Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंजाब मे ED की रेड पड़ी तो सड़क पर फेंक दिये पैसे...आप CM के PA का करीबी आम आदमी पार्टी नेता के करीबी के घर ED की रेड पड़ी पंजाब मे ED की रेड पड़ी तो सड़क पर फेंक दिये पैसे...आप CM के PA का करीबी आम आदमी पार्टी नेता के करीबी के घर ED की रेड पड़ी तो नोटों से भरे बैग और थैले सड़क पे फेंक दिए गए,नोटों की गड्डीयां सड़क पर फैल गयीं,अकाली दल का कहना है ये पैसा पंजाब सीएम का है और ये व्यक्ति सीएम के PA का बहुत करीबी है। वीडियो वायरल
Ishwar Deen Sahu
पंजाब मे ED की रेड पड़ी तो सड़क पर फेंक दिये पैसे...आप CM के PA का करीबी आम आदमी पार्टी नेता के करीबी के घर ED की रेड पड़ी पंजाब मे ED की रेड पड़ी तो सड़क पर फेंक दिये पैसे...आप CM के PA का करीबी आम आदमी पार्टी नेता के करीबी के घर ED की रेड पड़ी तो नोटों से भरे बैग और थैले सड़क पे फेंक दिए गए,नोटों की गड्डीयां सड़क पर फैल गयीं,अकाली दल का कहना है ये पैसा पंजाब सीएम का है और ये व्यक्ति सीएम के PA का बहुत करीबी है। वीडियो वायरल
More news from Prayagraj and nearby areas
- प्रयागराज में नहर में गिरी पिकअपः मोटरसाइकिल बचाने के प्रयास में हादसा, ड्राइवर सुरक्षित प्रयागराज में नहर में गिरी पिकअपः मोटरसाइकिल बचाने के प्रयास में हादसा, ड्राइवर सुरक्षित कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहरा पुलिया नहर के पास बुधवार दोपहर को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सामने से अचानक आ गई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। घटना के समय पिकअप में केवल चालक ही मौजूद था, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन सेहरा पुलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से एक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, लेकिन तेज रफ्तार और संकरी सड़क के कारण पिकअप अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। नहर में पानी भरा होने के कारण वाहन पलट गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही कौंधियारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नहर में गिरी पिकअप को बाहर निकलवाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के कारण हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सेहरा पुलिया के पास की सड़क काफी संकरी है और यहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग को चौड़ा किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।1
- राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन गुजरात द्वारा छाछ वितरण --- गांधीनगर के कलोल में आयोजन। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन गुजरात द्वारा छाछ वितरण --- गांधीनगर के कलोल में आयोजन। कलोल। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो गुजरात द्वारा प्रचंड गर्मी में यात्रियों, राहगीरों व आम जनमानस में छाछ वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अतुल कुमार पटेल, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष पटेल रजनीकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार, दशरथ लाल पटेल, जन्मा पटेल, वैशाली शर्मा आदि द्वारा गुजरात टीम के साथ मिलकर मई सामाजिक सेवा कार्य अभियान के अंतर्गत गांधीनगर के कलोल में प्रचंड गर्मी के बीच यात्रियों, राहगीरों व आम जनमानस में छाछ का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य पूरे दिन चला जिसमें दर्जनों समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।4
- मेरठ पुलिस ने कट्टा बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश,, चार आरोपी हुए गिरफ्तार1
- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने बांटा शरबत प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजापुर तिरहे पास मंडल उपाध्यक्ष अमित शरण द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमे वरुण केसरवानी,अंश शरण,अमन केसरवानी,अखिलेश भट्ट,ऋषभ केसरवानी,सौरभ कुमार,अभिषेक दास,अर्पित गुप्ता,अंकित चौरसिया,आदि लोग उपस्थित रहे !1
