Shuru
Apke Nagar Ki App…
उमरिया में सड़क पर दिखा बाघ, लोगों ने जान जोखिम में डालकर बनाया वीडियो! उमरिया में सुबह-सुबह सड़क पर बाघ! उमरिया जिले के मानपुर रोड स्थित मगधी गेट के पास शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बाघ सड़क पार करते हुए नजर आया। नजारा ऐसा था कि बाघ आराम से जंगल की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दूसरी तरफ कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।
Sumit Singh Chandel
उमरिया में सड़क पर दिखा बाघ, लोगों ने जान जोखिम में डालकर बनाया वीडियो! उमरिया में सुबह-सुबह सड़क पर बाघ! उमरिया जिले के मानपुर रोड स्थित मगधी गेट के पास शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बाघ सड़क पार करते हुए नजर आया। नजारा ऐसा था कि बाघ आराम से जंगल की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दूसरी तरफ कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sumit Singh Chandel1
- शहडोल। पेट्रोल पंप पर लिमिट से तेल देने पर हंगामा, भेदभाव का आरोप, वीडियो हुआ वायरल#शहडोल #छत्तीसगढ़ #post #वायरल #शहडोलकलेक्टर1
- उमरिया--- •उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पर दिखा बाघ •भद्रशिला पुल के पास उमरिया-ताला मार्ग पर नजर आया बाघ •खितौली रेंज से ताला कोर जोन की ओर कर रहा था मूवमेंट •बाघ को देखते ही सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार •कुछ वाहन चालक पहुंचे बेहद करीब, बढ़ा खतरा •बिना घबराहट बाघ ने आराम से पार की सड़क •मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी1
- @ajay.namdeo,9826055307 शहडोल । शहडोल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां चार्जिंग में लगी एक ई-स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया,कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही आग ने घर, जेवर, कैश और शादी की सारी तैयारियों को राख कर दिया, आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, इस हादसे में घर में खड़ी दो बाइक, एक ई-स्कूटी, लाखों रुपये के जेवरात, करीब दो लाख रुपये नकद और बेटी की शादी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया, इंदौर जैसी घटना की तर्ज पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर ई-वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं... मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड की तर्ज पर अब शहडोल जिले में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अमलाई थाना क्षेत्र के धनपुरी नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में स्थित महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता रजक के निवास पर बीती रात ई-स्कूटी में हुए जोरदार धमाके ने पूरे घर को श्मशान बना दिया,21 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी की तैयारियों के बीच इस हादसे ने परिवार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, श्रीमती सुनीता रजक और उनका परिवार रात में गहरी नींद में था। घर के आंगन में खड़ी इलेक्ट्रिक ई-स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी, रात के सन्नाटे में अचानक ई-स्कूटी की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने घर के इलेक्ट्रिक मीटर और मुख्य द्वार को अपनी चपेट में ले लिया, दीवार लांघकर बचाई जान, मौत के मुंह से निकला परिवार आग की तपिश और धुएं से जब परिवार की नींद खुली, तो बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका था, जान बचाने की जद्दोजहद में सुपरवाइजर सुनीता रजक, उनके पति और बेटी ने घर की पिछली दीवार लांघकर पड़ोसी के घर में शरण ली, इस दौरान किचन में रखे दो गैस सिलेंडर आग की जद में आ गए थे, गनीमत रही कि मोहल्ले वासियों और परिवार ने अदम्य साहस दिखाते हुए समय रहते जलते घर के अंदर से सिलेंडरों को बाहर निकाला, वरना एक बड़ा विस्फोट पूरे मोहल्ले को तबाह कर सकता था... इस भीषण आग में नुकसान का मंजर देख प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई,हादसे में वाहन,घर में खड़ी दो पल्सर बाइक और एक ई-स्कूटी पूरी तरह जलकर कंकाल बन गई, 21 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी के लिए जुटाए गए लाखों के जेवरात, दो लाख रुपये नकद और गृहस्थी का कीमती फर्नीचर स्वाहा हो गया, आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में रखा एक्वेरियम भी नहीं बच सका और उसमें मौजूद मछलियां तक जलकर मर गईं, वहीं, घर के मंदिर में रखी भगवान की प्रतिमाएं और इलेक्ट्रिक मीटर भी आग की चपेट में आ गए... घटना के दौरान दमकल विभाग की बड़ी चूक सामने आई, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी का पाइप छोटा पड़ गया, जिससे आग बुझाने में बाधा आई। अंततः पड़ोसियों ने 5 घंटे तक बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था... वही इस पूरे मामले अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अमराडंडी में एक महिला के घर अज्ञात कारणों से आग लगी थी, आगजनी कायम कर मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR3
- "प्राकृतिक खेती अपनाओ रे" के तर्ज पर श्रीमती सोनू चौधरी ने गीत प्रस्तुत कर प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया।1
- Post by Ramesh Kumar Kewat1
- उमरिया में सुबह-सुबह सड़क पर बाघ! उमरिया जिले के मानपुर रोड स्थित मगधी गेट के पास शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बाघ सड़क पार करते हुए नजर आया। नजारा ऐसा था कि बाघ आराम से जंगल की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दूसरी तरफ कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।1