Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा में कल गुरुवार को पहुंचेंगे CM मोहन यादव, जुन्नारदेव में आरओवी का करेंगे लोकार्पण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को छिंदवाड़ा और सौंसर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा सुबह से दोपहर तक कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। आज बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे पुलिस ग्राउंड जाएंगे जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे
KB live News
छिंदवाड़ा में कल गुरुवार को पहुंचेंगे CM मोहन यादव, जुन्नारदेव में आरओवी का करेंगे लोकार्पण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को छिंदवाड़ा और सौंसर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा सुबह से दोपहर तक कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। आज बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे पुलिस ग्राउंड जाएंगे जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा क्षेत्र में निकलने वाली श्री राम नाम संकीर्तन प्रभात फेरी श्री शिव मंदिर से एल आई सी से सरकारी अस्पताल रोड होते हुए शिव मंदिर टेक मोहल्ला आलोक गुप्ता के निवास रोड से पिपरिया रोड हनुमान मंदिर,गणेश मंदिर से वापस शिव मंदिर तक भ्रमण किया ।1
- छिंदवाड़ा के चंदनगांव के पाठडाना क्षेत्र में आज बुधवार शाम 5 बजे बजे मिली जानकारी अनुसार पानी सप्लाई वाले कुएं में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मोटर चालू करने गई महिला की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पेयजल स्रोत में शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है।1
- रामनवमी शोभायात्रा के लिए बाजार के मुख्य मार्ग का सुधार कराने सड़क पर उतरे चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा। साथ में चेम्बर के पदाधिकारी1
- 'रसीद दिखाओ या ऑनलाइन चालान!': सिवनी में अवैध वसूली को लेकर पुलिस को लोगों ने घेरा, देखें वीडियो1
- ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी निर्माण कार्य एक साल से ठप, जर्जर हो रही सामग्री सिवनी। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के कारण मौके पर रखी निर्माण सामग्री भी जर्जर होती जा रही है, जिससे सरकारी धन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर हो चुकी है, वहीं निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर लगी हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक भवन खड़ा भी नहीं हो पाया है और कार्य बीच में ही रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं, साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर काम क्यों रोका गया है। कार्य बंद होने का कारण अब तक सामने नहीं आया है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पंचायत सचिव से लगातार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सचिव से संपर्क नहीं हो पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और गुणवत्ता हीन कार्य के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा हो सके और बच्चों व महिलाओं को सुविधा मिल सकें1
- *मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* *मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग* सिवनी | म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।1
- अमरवाड़ा सिंगोड़ी छिंदवाड़ा सौसर की बड़ी खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से1
- ड प्रदेश के बजट के बाद अब डीग जिले के बृजनगर एवं डीग - कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहने लगी है जहां विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में जिले के बहताना रोड स्थित नवीन जिला अस्पताल निर्माण का शिलान्यास एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति के 500 मेट्रिक टन के भंडारण के लिये गोदान निर्माण का भूमि पूजन गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम और डीग - कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह ने किया ! इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया जिसमें अधिकारी व कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे! इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप प्रदेश में विकास कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं जहाँ डीग में आज क्रय विक्रय सहकारी समिति के 500 मेट्रिक टन भंडारण के गोदाम के नये भवन निर्माण का भूमि पूजन हुआ है जो शीघ्र ही पूरा होगा और किसानों को इसका लाभ मिलेगा ! बाईट - जवाहर सिंह बेढम, गृह राज्यमंत्री, राज. बाईट - डॉ. शैलेश सिंह, विधायक, डीग - कुम्हेर1
- सुने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात किए पार, संजू ढाबा के पीछे चोरी छिंदवाड़ा देहात थाना अंतर्गत संजू ढाबा के पीछे अज्ञात चोरों ने एक सुने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी के अनुसार इंश्योरेंस कम्पनी में काम करने वाले नितिन सिंह ठाकुर एवं उनकी पत्नी जो कि निजी स्कूल में टीचर हैं दोनों घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। दोपहर जब वह घर लौटे तो घर ताला टूटा हुआ था। जब घर की तलाशी ली गई तो पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा आलमारी में रखे नगद डेढ़ लाख एवं लगभग साढ़े तीन लाख के तीन तोला सोने चांदी के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था।1