- 269 विधानसभा से भावी प्रत्याशी नहीं बताया क्षेत्र की विकास के बारे में1
- *बाल अपचारी द्वारा थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जमुनीपुर निवासिनी 01 नाबालिक युवती को बहला फूसलाकर अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर देने की घटना का सफल अनावरण करने के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-07.05.2026 को दी गयी बाईट-*1
- सीतापुर में लहरपुर तहसील के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय बच्चों के मिड डे मील में कीड़े निकले हैं, सीतापुर : बच्चों के मिड डे मील में कीड़े निकले हैं, मामला यूपी के सीतापुर में लहरपुर तहसील के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय का है1
- झोला छाप डॉक्टर को मिला WHO का प्रशंसा पत्र, मेरी हत्या कर सकता है उक्त संगठन- कौशांबी जनपद मनोरी कस्बे के रहने वाले एक चिकित्सक ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यू एचओ who को लेकर गंभीर आरोप लगाए। चिकित्सा का आरोफ है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े लोग मेरी हत्या करवा सकते हैं। डॉ एके मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहां की मैं मनोरी में प्रैक्टिस करता हूं और अब तक 1000 से ज्यादा पोलियो के रोगियों को ठीक कर चुका हूं। इसी सबको देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मुझे सम्मान पत्र दिया इसके बाद मेरे ऊपर कौशांबी के स्वास्थ्य विभाग ने उत्पीड़न की कार्रवाई शुरू कर दी और मुझे जेल तक भेज दिया और बाद में अपने बचाव में वह सब कुछ किया जो उसे करना चाहिए था। डॉ एके मिश्रा का कहना था कि समय आने पर मैं डब्लूएचओ के काले कारनामों की पोल खोलने का काम करूंगा। उनका कहना था कि उक संगठन का एक-एक काला चिट्ठा वह जानते हैं कैसे ओ फर्जी रिपोर्ट बनाकर भारत सरकार को चूना लगा रहा है। उनका आरोप था कि उक्त संगठन फर्जी रिपोर्ट के सहारे भारत सरकार और अपने ही संगठन को धोखा देने का काम कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी से डब्लूएचओ को फंडिंग रोकने के लिए हाथ जोड़कर अपील की। डॉ मिश्रा का कहना था कि वह 65 साल के हो चुके हैं और बहुत कुछ भूल भी रहे हैं जैसे-जैसे उन्हें ओ कारनामे याद आते रहेंगे वह मीडिया को लगातार इसकी जानकारी देते रहेंगे।1
- पन्द्रह दिन पूर्व अपह्वत किशोरी का सडी गली लाश मऊआइमा से बरामद। सराय इनायत और मऊआइमा पुलिस ने संयुक्त रूप से शव बरामद किया । हरखपुर। गुरूवार को मऊआइमा और सराय इनायत की पुलिस फोरेंसिक टीम ने संयुक्त रूप से एक संदिग्ध युवक की निशानदेही पर पन्द्रह दिन पूर्व अपहृत की गई किशोरी कि सडी गली लाश नहर के झाड से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनीपुर निवसनीय एक 17 वर्षीय किशोरी 20 अप्रैल सुबह घर से लाखों रूपया का आभूषण और नकदी लेकर एक महिला की साज़िश से एक युवक के साथ भाग गई थी। 21 अप्रैल को गायब किशोरी की माता ने सराय इनायत थाना में बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी असमित कुमार वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा तथा किशोरी को बहला फुसलाकर का भगाने में सहयोग करने वाली महिला रिया पटेल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया था। गायब किशोरी की माता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि कहीं उसकी बेटी से लाखों रूपया का जेवरात छीन कर अपहरणकर्ता हत्या कर सकते हैं। बताया गया है कि सराय इनायत पुलिस फोरेंसिक टीम ने गुरुवार सुबह एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर मऊआइमा थाना लायी। जहां मऊआइमा पुलिस के सहयोग से ग्राम हरखपुर स्थित शारदा सहायक नहर की झाडी से संदिग्ध युवक की निशानदेही पर किशोरी की सडी गली लाश बरामद कर ली। इस संबंध में एसीपी थरवई अरूण पाराशर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। जबकि प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा राम मूर्ति यादव ने बताया कि शव गल चुकी थी।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सराय इनायत जाएगी। चूंकि सारा मामला सराय इनायत क्षेत्र का है।3