Shuru
Apke Nagar Ki App…
'A Strong Policy to Give a Befitting Reply... HM Amit Shah Targets the Opposition During Press C..
Newindianews Network
'A Strong Policy to Give a Befitting Reply... HM Amit Shah Targets the Opposition During Press C..
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shiva सलमानी2
- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, वह त रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बाराबंकी में हुई कथित पत्थरबाजी और हमले के विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गन्ना कार्यालय पर जुटे। यहां नारेबाजी के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना की रिपोर्ट में भी डीएम कार्यालय के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की पुष्टि की गई है। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। कार्यालय से कुछ दूरी पहले पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। गमले टूटे, कक्ष के बाहर तक पहुंचे कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने के दौरान डीएम कार्यालय के बाहर रखे कुछ गमले टूट गए। इसके बावजूद कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और डीएम कार्यालय के कक्ष के बाहर तक पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें धक्का देकर परिसर से बाहर किया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले के मामले में कार्रवाई की मांग की। पार्टी की ओर से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार उठाई जा रही है। 13 सितंबर को बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव और वाहनों को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट सामने आई थी। कलेक्ट्रेट में पुलिस बल तैनात प्रदर्शन के दौरान स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति संभाली और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। बाद में स्थिति सामान्य हो गई।1
- जरवल रोड थाना छेत्र में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। युवक घर बने बोर्ड में पंखा लगा रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बृजेश कुमार (उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है। परिजन के अनुसार बृजेश बीना चप्पल पहने हुए बोर्ड में पंखा लगा रहा था, तभी करंट लगने से वह बोर्ड से चिपक गया आनन-फानन में परिजन उसे छुड़ाने दौड़े, लेकिन तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- फर्जी एससी एसटी मुकदमा में फंसाने के आरोप पीड़ित ने शासन प्रशान से न्याय की लगाई गुहार इटिया थोक / गोण्डा इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा बहुता निवासी शेष नारायण तिवारी ने फर्जी एससी एसटी मुकदमा में फसाने के आरोप से काफी आहत है पीड़ित ने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित ने बताया कि मुझे मायाराम सोनकर फर्जी एससी एसटी के मुकदमा में फसाने का पूरा प्रयास कर रहा है जबकि मैं पूर्णतः निर्दोष हूं और उन्होंने यह भी बताया है इससे पूर्व वह कई लोगों पर एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करवा चुका है और यह भी बताया कि 2023 में ननके उर्फ अजीज के ऊपर फर्जी एस सी एसटी का मुकदमा लिखवा चुका है और सुलह करने के नाम पर धनराशि की वसूली भी की उसके बाद 12 मई 2026 को उपरोक्त व्यक्ति पंकज मिश्रा आदित्य मिश्रा व चार अज्ञात व्यक्तियों के नाम मुकदमा दर्ज करवा कर काफी रकम वसूल चुका है और अब मुझे ऐसे ही मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहा है और इसने मुझसे सुलह करने के नाम पर 10 लाख की मांग की है यह भी बताया कि मैं सामान्य व्यक्ति और गरीब व्यक्ति हूं 10 लाख की रकम न देने के कारण इसने मुझ पर एससी एसटी का मुकदमा लिखवा कर अनुचित लाभ लेना चाहता है मैं शासन व प्रशासन से मांग करता हूं कि मेरे मामले को गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें और आरोपी के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।2
- गोंडा में गणेश उत्सव की धूम: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नवाबगंज, 500 सुहागिन महिलाओं के पूजन का होगा भव्य आयोजन गोंडा में गणेश उत्सव की धूम: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नवाबगंज, 500 सुहागिन महिलाओं के पूजन का होगा भव्य आयोजन गोंडा/नवाबगंज। गणेश उत्सव को लेकर नवाबगंज बाजार में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। विकासखंड नवाबगंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में श्री सिद्धिविनायक महाकाल मित्र मंडल नवाबगंज के युवाओं द्वारा गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र ने पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन एवं आरती की। ढोल-नगाड़ों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष के पूजा स्थल पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। गणेश पूजन के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। 