logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर: मंडी क्षेत्र में छेड़छाड़ का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसपी सिटी अमृत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आर्यमान रघुवंशी और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है। मुजफ्फरनगर: मंडी क्षेत्र में छेड़छाड़ का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसपी सिटी अमृत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आर्यमान रघुवंशी और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है।

3 hrs ago
user_Shafeek Rajput Jila sangathan
Shafeek Rajput Jila sangathan
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मुजफ्फरनगर: मंडी क्षेत्र में छेड़छाड़ का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसपी सिटी अमृत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आर्यमान रघुवंशी और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है। मुजफ्फरनगर: मंडी क्षेत्र में छेड़छाड़ का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसपी सिटी अमृत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आर्यमान रघुवंशी और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। गली में लंबे समय से लटक रहे एलटी लाइन के तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए, जिससे एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। इस हादसे में झोपड़ी के नीचे बंधी एक कटिया जिंदा जल गई, जबकि एक अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा करीब 20 से 25 मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। झोपड़ी में रखा कपड़ा, राशन और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित शकील और ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे और इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद भी संबंधित अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। गली में लंबे समय से लटक रहे एलटी लाइन के तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए, जिससे एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। इस हादसे में झोपड़ी के नीचे बंधी एक कटिया जिंदा जल गई, जबकि एक अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा करीब 20 से 25 मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं।
झोपड़ी में रखा कपड़ा, राशन और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पीड़ित शकील और ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे और इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद भी संबंधित अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग झुलसे रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में किराये के मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय कासिम और 15 वर्षीय हुजैफा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में गोदाम बिना लाइसेंस संचालित होना सामने आया है, जबकि संचालक मौके से फरार बताया गया। गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग झुलसे
रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में किराये के मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय कासिम और 15 वर्षीय हुजैफा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक जांच में गोदाम बिना लाइसेंस संचालित होना सामने आया है, जबकि संचालक मौके से फरार बताया गया। गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • देश की संसद मे गिरा नहीं पास हुआ महिला आरक्षण बिल! चाहिए दो तिहाई बहुमत
    1
    देश की संसद मे गिरा नहीं पास हुआ महिला आरक्षण बिल! चाहिए दो तिहाई बहुमत
    user_VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन
    VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिनांक 16.04.2026 को वादिया सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। *
    1
    दिनांक 16.04.2026 को वादिया सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
*
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर में सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
    1
    मुज़फ्फरनगर में  सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यूपी के मुज़फ्फरनगर मे माँ-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूटी पर सवार इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने मां-बेटी पर भद्दी टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने आर्यामन और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यामन यूपी की भाजपा सरकार मे मंत्री रहे सुधीर बालियान का पुत्र बताया जा रहा है।
    2
    यूपी के मुज़फ्फरनगर मे माँ-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूटी पर सवार इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने मां-बेटी पर भद्दी टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने आर्यामन और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यामन यूपी की भाजपा सरकार मे मंत्री रहे सुधीर बालियान का पुत्र बताया जा रहा है।
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज़ पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना बुढ़ाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे 1. कासिम पुत्र कादिर उम्र करीब 15 वर्ष व 2. हुजैफा पुत्र आजम (उम्र करीब 15 वर्ष) आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा घटना की जांच हेतु एक कमेटी गठित की गई है। प्रकरण के सम्बन्ध में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रकरण के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर की जानकारी पुलिस गंभीरता से जात में जुटी हुई
    4
    मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज़ पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना बुढ़ाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे 1. कासिम पुत्र कादिर उम्र करीब 15 वर्ष व  2. हुजैफा पुत्र आजम (उम्र करीब 15 वर्ष) आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। 
जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है  तथा घटना की जांच हेतु एक कमेटी गठित की गई है। प्रकरण के सम्बन्ध में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
प्रकरण के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा  ने घटना स्थल पर पहुंचकर की जानकारी पुलिस गंभीरता से जात में जुटी हुई
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विकास शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने वादी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र नाथीराम (उम्र करीब 40 वर्ष) और अनीत पुत्र देवेंद्र (उम्र करीब 34 वर्ष) निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उक्त धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विकास शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने वादी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र नाथीराम (उम्र करीब 40 वर्ष) और अनीत पुत्र देवेंद्र (उम्र करीब 34 वर्ष) निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि उक्त धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.