Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajay Aray
- Ajay Arayरानी, पाली, राजस्थान👏8 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- गोचर भूमि पर 70 हजार घनफीट मैं अवैध खनन रिपोर्ट में 3750 घनफिट भी बताया भादरलाऊ ग्राम पंचायत सरपंच पटवारी मिली भगत भूमि अवैध खनन2
- चलती ट्रेन से गिरने से युवक हुआ गंभीर घायल बाली (पाली)। बीकानेर–बांद्रा ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना फालना और खिमेल रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद मेघवाल निवासी जोधपुर अपने एक साथी के साथ अहमदाबाद से जोधपुर जा रहा था। यात्रा के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक के साथी ने ट्रेन की जंजीर खींचकर ट्रेन रुकवाई और नीचे उतरकर फालना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल छेल सिंह तथा रेलवे पुलिस के सुरेंद्र सिंह और बाबूलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को अपने वाहन से उपचार के लिए बाली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे पाली रेफर कर दिया गया1
- पाली,मनीष राठौड़। कला, साहित्य व संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में आगामी विशेष चरण के तहत आज सोमवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सभी कार्यालयों में राष्ट्रगीत का गायन किया गया और शहीदों को श्रृदांजलि देकर उनके बलिदान को याद किया। इसके साथ ही जिला कलक्टर कार्यालय में भी इसका आयोजन किया गया। इसके साथ ही संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध लिंक से आनलाईन सैल्फी लेकर अपलोड की गयी। 23 मार्च से शुरू हो रहे विशेष चरण के दौरान प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सहित वंदे मातरम् के इतिहास से जुड़े वीरों और योद्धाओं को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस अवधि में शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, जिला मुख्यालयों, स्थानीय निकाय क्षेत्रों एवं तहसील स्तर के प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया। सभी कार्यालयों में कला, साहित्य विभाग के पोर्टल से म्यूजिकल वीडियों बनाकर अपलोड किए गए । विशेष चरण के तहत शहीदी दिवस का शुभारंभ जिला कलक्टर एलएन मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एक साथ सभी अधिकारी व कार्मिकों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया। शहीद भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री, अति. जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड. अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, जनप्रतिनिधि विकास बुबकिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली सोमवार 23 मार्च । आर्य समाज, महिला आर्य समाज एवं आर्य वीर दल, पाली के संयुक्त तत्वावधान में शहीदों की स्मृति को संजीव करने और शहीदों को श्रद्धांजली स्वरुप अमर वीरों की स्मृति में सायं 6.00 बजे से शहर मे विशाल मशाल जुलूस निकाला जायेगा। आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य अध्यक्ष दिलीप परिहार के नैतृत्व मे निकलने वाला मशाल जुलूस आर्य वीर दल लाखोटिया व्यायाम शाला से खाना होकर गांधी मूर्ति, भैरुघाट, सोमनाथ से सूरजपोल होते हुए , अम्बेडकर सर्कल गांधी मूर्ति से से पुनः लाखोटिया व्यायामशाला आकर समाप्त होगा। प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया की आर्य वीर दल की गणवेश में निकलने वाले मशाल जुलूस में 15 साल के आर्य वीर वीरांगना से लेकर 75 साल के बुजुर्ग आर्य वीर वीरांगना गणवेश में भाग लेंगी जिसमें करीब 108 मशाल होगी। जिसमें युवक युवतिया पगड़ी धारण करके आर्य वीर दल की गणवेश में आकर्षक के केंद्र रहेंगे। जुलूस का जगह जगह शहरवासियों और व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा। साथ ही बच्चों के लिए आईसक्रीम चाकलेट बिस्कुट की मनुहार भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आर्य वीर दल के कार्यकर्ता, शाखा संचालक, एवं शाखा नायक तैयारीयों में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली1
- हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालौर प्रेस नोट बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित शहीदों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है- एडवोकेट सुरेश सोलंकी जालौर। हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालौर के तत्वाधान में बलिदान दिवस के अवसर पर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संस्था कार्यालय, संजय नगर जालौर में किया गया। नगर अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बगैडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमन देवेंद्र मेहता उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था महामंत्री अर्जुन सिंह पवार, दिलीप भट्ट, अचलसिंह परिहार, पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रवीण चौहान, योगेश दवे एवं मयंक देवड़ा उपस्थित रहे। संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बलिदान दिवस के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जागृत करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया तथा कहा कि शहीदों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। अमन देवेंद्र मेहता ने युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का संदेश दिया। दिलीप भट्ट ने कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। अचलसिंह परिहार ने शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जितेंद्र प्रजापत, भावेश महावर, अनिल वैष्णव,किशोर,शैलेश शर्मा सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बगैडिया द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। हेमेंद्रसिंह बगैडिया नगर अध्यक्ष हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालौर1
- *सिरोही* रेवदर उपखंड में चिकित्सा विभाग की ओर से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने बासन और जीरावल गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो अवैध क्लीनिक संचालित करते लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयों का जखीरा भी बरामद किया गया, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के मरीजों को दिया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि ये क्लीनिक बिना किसी डिग्री और लाइसेंस के संचालित किए जा रहे थे, जो लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है। टीम ने दोनों क्लीनिकों को मौके पर ही सील कर दिया।स्वास्थ्य विभाग का सख्त संदेश बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाना बर्दाश्त नहीं झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार होगी कार्रवाई लोगों से अपील: केवल पंजीकृत डॉक्टर से ही इलाज कराएं स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Ajay Aray7