logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* *मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग* सिवनी | म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।

9 hrs ago
user_Ramkumar Prajapati
Ramkumar Prajapati
Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

*मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* *मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग* सिवनी | म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी निर्माण कार्य एक साल से ठप, जर्जर हो रही सामग्री सिवनी। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के कारण मौके पर रखी निर्माण सामग्री भी जर्जर होती जा रही है, जिससे सरकारी धन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर हो चुकी है, वहीं निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर लगी हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक भवन खड़ा भी नहीं हो पाया है और कार्य बीच में ही रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं, साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर काम क्यों रोका गया है। कार्य बंद होने का कारण अब तक सामने नहीं आया है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पंचायत सचिव से लगातार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सचिव से संपर्क नहीं हो पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और गुणवत्ता हीन कार्य के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा हो सके और बच्चों व महिलाओं को सुविधा मिल सकें
    1
    ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी निर्माण कार्य एक साल से ठप, जर्जर हो रही सामग्री
सिवनी। जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चुटका में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के कारण मौके पर रखी निर्माण सामग्री भी जर्जर होती जा रही है, जिससे सरकारी धन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर हो चुकी है, वहीं निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की सामग्री जंग लगने से जर्जर लगी हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक भवन खड़ा भी नहीं हो पाया है और कार्य बीच में ही रोक दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं, साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर काम क्यों रोका गया है। कार्य बंद होने का कारण अब तक सामने नहीं आया है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पंचायत सचिव से लगातार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सचिव से संपर्क नहीं हो पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और गुणवत्ता हीन कार्य के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा हो सके और बच्चों व महिलाओं को सुविधा मिल सकें
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* *मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग* सिवनी | म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।
    1
    *मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* 
*मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग*
सिवनी |
म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *शहीद दिवस पर सिवनी में देशभक्ति की लहर* *DEEPAK JAIHIND TEAM की पहल – श्रद्धांजलि, रक्तदान, ‘शहीद चौक’ निर्माण की मांग और स्वच्छता अभियान की शुरुआत* सिवनी (म.प्र.)। 23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिवनी जिले में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Sukhdev Thapar और Shivaram Rajguru की स्मृति में DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर दीपक डेहरिया ने किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके महान बलिदान को याद किया। इस दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। *🩸 रक्तदान शिविर – शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि* शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना को जागृत करना तथा अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना था। इस पवित्र कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में विजय नामदेव, पवन रजक, शिवानी डेहरिया, सौरभ सेन, भारती मरसकोले और शिवम रजक सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा— “शहीदों ने देश के लिए अपना खून बहाया है। यदि हम किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हैं, तो यही उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।” *🏛 सिवनी में ‘शहीद चौक’ बनाने की मांग* कार्यक्रम के दौरान DEEPAK JAIHIND TEAM ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सिवनी शहर में “शहीद चौक” बनाने की मांग की। टीम का प्रस्ताव है कि इस स्थान पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। टीम ने यह भी मांग रखी कि हर वर्ष 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि पूरे जिले के युवा और नागरिक मिलकर शहीदों को नमन कर सकें। *🧹 ‘शहीद स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत* शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक नई और प्रेरणादायक पहल “शहीद स्वच्छता अभियान” की भी शुरुआत की गई। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि शहीदों के सम्मान में केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना भी सच्ची देशभक्ति है। इस अभियान के अंतर्गत टीम के सदस्य हर रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। टीम का मानना है कि जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना हमारे वीर शहीदों ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। दीपक डेहरिया ने कहा— “देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। यदि हम अपने शहर और देश को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं, तो यह भी शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान है।” ✊ युवाओं के दिलों में जगी देशभक्ति की लौ टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा कि शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा है। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा— “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।” अंत में पूरा वातावरण इन नारों से गूंज उठा— 🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद 🇮🇳 वंदे मातरम्
