कन्नौज की गुरसहायगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रौतामई गल्ला गोदाम, रामाश्रम रोड के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम (पुत्र कल्लू), निवासी हम्मालीपुरा, थाना कोतवाली कन्नौज के रूप में हुई है। तस्लीम थाना कोतवाली कन्नौज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा चोरी और आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं। इस ताज़ा मामले में उसके खिलाफ गुरसहायगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। यह पूरी सफलता अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में मिली। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित पटेल, हेड कांस्टेबल अमित दीक्षित, कांस्टेबल अनुभव पटेल और कांस्टेबल अखिल अत्री शामिल रहे।
कन्नौज की गुरसहायगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रौतामई गल्ला गोदाम, रामाश्रम रोड के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम (पुत्र कल्लू), निवासी हम्मालीपुरा, थाना कोतवाली कन्नौज के रूप में हुई है। तस्लीम थाना कोतवाली कन्नौज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा चोरी और आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं। इस ताज़ा मामले में उसके खिलाफ गुरसहायगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। यह पूरी सफलता अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में मिली। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित पटेल, हेड कांस्टेबल अमित दीक्षित, कांस्टेबल अनुभव पटेल और कांस्टेबल अखिल अत्री शामिल रहे।
- हरदोई जिले की बिलग्राम तहसील और माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहब्दा के बसंतपुरवा गाँव के लोग पिछले 35 साल से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। सड़क न होने के कारण गाँव के छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के लोग इस उम्मीद में बैठे हैं कि कभी न कभी उनके गाँव में भी विकास की लहर आएगी, लेकिन 35 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि शायद इसलिए सड़क नहीं बन रही क्योंकि यह दलितों की बस्ती है। स्थानीय सांसद और विधायक कानों में तेल डालकर बैठे हैं और गाँव की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात के मौसम में यहाँ के लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानियों से गुजरना पड़ता है। लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे दलित ग्रामीणों का गुस्सा अब भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधियों पर फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि इस पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच कराई जाए और गाँव में सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने लोगों से इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है ताकि उनकी यह आवाज सीधे मुख्यमंत्री जी तक पहुँच सके।1
- कन्नौज के तिर्वा में एक भाभी अपने ही देवर के साथ शादी रचाने की जिद पर अड़ गई है। महिला के इस फैसले और लगातार की जा रही जिद की वजह से परिवारजन बेहद परेशान हैं।1
- हरदोई के सुन्नी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में रविवार को तमाम भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ भोले बाबा का पूजन किया।2
- हरदोई जिले के टोंडरपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत उमरौली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में बड़ी धांधली और अनियमितता का मामला सामने आया है। अधिकृत कोटेदार की अनुपस्थिति में गैर-अधिकृत लोगों द्वारा मनमाने ढंग से राशन बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शाहाबाद ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और अवैध रूप से राशन बांटने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की अधिकृत मुख्य कोटेदार मीना देवी हैं, जिनके पति पप्पू कपड़े सिलाई का काम करते हैं। आरोप है कि मुख्य कोटेदार को इस वितरण की कोई भनक तक नहीं दी जाती और न ही मौके पर कोई सूचना दी जाती है। वायरल वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसमें सुंदरपुर निवासी महेंद्र पुत्र लोचन, उमरौली निवासी मानू और उमरौली निवासी अजय पुत्र माधवराम राशन बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये लोग बिना किसी अधिकार के नियमित रूप से राशन का वितरण कर रहे हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों में भारी असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने खाद्य एवं रसद विभाग तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की स्वतंत्र जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सप्लाई इंस्पेक्टर शाहाबाद की शह पर ये लोग बेखौफ होकर राशन बांट रहे हैं। इस संबंध में जब सप्लाई इंस्पेक्टर शाहाबाद से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। वहीं, उपजिलाधिकारी शाहाबाद ने स्पष्ट कहा है कि कोटेदार की अनुपस्थिति में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा राशन वितरण करना सरासर गलत है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई जनपद के शाहाबाद में खेड़ा तिराहा से कुछ दूरी पर माँ संकटा देवी का अत्यंत प्राचीन सिद्ध मंदिर स्थित है। इस पावन धाम को हरदोई जिले के प्रमुख सिद्ध दरबारों में से एक माना जाता है। यहाँ की धार्मिक मान्यता है कि जीवन में घोर संकटों से घिरे भक्त यदि केवल यहाँ आकर पूजा-अर्चना करते हैं, तो उनके सभी कष्ट और संकट टल जाते हैं। मंदिर परिसर में एक आश्रम भी स्थित है, जहाँ का वातावरण अत्यंत पवित्र और आसपास का प्राकृतिक परिदृश्य बेहद मनोरम है। नवरात्रि के दिनों में यहाँ विशेष मेले का आयोजन किया जाता है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुँचते हैं।1
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का इस्तीफा हो गया है। उनके पद छोड़ने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि नए शिक्षा मंत्री के रूप में किसकी नियुक्ति होगी और इस जिम्मेदारी को कौन संभालेगा।1
- राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में मचे बवाल के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामज्ञान गुप्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को देश की छात्र शक्ति और युवाओं के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि लोकतंत्र में तानाशाही व्यवस्था को जनता और युवाओं के आगे झुकना ही पड़ता है। इसे अहंकार की हार और छात्र शक्ति की जीत बताते हुए उन्होंने देश के जुझारू छात्रों को इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी। युवाओं के जज्बे को सलाम करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने इसे युवा आंदोलन की दूसरी बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि पहली जीत उसी दिन दर्ज हो गई थी जब नौजवानों के मन से डर समाप्त हो गया और वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आए। सत्ता के गलियारों में कहे जाने वाले 'हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते' के जुमले पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की एकजुटता ने साबित कर दिया कि 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'। उन्होंने यह भी आगाह किया कि महज इस्तीफे से पूरी समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तंत्र को पूरी तरह बदलना होगा और सरकार को अभी और कड़े फैसले लेने होंगे। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर फैलते ही हरदोई में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यालय और प्रमुख चौराहों पर नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इस दौरान सुधीर गुप्ता मिन्ना, जुगल गुप्ता, अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, विपिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, रुस्तम श्रीवास्तव, राजीव गुड्डू, लोकेश, पिंटू, अंकित वर्मा, रामजी वर्मा, शिवम यादव, गौरव यादव, दुर्गेश, रामदत्त गुप्ता और चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार दोपहर संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया।1
- हरदोई के शाहाबाद में कांशीराम कॉलोनी के निकट संचालित नुमाइश में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा, अनुमति और विद्युत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जिससे दर्शकों के बीच असमंजस और डर का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने घनी आबादी वाले इस इलाके में झूलों की सुरक्षा, अस्थायी विद्युत कनेक्शनों, दुकानों से कथित वसूली, अग्नि सुरक्षा और आवश्यक अनुमतियों की पारदर्शिता पर प्रश्न उठाए हैं। नुमाइश स्थल के आसपास कांशीराम कॉलोनी, कोतवाली, सीओ कार्यालय, उप निबंधक कार्यालय और एक निजी अस्पताल स्थित होने के कारण नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी भारी चिंता जताई जा रही है। मामले पर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। वहीं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस बवाल और अराजकता के माहौल के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।2