500 सुहागिन महिलाओं के पूजन का आयोजन गणेश उत्सव के तहत 17 सितंबर, गुरुवार को पंडाल में लगभग 500 सुहागिन महिलाओं द्वारा दुरदुरिया महारानी का पूजन किए जाने का भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। पूजन के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार आने वाले दिनों में पंडाल में सुंदरकांड पाठ, रुद्राभिषेक और भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित श्री सिद्धिविनायक महाकाल मित्र मंडल नवाबगंज के भक्तों और सदस्यों द्वारा गणेश उत्सव के सभी कार्यक्रमों को संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन में कुंवर विनय प्रताप सिंह उर्फ श्याम सिंह, सुनील कसौधन, मनोज मोदनवाल, अनिल वर्मा, महेश श्रीवास्तव, बिट्टू लोहिया, नंदू सोनी, विकास सोनी, प्रिंस गुप्ता, चंदू सोनी, राजू सोनी सहित मंडल के समस्त सदस्य सहभागिता कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी सनातन प्रेमियों और गणेश भक्तों से गणेश पूजा महोत्सव में शामिल होकर भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजन का लाभ लेने का आह्वान किया है। पंडाल में पूजन का कार्य आचार्य विंध्याचल महाराज तथा कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी आचार्य अंकुर अवस्थी द्वारा निभाई जाएगी। गणेश उत्सव के चलते नवाबगंज बाजार का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंडाल पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुबह-शाम होने वाली आरती और धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #GanpatiBappaMorya #GaneshPuja #GaneshMahotsav #GondaNews #Gonda #Nawabganj #NawabganjGonda #GaneshPandal #GaneshFestival #GanpatiPuja #SanatanDharma #DharmikKaryakram #GondaNewsToday #UttarPradeshNews #UPNews #GaneshBhakt #MangalMurtiMorya #GanpatiBappa Ganesh Utsav Gonda, Ganesh Puja Nawabganj, Ganpati Bappa Moraya, Gonda Ganesh Mahotsav, Nawabganj Ganesh Pandal, Ganesh Chaturthi News, Gonda News, Uttar Pradesh News का पार्ट 132
- कांग्रेस पि०व०जिलाध्यक्ष ने प्रेम पकडिया पेड पर चले कटर मशीन के विरोध मे डीएम को सौपा ज्ञापन : गोण्डा कांग्रेस पि०व०जिलाध्यक्ष ने प्रेम पकडिया पेड पर चले कटर मशीन के विरोध मे डीएम को सौपा ज्ञापन : गोण्डा सर्राफा व्यापारी शिव कुमार सोनी पर लगा हरे पेड़ के डाल काटने का गंभीर आरोप गोलागंज गोण्डा!1
- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी। चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा और रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठाई। जैसे-जैसे प्रदर्शनकारी जिला अधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी। रास्ते में लगाए गए बैरिकेडिंग के जरिए पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग के बावजूद प्रदर्शनकारी किसी तरह जिला अधिकारी कार्यालय परिसर तक पहुंच गए। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता सीधे कार्यालय के अंदर जाने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक मौके पर माहौल गर्म रहा। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते नजर आए। वहीं, कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण जिला अधिकारी कार्यालय के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस और नोकझोंक की स्थिति बनी। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास जारी रखा। फिलहाल प्रदर्शन के दौरान सामने आए घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग की।1
- (अंकुर गर्ग ) जब मंत्री आशीष पटेल ने साथी मंत्री संजय निषाद पर कस दिया सियासी तंज मंत्री आशीष पटेल ने साथी मंत्री संजय निषाद पर कस दिया सियासी तंज (अंकुर गर्ग ) जब मंत्री आशीष पटेल ने साथी मंत्री संजय निषाद पर कस दिया सियासी तंज गोण्डा, उत्तर-प्रदेश सरकार के काबीना व जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने मंत्री संजय निषाद पर बुधवार को तंज कसते हुये कहा कि उनका दर्द वो ही जाने,वे ही जाने l दरअसल,श्री पटेल माह भर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करने गोण्डा पहुंचे थे l बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हुये मंत्री ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और मत्स्य मंत्री संजय निषाद की मुलाकात के सवाल पर सियासी तंज कस दिया l लेकिन जब पत्रकारों ने उनकी भी श्री पाण्डेय से की गयीं मुलाकात के बारे में सवाल किया तो वे संभलकर बोले कि श्री पाण्डेय मेरे विधानसभा के साथी हैं उनसे मुलाकात तो होती रहती हैं लेकिन मुझे कोई दर्द नहीं हैं इसलिये मैं कोई दवा ढूंढने उनके पास नहीं गया l श्रीपटेल ने कहा कि यूसीसी के विरोध की उन्हें कोई जानकारी फिलहाल नहीं हैं जब कोई विरोध होगा तब वे देख लेंगे l सपा द्वारा मुख्यमंत्री के AI वीडियो वायरल करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जनता इस प्रकार की राजनीति कतई पसंद नहीं करती बल्कि मर्यादित राजनीति सभी को करनी चाहियॆ l यूपीआई ट्रांजेक्शन पर टैक्स के सवाल पर मंत्री खिसकने लगे और कन्नी काट दी l1
- गाजियाबाद में अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर गिरी स्कूल वैन,, गाजियाबाद में अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर गिरी स्कूल वैन वैन में सवार थे 5–6 स्कूली बच्चे, हादसे में सभी सुरक्षित गाजियाबाद। विजयनगर इलाके में गुरुवार को एक स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे के समय वैन में करीब 5–6 स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाहर निकालने में मदद की। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।1