    1
    *शहीद दिवस पर सिवनी में देशभक्ति की लहर*
*DEEPAK JAIHIND TEAM की पहल – श्रद्धांजलि, रक्तदान, ‘शहीद चौक’ निर्माण की मांग और स्वच्छता अभियान की शुरुआत*
सिवनी (म.प्र.)।
23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिवनी जिले में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Sukhdev Thapar और Shivaram Rajguru की स्मृति में DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर दीपक डेहरिया ने किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके महान बलिदान को याद किया।
इस दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
*🩸 रक्तदान शिविर – शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि*
शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना को जागृत करना तथा अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना था।
इस पवित्र कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में विजय नामदेव, पवन रजक, शिवानी डेहरिया, सौरभ सेन, भारती मरसकोले और शिवम रजक सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस अवसर पर टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा—
“शहीदों ने देश के लिए अपना खून बहाया है।
यदि हम किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हैं,
तो यही उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।”
*🏛 सिवनी में ‘शहीद चौक’ बनाने की मांग*
कार्यक्रम के दौरान DEEPAK JAIHIND TEAM ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सिवनी शहर में “शहीद चौक” बनाने की मांग की।
टीम का प्रस्ताव है कि इस स्थान पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
टीम ने यह भी मांग रखी कि हर वर्ष 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि पूरे जिले के युवा और नागरिक मिलकर शहीदों को नमन कर सकें।
*🧹 ‘शहीद स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत*
शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक नई और प्रेरणादायक पहल “शहीद स्वच्छता अभियान” की भी शुरुआत की गई। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि शहीदों के सम्मान में केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना भी सच्ची देशभक्ति है।
इस अभियान के अंतर्गत टीम के सदस्य हर रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। टीम का मानना है कि जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना हमारे वीर शहीदों ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
दीपक डेहरिया ने कहा—
“देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए।
यदि हम अपने शहर और देश को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं,
तो यह भी शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान है।”
✊ युवाओं के दिलों में जगी देशभक्ति की लौ
टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा कि शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा है। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा—
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।”
अंत में पूरा वातावरण इन नारों से गूंज उठा—
🇮🇳 भारत माता की जय
🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद
🇮🇳 वंदे मातरम्
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भक्तों की अटूट आस्था: बंजारी माता मंदिर में ज्योति कलशों के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।
    1
    भक्तों की अटूट आस्था: बंजारी माता मंदिर में ज्योति कलशों के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    34 min ago
  • गांव धारना कलां के सिद्धि पेट्रोलियम में लगी बहुत ज्यादा भीड़ लोग टबे टंकी ले ले कर आए पेट्रोल हुआ खतम भीड़ हुई परेशान सिद्धि पेट्रोलियम वालों के हिसाब से वे जितना 3 दिन में कमाई करते थे आज उतना एक दिन में ही कर लिए . . . . #barghat #seoni
    1
    गांव धारना कलां के सिद्धि पेट्रोलियम में लगी बहुत ज्यादा भीड़ लोग टबे टंकी ले ले कर आए 
पेट्रोल हुआ खतम भीड़ हुई परेशान
सिद्धि पेट्रोलियम वालों के हिसाब से वे जितना 3 दिन में कमाई करते थे आज उतना एक दिन में ही कर लिए 
.
.
.
.
#barghat #seoni
    user_Barghat Waale
    Barghat Waale
    बरघाट, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *लोकेशन आलीराजपुर* *रिपोर्टर विजय कुमार सोनी* महिलाओं ने सिर पर उठाया रथ, भूल-चूक की सामूहिक माफी मांगकर माता को किया विदा आलीराजपुर गणगौर पर्व के चलते रविवार रात माली समाज ने गणगौर माता का चल समारोह निकाला। जिसमें श्रद्धा और उल्लास का माहौल नजर आया। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी तरह से पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने माता के रथ को अपने सिर पर उठाया और जुलूस में कदम ताल करती नजर आई। माली समाज धर्मशाला से चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। ज्वारों और रथ के साथ निकले इस चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए सगरवंशीय माली समाज द्वारा गणगौर का यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। माली समाज के मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद ने बताया कि चल समारोह में समाज की महिलाएं और पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। सिर पर माता का रथ धारण किए महिलाओं की भक्ति ने पूरे माहौल को धर्ममय कर दिया। चल समारोह रात 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जो नीम चौक, राजवाड़ा, हाट गली चौराहा होते हुए निकला। रात में माता की विदाई के पूर्व माता को नैवेद्य और खीर का भोग लगाकर माता का विदाई चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। माता को सिनेमा चौराहा पर स्थित को बड़ी माता पर समाज के सभी बालक बालिकाओं, महिला, पुरुषों ने भूल-चूक माफी मांग कर माता को नम आंखों से को विदा किया
    1
    *लोकेशन आलीराजपुर*
*रिपोर्टर विजय कुमार सोनी*
