logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्षेत्र में पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह के बाद मची अफरा-तफरी केन, बोतल और गाड़ी की टंकी फुल कराते नजर आए लोग बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।

7 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

क्षेत्र में पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह के बाद मची अफरा-तफरी केन, बोतल और गाड़ी की टंकी फुल कराते नजर आए लोग बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।
    1
    बालाघाट जिले में पेट्रोल पंप बंद होने और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद जिले भर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिले में मंगलवार 24 मार्च की देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार लग गई। कटंगी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले पेट्रोप पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पंप में मौजूद पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वारासिवनी । एक ओर तो रेत ठेकेदार द्वारा रेत का ठेका सरेंडर कर दिया गया है, लेकिन दूसरी ओर अभी भी रेत का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। इसका एक नजारा मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम मेंहदीवाड़ा में देखने में आया, जब रेत से भरा हुए एक डम्पर एक बाईक सवार को बचाने के फेर में सडक़ से नीचे खेतों में पलट गया था। जिससे उसमें भरी हुई रेत खेत में बिखर गई।यह डम्पर खैरलॉजी क्षेत्र के ग्राम कुम्हली रेत घाट से रेत भरकर ग्राम खापा के एथेनॉल प्लांट ला रहा था। लेकिन डम्पर चालक ग्राम मेंहदीवाड़ा पहुॅचने के बाद ग्राम खापा के लिए मुडऩे के स्थान पर सीधा वारासिवनी की ओर आने लगा। जब डम्पर चालक चंदन नदी के पुल के पास पहुॅचा, तो उसे गलत दिशा में जाने का अहसास होने पर उसने डम्पर को रिवर्स लेने के लिए मोडऩे का प्रयास किया। इसी दौरान एक पल्सर बाईक सवार डम्पर के पीछे आ गया। जिसे बचाने के फेर में डम्पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और डम्पर सडक़ किनारे खेत में पलट गया। डम्पर के खेत में पलटने व रेत के खेत में बिखर जाने के कारण किसान की पूरी फसल खराब होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं रात्रि हो जाने के कारण डम्पर को बाहर नहीं निकाला गया। उसके बाद सुबह होने पर जेसीबी मशीन की मदद से डम्पर को बाहर निकाला गया। फिलहाल इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन इस घटना से यह तो सिद्ध हो गया कि रेत का ठेका सरेंडर होने के बावजूद भी रेत माफिया धड़ल्ले से नदियों से रेत निकाल कर बेच रहे है और खनिज विभाग व जिला प्रशासन सिर्फ ट्रेक्टरों पर कार्यवाही कर वाहवाही लूटने का कार्य कर रहा है। उसका ध्यान इन रेत से भरे हुए भारी भरकम डम्परों की ओर नहीं हैं, जो निर्धारित क्षमत से अधिक व बिना रायल्टी के रेत का परिवहन कर शासन को चूना लगा रहे है।
    1
    वारासिवनी । एक ओर तो रेत ठेकेदार द्वारा रेत का ठेका सरेंडर कर दिया गया है, लेकिन दूसरी ओर अभी भी रेत का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। इसका एक नजारा मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम मेंहदीवाड़ा में देखने में आया, जब रेत से भरा हुए एक डम्पर एक बाईक सवार को बचाने के फेर में सडक़ से नीचे खेतों में पलट गया था। जिससे उसमें भरी हुई रेत खेत में बिखर गई।यह डम्पर खैरलॉजी क्षेत्र के ग्राम कुम्हली रेत घाट से रेत भरकर ग्राम खापा के एथेनॉल प्लांट ला रहा था। लेकिन डम्पर चालक ग्राम मेंहदीवाड़ा पहुॅचने के बाद ग्राम खापा के लिए मुडऩे के स्थान पर सीधा वारासिवनी की ओर आने लगा। जब डम्पर चालक चंदन नदी के पुल के पास पहुॅचा, तो उसे गलत दिशा में जाने का अहसास होने पर उसने डम्पर को रिवर्स लेने के लिए मोडऩे का प्रयास किया। इसी दौरान एक पल्सर बाईक सवार डम्पर के पीछे आ गया। जिसे बचाने के फेर में डम्पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और डम्पर सडक़ किनारे खेत में पलट गया। डम्पर के खेत में पलटने व रेत के खेत में बिखर जाने के कारण किसान की पूरी फसल खराब होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं रात्रि हो जाने के कारण डम्पर को बाहर नहीं निकाला गया। उसके बाद सुबह होने पर जेसीबी मशीन की मदद से डम्पर को बाहर निकाला गया। फिलहाल इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन इस घटना से यह तो सिद्ध हो गया कि रेत का ठेका सरेंडर होने के बावजूद भी रेत माफिया धड़ल्ले से नदियों से रेत निकाल कर बेच रहे है और खनिज विभाग व जिला प्रशासन सिर्फ ट्रेक्टरों पर कार्यवाही कर वाहवाही लूटने का कार्य कर रहा है। उसका ध्यान इन रेत से भरे हुए भारी भरकम डम्परों की ओर नहीं हैं, जो निर्धारित क्षमत से अधिक व बिना रायल्टी के रेत का परिवहन कर शासन को चूना लगा रहे है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    25 min ago
  • गांव धारना कलां के सिद्धि पेट्रोलियम में लगी बहुत ज्यादा भीड़ लोग टबे टंकी ले ले कर आए पेट्रोल हुआ खतम भीड़ हुई परेशान सिद्धि पेट्रोलियम वालों के हिसाब से वे जितना 3 दिन में कमाई करते थे आज उतना एक दिन में ही कर लिए . . . . #barghat #seoni
    1
    गांव धारना कलां के सिद्धि पेट्रोलियम में लगी बहुत ज्यादा भीड़ लोग टबे टंकी ले ले कर आए 
पेट्रोल हुआ खतम भीड़ हुई परेशान
सिद्धि पेट्रोलियम वालों के हिसाब से वे जितना 3 दिन में कमाई करते थे आज उतना एक दिन में ही कर लिए 
.
.
.
.
#barghat #seoni
    user_Barghat Waale
    Barghat Waale
