logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11वीं मध्य प्रदेश स्टेट सीनियर सेपकटकरा चैंपियनशिप का शहडोल में शुभारंभ === शहडोल 30 मार्च 2026- पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11वीं मध्य प्रदेश स्टेट सीनियर सेपकटकरा चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 29 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। जिला सचिव श्री रामकिशोर चैरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 24-25 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्य प्रदेश सेपकटकरा एसोसिएशन के सचिव श्री प्रतीक केसरवानी, सह सचिव श्री आशीष मिश्रा तथा जिला शहडोल खेल एवं युवा कल्याण विभाग के श्री कमलकान्त साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेपकटकरा जैसे खेल युवाओं को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना से जोड़ते हैं तथा उन्हें अपने भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजन राज्य एवं देश का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Angad Tiwari
Angad Tiwari
पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
9ead185a-af14-4b41-a958-c1d61a843dcc

11वीं मध्य प्रदेश स्टेट सीनियर सेपकटकरा चैंपियनशिप का शहडोल में शुभारंभ === शहडोल 30 मार्च 2026- पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11वीं मध्य प्रदेश स्टेट सीनियर सेपकटकरा चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 29 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। जिला सचिव श्री रामकिशोर चैरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 24-25 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्य प्रदेश सेपकटकरा एसोसिएशन के सचिव श्री प्रतीक केसरवानी, सह सचिव श्री आशीष मिश्रा तथा जिला शहडोल खेल एवं युवा कल्याण विभाग के श्री कमलकान्त साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेपकटकरा जैसे खेल युवाओं को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना से जोड़ते हैं तथा उन्हें अपने भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजन राज्य एवं देश का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Durgesh Kumar Gupta
    1
    Post by Durgesh Kumar Gupta
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    7 hrs ago
  • Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    3
    Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ​ब्यौहारी/शहडोल: डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों की मेहनत की कमाई पर गिद्ध जैसी नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहाँ एक जालसाज ने महिला के बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए। हालांकि, शहडोल पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपी की चालाकी धरी की धरी रह गई और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है। ​लाखों की ठगी, फिर फरार ​मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम ब्यौहारी निवासी निर्मला पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों से किस्तों में कुल 4,85,307 रुपये गायब कर दिए गए। ठग ने बड़ी ही सफाई से UPI के माध्यम से इन पैसों को अपने कब्जे में लिया था। जब पीड़िता ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तो आरोपी अभिराज साहू (निवासी जबलपुर) का काला चिट्ठा खुलकर सामने आ गया। ​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, ब्यौहारी पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अभिराज साहू को जबलपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ​टीम की शानदार सफलता ​इस कामयाबी में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, आरक्षक सागर गुप्ता, पंकज सिंह और महिला आरक्षक माधुरी साहू सहित साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। ​चेतावनी: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। डिजिटल लेन-देन में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
    2
    ​ब्यौहारी/शहडोल:
डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों की मेहनत की कमाई पर गिद्ध जैसी नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहाँ एक जालसाज ने महिला के बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए। हालांकि, शहडोल पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपी की चालाकी धरी की धरी रह गई और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है।
​लाखों की ठगी, फिर फरार
​मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम ब्यौहारी निवासी निर्मला पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों से किस्तों में कुल 4,85,307 रुपये गायब कर दिए गए। ठग ने बड़ी ही सफाई से UPI के माध्यम से इन पैसों को अपने कब्जे में लिया था। जब पीड़िता ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तो आरोपी अभिराज साहू (निवासी जबलपुर) का काला चिट्ठा खुलकर सामने आ गया।
​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, ब्यौहारी पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अभिराज साहू को जबलपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
​टीम की शानदार सफलता
​इस कामयाबी में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, आरक्षक सागर गुप्ता, पंकज सिंह और महिला आरक्षक माधुरी साहू सहित साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
​चेतावनी: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। डिजिटल लेन-देन में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शहडोल। पेट्रोल पंप पर लिमिट से तेल देने पर हंगामा, भेदभाव का आरोप, वीडियो हुआ वायरल#शहडोल #छत्तीसगढ़ #post #वायरल #शहडोलकलेक्टर
    1
    शहडोल। पेट्रोल पंप पर लिमिट से तेल देने पर हंगामा, भेदभाव का आरोप, वीडियो हुआ वायरल#शहडोल #छत्तीसगढ़ #post #वायरल #शहडोलकलेक्टर
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उमरिया--- •उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पर दिखा बाघ •भद्रशिला पुल के पास उमरिया-ताला मार्ग पर नजर आया बाघ •खितौली रेंज से ताला कोर जोन की ओर कर रहा था मूवमेंट •बाघ को देखते ही सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार •कुछ वाहन चालक पहुंचे बेहद करीब, बढ़ा खतरा •बिना घबराहट बाघ ने आराम से पार की सड़क •मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी
    1
    उमरिया---
•उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पर दिखा बाघ
•भद्रशिला पुल के पास उमरिया-ताला मार्ग पर नजर आया बाघ
•खितौली रेंज से ताला कोर जोन की ओर कर रहा था मूवमेंट
•बाघ को देखते ही सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार
•कुछ वाहन चालक पहुंचे बेहद करीब, बढ़ा खतरा
•बिना घबराहट बाघ ने आराम से पार की सड़क
•मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी
    user_Jayssayss
    Jayssayss
    Local News Reporter पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Suraj shriwastava
    1
    Post by Suraj shriwastava
    user_Suraj shriwastava
    Suraj shriwastava
    Building society बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • उमरिया में सुबह-सुबह सड़क पर बाघ! उमरिया जिले के मानपुर रोड स्थित मगधी गेट के पास शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बाघ सड़क पार करते हुए नजर आया। नजारा ऐसा था कि बाघ आराम से जंगल की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दूसरी तरफ कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।
    1
    उमरिया में सुबह-सुबह सड़क पर बाघ! 
उमरिया जिले के मानपुर रोड स्थित मगधी गेट के पास शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बाघ सड़क पार करते हुए नजर आया।
नजारा ऐसा था कि बाघ आराम से जंगल की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दूसरी तरफ कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे।
विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.