logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट केरपानी घाट में बड़ा हादसा ट्रक पेड़ से टकराया चालक क्लीनर घायल ट्रक में आयशर ट्रेक्टर के पार्ट भरे है

11 hrs ago
user_Manohar agrval Agrawal
Manohar agrval Agrawal
Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट केरपानी घाट में बड़ा हादसा ट्रक पेड़ से टकराया चालक क्लीनर घायल ट्रक में आयशर ट्रेक्टर के पार्ट भरे है

  • user_Shabbir Husain
    Shabbir Husain
    Khandwa, East Nimar
    🙏
    6 hrs ago
  • user_Aashish Dhuravi
    Aashish Dhuravi
    Betul, Madhya Pradesh
    👌
    10 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लगभग 5 करोड़ 67 लाख की लागत से बनेगा नया जनपद भवन, वन विभाग और जनपद पंचायत के बीच सुलझा विवाद 60 बाई 55 मीटर जमीन पर होगा भवन का निर्माण, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षन मुलताई। जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच का विवाद अब सुलझ गया है। विवाद के समाधान के बाद नए जनपद भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसी के तहत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। जानकारी के अनुसार नया जनपद भवन लगभग 5 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा। भवन के लिए 60 बाई 55 मीटर भूमि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य आरईएस एजेंसी की निगरानी में आरएसके कंपनी द्वारा किया जाएगा।बताया जा रहा है कि नए जनपद भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी समस्या के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच चल रहे विवाद के समाधान के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।जनपद पंचायत सीईओ धर्मपाल मशराम के अथक प्रयासों से भवन निर्माण को लेकर आ रही बाधाएं दूर हुई हैं। अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने के बाद अब निर्माण की आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। नए भवन के निर्माण से जनपद पंचायत के कार्यालयीन कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
    1
    लगभग 5 करोड़ 67 लाख की लागत से बनेगा नया जनपद भवन, वन विभाग और जनपद पंचायत के बीच सुलझा विवाद

60 बाई 55 मीटर जमीन पर होगा भवन का निर्माण, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षन 

मुलताई। जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच का विवाद अब सुलझ गया है। विवाद के समाधान के बाद नए जनपद भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसी के तहत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया।
जानकारी के अनुसार नया जनपद भवन लगभग 5 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा। भवन के लिए 60 बाई 55 मीटर भूमि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य आरईएस एजेंसी की निगरानी में आरएसके कंपनी द्वारा किया जाएगा।बताया जा रहा है कि नए जनपद भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी समस्या के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच चल रहे विवाद के समाधान के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।जनपद पंचायत सीईओ धर्मपाल मशराम के अथक प्रयासों से भवन निर्माण को लेकर आ रही बाधाएं दूर हुई हैं। अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने के बाद अब निर्माण की आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। नए भवन के निर्माण से जनपद पंचायत के कार्यालयीन कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ग्राम देहगुड मे गाय चराते समय अचानक कुआ मे गिरी 50 फिट कुआ में ग्राम देहगुड मेंगाय चराते समयअचानक कुएं में गिर गई गए ग्राम के गौ सेवक प्रवीण झाडे कमल झाडे शिवम झाडे पवन झाडे राजू सील धरे अन्य साथियों की मदद से गाय को कुये से सुरक्षित बाहर निकल गया गौ सेवा ही मानव सेवा गाय कमल पिता सरजु झाडे की है
    3
    ग्राम देहगुड मे गाय चराते समय अचानक कुआ मे गिरी 50 फिट कुआ में
ग्राम देहगुड मेंगाय चराते समयअचानक कुएं में गिर गई गए ग्राम के गौ सेवक प्रवीण झाडे कमल झाडे शिवम झाडे पवन झाडे राजू सील धरे अन्य साथियों की मदद से गाय को कुये से सुरक्षित बाहर निकल गया
गौ सेवा ही मानव सेवा
गाय कमल पिता सरजु झाडे की है
    user_Subhash Sildhare
    Subhash Sildhare
    Local Politician आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन भैंसदेही। