लगभग 5 करोड़ 67 लाख की लागत से बनेगा नया जनपद भवन, वन विभाग और जनपद पंचायत के बीच सुलझा विवाद 60 बाई 55 मीटर जमीन पर होगा भवन का निर्माण, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षन मुलताई। जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच का विवाद अब सुलझ गया है। विवाद के समाधान के बाद नए जनपद भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसी के तहत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। जानकारी के अनुसार नया जनपद भवन लगभग 5 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा। भवन के लिए 60 बाई 55 मीटर भूमि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य आरईएस एजेंसी की निगरानी में आरएसके कंपनी द्वारा किया जाएगा।बताया जा रहा है कि नए जनपद भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी समस्या के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच चल रहे विवाद के समाधान के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।जनपद पंचायत सीईओ धर्मपाल मशराम के अथक प्रयासों से भवन निर्माण को लेकर आ रही बाधाएं दूर हुई हैं। अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने के बाद अब निर्माण की आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। नए भवन के निर्माण से जनपद पंचायत के कार्यालयीन कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
लगभग 5 करोड़ 67 लाख की लागत से बनेगा नया जनपद भवन, वन विभाग और जनपद पंचायत के बीच सुलझा विवाद 60 बाई 55 मीटर जमीन पर होगा भवन का निर्माण, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षन मुलताई। जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच का विवाद अब सुलझ गया है। विवाद के समाधान के बाद नए जनपद भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसी के तहत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। जानकारी के अनुसार नया जनपद भवन लगभग 5 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा। भवन के लिए 60 बाई 55 मीटर भूमि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य आरईएस एजेंसी की निगरानी में आरएसके कंपनी द्वारा किया जाएगा।बताया जा रहा है कि नए जनपद भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी समस्या के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच चल रहे विवाद के समाधान के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।जनपद पंचायत सीईओ धर्मपाल मशराम के अथक प्रयासों से भवन निर्माण को लेकर आ रही बाधाएं दूर हुई हैं। अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने के बाद अब निर्माण की आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। नए भवन के निर्माण से जनपद पंचायत के कार्यालयीन कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
- लगभग 5 करोड़ 67 लाख की लागत से बनेगा नया जनपद भवन, वन विभाग और जनपद पंचायत के बीच सुलझा विवाद 60 बाई 55 मीटर जमीन पर होगा भवन का निर्माण, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षन मुलताई। जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच का विवाद अब सुलझ गया है। विवाद के समाधान के बाद नए जनपद भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसी के तहत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। जानकारी के अनुसार नया जनपद भवन लगभग 5 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा। भवन के लिए 60 बाई 55 मीटर भूमि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य आरईएस एजेंसी की निगरानी में आरएसके कंपनी द्वारा किया जाएगा।बताया जा रहा है कि नए जनपद भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी समस्या के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। वन विभाग एवं जनपद पंचायत के बीच चल रहे विवाद के समाधान के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।जनपद पंचायत सीईओ धर्मपाल मशराम के अथक प्रयासों से भवन निर्माण को लेकर आ रही बाधाएं दूर हुई हैं। अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने के बाद अब निर्माण की आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। नए भवन के निर्माण से जनपद पंचायत के कार्यालयीन कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।1
- ग्राम देहगुड मे गाय चराते समय अचानक कुआ मे गिरी 50 फिट कुआ में ग्राम देहगुड मेंगाय चराते समयअचानक कुएं में गिर गई गए ग्राम के गौ सेवक प्रवीण झाडे कमल झाडे शिवम झाडे पवन झाडे राजू सील धरे अन्य साथियों की मदद से गाय को कुये से सुरक्षित बाहर निकल गया गौ सेवा ही मानव सेवा गाय कमल पिता सरजु झाडे की है3
