logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान, 1461 पर कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान, 1461 पर कार्रवाई महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 1461 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

8 hrs ago
user_S.P.RAWAT
S.P.RAWAT
Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान, 1461 पर कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान, 1461 पर कार्रवाई महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 1461 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गोरखपुर 🛑 रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल गुलरिहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बाजार के पास बड़ा सड़क हादसा। महाराजगंज से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस ने बाजार से खरीदारी कर साइकिल से लौट रहे अज्ञात साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस घायल की पहचान कराने में जुटी हुई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। 📍 स्थान: बंजरहा बाजार, गुलरिहा, गोरखपुर #BreakingNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #गोरखपुर #गुलरिहा #RoadAccident #सड़कहादसा #RoadwaysBus #AccidentNews #UPNews #ब्रेकिंगन्यूज़ #ताजा_खबर #खबर_आपके_शहर_की
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गोरखपुर
🛑 रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बाजार के पास बड़ा सड़क हादसा। महाराजगंज से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस ने बाजार से खरीदारी कर साइकिल से लौट रहे अज्ञात साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं, पुलिस घायल की पहचान कराने में जुटी हुई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
📍 स्थान: बंजरहा बाजार, गुलरिहा, गोरखपुर
#BreakingNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #गोरखपुर #गुलरिहा #RoadAccident #सड़कहादसा #RoadwaysBus #AccidentNews #UPNews #ब्रेकिंगन्यूज़ #ताजा_खबर #खबर_आपके_शहर_की
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्रवाई | 91 ई-रिक्शा सीज, 215 के चालान महराजगंज में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। नाबालिग चालकों और बिना वैध कागजात वाले 91 ई-रिक्शा सीज किए गए, जबकि 215 चालकों का चालान किया गया। पुलिस ने अभिभावकों और ई-रिक्शा मालिकों से नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है।
    1
    महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्रवाई | 91 ई-रिक्शा सीज, 215 के चालान
महराजगंज में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। 
नाबालिग चालकों और बिना वैध कागजात वाले 91 ई-रिक्शा सीज किए गए, जबकि 215 चालकों का चालान किया गया। 
पुलिस ने अभिभावकों और ई-रिक्शा मालिकों से नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • सोनौली :: एक माह में बनी इंटरलॉकिंग तोड़ी, रवि वर्मा ने रुकवाया काम एक माह में बनी इंटरलॉकिंग तोड़ी, रवि वर्मा ने रुकवाया काम
    1
    सोनौली :: एक माह में बनी इंटरलॉकिंग तोड़ी, रवि वर्मा ने रुकवाया काम
एक माह में बनी इंटरलॉकिंग तोड़ी, रवि वर्मा ने रुकवाया काम
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गायघाट में राशन कोटे की दुकान का निर्विरोध चयन, छाया रानी को मिली जिम्मेदारी पडरौना-कुशीनगर विकास खंड पडरौना अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गायघाट में रिक्त चल रही राशन की दुकान के चयन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मानव स्वयं सहायता समूह की छाया रानी का एकमात्र आवेदन आने पर ग्रामीणों की सहमति से उनका निर्विरोध चयन किया गया।राशन की दुकान के चयन को लेकर गत 9 सितंबर को पंचायत भवन पर पहली बैठक आयोजित की गई थी। उस दौरान शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की ओर से शांति कुशवाहा तथा मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी प्रत्याशी थीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी बहस होने के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार, 21 सितंबर को पंचायत भवन पर दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान केवल मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी का आवेदन प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे तक दूसरे आवेदन का इंतजार किया गया, लेकिन कोई अन्य आवेदन नहीं आने पर ग्रामीणों की सहमति से छाया रानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत पडरौना सतीश चंद्र राय, ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव, अशोक सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, पूर्व प्रधान तेजप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, छट्ठू राजभर, नंदलाल चौहान, शारदा गोंड, उमेश शर्मा, मदन राजभर, बिट्टू राजभर, बबिता चौहान, किरन बाला, हेमंती और आंचल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव के साथ गोविंद, बालेंदु कुमार पाल और उद्यम सिंह भी मौजूद रहे।
    1
    गायघाट में राशन कोटे की दुकान का निर्विरोध चयन, छाया रानी को मिली जिम्मेदारी
पडरौना-कुशीनगर
विकास खंड पडरौना अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गायघाट में रिक्त चल रही राशन की दुकान के चयन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मानव स्वयं सहायता समूह की छाया रानी का एकमात्र आवेदन आने पर ग्रामीणों की सहमति से उनका निर्विरोध चयन किया गया।राशन की दुकान के चयन को लेकर गत 9 सितंबर को पंचायत भवन पर पहली बैठक आयोजित की गई थी। उस दौरान शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की ओर से शांति कुशवाहा तथा मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी प्रत्याशी थीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी बहस होने के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार, 21 सितंबर को पंचायत भवन पर दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान केवल मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी का आवेदन प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे तक दूसरे आवेदन का इंतजार किया गया, लेकिन कोई अन्य आवेदन नहीं आने पर ग्रामीणों की सहमति से छाया रानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत पडरौना सतीश चंद्र राय, ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव, अशोक सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, पूर्व प्रधान तेजप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, छट्ठू राजभर, नंदलाल चौहान, शारदा गोंड, उमेश शर्मा, मदन राजभर, बिट्टू राजभर, बबिता चौहान, किरन बाला, हेमंती और आंचल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव के साथ गोविंद, बालेंदु कुमार पाल और उद्यम सिंह भी मौजूद रहे।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • कसया में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, दस्तावेज न मिलने पर सेंटर सील, पंजीकृत चिकित्सक की जगह दूसरे व्यक्ति से जांच कराने पर नोटिस