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में अचानक हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही के अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में भैंसदेही विधानसभा प्रभारी गोविंद व्यास आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में कलेक्टर बैतूल के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे परिवार जिनके घर में केवल दो कमरे हैं और बिजली की खपत भी सीमित है, उन्हें भी ₹4,000 से ₹5,000 तक के बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं। इससे आम नागरिक, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि: स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की तत्काल जांच कराई जाए। असामान्य रूप से अधिक बिल आने वाले उपभोक्ताओं के मीटर एवं बिलों की निष्पक्ष जांच की जाए। गलत अथवा अत्यधिक बिलों को सुधारकर वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल जारी किए जाएं। जांच पूरी होने तक गरीब एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई या कनेक्शन काटने की कार्रवाई न की जाए। स्मार्ट मीटर की रीडिंग एवं बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए तथा उपभोक्ताओं को बिल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। स्मार्ट मीटर हटाकर जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर लगे हुए थे, उन्हें पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उक्त मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आम जनता के हित में कांग्रेस द्वारा आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय विधानसभा प्रभारी गोविन्द व्यास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू ठाकुर रामू टेकाम मोहि सहित मंडलम के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता गण पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मौजूद रहे।
    2
    स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
भैंसदेही। 
क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में अचानक हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही के अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में भैंसदेही विधानसभा प्रभारी गोविंद व्यास आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम  की उपस्थिति में  कलेक्टर बैतूल के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही को  ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे परिवार जिनके घर में केवल दो कमरे हैं और बिजली की खपत भी सीमित है, उन्हें भी ₹4,000 से ₹5,000 तक के बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं। इससे आम नागरिक, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं।
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि:
स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की तत्काल जांच कराई जाए।
असामान्य रूप से अधिक बिल आने वाले उपभोक्ताओं के मीटर एवं बिलों की निष्पक्ष जांच की जाए।
गलत अथवा अत्यधिक बिलों को सुधारकर वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल जारी किए जाएं।
जांच पूरी होने तक गरीब एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई या कनेक्शन काटने की कार्रवाई न की जाए।
स्मार्ट मीटर की रीडिंग एवं बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए तथा उपभोक्ताओं को बिल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
स्मार्ट मीटर हटाकर जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर लगे हुए थे, उन्हें पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उक्त मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आम जनता के हित में कांग्रेस द्वारा आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देते समय  विधानसभा प्रभारी गोविन्द व्यास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू ठाकुर रामू टेकाम मोहि सहित मंडलम के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता गण पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मौजूद रहे।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पिपरिया पचमढ़ी मार्ग पर बस ओर कार में हुई टक्कर। दो दर्जन से ज्यादा लोग को आई चोट नर्मदापुरम। पिपरिया के मोहगांव के पास की घटना। टक्कर के कार सवार ओर बस यात्रियों को आई चोट। लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोगों को आई चोट, कोई गंभीर नहीं। पिपरिया के शासकीय अस्पताल में इलाज जारी।मंगलवार रात पिपरिया से पचमढ़ी जा रही पठारिया बस और सामने से आ रही एक कार की टक्कर हो गई। यह हादसा पिपरिया-पचमढ़ी हाईवे पर मोहगांव के पास हुआ। दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस, स्टेशन रोड पुलिस स्टाफ और आम नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बचाकर पिपरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
    1
    पिपरिया पचमढ़ी मार्ग पर बस ओर कार में हुई टक्कर। दो दर्जन से ज्यादा लोग को आई चोट
नर्मदापुरम।
पिपरिया के मोहगांव के पास की घटना।
टक्कर के कार सवार ओर बस यात्रियों को आई चोट।
लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोगों को आई चोट, कोई गंभीर नहीं।