- स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन भैंसदेही। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में अचानक हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही के अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में भैंसदेही विधानसभा प्रभारी गोविंद व्यास आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में कलेक्टर बैतूल के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे परिवार जिनके घर में केवल दो कमरे हैं और बिजली की खपत भी सीमित है, उन्हें भी ₹4,000 से ₹5,000 तक के बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं। इससे आम नागरिक, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि: स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की तत्काल जांच कराई जाए। असामान्य रूप से अधिक बिल आने वाले उपभोक्ताओं के मीटर एवं बिलों की निष्पक्ष जांच की जाए। गलत अथवा अत्यधिक बिलों को सुधारकर वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल जारी किए जाएं। जांच पूरी होने तक गरीब एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई या कनेक्शन काटने की कार्रवाई न की जाए। स्मार्ट मीटर की रीडिंग एवं बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए तथा उपभोक्ताओं को बिल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। स्मार्ट मीटर हटाकर जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर लगे हुए थे, उन्हें पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उक्त मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आम जनता के हित में कांग्रेस द्वारा आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय विधानसभा प्रभारी गोविन्द व्यास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू ठाकुर रामू टेकाम मोहि सहित मंडलम के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता गण पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मौजूद रहे।2
- छिंदवाड़ा में परतला के महाराजा के 13वें वर्ष में भव्य आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को लेकर संजु ढाबा में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। समिति पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने अपने सुझाव रखे। सभी ने एकजुट होकर परतला के महाराजा के 13वें वर्ष के आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया।3
- राजस्थरि क्षेत्र में दिखा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग अलर्ट राजस्थरि क्षेत्र में दिखा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग अलर्ट तमिया (मध्य प्रदेश): राजस्थरि ग्राम के पास एक जंगली हाथी को देखे जाने की सूचना मिली है। हाथी के अचानक इलाके में आ जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी डर और हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग (Forest Department) को दी। वन विभाग की टीम यशवंत परतेती सानिम भारती सोनू भलाबी नरसीगं उईके समस्त रेज परासीया व ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है। वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है. ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके1
- पीजी कॉलेज में एनएसयूआई एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा,पुलिस से झड़प... दो महिला पुलिसकर्मी सहित पुलिस के अधिकारियों को हल्की चोट... दोनों ही छात्र नेता पुलिस से करते रहे नोक झोक... पुलिस के हंसते मामला शांत हुआ नहीं तो आमने-सामने हो सकते थे कार्यकर्ता एंकर:-पीजी कॉलेज में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का घेराव करने पहुंचे थे पुलिस ने पहले ही बेरी गेट लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने और बेरी गेट तोड़कर कॉलेज पहुंच और सामने एबीपी छात्र आमने-सामने हो गए एक दूसरे तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई इसी बीच पुलिस ने दोनों को ही समझने का प्रयास किया लेकिन समझने में ही पाए और पुलिस से उलझते रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बेरी गेट तोड़कर कॉलेज परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा लेकिन पुलिस ने वेरी गेट लगाकर रुको लेकिन इसके बाद भी एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र आमने-सामने आ गए, जिससे कॉलेज परिसर में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं व छात्रों को अलग-अलग हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की के दौरान दो महिला पुलिसकर्मियों सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई है प्रदर्शन के दौरान छात्राओं की मौजूदगी में भी काफी देर तक विवाद और हंगामा चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं और छात्रों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा पीजी कॉलेज में एनएसयूआई एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा,पुलिस से झड़प... दो महिला पुलिसकर्मी सहित पुलिस के अधिकारियों को हल्की चोट... दोनों ही छात्र नेता पुलिस से करते रहे नोक झोक... पुलिस के हंसते मामला शांत हुआ नहीं तो आमने-सामने हो सकते थे कार्यकर्ता एंकर:-पीजी कॉलेज में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का घेराव करने पहुंचे थे पुलिस ने पहले ही बेरी गेट लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने और बेरी गेट तोड़कर कॉलेज पहुंच और सामने एबीपी छात्र आमने-सामने हो गए एक दूसरे तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई इसी बीच पुलिस ने दोनों को ही समझने का प्रयास किया लेकिन समझने में ही पाए और पुलिस से उलझते रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बेरी गेट तोड़कर कॉलेज परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा लेकिन पुलिस ने वेरी गेट लगाकर रुको लेकिन इसके बाद भी एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र आमने-सामने आ गए, जिससे कॉलेज परिसर में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं व छात्रों को अलग-अलग हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की के दौरान दो महिला पुलिसकर्मियों सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई है प्रदर्शन के दौरान छात्राओं की मौजूदगी में भी काफी देर तक विवाद और हंगामा चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं और छात्रों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा1
- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल बैतूल का औचक निरीक्षण 🔹 *रायसेन में घटित घटना के फलस्वरूप सुरक्षा के दृष्टिगत कैदियों के सामानों की ली गई तलाशी* 🔹 *बंद सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के दिए निर्देश* बैतूल। कलेक्टर बैतूल श्री संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा रायसेन की जेल में घटित घटना को देखते हुए जिला जेल बैतूल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को जिला जेल बैतूल का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। 🔹निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, बंदियों के रिकॉर्ड, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 🔹निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बैतूल श्री संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन, जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे, एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी महिला सेल श्री दुर्गेश आर्मों, थाना प्रभारी गंज श्री नीरज पाल, प्रभारी सीन ऑफ क्राइम बैतूल निरीक्षक आबिद अंसारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 🔹जिला जेल में कुल 09 बैरक हैं, जिनमें 08 पुरुष एवं 01 महिला बैरक शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान 514 पुरुष एवं 23 महिला, कुल 537 बंदी उपस्थित पाए गए। बैरकों की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। 🔹निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामान एवं बिस्तरों की रैंडम चेकिंग की गई। चेकिंग में किसी भी बंदी के पास नशीले पदार्थ, धूम्रपान सामग्री, अवैध कट्टा चाकू अथवा मोबाइल आदि अवांछनीय वस्तु नहीं पाई गई। 🔹जेल के मुख्य प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के प्रवेश एवं निकासी की रजिस्टर में दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों की जांच की गई। साथ ही बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं अन्य आगंतुकों के रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया। 🔹जेल सुरक्षा में तैनात प्रहरियों की उपलब्धता के संबंध में जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में 26 प्रहरी उपलब्ध हैं तथा 18 पद रिक्त हैं। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 🔹*बंद सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश* निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे वर्तमान में बंद पाए गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी को सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराकर चालू कराने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 🔹कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, नियमित चेकिंग करने, साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, सुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार का औचक निरीक्षण भविष्य में भी किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया।1
- समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छिंदवाड़ा में एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है! इस वर्ष यह लोकप्रिय आयोजन अपने निरंतर 15 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहा है! इस भव्य उत्सव में मुख्य आकर्षण होगी रोमांच से भरपूर 'दही हांडी प्रतियोगिता' और मनमोहक 'राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी'। यहाँ जिला छिंदवाड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास के विभिन्न जिलों से भी गोविंदाओं की टोलियाँ अपनी अद्भुत कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुँचती हैं। इस रोमांचक मुकाबले में विजेताओं के लिए है भारी नकद पुरस्कार: 🥇 प्रथम पुरस्कार: ₹51,000/- 🥈 द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000/- 📍 स्थान: चार फाटक, दादा धूनी वाले प्रांगण के सामने, छिंदवाड़ा। दिनांक: 03 सितंबर 2026, गुरुवार। समय: ठीक शाम 7:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ। तो देर किस बात की? अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधारें, इस भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं, और पुण्य लाभ अर्जित करें। सौरभ ठाकुर जी (नगर मंडल अध्यक्ष एवं मित्र मंडल) एवं समस्त श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, छिंदवाड़ा।2
- असामाजिक तत्वों द्वारा कल रात्रि छिंदी सादायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक घर में एक सफेद कलर की टवेरा कार में लगाई गई आग असामाजिक तत्वों द्वारा कल रात्रि छिंदी सादायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक घर में एक सफेद कलर की टवेरा कार में लगाई गई आग लगने का ईवेंट 112 डायल पर पहुंचा पायलट मिंटू डेहरिया प्रधान आरक्षक आकाश मालवीय घटना स्थल पर पहुंचे बताया गया खड़ी टवेरा गाड़ी में भीषण आग लगने से टवेरा गाड़ी जल कर खाक हो गई आसाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई हे घटना के बाद आस पास के रहवासियों में दहसत का माहौल है पुलिस जांच में जुटी है3