Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच में प्रशासन की कड़ी निगरानी में PET परीक्षा संपन्न, DM-SP ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण बहराइच में प्रशासन की कड़ी निगरानी में PET परीक्षा संपन्न, DM-SP ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Jan express Live
बहराइच में प्रशासन की कड़ी निगरानी में PET परीक्षा संपन्न, DM-SP ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण बहराइच में प्रशासन की कड़ी निगरानी में PET परीक्षा संपन्न, DM-SP ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच। मिहींपुरवा में 7.81 करोड़ की लागत से बना अग्निशमन केंद्र, डीएम ने किया निरीक्षण बहराइच। मिहींपुरवा में ₹7.81 करोड़ की लागत से बना अग्निशमन केंद्र, डीएम ने किया निरीक्षण। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के साथ एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता भी रहे मौजूद। प्रशासनिक भवन से लेकर आवासीय और अनावासीय भवनों तक की सुविधाओं का लिया गया जायजा। डीएम ने भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर अग्निशमन केंद्र चालू करने के दिए निर्देश।1
- बहराइच में प्रशासन की कड़ी निगरानी में PET परीक्षा संपन्न, DM-SP ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण बहराइच में प्रशासन की कड़ी निगरानी में PET परीक्षा संपन्न, DM-SP ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण1
- प्रारम्भिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण बहराइच। परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 25 व 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक सम्पन्न होने वाली परीक्षा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र महिला पीजी कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज बहराइच का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को भी जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा सम्पन्न होगी।3
- बहराइच: पागल कुत्ते के हमले में किसान घायल, खेत से लौटते समय बनाया निशाना बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम लालपुर शिवपुर में पागल कुत्ते के हमले से एक किसान घायल हो गया। घायल की पहचान संतोष (35) निवासी लालपुर शिवपुर के रूप में हुई है। संतोष ने बताया कि वह खेत की ओर गया था। वहां से वापस लौटते समय पीछे से आए काले रंग के पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में वह घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल2
- 🚨 दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हादसा! माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में की खबर सामने आई है। — हर पल सच के साथ, _हम_ बनेंगे जनता की आवाज! 🇮🇳 Janta Live TV 27X7 #तूफानगंज #दुर्गा_पूजा #दुर्गा_प्रतिमा_विसर्जन #विसर्जन_हादसा #BreakingNews #Tufanganj #DurgaPuja #DurgaVisarjan #AccidentNews #LatestNews #WestBengalNews #BengalNews #NewsUpdate #ViralNews #NKSNewsChannel #जनता_की_आवाज #ताजा_खबर #बड़ी_खबर #दुर्घटना #घायल #हरपलसचकेसाथ1
- दिल्ली में गौशाला निर्माण को लेकर जागृति मिश्रा ने अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी - वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में जागृति मिश्रा अधिकारियों से सवाल करती नजर आ रही हैं, आप भी सुनिए उन्होंने क्या कहा।1
- बहराइच: चोरी के मामले में 80 हजार रुपये नकदी के साथ महिला गिरफ्तार खैरीघाट पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, गिरफ्तार महिला को न्यायालय भेजा बहराइच। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरीघाट पुलिस को चोरी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल एक महिला अभियुक्ता को 80 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के मार्गदर्शन में थाना खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, ग्राम संकुला निवासी शेर अली ने घर में चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि करीब दो बजे अज्ञात चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और कमरे में रखे सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, बिछिया, सोने का हार, लॉकेट, नथुनी, अंगूठी, झाला सहित अन्य आभूषण शामिल थे। मामले की जांच और चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को नानपारा मार्ग से संकुला जाने वाले तिराहे के पास से निर्मला देवी (करीब 28 वर्ष), पत्नी बैसराम चौहान, निवासी ग्राम संकुला, थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के मामले से संबंधित 80 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक खलीक नाथ सिंह, उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव, हेड कांस्टेबल कमलेन्द्र श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश शाही तथा महिला आरक्षी सविता यादव और अंजुलता शामिल रहीं।3
- बहराइच: 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त अरमान उर्फ नाचे गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश रामगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज बहराइच। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगांव पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त अरमान उर्फ नाचे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी अरमान उर्फ नाचे (करीब 22 वर्ष), पुत्र सिराजुद्दीन, निवासी काजीपुरा उत्तरी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच को नानपारा-कैसरगंज बाईपास रोड पर तमाचपुर जाने वाले मार्ग के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी दोपहर करीब 2:50 बजे हुई। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 257/25, धारा 304(2)/317(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ दरगाह शरीफ और कोतवाली देहात थानों में चोरी, अन्य आपराधिक मामलों तथा जुआ अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।2