logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानसून से पहले चिड़ावा में जेसीबी उतरी मैदान में, नालों की सफाई शुरू, शहरवासियों ने ली राहत की सांस चिड़ावा शहर में मानसून के आगमन से पहले नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाते हुए नाला सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार रात से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य शहर में जलभराव और गंदगी की समस्या को समय रहते खत्म करना है। इस कार्रवाई से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है और इसे प्रशासन की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व प्रशासक डॉ. नरेश सोनी और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नूनिया कर रहे हैं। उनके साथ जेईएन आकाश जांगिड़ और एसआई संदीप लांबा भी मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। ईओ नुनिया ने स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि दुकानों के आगे लगी हुई पट्टियों को हटवा लें ताकि नालों की सफाई के इस अभियान में किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो। साथ हो उन्होंने बताया कि शहर में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर पालिका के कर्मचारियों में जमादार राजेंद्र, दीपक कुमार, अनिल चौधरी, रविंद्र, आकाश, अंकित और शाकिर सहित कई कर्मचारी इस अभियान में जुटे हुए हैं और लगातार सफाई कार्य को अंजाम दे रहे हैं। अभियान के तहत झुंझुनूं रोड पर स्थित चिंकारा कैंटीन के पास बड़े नाले की सफाई का कार्य जेसीबी मशीन की सहायता से किया जा रहा है। नाले में जमी गंदगी और कचरे को हटाकर जल निकासी को सुचारू बनाने की कोशिश की जा रही है। समय से पहले शुरू हुए इस अभियान से उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। नागरिकों का मानना है कि अगर इसी तरह नियमित सफाई होती रही तो शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सकती है।

2 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
2 hrs ago

मानसून से पहले चिड़ावा में जेसीबी उतरी मैदान में, नालों की सफाई शुरू, शहरवासियों ने ली राहत की सांस चिड़ावा शहर में मानसून के आगमन से पहले नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाते हुए नाला सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार रात से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य शहर में जलभराव और गंदगी की समस्या को समय रहते खत्म करना है। इस कार्रवाई से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है और इसे प्रशासन की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व प्रशासक डॉ. नरेश सोनी और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नूनिया कर रहे हैं। उनके साथ जेईएन आकाश जांगिड़ और एसआई संदीप लांबा भी मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। ईओ नुनिया ने स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि दुकानों के आगे लगी हुई पट्टियों को हटवा लें ताकि नालों की सफाई के इस अभियान में किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो। साथ हो उन्होंने बताया कि शहर में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर पालिका के कर्मचारियों में जमादार राजेंद्र, दीपक कुमार, अनिल चौधरी, रविंद्र, आकाश, अंकित और शाकिर सहित कई कर्मचारी इस अभियान में जुटे हुए हैं और लगातार सफाई कार्य को अंजाम दे रहे हैं। अभियान के तहत झुंझुनूं रोड पर स्थित चिंकारा कैंटीन के पास बड़े नाले की सफाई का कार्य जेसीबी मशीन की सहायता से किया जा रहा है। नाले में जमी गंदगी और कचरे को हटाकर जल निकासी को सुचारू बनाने की कोशिश की जा रही है। समय से पहले शुरू हुए इस अभियान से उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। नागरिकों का मानना है कि अगर इसी तरह नियमित सफाई होती रही तो शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सकती है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • करौली। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता ने शुक्रवार को करौली जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जनआदत बननी चाहिए और इसके लिए मानसिकता में बदलाव आवश्यक है। बैठक में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसमें आमजन, स्थानीय निकाय और स्वयंसेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं और प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, विशेष रूप से कैला देवी मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने भरोसा दिलाया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सभी निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान निकायों को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में विभाजित कर कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही स्वच्छता के लिए पांच प्रमुख सूत्रों पर जोर दिया गया, जिनमें समयबद्ध डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और खाली प्लॉटों की सफाई सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और कचरा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
    1
    करौली। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता ने शुक्रवार को करौली जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जनआदत बननी चाहिए और इसके लिए मानसिकता में बदलाव आवश्यक है।
बैठक में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसमें आमजन, स्थानीय निकाय और स्वयंसेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं और प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, विशेष रूप से कैला देवी मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने भरोसा दिलाया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सभी निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान निकायों को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में विभाजित कर कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही स्वच्छता के लिए पांच प्रमुख सूत्रों पर जोर दिया गया, जिनमें समयबद्ध डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और खाली प्लॉटों की सफाई सुनिश्चित करना शामिल है।