पिपरिया के शासकीय अस्पताल में इलाज जारी।मंगलवार रात पिपरिया से पचमढ़ी जा रही पठारिया बस और सामने से आ रही एक कार की टक्कर हो गई। यह हादसा पिपरिया-पचमढ़ी हाईवे पर मोहगांव के पास हुआ। दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही  एंबुलेंस, स्टेशन रोड पुलिस स्टाफ और आम नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बचाकर पिपरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भगवान बलराम जयंती पर किसान मजदूर संघ का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू पूजन-अर्चन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ, संगठन की रीति-नीति और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा नर्मदापुरम्। भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, नर्मदापुरम् द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार शाम 4 बजे पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान-मजदूर शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति और उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान संगठन के नारे और गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने अपना परिचय देते हुए प्रशिक्षण सत्र को आगे बढ़ाया। अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठन की सदस्यता बढ़ाने, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठन को मजबूत करने और किसानों-मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान भगवान बलराम जी की आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया और अपने आराध्य देव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
    2
    भगवान बलराम जयंती पर किसान मजदूर संघ का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू
पूजन-अर्चन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ, संगठन की रीति-नीति और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
नर्मदापुरम्। भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, नर्मदापुरम् द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार शाम 4 बजे पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान-मजदूर शामिल हुए।
प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति और उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान संगठन के नारे और गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने अपना परिचय देते हुए प्रशिक्षण सत्र को आगे बढ़ाया।
अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठन की सदस्यता बढ़ाने, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठन को मजबूत करने और किसानों-मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान भगवान बलराम जी की आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया और अपने आराध्य देव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल बैतूल का औचक निरीक्षण 🔹 *रायसेन में घटित घटना के फलस्वरूप सुरक्षा के दृष्टिगत कैदियों के सामानों की ली गई तलाशी* 🔹 *बंद सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के दिए निर्देश* बैतूल। कलेक्टर बैतूल श्री संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा रायसेन की जेल में घटित घटना को देखते हुए जिला जेल बैतूल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को जिला जेल बैतूल का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। 🔹निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, बंदियों के रिकॉर्ड, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 🔹निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बैतूल श्री संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन, जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे, एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी महिला सेल श्री दुर्गेश आर्मों, थाना प्रभारी गंज श्री नीरज पाल, प्रभारी सीन ऑफ क्राइम बैतूल निरीक्षक आबिद अंसारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 🔹जिला जेल में कुल 09 बैरक हैं, जिनमें 08 पुरुष एवं 01 महिला बैरक शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान 514 पुरुष एवं 23 महिला, कुल 537 बंदी उपस्थित पाए गए। बैरकों की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। 🔹निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामान एवं बिस्तरों की रैंडम चेकिंग की गई। चेकिंग में किसी भी बंदी के पास नशीले पदार्थ, धूम्रपान सामग्री, अवैध कट्टा चाकू अथवा मोबाइल आदि अवांछनीय वस्तु नहीं पाई गई। 🔹जेल के मुख्य प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के प्रवेश एवं निकासी की रजिस्टर में दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों की जांच की गई। साथ ही बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं अन्य आगंतुकों के रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया। 🔹जेल सुरक्षा में तैनात प्रहरियों की उपलब्धता के संबंध में जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में 26 प्रहरी उपलब्ध हैं तथा 18 पद रिक्त हैं। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 🔹*बंद सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश* निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे वर्तमान में बंद पाए गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी को सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराकर चालू कराने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 🔹कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, नियमित चेकिंग करने, साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, सुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार का औचक निरीक्षण भविष्य में भी किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया।
    1
    कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल बैतूल का औचक निरीक्षण
🔹 *रायसेन में घटित घटना के फलस्वरूप सुरक्षा के दृष्टिगत कैदियों के सामानों की ली गई तलाशी* 
🔹 *बंद सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के दिए निर्देश* 
बैतूल। कलेक्टर बैतूल श्री संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा रायसेन की जेल में घटित घटना को देखते हुए जिला जेल बैतूल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को जिला जेल बैतूल का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।
🔹निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, बंदियों के रिकॉर्ड, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बैतूल श्री संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन, जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे, एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी महिला सेल श्री दुर्गेश आर्मों, थाना प्रभारी गंज श्री नीरज पाल, प्रभारी सीन ऑफ क्राइम बैतूल निरीक्षक आबिद अंसारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
🔹जिला जेल में कुल 09 बैरक हैं, जिनमें 08 पुरुष एवं 01 महिला बैरक शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान 514 पुरुष एवं 23 महिला, कुल 537 बंदी उपस्थित पाए गए। बैरकों की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
🔹निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामान एवं बिस्तरों की रैंडम चेकिंग की गई। चेकिंग में किसी भी बंदी के पास नशीले पदार्थ,   धूम्रपान सामग्री, अवैध कट्टा चाकू अथवा मोबाइल आदि अवांछनीय वस्तु नहीं पाई गई।
🔹जेल के मुख्य प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के प्रवेश एवं निकासी की रजिस्टर में दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों की जांच की गई। साथ ही बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं अन्य आगंतुकों के रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया।
🔹जेल सुरक्षा में तैनात प्रहरियों की उपलब्धता के संबंध में जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में 26 प्रहरी उपलब्ध हैं तथा 18 पद रिक्त हैं। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
🔹*बंद सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश* 
निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे वर्तमान में बंद पाए गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी को सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराकर चालू कराने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
🔹कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, नियमित चेकिंग करने, साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, सुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार का औचक निरीक्षण भविष्य में भी किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    9 hrs ago
  • हलवाई चौक के ‘श्री बनिया’ की उम्र 102, फिर भी रोज खुलती है दुकान! उम्र को मात देता जज्बा… किराना और जड़ी-बूटियों की दुकान संभालकर आज भी आत्मनिर्भर जिंदगी जी रहे हैं बुजुर्ग नर्मदापुरम के हलवाई चौक में एक ऐसी दुकान है, जहां सामान के साथ-साथ लोगों को मिलती है अनुभव की एक पूरी सदी। शहर में नारायण खंडेलवाल ‘श्री बनिया’ के नाम से पहचाने जाने वाले 102 वर्षीय बुजुर्ग हैं ,आज भी अपनी किराना और जड़ी-बूटी की दुकान संचालित कर रहे हैं। उम्र 102 साल, लेकिन काम के प्रति जुनून आज भी बरकरार है। हलवाई चौक की इस दुकान पर जब ग्राहक पहुंचते हैं तो उनकी नजर सबसे पहले दुकान संभाल रहे बुजुर्ग पर पड़ती है। ये हैं श्री बनिया, जिनकी उम्र 102 वर्ष है। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे दुकान पर बैठते हैं और अपने कारोबार से जुड़े रहते हैं।किराना सामान के साथ उनकी दुकान पर जड़ी-बूटियां भी उपलब्ध रहती हैं। वर्षों से दुकान संचालित करते हुए उन्होंने शहर के बदलते दौर को अपनी आंखों से देखा है। बाजार बदला, खरीदारी के तरीके बदले, लेकिन श्री बनिया का काम के प्रति लगाव आज भी कायम है। शहर के कई लोग उन्हें उनके नाम से कम और ‘श्री बनिया’ के नाम से ज्यादा जानते हैं। दुकान पर आने वाले पुराने ग्राहक उनके साथ अपने वर्षों पुराने जुड़ाव को याद करते हैं। उनके लिए यह दुकान सिर्फ कारोबार की जगह नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है।आज जब उम्र के 60-70 साल के बाद लोग आराम की जिंदगी पसंद करते हैं, वहीं 102 वर्षीय श्री बनिया का रोज दुकान पर बैठना अपने आप में प्रेरणादायक है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि काम करने की इच्छा और हौसला हो तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। हलवाई चौक की यह छोटी सी दुकान आज एक बड़ी कहानी कह रही है। कहानी उस जज्बे की, जिसने 102 साल की उम्र को भी अपने हौसले के सामने छोटा कर दिया। श्री बनिया आज भी दुकान पर बैठते हैं और शायद यही वजह है कि शहर उन्हें सिर्फ एक दुकानदार के तौर पर नहीं, बल्कि मेहनत और जिंदादिली की मिसाल के रूप में पहचानता है।
    1
    हलवाई चौक के ‘श्री बनिया’ की उम्र 102, फिर भी रोज खुलती है दुकान!
