिबंध लगाने की जरूरत हैं, तथा उन्होंने शादी समारोहों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 3 मई को दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की बैठक आहुत की गई है, जिसमें दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा तथा दिनांक 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा में समाज के अविवाहित बच्चों के विवाह की समस्या के समाधान हेतु युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं दिनांक 29-30 अगस्त को प्रयागराज के झूसी में राष्ट्रीय वैश्य महापंचायत का आयोजन जिसके अंतर्गत निकट भविष्य की राजनीति में वैश्य समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अनूप गुप्ता ने बताया कि औरैया में शीघ्र ही जिला स्तरीय वैश्य समागम का बृहद आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष-औरैया को विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) व जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे को जनपद व नगर पुरुष व महिला कमेटियों के गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत जनपद भ्रमण कर पुरुष व महिला कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। बैठक को परिषद के नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, कपिल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार आदि समाज के बंधुओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला जिलाध्यक्ष शिक्षिका पूनम पुरवार, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, संगठन मंत्री श्वेता पोरवाल, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, अनिल गुप्ता, विष्णु गहोई, राम आसरे गुप्ता, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, अमित गहोई, शिक्षक रविंद्र कुमार शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शशिकांत पोरवाल आदि वैश्य बंधु व महिलाएं मौजूद रहीं।3
- औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा *भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक-सामाजिक आयोजन, शोभायात्रा व यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन* *मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे एमपी हाईकोर्ट एसोसिएशन बार के अध्यक्ष अनिल मिश्रा* *औरैया --अखिल भारतीय अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक पंडित छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा, पंडित पंकज मिश्रा एवं एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया* *भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा* *कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधिवत विग्रह पूजन से होगी* *इसके उपरांत प्रातः 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा* *शाम 3:00 बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुँचेगी* *शोभायात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है इस अवसर पर सर्व समाज के नागरिकों को सपरिवार सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया गया है* *शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी* *आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट मिश्रा ने पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाई है* *आयोजन समिति एवं अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान परशुराम के आदर्शों—न्याय, धर्म एवं सत्य—को आत्मसात करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं* *बैठक मे प्रमुख रूप से नीरज चौधरी, लालजी शुक्ला, पंकज मिश्रा, राजमणि तिवारी,आचार्य मुखिया पंडित जी, सोनू दुबे, प्रखर अवस्थी, छैया त्रिपाठी, पंकज मिश्रा,हरिगोविन्द तिवारी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे*4
- समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने कहा कि संबंधित बिल महिलाओं के हित में नहीं था। इसलिए उसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है।1
- औरैया। जनपद में कल भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने संयुक्त रूप से समस्त ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जगह-जगह भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां।1