इसके अलावा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और कचरा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    19 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    2
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी। सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया।
सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए।
सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी।
सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    12 min ago
  • Post by Moolchand saini
    1
    Post by Moolchand saini
    user_Moolchand saini
    Moolchand saini
    Salesperson शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    54 min ago
  • झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के काजड़ा गांव स्थित नवोदय विद्यालय के सामने शुक्रवार रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक महिला शिक्षिका पर हिंदू महिलाओं को क्रिश्चियन धर्म से जुड़ी पुस्तकें बांटने और धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप सामने आए। इस घटना के बाद गांव के सैकड़ों ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के बाहर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है यह मामला पिछले काफी समय से लगातार चल रहा था, लेकिन हाल ही में सामने आई सामग्री के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सुनील सिद्धड ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षिका गांव की महिलाओं को लालच देकर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव बना रही है। उनका कहना है कि महिलाओं को दी गई लेखन सामग्री में प्रार्थना और "हीलिंग" के चमत्कारों का उल्लेख किया गया है, जिससे उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार हिंदू क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष विकास डुमोली व ग्रामीणों ने कहा कि यह गतिविधि पिछले करीब दो महीनों से जारी है और चार दिन पहले भी विद्यालय प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान ग्रामीणों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    1
    झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के काजड़ा गांव स्थित नवोदय विद्यालय के सामने शुक्रवार रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक महिला शिक्षिका पर हिंदू महिलाओं को क्रिश्चियन धर्म से जुड़ी पुस्तकें बांटने और धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप सामने आए। इस घटना के बाद गांव के सैकड़ों ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के बाहर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है यह मामला पिछले काफी समय से लगातार चल रहा था, लेकिन हाल ही में सामने आई सामग्री के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सुनील सिद्धड ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षिका गांव की महिलाओं को लालच देकर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव बना रही है। उनका कहना है कि महिलाओं को दी गई लेखन सामग्री में प्रार्थना और "हीलिंग" के चमत्कारों का उल्लेख किया गया है, जिससे उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार हिंदू क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष विकास डुमोली व ग्रामीणों ने कहा कि यह गतिविधि पिछले करीब दो महीनों से जारी है और चार दिन पहले भी विद्यालय प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान ग्रामीणों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झुंझुनूं। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में पिछले 7 वर्षों से वांछित आरोपी मंगलाराम को मुकुंदगढ़ कस्बे से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वृताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका (आरपीएस) के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मंगलाराम पुत्र गणपत राम, निवासी बोरावड़ थाना मकराना जिला नागौर, आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत दर्ज प्रकरण संख्या 78/17 में पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ माननीय सीजेएम न्यायालय झुंझुनूं द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश की। इस दौरान पुलिस ने कुचामन सिटी, सीकर, नवलगढ़ सहित कई स्थानों पर उसका पीछा किया और अंततः मुकुंदगढ़ में उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्रवण कुमार के साथ उपनिरीक्षक रामनिवास, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार व विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार, विकास कुमार और दिनेश की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    झुंझुनूं। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में पिछले 7 वर्षों से वांछित आरोपी मंगलाराम को मुकुंदगढ़ कस्बे से गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वृताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका (आरपीएस) के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मंगलाराम पुत्र गणपत राम, निवासी बोरावड़ थाना मकराना जिला नागौर, आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत दर्ज प्रकरण संख्या 78/17 में पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ माननीय सीजेएम न्यायालय झुंझुनूं द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश की। इस दौरान पुलिस ने कुचामन सिटी, सीकर, नवलगढ़ सहित कई स्थानों पर उसका पीछा किया और अंततः मुकुंदगढ़ में उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्रवण कुमार के साथ उपनिरीक्षक रामनिवास, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार व विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार, विकास कुमार और दिनेश की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.