Shuru
Apke Nagar Ki App…
*खनिज विभाग दल द्वारा अवैध रेत खनन पर की गई छापामार कर्रवाई* *जनपद पंचायत रौन के ग्राम मेहदा में एक पनडुब्बी जप्त की* *खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी* *भिण्ड 22 फरवरी 2026/* कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में खनिज विभाग दल द्वारा छापामार कार्रवाई कर जनपद पंचायत रौन के ग्राम मेहदा में सिंध नदी में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक पनडुब्बी को मौके पर जप्त किया गया। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 22 फरवरी 2026, दिन रविवार को खनिज विभाग दल जनपद पंचायत रौन के मेहदा में पहुंचा। निरीक्षण के दौरान सिंध नदी में रेत का बिना अनुमति खनन कार्य हेतु लगी एक पनडुब्बी मौके पर पाई गई। पनडुब्बी को मय समान जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
Dinesh soni

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नेशनल हाईवे 719 आए दिन हो रही मौत को लेकर जब मंत्री राकेश शुक्ला को अवगत कराया तो मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा हम बहुत जल्दी इस पर कार्रवाई करवाएंगे और गंभीरता से मिलेंगे1
- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला एक दिवसीय दौरे पर भिंड पहुंचे, जहाँ उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बजट की बारीकियों और विकास के एजेंडे पर खुलकर चर्चा की। हालांकि, इस दौरान एक ऐसा मुद्दा भी आया जहाँ मंत्री जी की 'खामोशी' ने कई नए सवालों को जन्म दे दिया। मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम करार दिया। मंत्री ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग—किसान, युवा और महिलाओं—को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट से प्रदेश में निवेश के नए द्वार खुलेंगे। जहाँ एक ओर मंत्री जी बजट की उपलब्धियां गिना रहे थे,इसी बीच मीडिया ने NH 719 को फोर लाइन बनाने की मांग होने वाले संभावित आंदोलन और सड़क की बदहाली पर सवाल किया, तो मंत्री जी बिना कोई जवाब दिए बचते नजर आए।1
- *आबकारी विभाग की मिली भगत,देर रात तक खोले जा रहे शराब के ठेके,,वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडे की रिपोर्ट...*1
- जसवंतनगर: ग्राम भावलपुर आगरा रोड स्थित अंकुर कोल्ड स्टोरेज परिसर में रविवार दोहपर को शुभ आलू भंडारण मुहूर्त के अवसर पर विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए हवन में क्षेत्र के किसानों की समृद्धि एवं सुरक्षित भंडारण सत्र की कामना की गई। कार्यक्रम में अंकुर कोल्ड स्टोरेज संचालक पी.एल.फार्म परिवार से मनोज कुमार यादव (गोपी), दुष्यंत सिंह उर्फ भूरे यादव, सुबोध कुमार यादव तथा विक्रम सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक मंडल के श्याम बिहारी, जयप्रकाश (शैलू), राहुल कुमार, अनुराग (शीटू), अजय पाल, योगेंद्र पाल, इंद्रजीत एवं हदय राम यादव के साथ राकेश कुमार यादव (प्रधान), रिपुदमन यादव, रामवीर (पत्रकार), लालकुमार, रविंद्र यादव (विधायक), राजेंद्र वर्मा एवं समस्त कोल्ड स्टाफ मौजूद रहा। हवन-पूजन के उपरांत संचालक मनोज कुमार यादव (गोपी) ने कोल्ड स्टोरेज की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यहां आधुनिक शीतकरण प्रणाली, 24 घंटे विद्युत बैकअप, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था तथा अनुभवी स्टाफ की निगरानी में आलू का सुरक्षित भंडारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है, ताकि उचित समय पर बेहतर मूल्य मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे समय से अपने आलू का वैज्ञानिक ढंग से भंडारण कराएं और किसी भी जानकारी के लिए सीधे प्रबंधन से संपर्क करें। कार्यक्रम श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- jay bajarangbali 👑🙏🚩1
- ग्राम पंचायत आनेपुर जिला इटावा पोस्ट महेबा ग्राम प्रधान शीता कुशवाह1
- *खनिज विभाग दल द्वारा अवैध रेत खनन पर की गई छापामार कर्रवाई* *जनपद पंचायत रौन के ग्राम मेहदा में एक पनडुब्बी जप्त की* *खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी* *भिण्ड 22 फरवरी 2026/* कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में खनिज विभाग दल द्वारा छापामार कार्रवाई कर जनपद पंचायत रौन के ग्राम मेहदा में सिंध नदी में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक पनडुब्बी को मौके पर जप्त किया गया। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 22 फरवरी 2026, दिन रविवार को खनिज विभाग दल जनपद पंचायत रौन के मेहदा में पहुंचा। निरीक्षण के दौरान सिंध नदी में रेत का बिना अनुमति खनन कार्य हेतु लगी एक पनडुब्बी मौके पर पाई गई। पनडुब्बी को मय समान जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।3