महिलाओं ने सिर पर उठाया रथ, भूल-चूक की
सामूहिक माफी मांगकर माता को किया विदा
आलीराजपुर गणगौर पर्व के चलते रविवार रात माली समाज ने गणगौर माता का चल समारोह निकाला। जिसमें श्रद्धा और उल्लास का माहौल नजर आया। इस दौरान महिलाओं का
उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी तरह से पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने माता के रथ को अपने सिर पर उठाया और जुलूस में कदम ताल करती नजर आई। माली समाज धर्मशाला से चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। ज्वारों और रथ के साथ निकले इस चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए सगरवंशीय माली समाज द्वारा गणगौर का यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। माली समाज के मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद ने बताया कि चल समारोह में समाज की महिलाएं और पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। सिर पर माता का रथ धारण किए महिलाओं की भक्ति ने पूरे माहौल को धर्ममय कर दिया। चल समारोह रात 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जो नीम चौक, राजवाड़ा, हाट गली चौराहा होते हुए निकला। रात में माता की विदाई के 
पूर्व माता को नैवेद्य और खीर का भोग लगाकर माता का विदाई चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। माता को सिनेमा चौराहा पर स्थित को बड़ी माता पर समाज के सभी बालक बालिकाओं, महिला, पुरुषों ने भूल-चूक माफी मांग कर माता को नम आंखों से को विदा किया
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Chaurai, Chhindwara•
    7 hrs ago
  • बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।
    1
    बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *परतापुर में GPS और कैमरा लगा गिद्ध मिला, महाराष्ट्र से आई टीम ने किया रेस्क्यू* कुरई/सिवनी - जिले के विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम परतापुर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक विशाल गिद्ध अचानक गांव में आकर बैठ गया। गिद्ध के पंखों में लगे जीपीएस ट्रैकर और कैमरा को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हुआ और जांच में सामने आया कि यह गिद्ध महाराष्ट्र क्षेत्र से उड़कर यहां पहुंचा है, जो पिछले एक दिन से लापता था। सुबह 11 बजे मिला, ग्रामीणों ने की देखरेख बताया गया कि गिद्ध को सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे गांव के बच्चों ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी निगरानी की और पानी व भोजन की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित रखा। महाराष्ट्र की संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू महाराष्ट्र से पहुंची वन विभाग की टीम ने गिद्ध को सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम के अधिकारी मदन महादेव ने बताया कि गिद्धों के संरक्षण के लिए महाराष्ट्र में “मल्चर संयुक्त प्रोजेक्ट” के तहत कार्य किया जा रहा है। यह गिद्ध 11 दिसंबर को पेंच क्षेत्र (महाराष्ट्र) में छोड़ा गया था, जो भटककर परतापुर पहुंच गया। रेस्क्यू के बाद गिद्ध को वापस महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है, जहां उसकी उचित देखभाल और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों की सतर्कता बनी मिसाल इस पूरे घटनाक्रम में परतापुर के ग्रामीणों की सजगता और संवेदनशीलता देखने को मिली, जिन्होंने समय रहते सूचना देकर वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित की। *इनका कहना है* "अचानक उड़कर यह गिद्ध यहां आ गया था, जिसे अब रेस्क्यू कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। वहां इसकी समुचित देखभाल की जाएगी।" — मदन महादेव, वन विभाग अधिकारी, महाराष्ट्र *इनका कहना है* "सुबह करीब 11 बजे बच्चों ने गिद्ध को देखा था। इसके बाद हमने पूरे दिन उसकी देखरेख की और पानी आदि पिलाकर सुरक्षित रखा।" — अजय सहारे, ग्रामीण, परतापुर
    4
    *परतापुर में GPS और कैमरा लगा गिद्ध मिला, महाराष्ट्र से आई टीम ने किया रेस्क्यू*
कुरई/सिवनी - जिले के विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम परतापुर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक विशाल गिद्ध अचानक गांव में आकर बैठ गया। गिद्ध के पंखों में लगे जीपीएस ट्रैकर और कैमरा को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हुआ और जांच में सामने आया कि यह गिद्ध महाराष्ट्र क्षेत्र से उड़कर यहां पहुंचा है, जो पिछले एक दिन से लापता था।
सुबह 11 बजे मिला, ग्रामीणों ने की देखरेख
बताया गया कि गिद्ध को सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे गांव के बच्चों ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी निगरानी की और पानी व भोजन की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित रखा।
महाराष्ट्र की संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र से पहुंची वन विभाग की टीम ने गिद्ध को सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम के अधिकारी मदन महादेव ने बताया कि गिद्धों के संरक्षण के लिए महाराष्ट्र में “मल्चर संयुक्त प्रोजेक्ट” के तहत कार्य किया जा रहा है। यह गिद्ध 11 दिसंबर को पेंच क्षेत्र (महाराष्ट्र) में छोड़ा गया था, जो भटककर परतापुर पहुंच गया।
रेस्क्यू के बाद गिद्ध को वापस महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है, जहां उसकी उचित देखभाल और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
ग्रामीणों की सतर्कता बनी मिसाल
इस पूरे घटनाक्रम में परतापुर के ग्रामीणों की सजगता और संवेदनशीलता देखने को मिली, जिन्होंने समय रहते सूचना देकर वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित की।
*इनका कहना है*
"अचानक उड़कर यह गिद्ध यहां आ गया था, जिसे अब रेस्क्यू कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। वहां इसकी समुचित देखभाल की जाएगी।"
— मदन महादेव, वन विभाग अधिकारी, महाराष्ट्र
*इनका कहना है* 
"सुबह करीब 11 बजे बच्चों ने गिद्ध को देखा था। इसके बाद हमने पूरे दिन उसकी देखरेख की और पानी आदि पिलाकर सुरक्षित रखा।"
— अजय सहारे, ग्रामीण, परतापुर
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.