    बरघाट, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Ram Navami status 2026 🙏🏻🚩 l ram navami status l #ramnavami​ #status​ #trrndingshorts​ #shorts​ #video​ #funny​ #heeriye​ #comedy​ #shorts​ #trending​ #newepisode​
    1
    Ram Navami status 2026 🙏🏻🚩 l ram navami status l #ramnavami​ #status​ #trrndingshorts​ #shorts​
#video​
#funny​
#heeriye​
#comedy​
#shorts​
#trending​
#newepisode​
    user_Aniruddhacharya ji
    Aniruddhacharya ji
    Graphic designer Balaghat, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • *मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* *मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग* सिवनी | म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।
    1
    *मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,* 
*मानदेय बढ़ाने और संगठन के बकाया भुगतान की मांग*
सिवनी |
म.प्र. बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में संगठन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 5966/2023 में दिनांक 03 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
संगठन ने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व दिए जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाए तथा बकाया राशि का भुगतान 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 120 दिनों के भीतर किया जाए। इसके अलावा वर्तमान मानदेय में भी उचित बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी गई है।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध के संकट की खबरों ने बालाघाट जिले में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है!आगामी दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत होने की आशंका के चलते बीती देर रात जिले के पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें सड़कों तक जा पहुँचीं, जिससे शहर में घबराहट जैसी स्थिति निर्मित हो गई। ​जैसे ही प्रशासन को इस स्थिति की सूचना मिली, कलेक्टर मृणाल मीणा और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा बिना समय गंवाए खुद सड़कों पर उतरे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर सहित जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया और वहां मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आने वाले समय के लिए भी पर्याप्त स्टॉक भंडारित है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे युद्ध की खबरों के आधार पर फैलाई जा रही किल्लत की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में रसद और ईंधन की सप्लाई चैन पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
    1
    ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध के संकट की खबरों ने बालाघाट जिले में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है!आगामी दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत होने की आशंका के चलते बीती देर रात जिले के पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें सड़कों तक जा पहुँचीं, जिससे शहर में घबराहट जैसी स्थिति निर्मित हो गई।
​जैसे ही प्रशासन को इस स्थिति की सूचना मिली, कलेक्टर मृणाल मीणा और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा बिना समय गंवाए खुद सड़कों पर उतरे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर सहित जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया और वहां मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आने वाले समय के लिए भी पर्याप्त स्टॉक भंडारित है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे युद्ध की खबरों के आधार पर फैलाई जा रही किल्लत की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में रसद और ईंधन की सप्लाई चैन पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • *शहीद दिवस पर सिवनी में देशभक्ति की लहर* *DEEPAK JAIHIND TEAM की पहल – श्रद्धांजलि, रक्तदान, ‘शहीद चौक’ निर्माण की मांग और स्वच्छता अभियान की शुरुआत* सिवनी (म.प्र.)। 23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिवनी जिले में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Sukhdev Thapar और Shivaram Rajguru की स्मृति में DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर दीपक डेहरिया ने किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके महान बलिदान को याद किया। इस दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। *🩸 रक्तदान शिविर – शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि* शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना को जागृत करना तथा अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना था। इस पवित्र कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में विजय नामदेव, पवन रजक, शिवानी डेहरिया, सौरभ सेन, भारती मरसकोले और शिवम रजक सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा— “शहीदों ने देश के लिए अपना खून बहाया है। यदि हम किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हैं, तो यही उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।” *🏛 सिवनी में ‘शहीद चौक’ बनाने की मांग* कार्यक्रम के दौरान DEEPAK JAIHIND TEAM ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सिवनी शहर में “शहीद चौक” बनाने की मांग की। टीम का प्रस्ताव है कि इस स्थान पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। टीम ने यह भी मांग रखी कि हर वर्ष 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि पूरे जिले के युवा और नागरिक मिलकर शहीदों को नमन कर सकें। *🧹 ‘शहीद स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत* शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक नई और प्रेरणादायक पहल “शहीद स्वच्छता अभियान” की भी शुरुआत की गई। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि शहीदों के सम्मान में केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना भी सच्ची देशभक्ति है। इस अभियान के अंतर्गत टीम के सदस्य हर रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। टीम का मानना है कि जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना हमारे वीर शहीदों ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। दीपक डेहरिया ने कहा— “देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। यदि हम अपने शहर और देश को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं, तो यह भी शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान है।” ✊ युवाओं के दिलों में जगी देशभक्ति की लौ टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा कि शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा है। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा— “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।” अंत में पूरा वातावरण इन नारों से गूंज उठा— 🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद 🇮🇳 वंदे मातरम्
    1
    *शहीद दिवस पर सिवनी में देशभक्ति की लहर*
*DEEPAK JAIHIND TEAM की पहल – श्रद्धांजलि, रक्तदान, ‘शहीद चौक’ निर्माण की मांग और स्वच्छता अभियान की शुरुआत*
सिवनी (म.प्र.)।
23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिवनी जिले में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Sukhdev Thapar और Shivaram Rajguru की स्मृति में DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर दीपक डेहरिया ने किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके महान बलिदान को याद किया।
इस दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
*🩸 रक्तदान शिविर – शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि*
शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना को जागृत करना तथा अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना था।
इस पवित्र कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में विजय नामदेव, पवन रजक, शिवानी डेहरिया, सौरभ सेन, भारती मरसकोले और शिवम रजक सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस अवसर पर टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा—
“शहीदों ने देश के लिए अपना खून बहाया है।
यदि हम किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हैं,
तो यही उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।”
*🏛 सिवनी में ‘शहीद चौक’ बनाने की मांग*
कार्यक्रम के दौरान DEEPAK JAIHIND TEAM ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सिवनी शहर में “शहीद चौक” बनाने की मांग की।
टीम का प्रस्ताव है कि इस स्थान पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
टीम ने यह भी मांग रखी कि हर वर्ष 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि पूरे जिले के युवा और नागरिक मिलकर शहीदों को नमन कर सकें।
*🧹 ‘शहीद स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत*
शहीद दिवस के अवसर पर DEEPAK JAIHIND TEAM, सिवनी द्वारा एक नई और प्रेरणादायक पहल “शहीद स्वच्छता अभियान” की भी शुरुआत की गई। टीम लीडर दीपक डेहरिया ने बताया कि शहीदों के सम्मान में केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना भी सच्ची देशभक्ति है।
इस अभियान के अंतर्गत टीम के सदस्य हर रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। टीम का मानना है कि जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना हमारे वीर शहीदों ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
दीपक डेहरिया ने कहा—
“देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए।
यदि हम अपने शहर और देश को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं,
तो यह भी शहीदों के प्रति सच्चा सम्मान है।”
✊ युवाओं के दिलों में जगी देशभक्ति की लौ
टीम लीडर दीपक डेहरिया ने कहा कि शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा है। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा—
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।”
अंत में पूरा वातावरण इन नारों से गूंज उठा—
🇮🇳 भारत माता की जय
🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद
🇮🇳 वंदे मातरम्
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नगरवासियों को साफ-सफाई, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद कटंगी ने अनूठी पहल अपनाई है। आधुनिकता यानी टेलीविजन और मोबाइल फोन के इस दौर में प्राचीन लोक कला का सहारा लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ना सिर्फ लोगों को मनोरंजन भी हो रहा और बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
    1
    नगरवासियों को साफ-सफाई, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद कटंगी ने अनूठी पहल अपनाई है। आधुनिकता यानी टेलीविजन और मोबाइल फोन के इस दौर में प्राचीन लोक कला का सहारा लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ना सिर्फ लोगों को मनोरंजन भी हो रहा और बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.