उम्र को मात देता जज्बा… किराना और जड़ी-बूटियों की दुकान संभालकर आज भी आत्मनिर्भर जिंदगी जी रहे हैं बुजुर्ग
नर्मदापुरम के हलवाई चौक में एक ऐसी दुकान है, जहां सामान के साथ-साथ लोगों को मिलती है अनुभव की एक पूरी सदी। शहर में नारायण खंडेलवाल ‘श्री बनिया’ के नाम से पहचाने जाने वाले 102 वर्षीय बुजुर्ग हैं ,आज भी अपनी किराना और जड़ी-बूटी की दुकान संचालित कर रहे हैं। उम्र 102 साल, लेकिन काम के प्रति जुनून आज भी बरकरार है। हलवाई चौक की इस दुकान पर जब ग्राहक पहुंचते हैं तो उनकी नजर सबसे पहले दुकान संभाल रहे बुजुर्ग पर पड़ती है। ये हैं श्री बनिया, जिनकी उम्र 102 वर्ष है। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे दुकान पर बैठते हैं और अपने कारोबार से जुड़े रहते हैं।किराना सामान के साथ उनकी दुकान पर जड़ी-बूटियां भी उपलब्ध रहती हैं। वर्षों से दुकान संचालित करते हुए उन्होंने शहर के बदलते दौर को अपनी आंखों से देखा है। बाजार बदला, खरीदारी के तरीके बदले, लेकिन श्री बनिया का काम के प्रति लगाव आज भी कायम है।
शहर के कई लोग उन्हें उनके नाम से कम और ‘श्री बनिया’ के नाम से ज्यादा जानते हैं। दुकान पर आने वाले पुराने ग्राहक उनके साथ अपने वर्षों पुराने जुड़ाव को याद करते हैं। उनके लिए यह दुकान सिर्फ कारोबार की जगह नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है।आज जब उम्र के 60-70 साल के बाद लोग आराम की जिंदगी पसंद करते हैं, वहीं 102 वर्षीय श्री बनिया का रोज दुकान पर बैठना अपने आप में प्रेरणादायक है।
उनका जीवन यह संदेश देता है कि काम करने की इच्छा और हौसला हो तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। हलवाई चौक की यह छोटी सी दुकान आज एक बड़ी कहानी कह रही है। कहानी उस जज्बे की, जिसने 102 साल की उम्र को भी अपने हौसले के सामने छोटा कर दिया। श्री बनिया आज भी दुकान पर बैठते हैं और शायद यही वजह है कि शहर उन्हें सिर्फ एक दुकानदार के तौर पर नहीं, बल्कि मेहनत और जिंदादिली की मिसाल के रूप में पहचानता है।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत और 7 घायल ​डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम-पिपरिया-सांडिया मार्ग पर मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई。 इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं。 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है。 ​हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #NarmadapuramNews #RoadAccident #Pipariya #MPNews #BreakingNews #ItarsiBreaking नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत और 7 घायल ​डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम-पिपरिया-सांडिया मार्ग पर मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई。 इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं。 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है。 ​हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #NarmadapuramNews #RoadAccident #Pipariya #MPNews #BreakingNews #ItarsiBreaking
    1
    नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत और 7 घायल
​डिस्क्रिप्शन (Description):
नर्मदापुरम-पिपरिया-सांडिया मार्ग पर मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई。 इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं。 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है。
​हैशटैग (Hashtags):
#ItarsiUpdate #NarmadapuramNews #RoadAccident #Pipariya #MPNews #BreakingNews #ItarsiBreaking
नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत और 7 घायल
​डिस्क्रिप्शन (Description):
नर्मदापुरम-पिपरिया-सांडिया मार्ग पर मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई。 इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं。 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है。
​हैशटैग (Hashtags):
#ItarsiUpdate #NarmadapuramNews #RoadAccident #Pipariya #MPNews #BreakingNews #ItarsiBreaking
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पिपरिया पुलिस ने भाई की हत्या के आरोप में बहनों एवं बहनोई गिरफ्तार पिपरिया: 29 अगस्त 2026 को बब्लू अहिरवार की संदिग्ध मृत्य के बाद पिपरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक आदित्य सेन की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि मृतक बब्लू और उसकी बहन-बहनोई के बीच विवाद रहता था। बब्लू की बहन रेखा से पूछताछ में पता चला कि दिनेश अहिरवार, रिंकी अहिरवार, लच्छो अहिरवार, प्राची अहिरवार और एक विधि विरुद्ध बालिका ने लकड़ी के डंडे, बेलन और दातरा से बब्लू पर हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग किए गए हथियार जब्त किए। आरोपियों में दिनेश उर्फ नन्हे, रिंकी, रश्मि उर्फ लच्छो, प्राची और एक बालिका शामिल हैं।
    1
    पिपरिया पुलिस ने भाई की हत्या के आरोप में बहनों एवं बहनोई गिरफ्तार 

पिपरिया: 29 अगस्त 2026 को बब्लू अहिरवार की संदिग्ध मृत्य के बाद पिपरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक आदित्य सेन की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि मृतक बब्लू और उसकी बहन-बहनोई के बीच विवाद रहता था।
बब्लू की बहन रेखा से पूछताछ में पता चला कि दिनेश अहिरवार, रिंकी अहिरवार, लच्छो अहिरवार, प्राची अहिरवार और एक विधि विरुद्ध बालिका ने लकड़ी के डंडे, बेलन और दातरा से बब्लू पर हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग किए गए हथियार जब्त किए। आरोपियों में दिनेश उर्फ नन्हे, रिंकी, रश्मि उर्फ लच्छो, प्राची और एक बालिका शामिल हैं।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.