    1
    कसया में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, दस्तावेज न मिलने पर सेंटर सील, पंजीकृत चिकित्सक की जगह दूसरे व्यक्ति से जांच कराने पर नोटिस
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • सिक्टौर बाजार में दोपहिया और स्कूटी की भीषण टक्कर, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर बाजार में रविवार की रात करीब 9:30 बजे दोपहिया वाहन और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोपहिया चालक महेंद्र कुमार मिश्रा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार मिश्रा (45), पुत्र विद्या प्रसाद मिश्रा, निवासी भीटहा, थाना उरुवा के रूप में हुई है। बताया गया कि महेंद्र कुमार मिश्रा महिमार्ट में रहकर पंडिताई का कार्य करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक तेज गति से आ रहा था और उसने दोपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महेंद्र कुमार मिश्रा सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया और स्कूटी सवार युवकों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सिक्टौर बाजार में दोपहिया और स्कूटी की भीषण टक्कर, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत


गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर बाजार में रविवार की रात करीब 9:30 बजे दोपहिया वाहन और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोपहिया चालक महेंद्र कुमार मिश्रा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान महेंद्र कुमार मिश्रा (45), पुत्र विद्या प्रसाद मिश्रा, निवासी भीटहा, थाना उरुवा के रूप में हुई है। बताया गया कि महेंद्र कुमार मिश्रा महिमार्ट में रहकर पंडिताई का कार्य करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक तेज गति से आ रहा था और उसने दोपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महेंद्र कुमार मिश्रा सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया और स्कूटी सवार युवकों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अखिलेश यादव ने की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक लिया निर्णय किन बिंदुओं पर किया जाएगा काम सुनिए क्या कहते हैं "प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ये तय हुआ है कि हम सब विधानसभा स्तर पर काम करेंगे, हमें संगठन बनाना है, 27000 नया वोट जोड़ना है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    1
    अखिलेश यादव ने की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक लिया निर्णय किन बिंदुओं पर किया जाएगा काम सुनिए क्या कहते हैं
"प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ये तय हुआ है कि हम सब विधानसभा स्तर पर काम करेंगे, हमें संगठन बनाना है, 27000 नया वोट जोड़ना है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • UPI पर MDR शुल्क का विरोध, महराजगंज के व्यापारियों में नाराजगी | व्यापारी मंडल ने सरकार से की मांग महराजगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क का विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। व्यापार मंडल ने सरकार से शुल्क लागू न करने की मांग की है और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है।
    1
    UPI पर MDR शुल्क का विरोध, महराजगंज के व्यापारियों में नाराजगी | व्यापारी मंडल ने सरकार से की मांग
महराजगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क का विरोध किया है। 
व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। 
व्यापार मंडल ने सरकार से शुल्क लागू न करने की मांग की है और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पडरौना में धनतेरस से पहले दिवाली जैसा ऑफर - 10 ग्राम सोना खरीदने पर 10 ग्राम चांदी फ्री। अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर पडरौना के पी डी मॉल स्थित लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा बंपर ऑफर लेकर आया है। लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप के अर्जुन जी ने बताया है कि दिनांक 25 और 26 सितंबर को पी डी मॉल में विशेष योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत 10 ग्राम सोने की खरीददारी पर 10 ग्राम चांदी के गहने बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे। यह ऑफर अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व को और भी खास बनाने के लिए लाया गया है। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बीच ग्राहकों को शुद्धता के साथ बेहतरीन डिजाइन और आकर्षक ऑफर मिलना किसी त्योहार से कम नहीं। अर्जुन जी ने बताया है कि उनके यहां हॉलमार्क ज्वैलरी, शादी-विवाह के लेटेस्ट डिजाइन के हार, चूड़ी, अंगूठी, पायल और चांदी के सिक्के, मूर्ति व बर्तन का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है। ऑफर सिर्फ 2 दिन के लिए है, इसलिए जल्द आएं और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।
    1
    पडरौना में धनतेरस से पहले दिवाली जैसा ऑफर - 10 ग्राम सोना खरीदने पर 10 ग्राम चांदी फ्री।
अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर पडरौना के पी डी मॉल स्थित लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा बंपर ऑफर लेकर आया है।
लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप के अर्जुन जी ने बताया है कि दिनांक 25 और 26 सितंबर को पी डी मॉल में विशेष योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत 10 ग्राम सोने की खरीददारी पर 10 ग्राम चांदी के गहने बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे।
यह ऑफर अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व को और भी खास बनाने के लिए लाया गया है। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बीच ग्राहकों को शुद्धता के साथ बेहतरीन डिजाइन और आकर्षक ऑफर मिलना किसी त्योहार से कम नहीं।
अर्जुन जी ने बताया है कि उनके यहां हॉलमार्क ज्वैलरी, शादी-विवाह के लेटेस्ट डिजाइन के हार, चूड़ी, अंगूठी, पायल और चांदी के सिक्के, मूर्ति व बर्तन का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है। ऑफर सिर्फ 2 दिन के लिए है, इसलिए जल्द आएं और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.